Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 83

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम आयोजित करने का आह्वान किया है। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक/पूर्व विधायक, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य, नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हों।

– Advertisement –

कांग्रेस कमेटी ने सभी इकाइयों से अपील की है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराते हुए फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। यह निर्देश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

गणतंत्र दिवस पर PHC कोपरा में सम्मान की गूंज, NQAS में

0

कोपरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कोपरा में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहलता हुमने रहीं, जिन्होंने उपस्थित रहकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने पर PHC कोपरा के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, टीमवर्क और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताई गई।

– Advertisement –

सम्मानित स्वास्थ्य कर्मियों में आरएमए आर.एस. चंद्रा, एनएमए दौवा राम चक्रधारी, नेत्र सहायक अधिकारी योगानंद चक्रधारी, सेक्टर सुपरवाइजर रमेश कुमार साहू व तेजन साहू, स्टाफ नर्स द्विज राम वर्मा, काजल साहू, अनीता साहू, फार्मासिस्ट सुषमा बिसेन, ड्रेसर उत्तम घोघरे, सहायक ग्रेड-03 शोभना पटेल, लक्ष्मण साहनी, माहेश्वरी नंदे, गिरीश साहू, भारत भूषण वर्मा, उमेश साहू, विक्रम सिन्हा, भावेश साहू, राहुल दिवाकर, सुरेश घोघरे सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।

अपने संबोधन में डॉ. स्नेहलता हुमने ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और समर्पित उपचार से वे शीघ्र स्वस्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे स्टाफ की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

– Advertisement –

Ad image

खरोरा थानों में SP के स्थानांतरण आदेशों

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : एस पी (SP) के स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना कर खरोरा थानों में जमे कर्मचारी प्रशासनिक अनुशासनहीनता और गंभीर लापरवाही है। जिले के पुलिस बल के प्रमुख के रूप में, एस पी के पास अधिनस्थों के अनुशासन एवं कर्तव्यों के पालन का दायित्व होता है। ऐसे मामलों में वरिष्ठ अधिकारी, जैसे डीजीपी या डीआईजी, सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई या निलंबन कर सकते हैं।

जिम्मेदारी: पुलिस अधीक्षक जिले के पुलिस बल के प्रधान होते हैं। अनुशासनात्मक शक्ति: गंभीर आरोप होने पर एसपी इंस्पेक्टर या अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

– Advertisement –

समाधान: यदि आदेश के बाद भी कर्मचारी तैनात रहते हैं, तो शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों (आईजी/डीआईजी) से की जा सकती है। आदेश न मानने वाले सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन जैसी कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।

सूत्रों की माने तो स्थानांतरण आदेश आने के उपरांत भी थाना प्रभारी द्वारा भार मुक्त (कार्य मुक्त) नहीं किया जा रहा है जो की साफ़ साफ़ उच्चय अधिकारी के आदेश की अवहेलना है।

– Advertisement –

Ad image

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बृजमोहन

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुँचे और उनसे सौजन्य भेंट की साथ ही परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर माननीय शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कार्यालय का अवलोकन किया तथा उसकी कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। कार्यालय में अपनाई गई व्यवस्थाओं, अनुशासित कार्यशैली और सुव्यवस्थित संचालन को देखकर उन्होंने विशेष रूप से प्रशंसा की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कार्यालय पूरी तरह “वेल मैनेज्ड” है और यह प्रशासनिक दृष्टि से एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने अपने निज सहायक को भी निर्देशित किया कि यहाँ अपनाई गई अच्छी कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेस) को अपने कार्यालय में लागू किया जाए।

– Advertisement –

Ad image

माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और कुशल संगठन क्षमता की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यशैली जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री गजेंद्र यादव , विधायक अजय चंद्राकर, विधायक सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

रायपुर में शोर मचाने वाले वाहनों पर पुलिस की

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार दोपहिया वाहन में तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरूद्ध विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में चेकिंग पाइंट लगाकर विशेष अभियान चलाते हुए मोडिफाई सायलेंसर लगे 65 बुलेट वाहनों को पकड़कर जप्त किया गया। सभी से मोटरयान अधिनियम के तहत 5000-5000 हजार रूपये जुर्माना भुगतान करने के उपरांत मोडिफाई सायलेंसर को वाहन से निकलवाकर जप्त किया गया। वाहन स्वामियों को मानक सायलेंसर लाकर लगवाने के उपरांत ही वाहन दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

बता दे कि कुछ बुलेट वाहन चालक लापरवाही पूर्वक अवैध तरीके से मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलते है तथा सड़क पर चलते समय अचानक फटाके की आवाज निकालने लगते है जिससे दूसरे वाहन चालकों में भय एवं डर का माहौल व्याप्त हो जाता है। वाहन चालक अचानक तेज आवाज से घबराकर अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है जिस पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए 65 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन जप्त कर कार्यवाही किया गया।

– Advertisement –

Ad image

अपील – बुलेट या अन्य स्पीड बाईक वाहन स्वामियों से अपील है कि वे केवल कंपनी द्वारा वाहनों में प्रदाय किये गये मानक सायलसेंर ही लगावें। सड़कों पर तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण एवं फटाखों की आवाज से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। यह मोटरयान अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है, ऐसा करते पाये जाने पर आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है। कृपया सड़कों पर आम नागरिकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चलायें। अमानक सायलेंसर न लगवायें। राजधानी रायपुर में संचालित आटो पार्ट्स संचालक एवं बुलेट वाहन विक्रेताओं भी ध्यान रखें, अमानक एवं सड़क पर असुरक्षित करने वाले सामग्री का विक्रय न करें अन्यथा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत फर्मो के खिलाफ भी कार्यवाही की जावेगी।

 

 

शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह

0

रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अनुगूंज” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन वास्तव में जीवन का सबसे यादगार और मजबूत नींव रखने वाला समय होता है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला, संस्कृति एवं अन्य एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करती हैं।

– Advertisement –

परीक्षाओं का समय नजदीक होने का उल्लेख करते हुए सांसद अग्रवाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी तनाव के, आत्मविश्वास के साथ और पूरी लगन से अपनी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें समझें, प्रोत्साहित करें और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सहयोग, स्नेह और विश्वास सबसे बड़ी शक्ति होता है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और उमंग ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि जीवन भर साथ रहने वाली यादें भी गढ़ते हैं।

इस अवसर पर डॉ. लोकनाथ वर्मा द्वारा लिखित भारतीय अर्थव्यवस्था तथा मत्स्य पालन, उत्पादन एवं विपणन विषयक दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि ये पुस्तकें शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जल्द ही महाविद्यालय के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की घोषणा की है उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार हेतु कंप्यूटर लैब के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं विधायक सुनील सोनी ने सौर ऊर्जा हेतु सोलर पैनल लगाने के लिए 10 लाख रुपए तथा समाजसेवी एवं व्यवसायी कमलेश जैन ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, समाजसेवी एवं व्यवसायी कमलेश जैन, प्राचार्या डॉ. रेणु माहेश्वरी जी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाविद्यालय परिवार को “अनुगूंज” जैसे सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एएसपी-डीएसपी का तबादला, आदेश जारी

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 3 एडिशनल एसपी और 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी किया है ।

– Advertisement –

Ad image

गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च

0

 

रायपुर : CG NEWS : रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गौमाता ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि गाय का आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन के लिए बहुत कार्य हो रहा है। गौशाला में गायों के चारा के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया गया है साथ ही गौशाला को अब 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोधाम भी बनाए जा रहे हैं जहां घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी- देवताओं का वास रहता है। हर अनुष्ठान से पहले पंचगव्य का उपयोग किया जाता है। ये बहुत खुशी की बात है कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म-‘गोदान’ का आज ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है। इस फिल्म के माध्यम से सभी को गौमाता के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमें गौमाता के महत्व के प्रति जन-जन को जागरूक करना है। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का आधार है। दो घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का संदेश दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म का माध्यम एक बहुत सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा एक बड़े दर्शक वर्ग तक सकारात्मक संदेश को पहुंचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के पोस्टर तथा गीत ‘ गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ का भी लॉन्च किया। उन्होंने पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। गौमाता की महत्ता को अभिव्यक्त करने वाली कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की फिल्म गोदान 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस अवसर पर अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्यजन और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक

0

रायपुर। भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ यानी IndiaEUTradeDeal भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर नए शिखर तक पहुँचाने वाली सिद्ध होगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह युगांतरकारी डील भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह समझौता भारत की आर्थिक विश्वसनीयता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा तथा देश को वैश्विक व्यापार की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता केवल व्यापारिक करार भर नहीं है, बल्कि यह भारत के करोड़ों युवाओं के सपनों को पंख देने वाला अवसर है। इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने आगे कहा कि #IndiaEUTradeDeal देश की आर्थिक आकांक्षाओं को मजबूती प्रदान करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक सुदृढ़ आधार बनेगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को वैश्विक सहयोग के साथ जोड़ते हुए भारत को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, नीति-निर्माण क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

 

 

 

 

 

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दो अधिकारी निलंबित

0

रायपुर। CG NEWS : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है।

  गौरतलब है कि बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरों ने सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग प्रेमनगर के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी को और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनों अधिकारियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। शासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत दोनों अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। विभाग में किसी भी स्तर पर अनियमितता, रिश्वतखोरी या पद के दुरुपयोग के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।