Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 79

धान नहीं बिकने और मुआवजा नहीं मिलने से टूटा

0

जांजगीर चांपा। CG VIDEO : जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकर में एक किसान द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। किसान ने धान नहीं बिकने और भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से आहत होकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। आत्मघाती कदम उठाने से पहले किसान ने करीब चार मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जो अब वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रात में ही किसान को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। किसान की हालत पर डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

– Advertisement –

एक महीने से धान

बेचने के लिए लगा रहा था चक्कर

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकर निवासी किसान अनुराग सिंह चंदेल पिछले एक माह से धान बेचने के लिए लगातार समिति और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसका टोकन नहीं कट पाया था। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।
वीडियो में किसान ने कहा है कि धान नहीं बिकने और भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन का मुआवजा पिछले चार वर्षों से नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसने बढ़ते कर्ज और परिवार की जिम्मेदारियों का भी जिक्र किया।

कर्ज में डूबा था किसान

बताया जा रहा है कि किसान पर भारी कर्ज था। पूर्व में भी उसका धान नहीं बिक पाया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी जमीन भी बेची, इसके बावजूद वह आर्थिक तंगी से बाहर नहीं निकल सका। इन्हीं परिस्थितियों से टूटकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

मामले पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसान द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम का कारण धान का टोकन नहीं कटना नहीं, बल्कि भारतमाला परियोजना का मुआवजा नहीं मिलना बताया गया है। कलेक्टर ने दावा किया कि किसान का धान बिक्री का टोकन कट चुका है। पुलिस द्वारा किसान का बयान लिया गया है, जिसमें उसने मुआवजा नहीं मिलने को प्रमुख कारण बताया है। प्रशासन का कहना है कि किसान के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बता दें कि इससे पहले महासमुंद में टोकन नहीं मिलने पर एक किसान ने ब्लेड से खुद को काट लिया था। जबकि कोरबा में भी टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने कीटनाशक सेवन कर लिया था।

CG VIDEO : धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, 50 बोरी पर 51वीं बोरी वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

 

CG NEWS: “संघर्ष से सफलता तक” – छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासों को मिली मंजूरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा 

0

रायपुर। CG NEWS: मोर आवास, मोर अधिकार, रोक कर रखे हैं फलनवा सरकार” सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि जन-जन का आंदोलन था, जो अब ठोस नतीजों में बदल चुका है—यह बात उप मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को बड़े जनआंदोलन के रूप में उठाया था और आज वही संघर्ष परिणाम का आंदोलन बन गया है।

विजय शर्मा ने बताया कि वर्षों तक गरीबों को आवास से वंचित रखा गया—2011 की प्रतीक्षा सूची के 6,99,438, आवास प्लस सूची के 8,19,999, मुख्यमंत्री आवास योजना के 47,090 और 2016 से 2023 के बीच एक किस्त के बाद अधूरे छोड़े गए 2,46,215 आवास शामिल थे। उन्होंने कहा कि अब 2011 और 2015 की सभी सूचियां पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं और कुल 18,12,742 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिन पर निर्माण कार्य भी तेज़ी से चल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि आज पूरे देश में सबसे अधिक आवास छत्तीसगढ़ में बन रहे हैं, यहां तक कि उत्तरप्रदेश से भी राज्य आगे है। योजना में नवाचार करते हुए महिला समूहों को बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई से जोड़ा गया, 8 हजार से अधिक डीलर दीदियों ने सप्लाई की, हजारों लोगों को प्रशिक्षण मिला और नीयद नेल्लानार योजना के तहत 84 कैंप लगाकर 494 गांवों का विकास किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने साफ किया कि आवास मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ी तो ACB व EOW से जांच भी कराई जाएगी।

The post CG NEWS: “संघर्ष से सफलता तक” – छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासों को मिली मंजूरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा  appeared first on Grand News.

राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों

0

रायपुर। CG TRANSFER NEWS : राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त सेवा के सदस्यों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति विभागीय पदोन्नति-छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है।

देखें आदेश

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बवाल

0

CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और मनरेगा योजनाओं को लेकर राजनीतिक गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कई किसानों के टोकन कटने के बावजूद उनकी धान खरीदी नहीं हो पाई है, जबकि कई किसान अभी तक पंजीकृत भी नहीं हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले चरण में छत्तीसगढ़ के सभी 300 से अधिक ब्लॉकों में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया में आ रही समस्याओं और खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

– Advertisement –

बैज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान अपनी मेहनत की कमाई के लिए न्याय चाहते हैं और उनकी आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता।

Raipur Central Jail Video Viral: रायपुर सेंट्रल जेल में नियमों की धज्जियां, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से मुलाकात का वीडियो किया वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

– Advertisement –

Ad image

CG VIDEO : धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, 50 बोरी पर 51वीं बोरी वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

 

 

धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, 50 बोरी

0

बिलासपुर। CG VIDEO : जिले के घुटकू धान खरीदी केंद्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ प्रबंधन पर हर 50 बोरी धान के पीछे एक बोरी अतिरिक्त लेने का आरोप लग रहा है। कुछ किसानों ने इस कथित गड़बड़ी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में किसान खुलेआम यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनसे तय मात्रा से ज्यादा धान लिया जा रहा है, लेकिन उसकी न तो रसीद दी जा रही है और न ही वजन की पूरी जानकारी।

वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच की बात कही जा रही है।वायरल वीडियो घुटकू धान खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है, जहाँ किसान आरोप लगा रहे हैं कि 50 बोरी देने पर 51वीं बोरी जबरन ली जा रही है, किसानों का कहना है कि यह उनकी पहली बार धान बिक्री है, उन्हें टोकन, वजन और कटौती की सही जानकारी नहीं दी जा रही, विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है।

– Advertisement –

भूविस्थापितों को रोजगार से वंचित नहीं

0

 

 

– Advertisement –

बिलासपुर। Chhattisgarh : भूविस्थापितों को राहत देते हुए हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित भूमि स्वामियों को पुनर्वास व रोजगार से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का उल्लंघन है। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भूमि अधिग्रहण की तिथि पर लागू राज्य पुनर्वास नीति का पालन करने का निर्देश एसईसीएल को दिया है।

बिलासपुर हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित व्यक्तियों को पुनर्वास और रोजगार का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 से स्वाभाविक रूप से जुड़ा हुआ है। इस अधिकार से मनमाने ढंग से वंचित किया जाना संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का उल्लंघन है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा, भूविस्थापितों को पुनर्वास नीति के तहत रोजगार दिया जाना महत्वपूर्ण अधिकार है। भूमि अधिग्रहण की तिथि से यह नीति लागू हो जाती है।

– Advertisement –

Ad image

इस नीति की भूमि अधिग्रहण करने वाली कंपनी या संस्था अनदेखी नहीं कर सकती। एसईसीएल के भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास को लेकर दायर याचिका पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा, पुनर्वास और रोजगार का अधिकार अनुच्छेद 21 का तार्किक परिणाम है और रोजगार से इनकार करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के साथ-साथ अनुच्छेद 21 का भी उल्लंघन करता है।

 

Raipur Central Jail Video Viral: रायपुर सेंट्रल जेल में नियमों की धज्जियां, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से मुलाकात का वीडियो किया वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

 

PM Kisan 22nd Installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? नोट कर लें डेट, ये गलती न करें नहीं तो अटक सकता है पैसा 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका को

0


Aaron Jones suspended : टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले अमेरिकी क्रिकेट टीम मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। टीम के स्टार बल्लेबाज आरोन जोन्स को आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 ICC का बड़ा एक्शन

– Advertisement –

Ad image

आईसीसी ने बुधवार को बयान जारी कर पुष्टि की कि आरोन जोन्स को सभी प्रकार की क्रिकेट गतिविधियों से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है। उन पर कुल **पांच आरोप लगाए गए हैं, जो आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन से जुड़े हैं। जोन्स को इन आरोपों पर 14 दिनों के भीतर जवाब देना होगा।

किन टूर्नामेंट्स से जुड़ा है मामला?

– Advertisement –

Ad image

आरोन जोन्स पर लगे पांच आरोपों में से तीन आरोप 2023-24 में खेले गए बारबाडोस आधारित बीआईएम10 टी20 टूर्नामेंट से जुड़े हैं. वहीं, बाकी दो आरोप उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित बताए जा रहे हैं। आईसीसी के मुताबिक, इनमें से एक गंभीर आरोप यह है कि जोन्स ने मैच के नतीजे, या किसी अन्य पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने या ऐसा करने की साजिश में शामिल होने की कोशिश की।

और नाम आ सकते हैं सामने

आईसीसी ने साफ किया है कि यह मामला अभी जांच के अधीन है और आने वाले दिनों में अन्य खिलाड़ियों या अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। जांच पूरी होने तक इस पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी।

 अमेरिका के लिए क्यों अहम थे जोन्स?

31 वर्षीय आरोन जोन्स अमेरिका के लिए बेहद अहम खिलाड़ी माने जाते रहे हैं. उन्होंने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद अब तक वह अमेरिका के लिए 52 वनडे और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 95 पारियों में 2434 रन बनाए हैं।

जोन्स अमेरिका की उस टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 2024 टी20 विश्व कप में सुपर-8 तक का सफर तय किया था। पाकिस्तान के खिलाफ डलास में मिली ऐतिहासिक जीत में उन्होंने नाबाद 36 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई थी।

वे उस अमेरिकी टीम का हिस्सा भी थे जिसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक का सफर तय किया था। पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में उनका योगदान अहम रहा था।

Fastest T20I Fifty : युवराज का रिकॉर्ड खतरे में? अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने मचाया तहलका, सिर्फ इतने गेंद में जड़ दिया फिफ्टी

वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत अगले हफ्ते होनी है। जोन्स हाल ही में 18 सदस्यीय ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे और उन्हें उप-कप्तान बनाए जाने की भी चर्चा थी। लेकिन सस्पेंशन के बाद अब वे विश्व कप चयन से बाहर हो गए हैं।

 



Source link

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी जिलों में ठंड की वापसी होने जा रही है। खासतौर पर सरगुजा संभाग और उससे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों के भीतर इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी और सुबह-शाम ठंड का असर और तेज महसूस किया जाएगा।

सरगुजा संभाग के अलावा कोरिया, जशपुर और बलरामपुर जैसे जिलों में भी ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इन इलाकों में रातें ज्यादा ठंडी हो सकती हैं, वहीं सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवा के प्रभाव के चलते तापमान में यह गिरावट देखने को मिलेगी।

– Advertisement –

दूसरी ओर, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम स्थिर बना रहेगा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है, जबकि रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी।

रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास होगा, जबकि दिन में हल्की गर्मी परेशान कर सकती है।

– Advertisement –

Ad image

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर बना रहेगा। इसका मतलब यह है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का स्वरूप अलग-अलग रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले जहां ठंड की चपेट में रहेंगे, वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य बना रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

आज का मौसम और विभाग की सलाह:

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और गर्म कपड़े पहनने चाहिए। वहीं, दिन के समय हल्की गर्मी के कारण धूप में अधिक देर तक रहने से बचने की सलाह दी गई है।

 

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षक और कर्मचारियों के लिए सख्त आदेश, ढाई महीने तक नहीं ले सकेंगे छुट्टी, ESMA होगा लागू

 

CG VIDHANSABHA BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें

0

रायपुर। CG VIDHANSABHA BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तुत किए जाएंगे और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।

देखिए कब किस किस दिन होगी बैठक

The post CG VIDHANSABHA BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें appeared first on Grand News.

मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा ओलंपिक के

0

रायपुर, 29 जनवरी 2026 : Surguja Olympics 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा अंचल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब बस्तर की भांति सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों के पंजीयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संख्या सरगुजा अंचल के युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलम्पिक में जनभागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई है और अब वही उत्साह सरगुजा ओलंपिक को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। पंजीयन से यह स्पष्ट है कि सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ इस आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सफल आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

– Advertisement –

Ad image

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने सरगुजा ओलंपिक के शुभंकर और लोगो के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि इस आयोजन से सरगुजा के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अच्छा मंच मिलेगा। इसके विजेता खिलाड़ियों को राज्य की प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें यूथ आइकॉन घोषित कर युवाओं व बच्चों को खेलों से जुड़ने और खेलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो इस अंचल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का जीवंत प्रतीक है। लोगो के केंद्र में मैनपाट स्थित प्रसिद्ध टाइगर पॉइंट जलप्रपात को दर्शाया गया है, जो हरियाली, ऊर्जा और निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। मध्य भाग में अंकित “सरगुजा ओलंपिक 2026” आयोजन की स्पष्ट पहचान के साथ स्थानीय गौरव और अस्मिता को अभिव्यक्त करता है।

– Advertisement –

Ad image

चारों ओर 12 खेलों के प्रतीक चिन्ह समावेशिता और समान अवसर का संदेश देते हैं। रंगों का संयोजन आयोजन की जीवंतता, उत्साह और एकता को प्रकट करता है। लाल रंग का विशेष सांस्कृतिक महत्व पहाड़ी कोरवा जनजाति की परंपराओं से भी जुड़ा है, जहाँ यह शक्ति, साहस और जीवन-ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह रंग सकारात्मकता और संरक्षण का भाव लिए हुए दैवीय शक्ति और मानव जीवन के गहरे संबंध को दर्शाता है।

इसी प्रकार सरगुजा ओलम्पिक 2026 का शुभंकर गजरु को रखा गया है, जो सरगुजा अंचल की प्राकृतिक व सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। आदिवासी समाज में हाथी को बल, धैर्य, बुद्धिमत्ता और एकता का प्रतीक माना जाता है। इसकी विशेषताएँ-शक्ति, अनुशासन, संतुलन और निरंतर प्रयास-खेल भावना से जुड़ी हैं तथा झुंड में चलने की प्रवृत्ति टीम वर्क और सामूहिक सहभागिता का संदेश देती है।

 

विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित होगी खेल प्रतिभाएं
सरगुजा ओलंपिक के लिए 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पंजीयन किया गया है, जिसमें 06 जिलों से लगभग 03 लाख 50 हजार लोगों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1 लाख 59 हजार पुरुष और 01 लाख 89 हजार महिलाओं ने आयोजन में अपना पंजीयन कराया है। कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, रस्साकसी समेत 12 विधाओं में विकासखंड, जिला तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, सचिव खेल यशवंत कुमार, संचालक खेल तनुजा सलाम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।