Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 6

CG NEWS: जिला अस्पताल गरियाबंद में बड़ा कमाल: 12 सेंटीमीटर

0

गरियाबंद। CG NEWS: जिला अस्पताल गरियाबंद में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल बंजारे, निश्चेतना रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र पात्रे तथा ऑपरेशन टीम के संयुक्त प्रयास से दो जटिल गर्भवती माताओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इन दोनों मामलों में माता और शिशु पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहले मामले में एक गर्भवती महिला, जिसका यह तीसरा गर्भ था, का ऑपरेशन किया गया।

महिला की पहली डिलीवरी शल्यक्रिया (ऑपरेशन) से तथा दूसरी सामान्य प्रसव से हुई थी। तीसरे प्रसव के दौरान पुनः शल्यक्रिया द्वारा प्रसव कराया गया। जांच के दौरान महिला के बाएं अंडाशय में लगभग 12×10×8 सेंटीमीटर का बड़ा सिस्ट (गांठ) पाया गया। चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर सिस्ट को निकाल दिया और माता-शिशु दोनों को सुरक्षित रखा। दूसरे मामले में एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा आड़ा स्थिति में था, जो एक दुर्लभ और अत्यधिक जटिल स्थिति मानी जाती है। डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया और माता व शिशु दोनों को सुरक्षित रखा।

– Advertisement –

अस्पताल अधीक्षक डॉ. यशवंत कुमार धु्रव ने बताया कि दोनों गर्भवती महिलाएं अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, निश्चेतना रोग विशेषज्ञ एवं अन्य सर्जरी विशेषज्ञों की सहायता से जटिल से जटिल ऑपरेशन भी निःशुल्क किए जा रहे हैं। इस पूरे ऑपरेशन में डॉ. हरीश कुमार चौहान का विशेष योगदान रहा। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग स्टाफ मनीषा ध्रुव, रजनी जैकब, वामिता कंवर, रेनुका साहू, युगल साहू, पूजा राहूलकर, कामती साहू और ज्योति का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल

0

रायपुर। CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में  498.83 करोड़ रूपए की राशि भेजी जाएगी।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद, कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पी एम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत ’’पहली किश्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी’’। योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रदेश के किसानों को ’’कुल 11 हजार 283 करोड़ 09 लाख रुपये’’ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ’’2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसानों’’ तथा ’’37 हजार 400 विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के किसानों’’ को भी योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया जा रहा है।

विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ’’कृषि भूमि की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है’’। योजनांतर्गत सभी ’’एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू- अभिलेख के रिकार्ड में दर्ज हैं, योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देश के कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना ’’दिसम्बर 2018 से लागू की गई है’’। यह योजना ’’भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत वित्त पोषित’’ है।

इसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को ’’प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि’’ प्रदान की जाती है, जिसे ’’2-2 हजार रुपये की तीन समान किश्तों में प्रत्येक चार माह के अंतराल पर डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है’’। योजना का लाभ सभी वर्ग एवं श्रेणी के उन किसानों को दिया जाता है जिनका नाम भू- अभिलेख में दर्ज है।

योजनांतर्गत ’’सभी एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू-अभिलेख में दर्ज हैं, ’’वन अधिकार पट्टाधारी किसान’’ तथा ’’विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसान’’ लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने उठाई आवाज: पुरखों व सांस्कृतिक प्रतीकों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

0

तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं छत्तीसगढ़ी अस्मिता के पुरोधा डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्ति एवं चौक को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्रवासियों एवं छत्तीसगढ़िया समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में लगातार छत्तीसगढ़ के पुरखों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सांस्कृतिक प्रतीकों की अनदेखी की जा रही है। इससे पहले रायपुर में भी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया था,

– Advertisement –

पदाधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के पुरखों और उनकी विरासत की अनदेखी की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस घटना को लेकर 20 तारीख को पुरखों के सम्मान में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इस संबंध में तिल्दा थाना, तहसील कार्यालय, नगर पालिका परिषद तिल्दा तथा एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर में 5 अप्रैल को भव्य सामूहिक रांदल

0

रायपुर। GRAND NEWS : श्री गुजराती ब्रह्म समाज एवं श्री गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल, रायपुर द्वारा 5 अप्रैल 2026, रविवार को भव्य सामूहिक रांदल माता पूजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दया भवन, एफ.सी.आई. गोदाम के सामने, न्यू टिम्बर मार्केट, त्रिमूर्ति नगर में होगा। इस आयोजन में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को आमंत्रित किया गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेरणा बेन भट्ट, सचिव दीपा बेन पंड्या और कोषाध्यक्ष हेतल व्यास ने होरा के निवास पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की जानकारी भी साझा की। चेयरमैन होरा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी और आयोजन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

– Advertisement –

उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल को दया भवन, न्यू टिम्बर मार्केट, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 166 माताजी के लोटे की देवी स्थापना तथा 1200 सुहागिनों द्वारा भव्य पूजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का समय:

– Advertisement –

Ad image

श्री रांदल माता पूजन एवं कथा – प्रातः 08:30 बजे

गोयणी पूजन – प्रातः 11:30 बजे

महाप्रसादी – दोपहर 12:30 बजे

संध्या आरती – शाम 06:30 बजे

 

छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सख्त

0

RAIPUR CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की आशंकाओं को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों की गहन जांच और सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती या उत्पादन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन को पूरी सतर्कता और सख्ती के साथ काम करने को कहा गया है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में जहां भी अफीम की खेती की संभावना हो सकती है, वहां विस्तृत सर्वे कराया जाए और उसकी पूरी जांच की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से अफीम की खेती हो रही हो। उन्होंने कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर पूरी जांच कर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए इस अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चलाया जाए।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजस्व विभाग भी सक्रिय हो गया है। आयुक्त भू-अभिलेख की ओर से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर सर्वे करने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि जांच के बाद संबंधित जिले में अफीम की खेती नहीं होने का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए।

सरकार का मानना है कि समय रहते इस तरह के मामलों पर सख्ती बरतने से अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाई जा सकती है। इसके साथ ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी जानकारी उच्च स्तर पर दी जाए।

राज्य सरकार की इस पहल को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में बदल सकता है

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 13 से 15 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। खासतौर पर बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है।

झारखंड के सिस्टम का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड के ऊपर बने एक सिनोप्टिक सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल बढ़ने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।

– Advertisement –

बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ लाइन (द्रोणिका) बनी हुई है। इस क्षेत्र में हवा का दबाव कम है, जिसके कारण अलग-अलग दिशाओं से हवाएं यहां इकट्ठा हो रही हैं। यही स्थिति बादल बनने और मौसम में बदलाव की वजह बनती है।

ट्रफ लाइन क्या होती है
मौसम विज्ञान में ट्रफ लाइन कम दबाव का एक लंबा क्षेत्र होता है। जब किसी इलाके में दबाव कम होता है तो आसपास की हवाएं उस दिशा में खिंचती हैं और ऊपर की ओर उठती हैं। इससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज होती है और कई बार आंधी, गरज-चमक या बारिश जैसी स्थिति बन जाती है।

– Advertisement –

Ad image

दुर्ग-राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

शादी के लिए नहीं मान रहे थे परिवार वाले

0

कांकेर / पखांजूर। CG NEWS : CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने यह कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोनों ने लारी में जहर पी लिया। युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला 25 वर्ष और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे, जिसके कारण परिवार और गांव वाले इस रिश्ते और शादी के पक्ष में नहीं थे। इसी बात से आहत होकर दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG News : नहर में समाया 3 साल का मासूम, घर के बाहर खेल रहा था, फिर ऐसे हुआ हादसा

– Advertisement –

Ad image

बकाया बिल की टेंशन खत्म,

0

रायपुर, 12 मार्च 2026 : CG Bijli Bill News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय स्थित सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी भी अंतरित की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज के कारण बकाया राशि बढ़ जाती है और पूरा भुगतान करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने समाधान योजना शुरू की है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान योजना के माध्यम से लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले प्रदेश के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग तथा कृषि उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल की गई है। योजना के तहत प्रदेश के 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को कुल 757 करोड़ रुपए की राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के लगभग 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, जिससे आजादी के बाद से अंधेरे में रहे गांव भी रोशन हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हमारे अपने संसाधनों से लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है और प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाए थे, जिससे बकाया राशि बढ़ गई थी। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की इस परेशानी को समझते हुए समाधान योजना लागू की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति प्रदेश में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है और अब तक लगभग 36 हजार लोग इससे जुड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सोलर पैनल वेंडर के रूप में कार्य किया जाना एक सकारात्मक पहल है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बिजली की बचत करने और घरेलू बिजली के अनावश्यक उपयोग से बचने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को समाधान योजना के लिए बधाई देते हुए निर्देश दिए कि शिविर लगाकर और व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समाधान योजना से जोड़ा जाए।

उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ता, सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शनधारी उपभोक्ता तथा सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। इन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को विद्युत देयक जमा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में 100 प्रतिशत छूट तथा मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है।

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीयन कराना होगा और पंजीयन के समय बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा। शेष राशि का भुगतान किस्तों में किया जा सकेगा और आगामी माह में कोई अधिभार नहीं लगेगा। यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और विद्युत उपभोक्ता उपस्थित थे।

 

Rani Durgavati Yojana : छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि

BJP ने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक,

0

रायपुर। CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार (RTI) प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक, सहसंयोजक और प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : मॉर्निंग वॉक पर गया था बुजुर्ग, जेवरात और नकदी ले

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी के थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गणेश नगर (वार्ड 46) में गुरुवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई है, जहाँ शातिर चोरों ने एक बुजुर्ग के मॉर्निंग वॉक पर जाने का फायदा उठाकर करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।

अलमारी से पार किए कैश और जेवरात

– Advertisement –

पीड़ित डीबीएस प्रसाद रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे और घर की चाबी सुरक्षा के लिहाज से अपनी कार की डिक्की में रख दी थी, ताकि घर आने वाली कामवाली महिला वहां से चाबी लेकर सफाई कर सके। हालांकि, जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट और दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। घर के भीतर का नजारा और भी डरावना था। चोरों ने न केवल कमरे में प्रवेश किया, बल्कि गद्दे के नीचे छिपाई गई अलमारी की चाबी भी ढूंढ निकाली और इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी से लगभग 80 हजार रुपये नकद और भगवान की दो बेशकीमती सोने की अंगूठियां समेत कुल दो लाख रुपये का सामान गायब पाया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और बारीकी से मुआयना किया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर घर की आंतरिक व्यवस्था और चाबी रखने की जगह से पूरी तरह वाकिफ थे, जिससे किसी परिचित या रेकी करने वाले गिरोह पर शक की सुई घूम रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

 

CG News : GRAND NEWS की खबर का असर, क्लासरूम में रील देखने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज

CG Crime : दहेज की भेंट चढ़ी एक और सुहागिन; शादी के 10 महीने बाद फंदे से झूल गई नवविवाहिता, पति और सास ने करते थे ये डिमांड