Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 67

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

0

राजनांदगांव। CRIME NEWS:  तेजी से बढ़ते नशे के मामले में कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा राजनांदगांव शहर में नशे की गोली बेचा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 450 नग नशीली गोली अल्फ्राजोलम बरामद किया है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति बायपास रोड़ के पास नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई देने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 450 नग मादक पदार्थ अल्फ्राजोलम टेबलेट बरामद हुआ।

– Advertisement –

प्रेस कांफ्रेस करते हुए एसपी किर्तन राठौर ने बताया कि नशीली टेबलेट रखने बेचने के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं होने पर कार्रवाई की गई। इस मामले में सिकोला भांठा प्रेम नगर दुर्ग निवासी सौरभ ध्रुव, राजनांदगांव के गौरी नगर निवासी तरण सिंह,रोहण गायकवाड़, प्रियांशु चौहान, लखोली निवासी रितेश यादव,तारेश सिन्हा और सोलाहखोली निवासी प्रमोद बघेल को गिरफ्तार किया है।

चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG Crime : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां शंकर कुमार बांधी की 10 दिनों में नौकरी लगने के नाम पर राजनांदगांव के सीतागोटा के रहने वाले विजय कुमार ने फोन पे के माध्यम से 99 हजार रुपए लिया और नौकरी नहीं लगी है। अकलतरा थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू किया हैं।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा के रहने वाले शंकर 24 वर्ष जोकि रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजनांदगांव के सीतागोटा के रहने वाले विजय कुमार से मुलाकात हुई थी। जिसका छत्तीसगढ़ आल सर्विस के नाम पर ऑफिस खुला हुआ है,विजय कुमार ने 10 दिनों में उसकी कुटुंब न्यायालय मुंगेली में चपरासी की नौकरी लगने की बात कही ।उसके बहकावे में आकर उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में वर्ष 2023 में अपने फोन पे के माध्यम से 99 हजार रुपए को ट्रांसफर किया था। जिसके कुछ दिन के बाद न तो नौकरी लगी और न ही दिए गए पैसे वापस नहीं किया। उसे फोन लगाने पर भी उठा नहीं रहा है,बेरोजगार और ठगा महसूस कर रहा हूं।

– Advertisement –

Asp उमेश कश्यप ने कहा कि अकलतरा थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, ऐसे ली जान 

Raipur News : परीक्षा देने आया युवक कैसे पहुंचा मौत तक? रायपुर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत

0

अभनपुर/रायपुर। Raipur News : नवा रायपुर के सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जय राम मांझी (21 वर्ष) निवासी गोलाबंध, थाना नुआपड़ा, जिला नुआपड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई है। युवक रायपुर रेलवे स्टेशन से अभनपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

फिलहाल यह मामला हादसा है या किसी साजिश का नतीजा, इसकी जांच अभनपुर पुलिस कर रही है। पुलिस को मृतक की जेब से रायपुर से अभनपुर का रेलवे टिकट (4 फरवरी 2026, समय 4 बजे) मिला है। मृतक के चाचा छबि लाल मांझी ने बताया कि जय राम मांझी बालांगीर से रायपुर रेलवे की परीक्षा देने आया था, जिसका सेंटर कलिंग यूनिवर्सिटी में था।

– Advertisement –

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक सीबीडी रेलवे स्टेशन पर उतर नहीं पाया और ट्रेन आगे अभनपुर की ओर बढ़ गई। आशंका जताई जा रही है कि जल्दबाजी में उतरने के प्रयास में वह ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा माओवादी सरेंडर: 54 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्समर्पण 

 

CG Breaking : रजिस्ट्री के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय

 

CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले, आदेश जारी

0

कोरब। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत एक साथ कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, इस तबादले में दो थाना प्रभारी (टीआई), चार उप निरीक्षक (एसआई), तीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), दो प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। फेरबदल के तहत आशीष सिंह को दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी बनाया गया है।

वही पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह जटगा चौकी से एक एएसआई को पसान थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

Chhattisgarh Police : छत्तीसगढ़ में अब नहीं छुपेगी थानों की हकीकत, एक स्कैन… और हिल जाएगा सिस्टम, ‘अनुभव’ QR कोड लॉन्च

The post CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले, आदेश जारी appeared first on Grand News.

शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से 11वीं कक्षा तक की स्थानीय परीक्षाएं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के माध्यम से कराने संबंधी आदेश को वापस ले लिया है। अब राज्य के निजी स्कूल पहले की तरह अपने स्तर पर वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कर सकेंगे। विभाग ने यह फैसला निजी स्कूल संगठनों के विरोध और बढ़ते दबाव के बाद लिया है।

दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 3 फरवरी को एक आदेश जारी कर यह निर्देश दिया था कि पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर शेष सभी कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कराई जाएंगी। इसके तहत 25 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच डीईओ के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित करने और 30 अप्रैल तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए थे।

– Advertisement –

इस आदेश में यह भी कहा गया था कि परीक्षा संचालन के लिए जिला स्तर पर संचालन समिति, प्रश्नपत्र निर्माण समिति और मॉडरेशन समिति गठित की जाएगी। यह व्यवस्था शासकीय, अनुदान प्राप्त, अशासकीय और स्वामी आत्मानंद स्कूलों पर लागू की गई थी।

निजी स्कूलों में बढ़ा असंतोष
आदेश जारी होते ही निजी स्कूल संचालकों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना था कि वे पहले से ही अपनी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर चुके हैं और सत्र के अंतिम चरण में परीक्षा प्रणाली बदलने से छात्रों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव पड़ेगा। कई स्कूल संगठनों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने लोक शिक्षण संचालक को पत्र लिखकर आदेश वापस लेने की मांग की थी। संगठन का तर्क था कि आरटीई अधिनियम में बोर्ड परीक्षाओं के अलावा अन्य परीक्षाओं को विभागीय स्तर पर कराने का कोई प्रावधान नहीं है और यह निजी स्कूलों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप है।

सिलेबस और मूल्यांकन पर उठे सवाल
स्कूल संचालकों ने यह मुद्दा भी उठाया कि कई निजी स्कूल अतिरिक्त विषय और निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई कराते हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं था कि उन विषयों का प्रश्नपत्र और मूल्यांकन किस आधार पर होगा। बिना स्पष्ट ब्लूप्रिंट और सिलेबस के परीक्षा कराने का निर्णय अव्यावहारिक बताया गया।

24 घंटे में बदला आदेश
बढ़ते विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 4 फरवरी को संशोधित आदेश जारी कर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों को इस व्यवस्था से बाहर कर दिया। अब केवल स्वामी आत्मानंद स्कूलों में डीईओ के माध्यम से परीक्षाएं कराने का प्रावधान रखा गया है।

निजी स्कूल संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री और विभाग का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस निर्णय से छात्रों और स्कूलों दोनों को अनावश्यक तनाव से राहत मिली है।

 

राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर चांपा। CG Video : जिले के बलौदा में स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल बलौदा बस स्टैंड के पास बताया जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

54 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्समर्पण 

0

 बीजापुर। CG Breaking : राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें धारित हथियार सहित रूपये 54 लाख के 08 महिला कैडर और 04 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है ।

इन 12 कैडरों में डीव्हीसीएम -01, सदस्य बटालियन नम्बर 01,कंपनी नम्बर 02 – 02, पीपीसीएम-01, एसीएम -02, पार्टी सदस्य- 02, पीएलजीए सदस्य-04 शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है ।

– Advertisement –

05 फरवरी 2026 को सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से साउथ सब जोनल ब्यूरो के धारित हथियार समेत कुल 54.00 लाख रूपये के ईनामी 03 आटोमैटिक हथियार एवं कारतूस के साथ कुल 12 माओवादी कैडर्स पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक, रोशन आहुजा एवं उप पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग के समक्ष निम्नलिखित माओवादी समाज की मुख्यधारा से जुड़े :-

01. सोमडू मड़कम पिता स्वा. हिड़मा मड़कम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन यमपुर सेण्ड्राबोरपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर छ0ग0 पद – दरभा डीविजन डीव्हीसीएम(कटेकल्याण एरिया कमेटी इंचार्ज), घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये , एके-47 हथियार एवं 01 मैग्जीन के साथ पुनर्वास
02. हुंगी कुंजाम उर्फ सोनी पिता मंगू कुंजाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेसुंकनपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर छ0ग0, पद – बटालियन न0 01 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये ।
03. पायकी कुंजाम पिता रमेश कुंजाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन टेकमेटा ओड़सापारा थाना उसूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य, घोषित ईनाम राशि 08.00 लाख रूपये ।
04. आयती मड़कम ऊर्फ पुन्नी पति सुरेश मड़कम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दापाल पुरानापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
05. चमनलाल कुडियम ऊर्फ छोटू पिता बिच्चेम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुक्कावेली थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन सदस्य (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये, एसएलआर हथियार एवं 02 मैग्जीन के साथ पुनर्वास
06. पार्वती पुनेम ऊर्फ राघो पिता सुक्कू पुनेम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि 05.00 लाख रूपये ।
07. सन्ना माड़वी पिता बण्डी माड़वी उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया साकिन पंगुड़ स्कूलपारा थाना मोदकपाल जिला बीजापुर छ0ग0, पद – पश्चिम बस्तर डीविजन, घोषित ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये, एसएलआर हथियार एवं 02 मैग्जीन के साथ पुनर्वास
08. शांति कुडियम पिता विज्जा कुडियम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन एलीगेण्ड्रा थाना फरसेगढ जिला बीजापुर छ0ग0, पद – नेशनल पार्क एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
09. छोटी तेलम पिता बुधरू तेलम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन मदपाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – भैरमगढ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित ईनाम 01.00 लाख रूपये ।
10. जिम्मो उईका ऊर्फ अंकिता पिता जोगा उईका उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलमनेण्ड्रा कड़तीपारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर छ0ग0, पद – मद्देड़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
11. शमीला मड़कम पिता लक्खू मड़कम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन मदपाल मड़कमपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – भैरमगढ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।
12. हिड़मा माड़वी पिता हुंगा माड़वी उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन कमलापुर थाना उसूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद – दरभा डीविजन पीएलजीए सदस्य, घोषित ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये ।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : रजिस्ट्री के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय

 

इसके अतिरिक्त पुनर्वासित माओवादियों के द्वारा जिलेटीन स्टीक- 250 नग, डेटोनेटर 400 नग, गन पावडर 01 प्लास्टिक ड्रम, कार्डेक्स वायर-01 बंडल स्वेच्छा से पुनर्वास के दौरान सुपुर्द किया गया ।

इन 12 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है ।

राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्थायी शांति की सशक्त नींव स्थापित हुई है । पुलिस, विभिन्न सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सतत, सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप हिंसा और भय की संस्कृति को क्रमशः संवाद, विश्वास एवं विकास की संस्कृति में परिवर्तित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है ।
पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।

सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क: आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, जिला बल, छसबल, STF, कोबरा- 201, 204, 210 तथा केरिपु- 85, 170, 196, 199, 218, 228 एवं 229 बटालियन एवं जिले में तैनात केरिपु बलों का विशेष योगदान रहा है । इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि—
“माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।”

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. पट्टलिंगम ने कहा कि दिनांक 05/02/2026 को जिला बीजापुर क्षेत्र में ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के अंतर्गत सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति को अपनाया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि माओवादी संगठन अब तेजी से अपने अंत की ओर अग्रसर है।

सुदूर एवं दुर्गम अंचलों में स्थापित सुरक्षा कैम्प, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, लगातार सफल नक्सल विरोधी अभियानों तथा शासन की विकास योजनाओं की प्रभावी पहुँच के कारण माओवादी संगठन का आधार क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आम नागरिकों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता मजबूत हुई है। पुलिस महानिरीक्षक ने शेष बचे माओवादी कैडरों से भावनात्मक एवं मानवीय अपील करते हुए कहा कि – हिंसा के मार्ग में केवल विनाश, पीड़ा और अंधकार है, जबकि ‘पूना मारगेम’ अभियान शांति, सम्मानजनक जीवन और सकारात्मक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा— “हथियार छोड़िए, मुख्यधारा में लौटिए। आपके सुरक्षित भविष्य और नए जीवन निर्माण की जिम्मेदारी शासन और समाज दोनों की है।”

 

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय,

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रजिस्ट्रीकरण अधिनियम–1908 के प्रावधानों के तहत भखारा (जिला धमतरी), लवन (तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा), सकरी एवं राजकिशोर नगर (बिलासपुर) में चार नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिला के भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय खोलने हेतु प्रशासकीय स्वीकृत दी गई है। इसी प्रकार जिला पंजीयक बलौदाबाजार-भाटापारा के अंतर्गत तहसील मुख्यालय लवन और बिलासपुर जिले के राजकिशोर नगर एवं सकरी में उप पंजीयक कार्यालय खोलने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है।

– Advertisement –

इन नए उप पंजीयक कार्यालयों के खुलने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री कार्य के लिए दूरस्थ जिला मुख्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होगी, भीड़ कम होगी तथा पंजीयन प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध हों। नए उप पंजीयक कार्यालयों की स्वीकृति से लोगों को पंजीयन संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय सुशासन की दिशा में एक और सशक्त कदम है, जिससे नागरिकों का समय बचेगा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

– Advertisement –

Ad image

वित्त एवं वाणिज्य कर पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य हमारी सरकार नागरिक सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।चार नए उप पंजीयक कार्यालयों की स्वीकृति इसी सोच का परिणाम है। नए उप पंजीयक कार्यालय खुलने से पंजीयन व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को उनके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और त्वरित होगी। उन्होंने बताया कि पंजीयन विभाग द्वारा 10 नए क्रांतिकारी सुधार लागू किए गए हैं, जिनका लाभ इन क्षेत्रों के नागरिकों को भी मिलेगा। इनमें ऑटो डीड जनरेशन, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, घर बैठे रजिस्ट्री, स्वतः नामांतरण, ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाणपत्र, एकीकृत कैशलेस भुगतान, व्हाट्सएप आधारित सेवाएं, डिजीलॉकर एकीकरण, डिजी-डॉक सेवा तथा खसरा नंबर के माध्यम से ऑनलाइन सर्च एवं रजिस्ट्री डाउनलोड की सुविधा शामिल है।

राज्य सरकार के इस निर्णय को जनहित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पंजीयन व्यवस्था अधिक विकेंद्रीकृत और प्रभावी बन सकेगी।

 

भारत और इंग्लैंड की टक्कर

0


U19 World Cup Final : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है और अब खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में रहीं और बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं।

भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है। यह लगातार छठी बार है जब टीम इंडिया खिताबी मुकाबले तक पहुँची है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने छह बार फाइनल तक पहुंचकर यह कारनामा किया था, लेकिन इस मामले में भारत सबसे आगे है।

– Advertisement –

Ad image

इंग्लैंड की टीम भी किसी कम नहीं रही। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो फाइनल में भारत के लिए चुनौती बढ़ा सकता है।

अगर दोनों टीमों के आमने-सामने आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी दिखता है। अंडर-19 यूथ वनडे में अब तक दोनों टीमें 55 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 41 मैच जीते, इंग्लैंड 13 मैच जीत पाया और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि, फाइनल में दबाव की स्थिति में कुछ भी हो सकता है।

– Advertisement –

Ad image

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच का पहला गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंका जाएगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा।

भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा फैंस JioCinema और Hotstar ऐप/वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

टीम इंडिया: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एमान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उदय मोहन, हेमिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्षवर्धन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रॉकी अलर्ट, बिल वीसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हेंडरसन, मैनी लार्डन, बेन मेयर, जेम्स मीटो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 



Source link

भारत और इंग्लैंड की टक्कर

0

U19 World Cup Final : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है और अब खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में रहीं और बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं। इस रोमांचक मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस को बहुत उत्साह है।

भारतीय अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है। यह लगातार छठी बार है जब टीम इंडिया खिताबी मुकाबले तक पहुँची है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने छह बार फाइनल तक पहुंचकर यह कारनामा किया था, लेकिन इस मामले में भारत सबसे आगे है।

– Advertisement –

इंग्लैंड की टीम भी किसी कम नहीं रही। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो फाइनल में भारत के लिए चुनौती बढ़ा सकता है।

अगर दोनों टीमों के आमने-सामने आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी दिखता है। अंडर-19 यूथ वनडे में अब तक दोनों टीमें 55 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 41 मैच जीते, इंग्लैंड 13 मैच जीत पाया और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि, फाइनल में दबाव की स्थिति में कुछ भी हो सकता है।

– Advertisement –

Ad image

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच का पहला गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे फेंका जाएगा, जबकि टॉस 12:30 बजे होगा।

भारत में इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा फैंस JioCinema और Hotstar ऐप/वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

टीम इंडिया: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एमान, एरॉन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उदय मोहन, हेमिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हर्षवर्धन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, रॉकी अलर्ट, बिल वीसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फॉल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हेंडरसन, मैनी लार्डन, बेन मेयर, जेम्स मीटो, जो मूर्स, सेबेस्टियन मॉर्गन।

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी