Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 73

दो घंटे में दो बड़ी चोरियां, अंतरराज्यीय

0

जगदलपुर। CRIME NEWS: जगदलपुर में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बस्तर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है;

– Advertisement –

Ad image

29 जनवरी की शाम को आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सनसिटी और बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे,

– Advertisement –

Ad image

चोरी के दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल न कर वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में संपर्क रखा, लेकिन बस्तर पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान कर ली; वारदात के बाद आरोपी विशाखापट्टनम फरार हो गए थे और बाद में बस्तर के रास्ते रायपुर भागने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने जगदलपुर के पास से उन्हें दबोच लिया;

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक खंडारा निवासी पंजाब, विशाल वाल्मीकि निवासी हरियाणा, नरेंद्र सिंह निवासी भिलाई और विक्की कुमार वर्मा निवासी दुर्ग शामिल हैं, जिन्होंने महज दो घंटे के भीतर दो बड़ी चोरियों को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश की थी, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

दो घंटे में दो बड़ी चोरियां, अंतरराज्यीय चोर

0

जगदलपुर। CRIME NEWS: जगदलपुर में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बस्तर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है;

– Advertisement –

Ad image

29 जनवरी की शाम को आरोपियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सनसिटी और बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे,

– Advertisement –

Ad image

चोरी के दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल न कर वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में संपर्क रखा, लेकिन बस्तर पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी पहचान कर ली; वारदात के बाद आरोपी विशाखापट्टनम फरार हो गए थे और बाद में बस्तर के रास्ते रायपुर भागने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने जगदलपुर के पास से उन्हें दबोच लिया;

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक खंडारा निवासी पंजाब, विशाल वाल्मीकि निवासी हरियाणा, नरेंद्र सिंह निवासी भिलाई और विक्की कुमार वर्मा निवासी दुर्ग शामिल हैं, जिन्होंने महज दो घंटे के भीतर दो बड़ी चोरियों को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश की थी, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के माल की बरामदगी और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला, गांव में

0

राजिम। BREAKING: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुतकैया में मारपीट और जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, जहां आरोप है कि आरिफ खान अपने कुछ साथियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर राह चलते युवकों पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर फरार हो गया; इस हमले में कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं,

– Advertisement –

Ad image

जिनमें सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू पर रात के समय सिर पर जानलेवा हमला किया गया, वहीं अरंड-धमनी मोड़ के पास ललित साहू और कुलेश्वर साहू पर पत्थर से हमला हुआ, जिसमें कुलेश्वर को पेट के पास गंभीर चोट आई है, नरेंद्र साहू के हाथ में गंभीर चोट बताई जा रही है जबकि रेखु यादव की भुजा में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है,

वहीं कुछ अन्य युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई; ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, घटना के बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है,

– Advertisement –

Ad image

साहू समाज सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद एसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पुलिस द्वारा सघन जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।

नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता,

0

खमतराई ,रायपुर। CRIME NEWS: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम में छापा मारकर हुक्का, प्रतिबंधित ई-सिगरेट और तंबाकू सामग्री के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है, जहां से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का भारी जखीरा जब्त किया गया;

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने सुनियोजित रेड के दौरान गोदाम मैनेजर प्रबोध शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अवैध भंडारण की पुष्टि की और किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित सामग्री महाराष्ट्र के पुणे से मंगाकर रायपुर शहर के विभिन्न इलाकों में मांग के अनुसार सप्लाई की जा रही थी,

– Advertisement –

जबकि इस पूरे नेटवर्क के मुख्य संचालक आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी फिलहाल फरार हैं; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

टीईटी परीक्षा में ढाई हजार परीक्षार्थी रहे

0

राजनांदगाव। CG NEWS : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को काफी कड़े जांच पड़ताल से गुजरना पड़ा। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए 45 केंद्रों बनाए गये थे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से 5:45 बजे तक आयोजित हुई।

टीईटी परीक्षा में प्रथम पाली में 8071 परीक्षार्थियों में 7022 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं 1049 अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में दर्ज 13179 परीक्षार्थी में से 1356 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 11823 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। लगभग 21250 परीक्षार्थियों में से 2405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को लगभग 2 घंटे पहले बुलाया गया था ताकि जांच और अन्य प्रक्रिया के चलते परीक्षा में विलंब ना हो। लेकिन कई परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी लगभग 10 -15 मिनट पहले पहुंचे, जिन्हें समय अवधि पूर्ण होने की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ परीक्षा केदो के बाहर प्रवेश से वंचित हुए । टीईटी अपर प्राईमरी और प्राइमरी की इस परीक्षा में डेढ़ सौ प्रश्न पूछे गए थे। इन प्रश्नों में माइनस मार्किंग नहीं होने के चलते परीक्षार्थी प्रश्नों को ठीक से समझे बिना ही टीक करते चले गए । यहां परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर सही आया था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट नहीं हो पाया। परीक्षा देकर निकली जीनत गाजी कुरैशी ने बताया कि इस परीक्षा में डेढ़ सौ प्रश्नों के लिए डेढ़ सौ अंक थे जिसमें 90 नंबर पासिंग के लिए लाने होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नों को पढ़ने में काफी समय लग गया ।

– Advertisement –

परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य सुचित्रा गुप्ता ने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि नकल प्रकरण रोकने के लिए जारी निर्देश का पालन किया गया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, टोपी, चश्मा, बेल्ट, घड़ी, पर्स सहित अन्य उपकरण परीक्षा केंद्र से बाहर रखा गया था । वहीं नियम अनुसार परीक्षार्थियों को हल्के रंग का कपड़ा पहन करने कहा गया था।

 

– Advertisement –

Ad image

 

आईईडी के साथ नक्सलियों का

0

नारायणपुर। Naxal Operation: घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का विशाल डंप बरामद किया गया;

नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच घने जंगलों में अभियान चलाकर छिपाकर रखा गया डंप खोज निकाला, जिसमें भारी मात्रा में डेटोनेटर, ड्रम, राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री मिली, वहीं आईटीबीपी की बीडीएस टीम ने सर्च के दौरान मिले प्रेशर कुकर आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर एक बड़े खतरे को टाल दिया।

– Advertisement –

जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में केन्द्रीय वित्त

0

गरियाबंद . जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 भाषण का श्रवण भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया l यह एतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है l खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बजट सुना गया l बजट को लेकर भाजपा नेताओं ने सराहना करते हुए कहा कि देश हित के लिए विकास उन्मुखी बजट है इस बजट से, युवा भारत की आकांक्षा पूरी होगी l देश के इतिहास में आजादी के बाद अब तक पेश किये गये यह एकलौता बजट है जो विकसित भारत की तरफ ले जाने वाला है l गाँव गरीब किसान और युवाओं के लिए बजट मील का पत्थर साबित होगा l विकास की समग्र संभावना लिए प्रस्तुत बजट से लोगो की आकांक्षा पूरी होगी l

श्री शर्मा ने बजट को लेकर कहा कि जनआकांक्षाओ की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश , यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

– Advertisement –

Ad image

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।


इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके , कोषाध्यक्ष अजय रोहरा , जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव , मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमित पारख , मंडल अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा , मंडल महामंत्री बिन्द्रानवागढ़ धनंजय नेताम , नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन , बिंदु सिन्हा , बलदेव सिंह हुंदल , अनूप भोंसले, नंदास्वामी , पारस ठाकुर , उत्त्तम राजवंशी , चैनसिंह कश्यप , फारुख चौधरी , इतवारी राम देवांगन , रेणुका साहू , पुष्पा साहू , मंजरी गुप्ता , प्रियंका सोनी , संजू साहू , विष्णु मरकाम , अमित वखारिया , रवि चंद्राकर , पप्पू ठाकुर , मानव निर्मलकर , राज डे , अमर सिंह ठाकुर , भीम निषाद इत्यादि उपस्थित थे l

– Advertisement –

Ad image

अचानक सड़क पर फिसली स्कूटी, ट्रक की चपेट में

0

कांकेर। CG NEWS : जिले के गौरवपथ मार्ग पर लगातार दूसरे दिन दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंडरी पानी के पास हुए इस हादसे में एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार स्कूटी में पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। सड़क पर अचानक स्कूटी फिसल गई, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– Advertisement –

गौर करने वाली बात यह है कि इसी मार्ग पर एक दिन पहले बस की ठोकर से पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने गौरवपथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

 

राजीवलोचन धाम के जयकारों संग गूंज उठा कुंभ कल्प मेला,

0

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के प्रथम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, भक्ति और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। मानसगान, जगराता, रामधुनी, रामायण, लोक भजन, पंडवानी, पंथी, जस झांकी, सुगम गायन, सतनाम मंगल भजन, फाग गीत, लोक कला मंच और सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण भजन संध्या ग्रुप चौबेबांधा द्वारा भजनों की अविरल धारा प्रवाहित की गई। गायक दीपक श्रीवास ने भगवान राजीवलोचन पर आधारित छत्तीसगढ़ी गीत “चलो संगी दर्शन करबो राजीवलोचन धाम गा…” प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं कार्यक्रम के संचालक संतोष कुमार सोनकर ने अपनी शेरो-शायरी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम की कड़ी में पटेवा के अजय कुमार ने पंथी गीत, जीवतरा के संजय सेन ने मानसगान, बकली राजिम के लाकेश साहू ने जगराता में माता के भजनों की प्रस्तुति दी। हसदा नं. 1 के उत्तम कुमार साहू ने रामधुनी, परसदा (नया रायपुर) के तीरथ साहू ने रामायण, भिलाई-03 के किशन सोनी ने लोक भजन प्रस्तुत किए। राजपुर छुरा की खेमबाई निषाद ने कपालिक शैली में महाभारत के प्रसंग पर प्रभावशाली पंडवानी सुनाई।

गौकरण मानिकपुरी एवं सीता साहू ने सुवा नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को जीवंत किया। आरंग खमतरई के तुकाराम साहू ने जस झांकी, लखौली (रीवा) के धनेश्वर प्रसाद ने सतनाम मंगल भजन तथा रजनकटा पांडुका के राकेश साहू ने फाग गीतों पर रंग-गुलाल उड़ाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। घटारानी के गौकरण मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ी एवं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं आरंग के दयालुराम यादव ने राउत नाचा, बेमेतरा पेंडरी की सीता साहू ने सुवा नृत्य और बोरसी दुर्ग के मनहरण साहू ने फाग गीतों से खूब तालियां बटोरीं।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में संयोजक पुरुषोत्तम चंद्राकर, उद्घोषक निरंजन साहू, किशोर निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शकों की उपस्थित रही।

 

Raipur Crime : दहशत में टेकारी: सरेआम सरपंच की हत्या की कोशिश, भाजपा का पुलिस को अल्टीमेटम…

चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले,

0

Budget 2026 : रायपुर, 01 फरवरी 2026 : केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना का निर्णय दवा निर्माण और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। आयुष सेक्टर को सशक्त करते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। कोविड-19 के बाद आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।

– Advertisement –

बजट में केयर इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राज्यों को सहयोग देकर देश में पांच रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की गई है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा तथा बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा।

– Advertisement –

Ad image

बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, वहीं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इससे आम जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
पशु-चिकित्सा क्षेत्र को भी बजट में नई मजबूती दी गई है। इस क्षेत्र में पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को प्रोत्साहन देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट के तहत कैंसर की 17 दवाएं, शुगर की दवाएं, गंभीर रोगों की दवाइयां तथा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

जायसवाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 स्वास्थ्य सेवाओं को जनहितैषी, सुलभ और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता को मिलेगा।