Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 56

बिना अनुमति चक्काजाम पर पुलिस सख्त

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति चक्काजाम करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मामला दर्ज किया है। सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास मुख्य मार्ग जाम कर वाहनों की आवाजाही रोकने के मामले में तीन नामजद सहित 10 से 15 लोगों के खिलाफ पूंजीपथरा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार 6 मार्च को ग्राम सराईपाली साप्ताहिक बाजार के पास सराईपाली–गेरवानी मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति चक्काजाम कर दिया गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम घरघोड़ा, थाना प्रभारी तमनार, नायब तहसीलदार और पूंजीपथरा व तमनार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कराई। इसी दौरान स्थानीय प्लांट के एक बस चालक ने थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सराईपाली निवासी पंकज प्रधान, ईश्वर किसान, संदीप भोय उर्फ पप्पू और अन्य लोगों ने सड़क जाम कर बस समेत अन्य वाहनों को रोक दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों सहित 10 से 15 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

– Advertisement –

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बिना अनुमति धरना, रैली या चक्काजाम कर आमजन को परेशानी में डालने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया यह कांड

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय के बजाय पंचायत का फरमान

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के बजाय गांव की पंचायत ने 12 साल तक समाज से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता इस समय गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इसके बाद गांव में बैठक कर सरपंच ने पीड़िता और उसके परिवार को ही दोषी ठहराते हुए सामाजिक दंड दे दिया।

– Advertisement –

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत SDOP कार्यालय में कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

 

– Advertisement –

Ad image

डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गर्भवती से

0

रायपुर। RAIPUR VIDEO : राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने वाली संस्था की आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके के भांटागांव चौक का है जहां 4 माह की गर्भवती पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल से तथाकथित संस्था की किरण आहूजा अपने गुर्गों के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल एवं कुत्ता चोरी कर खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए संस्था का हवाला देते हुए पीड़िता को धमकाने लगी।

– Advertisement –

इस मामले की शिकायत पुलिस में करने के पश्चात ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए गर्भवती की शिकायत पर आरोपी किरण घनश्याम आहूजा सहित अन्य पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि ऐसे अपराधी संस्था की आड़ में आम जनत से मारपीट, गाली–गलौज करते हुए बेखौफ अपराध को अंजाम देते है,और मामला थाने पहुंचने पर अपनी संस्था का हवाला देते हुए बचने का प्रयास करते है। परंतु रायपुर पुलिस ने मामले की जांच कर सीसीटीवी हासिल किया और गर्भवती की शिकायत सही पाये जाने पर FIR दर्ज कर ली है।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल आरोपी किरण घनश्याम आहूजा फरार है, जिसकी पतासाजी में पुलिस टीम जुटी हुई है, किसी भी वक्त किरण एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

 

कोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क पर तेज रफ्तार का

0

फिंगेश्वर। CG NEWS : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोलिहाटाड़ के पास कोपरा–पोखरा नवनिर्मित सड़क मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। कार क्रमांक CG 04 PT 1801 कोपरा से पोखरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान नवनिर्मित सड़क पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में जा घुसा, जिससे कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी चारों युवक अभनपुर–चंडी सकरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे किसी काम से बासीन गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे।

– Advertisement –

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार बेहद स्पीड थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही है

गौरतलब है कि कोपरा–पोखरा सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है, जिससे मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो पाया है। ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

– Advertisement –

Ad image

मोबाइल नहीं मिलने से मेंटल हॉस्पिटल में

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। घटना के करीब आधे घंटे पहले ही उसकी पत्नी उससे मुलाकात करने पहुंची थी, जिससे उसने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इस खौफनाक कदम को अंजाम दे देगा। जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की भनक लगी, परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जेपी आर्य (स्काई ब्लू शर्ट) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन इस दुखद मामले की हर पहलू से जांच करा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

 

Holi Celebration Raipur : होली पर राजधानीवासियों ने जमकर छलकाए जाम, टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हुई बिक्री

– Advertisement –

Ad image

 

पश्चिम एशिया में युद्ध का असर

0

बिलासपुर। LPG Cylinder Price : पश्चिम एशियाई देशों में चल रहे युद्ध का असर अब विदेशों के साथ-साथ भारत में भी दिखाई देने लगा है। दरअसल भारत में उपयोग होने वाली एलपीजी गैस और कच्चे तेल की बड़ी मात्रा पश्चिम एशिया के देशों से ही आती है। ऐसे में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति ने तेल और गैस की आपूर्ति को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर अब कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह युद्ध लंबे समय तक जारी रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।युद्ध की वजह से कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए भारत सरकार अब वैकल्पिक देशों से आयात की संभावनाओं पर भी काम कर रही है। हालांकि अमेरिका द्वारा रूस से भारत को कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देने के बाद तेल को लेकर तत्काल संकट कुछ हद तक टल गया है, लेकिन गैस की आपूर्ति को लेकर अभी भी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।वहीं आम जनता का कहना है कि सरकार को ऐसे विकल्प तलाशने चाहिए जिससे आपूर्ति भी बनी रहे और महंगाई का बोझ सीधे लोगों पर न पड़े। इसके लिए दीर्घकालिक और प्रभावी योजना तैयार करना जरूरी माना जा रहा है।

– Advertisement –

 

कलेक्टर की बैठक में लापरवाही पर कार्रवाई, एक RI

0

कोरबा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कार्यालय में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती के संकेत भी दिए।

मसाहती ग्रामों की प्रगति की हुई समीक्षा

– Advertisement –

बैठक के दौरान जिले में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है। जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वेक्षण का कार्य अभी प्रगति पर है।

समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन करने, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

14 पटवारियों और एक राजस्व निरीक्षक को नोटिस

समीक्षा के दौरान मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और प्रगति नहीं होने पर आगे कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

कभी विलेन तो कभी कॉमेडियन…

0

नई दिल्ली। Anupam Kher Birthday: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने शानदार अभिनय से पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मे अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। उनके पिता पुष्कर नाथ खेर वन विभाग में क्लर्क थे और माता दुलारी खेर गृहिणी थीं।

Latest and Breaking News on NDTV

– Advertisement –

Ad image

बचपन से ही अभिनय का सपना देखने वाले अनुपम खेर ने चंडीगढ़ के पंजाबी विश्वविद्यालय में थिएटर की पढ़ाई की और बाद में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखीं।

Anupam Kher, born on 7 March 1955 in Shimla, is one of Indian cinema's most  versatile and celebrated actors with a career spanning over four decades.  He made a powerful debut with

– Advertisement –

Ad image

उनकी फिल्मी शुरुआत 1984 में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से हुई, जिसमें उन्होंने सिर्फ 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग पिता का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया और इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।

Sumit - ⭐Anupam Kher is a renowned Indian actor, director, and producer  born on March 7, 1955, in Shimla, Himachal Pradesh. He belongs to a  Kashmiri Pandit family and has a strong

इसके बाद उन्होंने कर्मा, तेजाब और चालबाज जैसी फिल्मों में दमदार विलेन की भूमिका निभाई, वहीं राम लखन में उनके कॉमिक अंदाज ने दर्शकों को खूब हंसाया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस अवॉर्ड दिलाया।

अनुपम खेर के नाम एक और बड़ी अचीवमेंट, एक्टिंग के बाद अब लेखन में भी मारी  बाजी, मिला यह खास अवॉर्ड | Bollywood News Hindi Anupam Kher Award 2025,  Outstanding Literary Contribution

डैडी फिल्म में उनके जटिल किरदार के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड स्पेशल जूरी और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला। अनुपम खेर ने बॉलीवुड के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी, जिनमें बेंड इट लाइक बेकहम, सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक और द बॉय विद द टॉपकनॉट शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें बाफ्टा में नामांकन मिला।

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनय के अलावा उन्होंने ओम जय जगदीश और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया तथा ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ नामक एक्टिंग स्कूल की स्थापना की।

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी की दुनिया में भी न्यू एम्स्टर्डम और मिसेज विल्सन जैसे शोज में उनका अभिनय सराहा गया। भारतीय सिनेमा और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया, जबकि 2021 में हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी।

Anupam Kher Birthday Interesting Facts; Facial Paralysis | Saaransh -  Financial Crisis

CG NEWS: गांव में भड़का विवाद बना हिंसा: घर में

0

सक्ती/मालखरौदा। CG NEWS: सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखापाली में दो पक्षों के बीच भारी विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

– Advertisement –

Ad image


घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मालखरौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

CRIME NEWS: टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

0

जांजगीर चांपा। CRIME NEWS: जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरदा निवासी कीर्तन पटेल आहत सुखराम पटेल के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर आरोपी आवेश में आ गया और अपने घर से टांगी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने “आज तुझे जान से मार दूंगा” कहते हुए सुखराम पटेल के सिर पर टांगी से प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर चांपा थाना में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत धारा 296, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कीर्तन पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुरदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद किया गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

The post CRIME NEWS: टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार appeared first on Grand News.