Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 81

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया

0

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया। उन्होंने पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आज इस पदक का विमोचन किया गया है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके समर्पण को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पदक छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा की पहचान को आत्मसात करता है। पदक गोल आकार का एवं चांदी के रंग का होगा, जिसके अग्र भाग में साल वृक्ष तथा पीछे के भाग में पहाड़ी मैना का उभरा हुआ चित्र अंकित रहेगा और इसे रिबन के साथ धारण किया जाएगा। वर्दी के बाईं ओर जेब के ऊपर यह पदक अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, वीरता पदक, राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के पश्चात वरीयता क्रम में लगाया जाएगा।
पदक में अंकित पहाड़ी मैना सतर्कता, संवाद, निडरता, स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव और पुलिस बल की टीम भावना का प्रतीक है, जबकि साल वृक्ष मजबूती, दृढ़ता, दीर्घायु, संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन तथा मौन रहकर भी प्रभावशाली योगदान का संदेश देता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल में पूजनीय साल वृक्ष की भांति यह पदक भी पुलिस बल के समर्पण, सेवा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करेगा और छत्तीसगढ़ पुलिस की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बनेगा।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, पुलिस महानिर्देशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी एसआरपी कल्लूरी, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी दीपांशु काबरा, एडीजी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फिर मिली न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने

0

राजनांदगांव। CG NEWS : जिला न्यायालय में एक बार फिर बम लगाए जाने को लेकर एक ईमेल आने के बाद यहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बमनिरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर घंटो बम की तलाश की लेकिन यहां कोई बम नहीं मिला।

आज जिला न्यायालय परिसर को आरडीएक्स के माध्यम से विस्फोट करके उड़ये जाने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के जरिये भेजा गया ई-मेल प्राप्त हुआ। न्यायालय परिसर में बम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और बम डिफ्यूज स्कर्ट को तत्काल मौके पर भेजा गया। बामनिरोधी दस्ते ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्कर्ट की मदद से न्यायालय परिसर के चारों तरफ बम की तलाश शुरू कर दी।

– Advertisement –

बम निरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर विभिन्न कमरों में मेटल डिटेक्टर के माध्यम से बम की तलाश की इस दौरान कमरे के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकल गया और बारीकी से जांच की गई। उक्त टीम के द्वारा न्यायालय परिसर के गेट से लेकर वाहन स्टैंड और आसपास भी बम तलाशा गया, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी न्यायालय में कोई बम नहीं मिला।

इस मामले में एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि जिला न्यायालय में बाम लगाए जाने के संबंध में अज्ञात आरोपी के द्वारा मेल किया गया था । बीडीएस टीम को भेज कर जांच कराई गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है । अज्ञात मेल को लेकर साइबर सेल के माध्यम से पताशाजी की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में दहशत; न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ

0


डेस्क। IND vs NZ 4th T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद कहा कि पिच और मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया गया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।

– Advertisement –

Ad image

आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वॉन चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)- डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

– Advertisement –

Ad image



Source link

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले डिप्टी सीएम साव

0

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर राज्य में खेलों के प्रशिक्षण तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत करने राज्य शासन के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मांडविया को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेलो इंडिया योजनांतर्गत कुल 23 अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने इनकी स्वीकृति का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने डॉ. मांडविया से राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केन्द्र, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (NCOE) प्रारंभ करने, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के क्षेत्रीय केन्द्र, खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में दो अतिरिक्त खेलों की स्वीकृति तथा रायपुर में टेनिस की खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर भी स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

– Advertisement –

श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया को बताया कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रतिभा विद्यमान है। राज्य में वर्तमान कोचिंग और खेल विज्ञान अधोसंरचना राष्ट्रीय मानकों से नीचे है, जिनकी वजह से खिलाड़ियों के व्यवस्थित विकास के अवसर सीमित हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य एवं जिला स्तर के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती है।

राज्य शासन ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स इत्यादि के लिए भी उच्च स्तरीय एथलीट तैयार करने के लिए प्रयासरत है। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थाओं से राज्य के खिलाड़ी एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, बैडमिन्टन, वेटलिफ्टिंग, क्याकिंग कैनाईंग, बास्केटबॉल, वालीबॉल जैसे खेलों का सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे।

– Advertisement –

Ad image

ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रूपये रिश्वत

0

कोरबा। CG NEWS : एसीबी की टीम ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने किसान के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत किसान ने एसीबी में कर दी थी। जिस पर एक्शन लेते हुए आज एसीबी की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां बिजली वितरण विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान द्वारा इसकी शिकायत एसीबी में की थी। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।

– Advertisement –

तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी सहायक अभियंता ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद उनके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत वितरण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण आत्मनिर्भरता की राह में हम सभी को आगे बढ़ाएगा : बृजमोहन अग्रवाल

0

 

नई दिल्ली, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद में दिया गया भाषण हम सभी को आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार संसद के बजट सत्र के पहले दिन महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने जो अभिभाषण दिया है उसमें उन्होंने गुरुवर रविंद्रनाथ टैगोर की बात दोहराते हुए कहा है आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर जीवन न जिया जाए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार महामहिम का य़ह भाषण हमें आत्मनिर्भर की राह में और आगे चलने के लिए एक नई प्रेरणा देगा।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़ात्मे का विशेष उल्लेख करने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के सबसे वंचित लोगों को खुशहाली का माहौल हर हाल में देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में देश की आर्थिक और सैन्य शक्ति का जो हवाला दिया है वह हमारी अब तक की विकास गाथा का सटीक परिचायक है।

देश की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रपति ने देश में हुए आर्थिक विकास का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि बीते11 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हुई है। महंगाई दर को कम रखने का रिकॉर्ड कायम रखा गया है। इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग और गरीबों को हुआ है।अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का विशेष उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा गया है। आतंकियों के अड्डे को धवस्त कर दिए गए। आगे भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक ढंग से दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा प्रहार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाये का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों और आतंक पर करारे प्रहार के बाद
प्रभावित इलाकों में परिवर्तन आज पूरा देश देख रहा है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के एक गांव में 25 साल बाद बस पहुंची तो लोगों ने किसी उत्सव की तरह खुशी मनाई। बस्तर ओलंपिक में युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हथियार छोड़ चुके व्यक्ति अब जगदलपुर के पंडुम कैफ़े में लोगों की सेवा कर रहे हैं। लोग आतंक और हथियार छोड़कर जीवन की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

माओवाद आज 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है

राष्ट्रपति मुर्मू ने माओवादियों को लेकर कहा कि माओआतंकी पर भी निर्णायक कार्रवाई की गई है। माओवाद आज देशभर में 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है। सिर्फ 3 जिले इसमें गंभीर रूप से प्रभावित हैं। 2 हजार से ज्यादा माओवादियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है। वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंक पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

20 लाख सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत सोलर पावर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 20 लाख सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे लाखों परिवारों के घरों में बिजली का उत्पादन बढ़ा है। बीते 11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में 7,200 से ज्यादा राजमार्ग बनाए गए हैं। रेलवे के विकास पर 80 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है। पूर्वोतर के लिए सुरक्षा के लिए यह दशक निर्णायक दशक रहा है। आदिवासी इलाकों में 20,000 से ज्यादा गांव को विकास से जोड़ा जा रहा है। अनुसूचित जाति के छात्रों को 42,000 हजार करोड़ की छात्रवृति दी जा चुकी है। मेरी सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत का लक्ष्य मानती है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘ पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की गई, जिससे 4 लाख करोड़ रूपए अब तक भेज दिए गए हैं। देश मे ऑयल सीड फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है। पशुपालन, मत्स्यपालन और मधुमक्खी पालन को भी जोड़ा जा रहा है। मछुआरों को फायदा देने के लिए नई नीति बनी है 2014 की तुलना में 105 प्रतिशत की वृद्धि मत्स्यपालन में हुई है। देश में फूड प्रोसेसिंग क्षमता 20 प्रतिशत बढ़ी है।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘देश का विकास सभी देशवासियों को समान अधिकार देकर ही संभव है। मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई है। 10 करोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 60 लाख से ज्यादा महिला लखपति दीदी बनी है। ड्रोन दीदी भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश में ग़रीबी उन्मूलन का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ देशवासी गरीबों को हराकर गरीबी से बाहर निकले हैं। पिछले एक दशक में गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बने हैं। एक वर्ष में 32 लाख नए घर गरीबों को मिले हैं।

जल जीवन मिशन से 12 करोड़ परिवारों को सीधे जल से नल राष्ट्रपति के भाषण के अनुसार देश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5 वर्षों में 12 करोड़ लोगों तक पाइप से पानी पहुंचाया गया। करीब 1 करोड़ नए परिवारों तक नल से जल की सुविधा पहुंची।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत

11 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज किया जा चुके हैं। राष्ट्रपति ने अनाज उत्पादन की दिशा में भारत की आत्मनिर्भरता का भी विशेष उल्लेख किया। भाषण के अनुसार
भारत ने रिकॉर्ड 350 मिलियन टन से ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना।

संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद करवा कर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में आगे यह भी कहा कि मेरी सरकार देश की आदिवासी विरासत को सुरक्षित करने के लिए आदिवासी म्यूजियम भी बनवा रही है। इसी क्रम में हाल ही में छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय को लोकार्पित भी किया गया है। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मेरी सरकार ने देश के संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद करवा कर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है।

राज्यपाल की घोषणा, अब इस नाम से जाना जाएगा

0

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में सत्रहवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका रहे। अपने संबोधन में उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अब यह संस्थान “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी।

राज्यपाल ने कहा कि राजकुमारी इंदिरा सिंह संगीत प्रेमी थीं और उनके असामयिक निधन के बाद खैरागढ़ के तत्कालीन राजा ने पुत्री की स्मृति में अपना राजमहल दान कर इस विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई थी। उस समय यह एशिया का एकमात्र कला-संगीत विश्वविद्यालय था।

– Advertisement –

समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, खैरागढ़ राजपरिवार के महाराज आर्यव्रत सिंह, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने राजकुमारी शारदा देवी सिंह बावली की नामपट्टिका का अनावरण किया।
दीक्षांत समारोह में 232 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, 4 को रजत पदक, 5 को डिलीट तथा 64 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक क्षण बना।

 

– Advertisement –

Ad image

आरंग में गैस सिलेण्डर चोर गिरफ्तार

0

 

 

– Advertisement –

रायपुर। Arang Crime : छत्तीसगढ़ के थाना आरंग क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी लम्बोदर पटेल के दिशा-निर्देश पर थाने की टीम ने महज 24 घंटे के अंदर गैस सिलेण्डर चोर को गिरफ्तार कर लिया। थाना आरंग की टीम ने आरोपी के कब्जे से 11 खाली सिलेण्डर बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ रायपुर जिले के विभिन्न थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

कहां से हुई चोरी
पीड़ित राजकुमार टंडन की रिपोर्ट के अनुसार, उनके बस स्टैंड गुल्लु स्थित राजहंस च्वाईस सेंटर से 20 जनवरी को 4 भरे हुए एचपी गैस सिलेण्डर चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी और उसका साथी मुकेश कुकरेजा एक्टिवा में सिलेण्डर ले जाते हुए दिखे।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने कैसे किया खुलासा
आरंग पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की और बताया कि सिलेण्डर विकास कुमार गुप्ता की दुकान में बेचता था।

अन्य जगहों से हुई चोरी
आरोपी कन्हैयालाल और उसका साथी मुकेश कई अन्य स्थानों से भी सिलेण्डर चोरी कर चुके थे। पुलिस ने कुल 13 सिलेण्डर बरामद किए हैं। 01 दिसंबर 2025: महासमुंद, पटेवा बाजार – 2 सिलेण्डर, 04 जनवरी 2026: गुढ़ियारी, भारत माता चौक – 2 सिलेण्डर, 10 जनवरी 2026: महासमुंद बसना कालोनी – 1 सिलेण्डर,  13 जनवरी 2026: अभनपुर नायकाबांधा – 3 सिलेण्डर, 25 जनवरी 2026: महासमुंद सॉकरा भगतदेवरी – 2 सिलेण्डर।

डीएसपी लम्बोदर पटेल ने कहा कि, पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता से चोरी के मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ़्तार आरोपी

1. कन्हैयालाल राजपाल सिंधी, उम्र 48 वर्ष, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
2. विकास कुमार गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, गुढ़ियारी रायपुर

 

 

दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर

0

बिलासपुर। CG VIDEO : न्यायधानी बिलासपुर एक बार फिर हिंसक झड़प से दहल उठी है। कोनी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच सड़क पर ही ‘गैंगवार’ जैसा नजारा देखने को मिला। सरेआम हुई इस मारपीट में युवकों ने न केवल लात-घूंसों का इस्तेमाल किया, बल्कि एक-दूसरे पर बड़े-बड़े पत्थरों से जानलेवा हमला भी किया। इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से मामले को शांत कराया गया है, लेकिन सड़क पर मचे इस तांडव ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, मामूली विवाद से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के युवक हिंसक हो गए। देखते ही देखते सड़क जंग का मैदान बन गई, जहाँ पत्थरबाजी और मारपीट का नंगा नाच चलता रहा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बिना किसी डर के एक-दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं। इस हिंसक झड़प के दौरान राहगीर अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा, लेकिन तब तक उपद्रवी सड़क पर दहशत फैला चुके थे।

– Advertisement –

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) गगन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों का चिकित्सकीय मुलाहिजा कराया गया। हालांकि, थाने पहुँचने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती माना। सीएसपी गगन कुमार के निर्देश पर कोनी पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, ताकि भविष्य में इस तरह की शांति भंग करने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

वर्दी में वनपाल का चिलम फूंकते VIDEO वायरल

0

CG Video :  बिलासपुर न्यायधानी के रतनपुर क्षेत्र से खाकी को शर्मिंदा कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी सिस्टम की धौंस और नशे का खुल्लम-खुल्ला खेल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने वन विभाग में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में रतनपुर क्षेत्र में पदस्थ वनपाल (फॉरेस्टर) चंदन सिंह पूरी वर्दी में नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी सक्रियता ड्यूटी पर नहीं, बल्कि नशे की महफिल में दिखाई दे रही है। वायरल क्लिप में वनपाल बड़े ही बेखौफ अंदाज में चिलम में गांजा भरकर कश लगाते नजर आ रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि वे अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ चौकीदार और कुछ अन्य ग्रामीण भी इस नशे की टोली में शामिल हैं। जिस वर्दी पर जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी वर्दी की गरिमा को दरकिनार कर वनपाल का यह ‘नशेड़ी’ अवतार अब जनचर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर लोग अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वर्दी पहनकर सरेआम नशा करने वाले ऐसे गैर-जिम्मेदार कर्मचारी पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

– Advertisement –

देखें वीडियो –

 

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल, इस वीडियो के सामने आने के बाद विभाग के आला अधिकारियों की चुप्पी और वनपाल पर होने वाली संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

CG Crime : जिससे था प्यार, उसी ने ले ली जान, खेत में मिलने के दौरान युवती की बेरहमी से हत्या, ऐसे खुला क़त्ल राज?