Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 7

Viral Girl मोनालिसा ने रचाई शादी

0

तिरुवनंतपुरम। Monalisa Marriage Video Viral : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी नीली आंखों से रातों-रात इंटरनेट पर छाने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। मोनालिसा ने समाज और परिवार की बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंदिर में फरमान ने भरा सिंदूर

हैरान कर देने वाली बात यह है कि एक मुस्लिम युवक होने के बावजूद फरमान खान ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वायरल वीडियो में फरमान, लाल जोड़े में सजी मोनालिसा की मांग में सिंदूर भरते और उन्हें मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इस जोड़े का स्वागत किया।

फिल्मी प्रेम कहानी

 मोनालिसा मूल रूप से इंदौर (MP) की रहने वाली मोनालिसा और महाराष्ट्र के फरमान पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। अलग धर्म होने के कारण मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। आरोप है कि उन पर किसी दूर के रिश्तेदार से शादी का दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा अपनी मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग के लिए केरल में थीं, तभी उनके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती वापस ले जाने की कोशिश की।

 मंत्रियों ने कहा- असली केरल स्टोरी

मामला तब बढ़ा जब मोनालिसा और फरमान सुरक्षा के लिए थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोनालिसा बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। इस जोड़े के समर्थन में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी समेत कई बड़े नेता सामने आए। मंत्री शिवनकुट्टी ने इस विवाह को “Real Kerala Story” करार दिया।

अब मैं खुश हूँ…

शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मेरा परिवार मेरी मर्जी के बिना कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन मुझे वह मंजूर नहीं था। अब मैं अपनी पसंद के इंसान के साथ हूँ और बहुत खुश हूँ।

नशे पर हल्ला कर अपने कार्यकाल के 2000 करोड़

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता नशे के मुद्दे पर हल्ला मचाकर अपने कार्यकाल के कथित 2000 करोड़ रुपये के अवैध नशे के कारोबार के दाग छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार हुआ, जिसकी जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आम जनता के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यह सवाल उठा रहे हैं कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ पार्टी ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की।

– Advertisement –

उन्होंने यह भी कहा कि इसी कारण कांग्रेस का प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम रद्द किया गया, क्योंकि पार्टी के भीतर ही कई कार्यकर्ता यह सवाल उठा रहे हैं कि पूर्व मंत्री और अधिकारी, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इस मामले पर खुलकर क्यों नहीं बोल रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले और अवैध शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कांग्रेस सरकार के समय कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपनी छवि बचाने के लिए घेराव जैसे कार्यक्रम कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में सरकार बनी है और गृह मंत्री Vijay Sharma ने कार्रवाई शुरू की है, तब से राज्य में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है और 100 से अधिक पद स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि अब केवल अवैध कारोबार को रोका ही नहीं जा रहा, बल्कि इसमें शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और मामले की जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

 

मीटिंग के बहाने महिला स्टाफ से किया घिनौना काम

0

भिलाई। CG Crime : छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के कुख्यात बदमाश लकी जॉर्ज ने इस बार सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने अपनी ही महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीटिंग के नाम पर बुलाया 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, लकी जॉर्ज ने पीड़िता को काम के सिलसिले में मीटिंग के बहाने बुलाया था। आरोप है कि जब महिला वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया और वहां से भागकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची।

पत्नी पर भी ये आरोप

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता का आरोप है कि उसे चुप कराने की कोशिश की गई। आरोपी लकी जॉर्ज की पत्नी ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज

लकी जॉर्ज भिलाई पुलिस की हिट लिस्ट में रहा है। सुपेला, भिलाई नगर और अन्य थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध वसूली जैसे 10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं। वह भिलाई के बहुचर्चित गोलीकांड का भी मुख्य आरोपी रह चुका है। लकी जॉर्ज, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए खूंखार बदमाश अमित जोश का जीजा है।

छावनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लकी जॉर्ज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG Bus Accident : रिंग रोड पर धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

CG Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: बारात से लौट रही दूल्हे की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, मची चीख पुकार

जिले में गैस सिलेंडर का खेल!

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने कुछ गिने-चुने होटलों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की है, लेकिन शहर के कई अन्य होटलों और ढाबों में अब भी खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। आखिर इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? पेश है हमारी खास रिपोर्ट।

– Advertisement –

Ad image

जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर कार्रवाई की है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ गिने-चुने दुकानों तक ही सीमित है।

– Advertisement –

Ad image

शहर के कई होटल, ढाबे और भोजनालयों में अब भी घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा है। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है। इसके बावजूद कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने हाल ही में कुछ प्रतिष्ठानों में कार्रवाई कर सिलेंडर और गैस उपकरण जब्त किए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अभी भी कई ऐसे होटल और दुकानें हैं जहां घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग जारी है।

अगर नियम सबके लिए हैं तो कार्रवाई भी सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। सिर्फ कुछ दुकानों पर कार्रवाई करना सही नहीं है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कई जगहों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है तो खाद्य विभाग की नजर वहां तक क्यों नहीं पहुंच रही? क्या विभाग की कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है या फिर आगे और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी?

अब देखना होगा कि खाद्य विभाग पूरे जिले में व्यापक जांच कर सभी नियम तोड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करता है या फिर यह कार्रवाई सिर्फ कुछ दुकानों तक ही सीमित रह जाती है।

बारात से लौट रही दूल्हे की स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई

0

CG Accident : दुर्ग से शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लोखंडी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर सामने खड़े या चलते ट्रेलर में जा घुसी। यह हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूल्हा सत्येंद्र साहू (23 वर्ष), पिता रतन राम साहू और दुल्हन मनीषा दुर्ग से विदाई कराकर अपने गृह ग्राम नेवसा (बेलतरा) लौट रहे थे। इसी दौरान लोखंडी बाईपास पर उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन मनीषा और गाड़ी में सवार एक अन्य लड़की (बच्ची) को गंभीर चोटें आई हैं। वाहन चालक पप्पू धीवर, निवासी नेवसा भी इस टक्कर में बुरी तरह घायल हुआ है।

 

– Advertisement –

Ad image

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिलासपुर के सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। खुशियों भरे माहौल में अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

बजट सत्र का 9वां दिन आज, सड़कों

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है, जहां सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही में मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे।

आज विधानसभा में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे, जिन पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी बहस होने की संभावना है। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश में जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे और इस मुद्दे पर जवाब मांगा जाएगा। वहीं विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगे। इन दोनों मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस होने के आसार बताए जा रहे हैं।

– Advertisement –

इसके अलावा विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी सदन में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। वहीं विधानसभा में आज कई विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बजट सत्र के इस चरण में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय खर्चों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में आज का दिन विधानसभा की कार्यवाही के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी,

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

– Advertisement –

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 13 मार्च को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है, साथ ही कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के आसार भी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड से होते हुए बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है और किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Tags: Chhattisgarh Weather, Raipur Weather, CG Weather Update, Weather News, Bastar Weather, Heat in Chhattisgarh, IMD Forecast, Rain Alert CG

छत्तीसगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती,

0

बलरामपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने खेत को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि खेत में लगी अफीम की फसल को सुरक्षित रखने और साक्ष्य से किसी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए पुलिस ने मौके पर ही डेरा डाल दिया है। पूरी रात पुलिसकर्मी खेत और आसपास के इलाके में निगरानी करते रहे ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि न हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ इलाका है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पुलिस को आशंका है कि इस अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे गांवों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और आसपास के गांवों में भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम की इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS: अवैध गैस रिफिलिंग पर

0

जगदलपुर ,बस्तर। CG NEWS: बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जप्त किया है। इसी कड़ी में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक बड़ी कार्रवाई की।

खाद्य नियंत्रक  घनश्याम राठौर से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का बड़ी मात्रा में भंडारा पाया गया, जिसका कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।

– Advertisement –

अधिकारियों ने मौके से कुल 24 नग घरेलू गैस सिलेंडर और 10 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की चोरी और रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले 03 नग रिफिलिंग पाइप भी जप्त किए गए हैं।

प्रशासन का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं। इसी कालाबाजारी को रोकने और आम जनता को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब कड़ा रुख अपनाया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

इस पूरी कार्रवाई को खाद्य विभाग के अनुभवी अधिकारियों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसमें खाद्य निरीक्षक  शेख अब्दुल कादिर, उमेश चौधरी,  हेमंत ब्रह्मभट्ट एवं पायल वर्मा शामिल रहे। विभाग ने जप्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़

0

रायपुर। CG NEWS: महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। राज्य ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

– Advertisement –

Ad image

जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं 30 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों की दर मात्र 7.07 प्रतिशत और लंबित शिकायत दर 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पिछले माह की तुलना में 6 स्थानों की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमले को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है और छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थान इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

महिला एवं बाल विकास  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए विभागीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही छत्तीसगढ़ आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता और समयबद्ध कार्यशैली के परिणामस्वरूप ही राज्य यह मुकाम हासिल कर पाया है।

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई

मंत्री राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि विभाग भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस प्रथम स्थान को बनाए रखेगा तथा प्रदेश की प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाएगा। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 1,86,586 गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पंजीकरण किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक 72 करोड़ 24 लाख 89 हजार रुपये की राशि सीधे पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है और छत्तीसगढ़ देश के सामने एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है।