Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 82

वर्दी में वनपाल का चिलम फूंकते VIDEO वायरल

0

CG Video :  बिलासपुर न्यायधानी के रतनपुर क्षेत्र से खाकी को शर्मिंदा कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी सिस्टम की धौंस और नशे का खुल्लम-खुल्ला खेल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में रतनपुर क्षेत्र में पदस्थ वनपाल (फॉरेस्टर) चंदन सिंह पूरी वर्दी में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी सक्रियता ड्यूटी पर नहीं, बल्कि नशे की महफिल में दिखाई दे रही है। वायरल क्लिप में वनपाल बड़े ही बेखौफ अंदाज में चिलम में गांजा भरकर कश लगाते नजर आ रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ चौकीदार और कुछ अन्य ग्रामीण भी इस नशे की टोली में शामिल हैं। जिस वर्दी पर जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी वर्दी की गरिमा को दरकिनार कर वनपाल का यह ‘नशेड़ी’ अवतार अब जनचर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर लोग अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वर्दी पहनकर सरेआम नशा करने वाले ऐसे गैर-जिम्मेदार कर्मचारी पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

– Advertisement –

देखें वीडियो –

 

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल, इस वीडियो के सामने आने के बाद विभाग के आला अधिकारियों की चुप्पी और वनपाल पर होने वाली संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

CG Crime : जिससे था प्यार, उसी ने ले ली जान, खेत में मिलने के दौरान युवती की बेरहमी से हत्या, ऐसे खुला क़त्ल राज?

 

 

 

 

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की सायबर थाना में

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सायबर थाना में निरीक्षक, सउनि, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी की गई है। सूची में 20 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने यह सूची जारी की है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

CG NEWS : काला झंडा

0

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलंबर वर्मा को विशेष अतिथि नहीं बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा काला झंडा दिखाने और विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन करने की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। आज सुबह 11 बजे प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह करीब 10 बजे पुलिस निरीक्षक अनिल शर्मा अपनी टीम के साथ तथा अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के आवास पहुंचे। वहां शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, पूरन सारथी, शेखर दास वैष्णव, सूरज देवांगन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। अनुविभागीय अधिकारी ने समझाइश देते हुए कहा कि पूर्व में भी दीक्षांत समारोह में विधायक को अतिथि नहीं बनाया गया है, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे विधायक का अपमान बताते हुए विरोध पर अड़े रहने की बात कही। समझाइश विफल होने पर पुलिस ने सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव

0

नई दिल्ली: IND vs NZ 4th T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में टीम इंडिया अब तक शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। पहले तीन टी20 मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली, लेकिन चौथे मैच में संभावित बदलाव फैंस के लिए चर्चा का मुख्य विषय बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह अंतिम अभ्यास का मौका माना जा रहा है, इसलिए टीम के कुछ खिलाड़ी आराम पा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

संजू सैमसन का फॉर्म चिंता का विषय

– Advertisement –

पहले तीन मैचों में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन संजू सैमसन का बल्ला अभी तक शांत है। उन्होंने इन मैचों में केवल 16 रन बनाए हैं और क्रीज पर टिकने में परेशानी रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या चौथे मैच में संजू को बाहर किया जाएगा या उन्हें टीम का मौका जारी रहेगा, ताकि वह बड़े मैच से पहले फॉर्म में लौट सकें।

Fastest T20I Fifty : युवराज का रिकॉर्ड खतरे में? अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने मचाया तहलका, सिर्फ इतने गेंद में जड़ दिया फिफ्टी

– Advertisement –

Ad image

हार्दिक और अर्शदीप को आराम, नए खिलाड़ियों को मौका

टीम प्रैक्टिस सेशन में संकेत मिले हैं कि हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन (4th T20) भारत:

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

 

 IND vs NZ 2nd T20I LIVE: रायपुर में रन बरसेंगे या गेंदबाज चलेंगे? जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

साय कैबिनेट की बैठक इस दिन

0

रायपुर। CG CABINET MEETING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

– Advertisement –

 

CG BREAKING : जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर सील

– Advertisement –

Ad image

Ajit Pawar death news : नहीं रहे उपमुख्यमंत्री अजित पवार, डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताया शोक, बोले- देश के लिए अपूरणीय क्षति

0

रायपुर। Ajit Pawar death news : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि विमान हादसे में अन्य लोगों के निधन का समाचार भी अत्यंत दुखद है। यह घटना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

Ajit Pawar Plane Crash Death : महाराष्ट्र में मची तबाही: विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत

डिप्टी CM Ajit Pawar का प्लेन क्रैश में निधन, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा? पुरे देशभर में शोक

The post Ajit Pawar death news : नहीं रहे उपमुख्यमंत्री अजित पवार, डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताया शोक, बोले- देश के लिए अपूरणीय क्षति appeared first on Grand News.

इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति Draupadi Murmu,

0

रायपुर। President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 07 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास के मद्देनजर आज यहां मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर पंडुम के संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और इससे संबंधित अन्य तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से वहां की सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में अब तक 23.48 लाख किसानों से

0

CG Dhan Kharidi : रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य में धान खरीदी सुचारू, तेज़ और पारदर्शी ढंग से जारी है। अब तक प्रदेश के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर इस व्यवस्था का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। सरकार द्वारा अपनाई गई डिजिटल और समयबद्ध प्रणाली के चलते किसानों में उत्साह है और खरीदी केंद्रों पर व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

 

– Advertisement –

धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को कुल 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का पूरा और न्यायसंगत मूल्य मिल रहा है। इतनी बड़ी राशि का सीधा हस्तांतरण राज्य की मजबूत वित्तीय प्रबंधन क्षमता और किसान हितैषी नीतियों को दर्शाता है।

 

– Advertisement –

Ad image

भुगतान प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि धान विक्रय के 48 घंटे के भीतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित हो रहा है। त्वरित भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है और वे आगामी कृषि गतिविधियों की योजना सहजता से बना पा रहे हैं।

 

आगामी तीन दिनों में लगभग 1.5 लाख और किसान धान विक्रय के लिए केंद्रों पर पहुँचने वाले हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था, तौल, परिवहन और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी अवधि में 70,000 से अधिक नए टोकन जारी किए जाने की संभावना है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 22,000 टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को अपनी बारी के अनुसार व्यवस्थित ढंग से धान बेचने का अवसर मिल रहा है। टोकन व्यवस्था ने भीड़ प्रबंधन और समय की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्य में प्रतिदिन लगभग 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है, जो इस अभियान की व्यापकता और प्रशासनिक क्षमता को दर्शाती है। बड़ी मात्रा में हो रही खरीदी के बावजूद गुणवत्ता परीक्षण, तौल और भंडारण की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो।

 

कुल मिलाकर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी किसान-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित मॉडल के रूप में सामने आई है। समय पर टोकन, तेज़ खरीदी और 48 घंटे के भीतर भुगतान जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों का विश्वास मजबूत किया है और यह अभियान प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित हो रहा है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम आयोजित करने का आह्वान किया है। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के किसानों की धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक/पूर्व विधायक, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य, नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हों।

– Advertisement –

कांग्रेस कमेटी ने सभी इकाइयों से अपील की है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराते हुए फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें। यह निर्देश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

गणतंत्र दिवस पर PHC कोपरा में सम्मान की गूंज, NQAS में

0

कोपरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कोपरा में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहलता हुमने रहीं, जिन्होंने उपस्थित रहकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने पर PHC कोपरा के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, टीमवर्क और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताई गई।

– Advertisement –

सम्मानित स्वास्थ्य कर्मियों में आरएमए आर.एस. चंद्रा, एनएमए दौवा राम चक्रधारी, नेत्र सहायक अधिकारी योगानंद चक्रधारी, सेक्टर सुपरवाइजर रमेश कुमार साहू व तेजन साहू, स्टाफ नर्स द्विज राम वर्मा, काजल साहू, अनीता साहू, फार्मासिस्ट सुषमा बिसेन, ड्रेसर उत्तम घोघरे, सहायक ग्रेड-03 शोभना पटेल, लक्ष्मण साहनी, माहेश्वरी नंदे, गिरीश साहू, भारत भूषण वर्मा, उमेश साहू, विक्रम सिन्हा, भावेश साहू, राहुल दिवाकर, सुरेश घोघरे सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।

अपने संबोधन में डॉ. स्नेहलता हुमने ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और समर्पित उपचार से वे शीघ्र स्वस्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे स्टाफ की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

– Advertisement –

Ad image