गहरे पानी में डूबे नदी में नहाने गए SBI के
सुकमा। CG NEWS : जिले के कोंटा ब्लॉक में होली के दिन नदी में शबरी नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारी गहरे पानी में डूबने लगे। हादसे में बैंक के कैशियर की मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक कोंटा स्थित SBI शाखा में पदस्थ कर्मचारी होली खेलने के बाद दोपहर में आसीरगुड़ा के पास शबरी नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। शोर सुनकर नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए नदी में कूद गए।
ग्रामीणों ने बचाई जान
ग्रामीणों ने मौके पर साहस दिखाते हुए दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें बैंक मैनेजर भी शामिल हैं। हालांकि बैंक में कैशियर के पद पर पदस्थ साईनाथ गहरे पानी में बह गए और लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद साईनाथ का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
IND vs ENG सेमीफाइनल का क्रेज, रायपुर पुलिस का ‘लगान’
रायपुर। IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाईवोल्टेज मैच पर टिकी हुई हैं। इसी बीच रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी टीम इंडिया के समर्थन में अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है।
रायपुर पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म लगान की तर्ज पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस क्रिएटिव पोस्ट के साथ पुलिस ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पोस्ट में लिखा गया—
“फाइनल में पक्का कर अपना स्थान,
अंग्रेजों से आज हम वसूलेंगे ‘लगान’
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल को लेकर किए गए इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। क्रिकेट प्रशंसक भी कमेंट कर टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं और रायपुर पुलिस की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।
युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका,
कोरिया, 05 मार्च 2026 : CG JOB ALERT : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी सोमवार, 09 मार्च 2026 को जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के बगल में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में रिलेशनशिप एक्जीकेटिव कुल 10 पदो के लिए बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़ एवं जिला सरगुजा में भर्ती की जाएगी तथा कस्टमर सर्विस एक्जीकेटिव बैकुण्ठपुर के लिए कुल 03 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अधिकतम योगयता स्नातक और महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्राप्त होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों के साथ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
CG BREAKING : राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
The post CG BREAKING : राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद appeared first on Grand News.



