Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 57

तालाब में तैरती मिली अज्ञात लाश, इलाके में

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई, राहौद चौकी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके चलते आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है।

– Advertisement –

प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

– Advertisement –

Ad image

आंखों में नहीं देखना, हाथ नहीं मिलाना

0

Allu Arjun 42 Rules: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप के बाद विवाद गहरा गया है, जिसमें उन पर 42 सख्त नियमों की सूची और बड़े एंटूराज के साथ चलने के आरोप लगाए गए थे।

You Need to Follow 42 Dos and Donts before meeting Allu Arjun claims Brand Strategist in Podcast आंखों में देखना भी मना! अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए हैं ये 42 शर्तें?

– Advertisement –

Ad image

यह क्लिप एक पॉडकास्ट से सामने आई, जहां मीडिया सेल्स प्रोफेशनल कावेरी बरुआ ने दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले 42 नियमों का पालन करना पड़ता था और उनकी मैनेजमेंट व्यवस्था बेहद सख्त होती है।

अल्लू अर्जुन से मिलने वालों को करना पड़ता है 42 नियमों का पालन, आंखों में देखने तक की इज़ाज़त नहीं? - The Lallantop

– Advertisement –

Ad image

क्लिप वायरल होते ही अल्लू अर्जुन की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और मानहानिकारक बताते हुए कड़ा बयान जारी किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 42 नियमों को करना पड़ता है फॉलो, आंखों में देखना भी मना? अफवाहों पर एक्टर की टीम ने दी सफाई - team furious over the rumour

इस बीच ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ी में उनके साथ काम कर चुके को-स्टार राजशेखर उनके समर्थन में सामने आए और उन्होंने X पर एक वीडियो साझा कर कहा कि चार साल तक शूटिंग के दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन को बेहद जमीन से जुड़ा इंसान पाया है।

पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन की बात सुन फूल जाएगा मुंह, बोले- 'मुझे नहीं पसंद बॉलीवुड' | allu arjun says i hate word bollywood in pushpa 2 succes meet event know why -

राजशेखर ने कहा कि जहां कई स्टार्स अपने स्पॉट बॉय से खाना मंगवाते हैं, वहीं अल्लू अर्जुन खुद प्रोडक्शन टीम के साथ बैठकर खाना खाते थे, सेट पर हर किसी को पहचानते और सम्मान के साथ ग्रीट करते थे और देर होने पर माफी भी मांगते थे।

हाथ में चाय का कप, टीशर्ट पर ल‍िखा 'फ्लावर नहीं फायर है'... गिरफ्तारी के वक्त अल्लू अर्जुन का Video - Actor allu arjun seen in flower nahin fire hai hoodie at time

उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे कलाकार पर 42 नियमों की लिस्ट होने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है। अल्लू अर्जुन की टीम ने अपने आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि अभिनेता हमेशा गरिमा और सम्मान के साथ पेश आए हैं और उनके खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

120 Allu Arjun ideas to save today | allu arjun images, allu arjun hairstyle, allu arjun wallpapers and more

फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सबकी नजर इस मामले में आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।

एक ही रात में पुलिस ने पकड़े 126 वारंटी

0

 बिलासपुर । Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार रात ऐसा मेगा एक्शन चलाया, जिससे असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई। डीआईजी सह एसएसपी रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष कांबिंग गश्त अभियान शुरू किया गया, जिसमें करीब 300 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह फील्ड में उतरे।

इस सुनियोजित कार्रवाई के तहत अलग-अलग टीमों का गठन कर वारंटियों के घरों, संदिग्ध ठिकानों, होटल-ढाबों, सार्वजनिक स्थलों और अपराध संभावित इलाकों में एक साथ दबिश दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 126 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 50 स्थायी वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपी शामिल हैं, जबकि लंबे समय से फरार चल रहे 11 शातिर आरोपियों को भी पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।

– Advertisement –

इस व्यापक अभियान के दौरान पुलिस ने जिले में निगरानी सूची में दर्ज 41 गुंडा-बदमाशों की सघन जांच की, उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया और कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

वहीं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए 10 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

– Advertisement –

Ad image

यातायात नियमों के पालन को लेकर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। पिछले एक सप्ताह के भीतर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 105 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें और किसी भी वारंटी, फरार आरोपी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

मोदी सरकार का बजट आत्मविश्वास का प्रतीक

0

नई दिल्ली / रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर हो रही सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए इसे ‘आत्मविश्वास का बजट’ करार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित है।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि, बीते ग्यारह वर्षों में देश ने गति पाई है, गौरव पाया है, वैश्विक पहचान बनाई है। आज भारत इस बजट के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। 2026 का बजट आत्मविश्वास का परिणाम है। यह बजट कहता है अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत झुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई ऊंचाई

सांसद अग्रवाल ने बजट के प्रावधानों को छत्तीसगढ़ की प्रगति से जोड़ते हुए कहा कि ‘भारत विस्तार एआई (AI) मिशन’ के तहत अब राज्य के किसानों को छत्तीसगढ़ी भाषा में खेती की उन्नत तकनीक सिखाई जाएगी। उन्होंने धान के समर्थन मूल्य का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस काल के 1310 रुपये के मुकाबले आज मोदी सरकार 2369 रुपये दे रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत 3100 रुपये में खरीदी कर किसानों को समृद्ध किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव

सदन को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने आंकड़ों के जरिए विकास की रफ्तार को रेखांकित किया उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शासन के 12 किमी प्रतिदिन के मुकाबले आज 33 किमी प्रतिदिन सड़कें बन रही हैं।
पहले जहाँ 6.4 किमी प्रतिवर्ष रेलवे ट्रैक बिछते थे, आज 100 किमी प्रतिवर्ष का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत दानकुनी से सूरत तक बनने वाला कॉरिडोर छत्तीसगढ़ से गुजरेगा, जिससे राज्य में औद्योगिक क्रांति आएगी।
वहीं भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम कॉरिडोर का लाभ भी छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

औद्योगिक और शैक्षणिक क्रांति का शंखनाद

सांसद बृजमोहन ने बताया कि बजट में रेयर अर्थ और सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ में मिले लिथियम भंडार का तेजी से विकास होगा और भारत बैटरी निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में 42,100 करोड़ के प्रावधान और 15,000 नए स्कूलों व 5,000 कॉलेजों की स्थापना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ये संस्थान अब केवल खेल के मैदान नहीं, बल्कि अनुसंधान की प्रयोगशालाएं बनेंगे।

युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष सौगात

अग्रवाल ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब छात्रों को शिक्षा और चिकित्सा ऋण पर 5% के बजाय मात्र 2% ब्याज देना होगा। इसके साथ ही, हर जिले में महिलाओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण से महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

मजबूत अर्थव्यवस्था और वित्तीय अनुशासन
बजट के वित्तीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि, “आज देश का बजट 53.47 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। राजकोषीय घाटा, जो पिछली सरकार में 8.9% था, उसे घटाकर 4.4% पर लाया गया है। जो बैंक कांग्रेस के समय ‘बैंक-करप्ट’ हो गए थे, वे आज मुनाफे में हैं। यह मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।”

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन का समापन करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

राहुल गांधी की राजनीति अतीत की पीली हो चुकी डायरी, पीएम मोदी लिख रहे हैं विकसित भारत का भविष्य: सांसद बृजमोहन

बृजमोहन अग्रवाल ने बजट पर चर्चा करते हुए विपक्ष, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गांधी के बयानों को यथार्थ से परे बताते हुए कहा कि कांग्रेस का शासन विफलताओं का इतिहास रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बजट देश के उज्ज्वल भविष्य का निवेश है।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, “अब राहुल जी की राजनीति, अतीत की डायरी हो गई है जिसके पन्ने पीले पड़ चुके हैं। आज भारत के भविष्य की पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस बजट के माध्यम से लिख रहे हैं, जिसके हर पृष्ठ पर देश का विकास अंकित है।”

आजादी के बाद 60 वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया, लेकिन उन दशकों में देश को संभावनाएं तो मिलीं पर दिशा नहीं मिली

संसाधन थे पर संकल्प की कमी थी। उन्होंने कांग्रेस के शासन की तुलना ऐसे लेखक से की जिसके पास कागज तो बहुत थे, पर कलम में स्याही नहीं थी।

नेता प्रतिपक्ष पर प्रहार करते हुए श्री अग्रवाल ने उन्हें राजनीति का ऐसा कवि बताया जो भावनाओं की कविताएं तो लिखते हैं, पर यथार्थ की गद्य-भाषा नहीं समझते। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ऐसे यात्री हैं जिन्हें खुद रास्ता नहीं मालूम, पर देश को मंजिल दिखाने चले हैं।

उनके भाषणों में आरोप और नारे तो बहुत हैं, लेकिन नीतियों और आत्मचिंतन का अभाव है।

वे आज गरीबी और बेरोजगारी पर भाषण देते हैं, लेकिन अपने शासनकाल की विफलताओं और घोटालों की ‘प्रयोगशाला’ पर मौन साध लेते हैं।

सांसद श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के लिए सत्ता एक ‘परिवार की धरोहर’ थी, जबकि भाजपा के लिए यह ‘जनता की सेवा’ का माध्यम है। 60 साल का पिछड़ापन दुर्भाग्य नहीं, बल्कि कांग्रेस के विफल नेतृत्व का प्रमाण है।

बृजमोहन अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल खर्च का ब्यौरा नहीं, बल्कि देश के भविष्य में किया गया निवेश है। भारत अब निर्भर नहीं, आत्मनिर्भर बन रहा है।

रायपुर में देर रात शटरों की आड़ में

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं रात्रिकालीन अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन, आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता के सख़्त निर्देशन एवं प्रभावी नेतृत्व में लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उक्त कार्रवाई से एक रात्रि पूर्व स्वयं डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दल-बल के साथ सिटी कोतवाली क्षेत्र का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान बंद शटरों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्तियों, चोरी-छिपे हो रही गतिविधियों एवं प्रशासनिक निर्देशों के उल्लंघन पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए अगली ही रात कड़ी और निर्णायक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

– Advertisement –

डीसीपी सेंट्रल जोन के इन्हीं सख़्त निर्देशों के पालन में, एडिशनल डीसीपी श्री तारकेश्वर पटेल तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह अहिरवार के नेतृत्व में बीती रात रात्रि गश्त के दौरान बैजनाथपारा क्षेत्र में बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान पाया गया कि बैजनाथ पारा में देर रात्रि निर्धारित समय के बाद भी प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत जाकर 03 दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चोरी-छिपे संदिग्ध व्यक्तियों को सामान उपलब्ध करा रहे थे, वहीं 03 अन्य व्यक्ति बंद दुकानों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े होकर सामान लेन-देन कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ा गया।

– Advertisement –

Ad image

थाना सिटी कोतवाली में इस्तगासा क्रमांक 32/32/2026 धारा 170, 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत कुल 06 व्यक्तियों (03 दुकानदार एवं 03 संदिग्ध खरीददारों) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अनावेदक इस प्रकार हैं —

रमीज रज़ा पिता अकोल रज़ा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर
केशव देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंजारी नगर विद्या चौक, थाना खमतराई, रायपुर
वासु राजपूत पिता यश कुमार राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी हन्तामल कॉलोनी, नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर
सैय्यद मदिनी पिता सैय्यद असलम, उम्र 21 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)
फरहान खान पिता फिरोज खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री मार्केट बॉस टॉल, थाना गोलबाजार, रायपुर
मोह. इम्तियाज पिता मोह. कलाम, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा चौक, थाना कोतवाली, रायपुर
उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि रात्रिकाल में शटर गिराकर अवैध, संदिग्ध अथवा नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल जोन की स्पष्ट नीति है कि शहर में अनुशासन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बनडभरा निवासी तरुण बंजारे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी चांपा-बिर्रा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी, वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

– Advertisement –

मौके पर चांपा एसडीएम, एसडीओपी और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये और वाहन मालिक की तरफ से एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा के बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

Monalisa Debut Film: महाकुंभ से फिल्मों तक: वायरल गर्ल

0

प्रयागराज / मुंबई। Monalisa Debut Film: प्रयागराज महाकुंभ से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर कदम रख चुकी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो मणिपुर में फैली हिंसा, धर्मांतरण और आदिवासियों की पीड़ा को दर्शाता है।

महाकुंभ में महादेव का आशीर्वाद'…, 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में Monalisa को लीड  रोल, जताया आभार | Mint

– Advertisement –

Ad image

निर्देशक सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई विवादों और संघर्षों के बाद पूरी हुई है, जहां खुद डायरेक्टर को इसे बनाते वक्त झूठे केस में जेल भी जाना पड़ा। ट्रेलर में मोनालिसा एक सीधी-सादी आदिवासी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं, जिसकी शांत जिंदगी मणिपुर की हिंसा, आगजनी और जाति-धर्म के संघर्ष से पूरी तरह बदल जाती है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में धर्मांतरण गिरोह, आरक्षण को लेकर विरोध और सरकार के खिलाफ उबाल जैसे मुद्दे भी दिखाए गए हैं। अभिषेक त्रिपाठी के साथ मोनालिसा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है।

ट्रेलर के अंत में सनोज मिश्रा भावुक अपील करते हुए कहते हैं कि यह वही फिल्म है, जिसे लिखते वक्त वह जेल में थे और अब उन्हें सिर्फ महादेव और दर्शकों का साथ चाहिए। ट्रेलर में मोनालिसा का डायलॉग “हम बहुत गरीब लोग हैं, पैसा ही हमारा दूसरा भगवान है” सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

महाकुंभ की मोनालिसा को मिला नया प्रोजेक्ट, जूलरी ब्रांड को करेंगी प्रमोट,  मिली है इतनी मोटी फीस | Monalisa fees for promotiong of jewelery brand will  shock you Mahakumbh Viral ...

हालांकि डायलॉग डिलीवरी पर अभी उन्हें और मेहनत की जरूरत मानी जा रही है, लेकिन डेब्यू में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, अब देखना होगा कि रिलीज के बाद मोनालिसा का फिल्मी करियर कितनी ऊंची उड़ान भरता है।

माला बेचने से फिल्मी पर्दे तक, मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’  का टीजर रिलीज |The Diary Of Manipur Movie Teaser Out

बुचड़खाने ले जाए जा रहे 32 मवेशी मुक्त, तस्कर

0

CG News : रायगढ़ पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन शंखनाद के तहत 32 गौवंश को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में कुख्यात मवेशी तस्कर रब्बुल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में गौवंश संरक्षण और मवेशी तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस ने ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करवारजोर निवासी रब्बुल खान मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी रब्बुल खान पिता काशिम खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी करवारजोर थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के कब्जे से 32 नग गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर मुक्त कराया गया।

– Advertisement –

पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बुचड़खाने की ओर ले जाने की बात स्वीकार की।मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कर उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि सप्ताह भर के भीतर थाना लैलूंगा की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पूर्व 7 फरवरी को भी पुलिस ने 3 तस्करों से 8 मवेशियों को मुक्त कराया था।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन, तस्करी और गौवंश पर क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ऑपरेशन शंखनाद के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

– Advertisement –

Ad image

Sex racket exposed : शहर के इस लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवती और OYO मालिक गिरफ्तार

प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां,

0

रायपुर। CG :  छात्रों के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना एक लाभकारी आदत है। इससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, महत्वपूर्ण मुद्दों और विविध विचारों से अवगत होने का अवसर मिलता है। यह आदत गुणवत्तापूर्ण भाषा और सुव्यवस्थित सामग्री के संपर्क में आने से उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमताओं को बढ़ाती है। शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में सरगुजा जिला के विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक सराहनीय एवं अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है। इस प्रयास से परीक्षा-केंद्रित शिक्षा को ज्ञान-केंद्रित शिक्षा में परिवर्तित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सोचने, समझने, तर्क करने और प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना है। सहायक शिक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पठन संस्कृति कमजोर होती जा रही है। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। नई व्यवस्था के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा अब केवल अनुशासनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जागरूकता की पाठशाला के रूप में विकसित होगी। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से अवगत होंगे।

– Advertisement –

इसके अलावा सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को किसी संपादकीय विषय पर मौलिक लेखन एवं समूह चर्चा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे बच्चों में विचार-विमर्श, संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता तथा नैतिक मूल्यों का विकास होगा। विद्यालय की इस नवाचारपूर्ण पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां

0

रायपुर, 11 फरवरी 2026: Chhattisgarh : छात्रों के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना एक लाभकारी आदत है। इससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, महत्वपूर्ण मुद्दों और विविध विचारों से अवगत होने का अवसर मिलता है। यह आदत गुणवत्तापूर्ण भाषा और सुव्यवस्थित सामग्री के संपर्क में आने से उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमताओं को बढ़ाती है। शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में सरगुजा जिला के विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक सराहनीय एवं अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है। इस प्रयास से परीक्षा-केंद्रित शिक्षा को ज्ञान-केंद्रित शिक्षा में परिवर्तित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सोचने, समझने, तर्क करने और प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना है। सहायक शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पठन संस्कृति कमजोर होती जा रही है। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। नई व्यवस्था के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा अब केवल अनुशासनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जागरूकता की पाठशाला के रूप में विकसित होगी। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से अवगत होंगे।

– Advertisement –

इसके अलावा सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को किसी संपादकीय विषय पर मौलिक लेखन एवं समूह चर्चा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे बच्चों में विचार-विमर्श, संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता तथा नैतिक मूल्यों का विकास होगा। विद्यालय की इस नवाचारपूर्ण पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए सभी बड़े फैसले

– Advertisement –

Ad image

 

Sex racket exposed : शहर के इस लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवती और OYO मालिक गिरफ्तार