Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 72

राजिम हिंसा पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

0

राजिम। CG News : छत्तीसगढ़ के राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह घटना सरकार के संज्ञान में है और पूरे मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जो भी कार्रवाई विधिसम्मत होगी, वही की जाएगी। कानून के दायरे में रहकर प्रशासन अपना काम करेगा।

महादेव सट्टा ऐप पर भी सख्त रुख

महादेव सट्टा ऐप मामले को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दो टूक कहा कि, यदि इस अवैध गतिविधि में किसी भी शासकीय कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन को पूरी स्वतंत्रता दी गई है कि वह निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करे।

राजिम की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण साम्प्रदायिक झड़प: पुलिस पर पथराव, गांव में कर्फ्यू जैसे हालात… जानिए अब कैसी है स्थिति

जादू-टोना से बच्चे की मौत का शक, परिजनों

0

सुकमा। CG NEWS : जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम उच्चारास में जादू-टोना के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिसंबर माह में उच्चारास गांव में एक बच्चे की मौत हो गई थी। मृत बच्चे का नाम गंगा बताया गया है। परिजनों को शक था कि सोढ़ी देवा द्वारा जादू-टोना किए जाने के कारण बच्चे की मौत हुई है।

23 जनवरी को बच्चे के क्रियाकर्म के दौरान इस विषय पर चर्चा और तेज हो गई। ग्रामीणों के बीच यह धारणा बन गई कि गांव में हो रही तमाम अनहोनी घटनाओं के पीछे सोढ़ी देवा का जादू-टोना जिम्मेदार है। इसी अंधविश्वास के चलते मृत बच्चे के परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर सोढ़ी देवा की हत्या कर दी और शव को गांव के पास स्थित खेत में गाड़ दिया।

– Advertisement –

मामले में 31 जनवरी को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गादीरास थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम कयारास निवासी चार आरोपियों में कोसा सोढ़ी उम्र 42 वर्ष, डूंगा सोढ़ी उम्र 38 वर्ष, नंदलाल करटामी उम्र 36 वर्ष और डुला सोढ़ी उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना गादीरास जिला सुकमा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 14 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अंतिम रिमांड की अवधि एक मई 2026 तक निर्धारित की गई है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

सांसद बृजमोहन की पहल से रायपुर में बनेगा एनएसटीआई

0

रायपुर/नई दिल्ली। CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। राजधानी रायपुर में राज्य का पहला राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह महत्वपूर्ण जानकारी लोकसभा में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने दी है।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी ने अपने बताया कि, रायपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। भूमि उपलब्ध होते ही इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

– Advertisement –

पीएम-सेतु योजना के तहत मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण

केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री कौशल विकास और रोजगारपरकता परिवर्तन (पीएम-सेतु) योजना के अंतर्गत देशभर में आईटीआई और एनएसटीआई को आधुनिक, उद्योग-अनुकूल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि रोजगार से सीधे जोड़ना है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस विषय को लोकसभा में गंभीरता से उठाते हुए छत्तीसगढ़ में आईटीआई के उन्नयन, नए युग के पाठ्यक्रम, उद्योग सहभागिता और शिक्षुता के अवसरों को लेकर सरकार से मांग की थी। जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने राज्य में एनएसटीआई स्थापना की मंशा स्पष्ट की है।

युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

एनएसटीआई की स्थापना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण मिलेगा। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा, उन्नत तकनीकी ट्रेड, प्रशिक्षकों का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और उद्योग आधारित कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे राज्य के युवाओं की रोजगार क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी।

छत्तीसगढ़ में कौशल विकास को मिली नई दिशा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहले से ही आईटीआई के आधुनिकीकरण और उद्योग सहभागिता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। मॉडल आईटीआई योजना के अंतर्गत भिलाई के शासकीय आईटीआई का उन्नयन भिलाई स्टील प्लांट के सहयोग से किया गया है, वहीं सार्वजनिक-निजी भागीदारी योजना के अंतर्गत राज्य में 42 आईटीआई का उन्नयन हो चुका है।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2022-23 से दिसंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ में 21 हजार से अधिक शिक्षुओं को उद्योगों में प्रशिक्षण का अवसर मिला है, जिनमें बड़ी संख्या आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं की है।

राज्य में कुल 215 सरकारी और निजी आईटीआई एवं आईटीसी में 728 ट्रेड में 32072 सीटें है जिनमें 23970 छात्र नामांकित हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार से की त्वरित पहल की अपील

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि एनएसटीआई के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द धरातल पर उतर सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को इस राष्ट्रीय प्रयास से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी वे राज्य के हित में ऐसे मुद्दे संसद में मजबूती से उठाते रहेंगे।

विकसित भारत में छत्तीसगढ़ की मजबूत भागीदारी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल कहना है कि, एनएसटीआई की स्थापना से छत्तीसगढ़ न केवल कौशल विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त रूप से उभरेगा, बल्कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प में राज्य की भूमिका और भी मजबूत होगी। यह संस्थान आने वाले वर्षों में हजारों युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।

केंद्रीय बजट 2026 भारत को आत्मनिर्भर और विकसित

0

रायपुर। VIDEO : भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक और व्यापार प्रकोष्ट के प्रमुख नितिन अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहा है। यह बजट द्वितीय और तृतीय स्तरीय शहरों, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, लघु एवं मध्यम उद्यमों और विनिर्माण क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दे रहा है। उन्होंने इसे जन-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार बजट करार दिया।

नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह बजट:

द्वितीय और तृतीय स्तरीय शहरों को सशक्त बनाता है

– Advertisement –

स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करता है

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है

– Advertisement –

Ad image

लघु एवं मध्यम उद्यमों और विनिर्माण क्षेत्र को समर्थन देता है

हर नागरिक के लिए नए अवसर सृजित करता है

उन्होंने इसे एक उज्ज्वल, समावेशी और जनहितैषी बजट बताया जो देश के विकास को नई दिशा देगा।

सुनिए वीडियो में क्या कहा

 

T20 World Cup 2026 की रिहर्सल के लिए टीम इंडिया का ऐलान

0

T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारत ए (India A) टीम का ऐलान कर दिया गया है, जो विश्व कप से पहले दो अहम वार्मअप मुकाबले खेलेगी। खास बात यह है कि इस पहले प्रेक्टिस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी हो रही है, जो चोट से उबरने के बाद फिर से मैदान में नजर आएंगे।

टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीसीसीआई ने वॉर्म-अप मैचों के लिए ‘भारत ए’ के 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। इस टीम में युवाओं का जोश और आईपीएल के सितारों की चमक साफ नजर आ रही है।

तिलक वर्मा की ‘मैदान’ पर वापसी

भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी है। तिलक हाल ही में सर्जरी के बाद बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) से पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं। वह आज अमेरिका के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर उतरेंगे। इसके तुरंत बाद उनके सीनियर टीम के साथ जुड़ने की भी संभावना है।

 आयुष बडोनी को मिली कमान

आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से लोहा मनवाने वाले आयुष बडोनी को इस ‘भारत ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम की जिम्मेदारी सौंपी है।

वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल:

मुकाबला विपक्षी टीम स्थान
मैच 1 अमेरिका डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
मैच 2 नामीबिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE), बेंगलुरु

 

 सितारे और चोट का अपडेट

टीम में मयंक यादव की रफ्तार और रवि बिश्नोई की फिरकी का तड़का लगा है। रियान पराग कंधे की चोट से उबरकर टीम में वापस आ गए हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को काफी गहराई मिलेगी। वॉशिंगटन सुंदर अपनी चोट के कारण एक बार फिर बाहर हैं। उन्हें जल्द ही अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा। नमन धीर, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम जैसे खिलाड़ियों के पास चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का यह सुनहरा मौका है।

इंडिया ‘A’ का 15 सदस्यीय स्क्वाड

आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

फाफाडीह में 50-बेड वाले बीएस मेमोरियल

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित बीएस मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का आज उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नीलसिंह पासरिजा, अस्पताल के चिकित्सक, रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जहां 50 बेड वाला यह अस्पताल कैंसर से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेगा।

रायपुर शहर में फाफाडीह स्थित बीएस मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष अमरजीत छावड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नील सिंह पासरिजा एवं कैंसर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने बताया कि यह अस्पताल जनसेवा के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। यहां मुंह का कैंसर, महिलाओं में बच्चेदानी का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसरों का इलाज उपलब्ध होगा। अस्पताल में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और सर्जरी की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था है। अभी आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले महीनों में इसे लागू किया जाएगा। यहां 30 से अधिक नर्सें और 15 डॉक्टर सेवाएं देंगे, पूरी निष्ठा से।

– Advertisement –

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने भी सहभागिता की और डॉक्टरों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कैंसर हॉस्पिटल आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब तक इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों को रायपुर शहर में ही बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल लोगों की सेवा में हमेशा सहायक रहेगा। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उन्होंने पूरे डॉक्टरों की टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

– Advertisement –

Ad image

 

IND vs PAK मैच संकट में, ICC को 200

0

T20 वर्ल्ड कप 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात गंभीर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी, पाकिस्तान सरकार के आदेश का हवाला देते हुए। इस फैसले से सिर्फ क्रिकेट फैंस की उम्मीदें नहीं टूटीं, बल्कि ICC की कमाई और ब्रॉडकास्टिंग प्लानिंग पर भी बड़ा संकट पैदा हो गया है।

भारत-पाक मैच में होता है तगड़ा कमाई 

– Advertisement –

भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भावनाओं और हाई-वोल्टेज ड्रामे का पैकेज होता है। यही वजह है कि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच की व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ होती है। ब्रॉडकास्टर्स इसी मैच के दम पर बड़े पैकेज खरीदते हैं। आम तौर पर भारत के एक मैच से करीब 100 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यह आंकड़ा कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।

विज्ञापनों से करोड़ों की बारिश

– Advertisement –

Ad image

भारत-पाक T20 मैच के दौरान विज्ञापनों की कीमत आसमान पर होती है। इस मुकाबले में 10 सेकेंड के एक विज्ञापन के लिए 25 से 40 लाख रुपये तक वसूले जाते हैं। यही वजह है कि सिर्फ एक मैच से करीब 200 करोड़ रुपये तक का कारोबार जुड़ा होता है। अगर यह मैच नहीं खेला गया, तो सबसे बड़ा असर ICC को मिलने वाली ब्रॉडकास्टिंग फीस पर पड़ेगा।

इस बार भारत में टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स जियो-हॉटस्टार के पास हैं। मैच रद्द होने की स्थिति में ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान होगा और उसकी भरपाई की जिम्मेदारी अंत में ICC पर ही आएगी।

क्या PCB को भरनी पड़ेगी कीमत?

अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यहां तक कि ब्रॉडकास्टर को हुए नुकसान की भरपाई भी PCB से करवाई जा सकती है।

 

Fastest T20I Fifty : युवराज का रिकॉर्ड खतरे में? अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने मचाया तहलका, सिर्फ इतने गेंद में जड़ दिया फिफ्टी

चोरी की दो घटनाओं के मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

0

CG Crime : जगदलपुर में सूने मकानों को निशाना बनाकर लगातार हो रही चोरियों का बस्तर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। चोरी के मामले में पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और भिलाई से जुड़े एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी, बोलेरो वाहन, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल औजार जब्त किए गए हैं।

गिरोह के एक आरोपी के खिलाफ पहले से सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी की रात थाना कोतवाली क्षेत्र के सन सिटी कॉलोनी और बोधघाट थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। महज डेढ़ से दो घंटे के अंदर इन शातिर चोरों ने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था और बड़े आराम से शहर से बाहर चले गए थे।

– Advertisement –

घटनाओं की समानता, वारदात का तरीका और तकनीकी साक्ष्यों और 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया। बस्तर पुलिस के अनुसार आरोपी बोलेरो वाहन से शहर में घूमकर पहले सूने मकानों की रैकी करते थे। गिरोह के दो सदस्य वाहन में बैठकर निगरानी रखते थे, जबकि दो आरोपी वॉकी-टॉकी और औजारों के साथ घर के अंदर घुसते थे। आपसी संपर्क के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल किया जाता था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी के बाद ओडिशा बॉर्डर पार कर विशाखापट्टनम की ओर भागने की फिराक में थे। 31 जनवरी को दोबारा चोरी की नीयत से जगदलपुर पहुंचे आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा।

CG News : इंस्टाग्राम रील पर विवाद; पति बाहर, बच्चे ट्यूशन गए… घर लौटकर जो देखा, उससे हर कोई सन्न

– Advertisement –

Ad image

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि मास्टरमाइंड विक्की कुमार वर्मा अब तक 40 से 50 जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चोरों ने चोरी की गई नकदी में से लगभग 70 हजार रुपये पहले ही खर्च कर दिए थे। पुलिस ने शेष चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन की जगह वाकी-टाकी का इस्तेमाल करते थे। यह उनकी योजना का हिस्सा था ताकि वे एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रह सकें और पकड़े जाने से बच सकें। सीसीटीवी फुटेज ने उनकी इस चालाकी को नाकाम कर दिया और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण साम्प्रदायिक झड़प: पुलिस पर पथराव, गांव में कर्फ्यू जैसे हालात… जानिए अब कैसी है स्थिति

 

कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस ने

0

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में संचालित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 फरवरी की रात केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार की सूचना पर चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सटीक रेड कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार द्वारा बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर छापा मारा गया। मौके से आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। वहीं मकान से तीन महिलाएं, आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार का संचालन करता था और दलाली की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 3, 4 और 5 पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

 

CG Crime : नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत तीन गिरफ्तार 

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण साम्प्रदायिक झड़प:

0

गरियाबंद। CG Breaking : 02 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें आगजनी की घटनाएं सामने आईं। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला किया और आग लगा दी, साथ ही तीन से चार वाहनों को भी जलाया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। यह घटना रविवार (01 फरवरी 2026) को हुई, जब एक सीरियल अपराधी अरिफ और उसके दो साथियों ने कुछ लोगों पर हमला किया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने उनके घरों को घेर लिया और आग लगा दी।

कब और कहां हुआ मामला?

– Advertisement –

घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में रविवार दोपहर को हुई। गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित दुतकैया ग्राम अंतर्गत आता है। सूत्रों के अनुसार अरिफ नामक एक व्यक्ति, जो पहले से कई अपराधों में संलिप्त है, ने अपने दो साथियों के साथ कुछ ग्रामीणों पर हमला किया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने अरिफ और उसके साथियों के घरों को घेर लिया और आग लगा दी। इसमें कम से कम 11 घर प्रभावित हुए, साथ ही कई वाहनों को भी जला दिया गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। शाम तक स्थिति नियंत्रण में आ गई और अतिरिक्त पुलिस बल रायपुर से भेजा गया।

कैसे हुआ यह हादसा?

– Advertisement –

Ad image

मामले की शुरुआत पुराने विवाद से हुई। पुलिस के अनुसार, अरिफ और उसके साथी पहले से ही क्षेत्र में लूटपाट, मारपीट और अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। लगभग चार महीने पहले, उनके द्वारा किए गए लूट और हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके अलावा, तीन महीने पहले उन्होंने एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। रविवार को अरिफ और उसके साथियों ने फिर से कुछ लोगों पर हथियारों से हमला किया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके घरों को घेरा, पथराव किया और आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला किया। कुल मिलाकर, यह एक सांप्रदायिक झड़प का रूप ले लिया, जहां एक समुदाय के लोगों ने दूसरे पर हमला किया। पुलिस ने अरिफ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कारण क्या हैं?

मुख्य कारण पुराने विवाद और अपराधी तत्वों की सक्रियता है। अरिफ और उसके साथी लंबे समय से क्षेत्र में लूट, मारपीट और धमकी देने में शामिल रहे हैं। चार महीने पहले उनके वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में असंतोष था। शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना ने सांप्रदायिक रंग दे दिया। पुलिस के अनुसार, यह समुदायों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी का नतीजा है, जहां एक पक्ष को लगता है कि दूसरे पक्ष के अपराधियों को सजा नहीं मिल रही। विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण और कमजोर कानून व्यवस्था ऐसे मामलों को बढ़ावा देती है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। प्रशासन ने घटना पर चिंता जताई है और शांति बनाए रखने की अपील की है। आगे की जांच से और विवरण सामने आ सकते हैं।

एसपी वेदव्रत में कहा – अब स्थिति सामान्य 

SP गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर ने कहा, “दुटकैया गांव में, एक सीरियल अपराधी, आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुछ लोगों पर हमला किया। गांव वाले गुस्से में आ गए, जिसके बाद उन्होंने आरिफ और उसके साथियों के घरों को घेर लिया और उनमें आग लगा दी… आरिफ और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। गांव वालों द्वारा फेंके गए पत्थरों से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। अब स्थिति सामान्य है।