Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 55

होली से पहले छग के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

0

रायपुर, 12 फरवरी 2026 : Chhattisgarh : होली पर्व से पूर्व कवर्धा के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों के लिए 4.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नियमित एवं समयबद्ध भुगतान की इस प्रक्रिया से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है। उनके निर्देशन में कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि चालू पेराई सत्र में अब तक 2,42,990 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है तथा 2,86,743 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। यह उपलब्धि किसानों के सतत सहयोग, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कारखाने की बेहतर कार्यक्षमता का संयुक्त परिणाम है। गौरतलब है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार से पूर्व भुगतान की पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन एवं कारखाना प्रबंधन ने किसानों के हित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहने का विश्वास दिलाया है।

– Advertisement –

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन ने शेयरधारक सदस्य किसानों एवं गैर-सदस्य गन्ना उत्पादकों से सर्वे के अनुरूप अधिकतम गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रबंधन ने इसे सहकारिता को मजबूत करने और किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने का साझा अवसर बताया है। विगत पेराई सत्र 2024-25 एवं वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में सर्वे अनुमान के अनुरूप गन्ना आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण कारखाने की पेराई क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं हो सका, जिससे पेराई अवधि प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि पर्याप्त गन्ना आपूर्ति होने से पेराई अवधि बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आगे भी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
कारखाना प्रबंधन ने कारखाने की पंजीकृत उपविधियों के अंतर्गत जानकारी देते हुए बताया कि उपविधि धारा 07(02)(घ) के अंतर्गत सदस्य किसानों के लिए अपने उत्पादित गन्ने की आपूर्ति कारखाने में करना अनिवार्य है। वहीं उपविधि धारा 09(क)(05) में यह प्रावधान है कि यदि कोई सदस्य लगातार सर्वे के अनुसार गन्ना आपूर्ति नहीं करता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सहकारी संस्था की निरंतरता और किसानों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करना है।

किसानों के हित में सतत प्रयास

– Advertisement –

Ad image

कारखाना प्रबंधन ने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना अपनी स्थापना से ही क्षेत्र के गन्ना किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति का सशक्त माध्यम रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और किसानों के सहयोग से कारखाना निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। कारखाना द्वारा एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी की राशि, शासन द्वारा जारी बोनस राशि का भी भुगतान किया जाता है। शक्कर कारखाना द्वारा किसानों को शासन के सहयोग से रियायती दर पर शक्कर वितरण भी किया जाता है। गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के लिए उन्नत बीज उपलब्ध कराया जाता है,गन्ना किसानों को गन्ना संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। किसानों के लिए कारखाना परिसर में सर्व सुविधा युक्त बलराम सदन का निर्माण किया गया है। कारखाना परिसर में श्रमिकों एवं किसान भाइयों के लिए केवल 5 रुपए में गरम भोजन के लिए कैंटीन शुरू की गई है। इस प्रकार भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन किया जाता है।

अस्तित्व की रक्षा के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी

कारखाना प्रबंधन ने सभी शेयरधारक किसानों और अन्य गन्ना उत्पादकों से अपील की है कि वे सर्वे के अनुसार अधिक से अधिक गन्ना कारखाने में दें। प्रबंधन का कहना है कि अगर सभी किसान मिलकर सहयोग करेंगे तो पेराई का लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकेगा और कारखाना मजबूत बना रहेगा। इससे सहकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के गन्ना किसानों का भविष्य भी सुरक्षित और बेहतर होगा।

Dhan Bonus Kab Milega 2026: होली के पहले इस दिन किसानों के खाते में आएगा धान का बोनस, CM साय ने बताया… नोट कर लें डेट 

 

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शिक्षक की

0

सक्ती CG NEWS:  डभरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने घटना स्थल एवं थाना चौक डभरा में चक्का जाम कर दिया है।

मृतक की पहचान रघुनंदन चंद्रा (निवासी ग्राम सुखदा) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। मृतक की पत्नी, मां और पूरा परिवार मौके पर धरने पर बैठा है। परिजनों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को समतुल्य शासकीय नौकरी दी जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डभरा पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात है।

– Advertisement –

चक्का जाम के कारण थाना चौक डभरा में वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन प्रभावित है।
जिला प्रशासन द्वारा परिजनों से लगातार बातचीत कर समझाने मे लगी है

– Advertisement –

Ad image

धनुष संग शादी की अफवाहों पर

0

ENTERTAINMENT NEWS: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उनकी शादी को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर खबरें उड़ने लगीं कि मृणाल साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि इन चर्चाओं के बीच मृणाल ने खुद सामने आकर सच्चाई साफ कर दी।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने शादी की खबरों पर खुलकर बात की और मजाकिया अंदाज में उन लोगों की चुटकी ली जो उनकी शादी की तारीखें तक तय कर रहे थे। उन्होंने इन खबरों को ‘अप्रैल फूल’ जैसा मजाक बताया।

– Advertisement –

Ad image

शादी पर क्या बोलीं मृणाल?

फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की कहानी अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी संदर्भ में जब उनसे पूछा गया कि क्या असल जिंदगी में उनके परिवार वाले शादी का दबाव बना रहे हैं, तो मृणाल ने हंसते हुए एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया, “कल ही मैंने अपने पिता से कहा कि मेरे लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ लो। जब उन्होंने कहा कि अभी उनकी नजर में कोई नहीं है, तो मैंने मजाक में कहा—देख लिया? अब आप ही बताओ मैं क्या करूं।”

मृणाल ने रिश्तों पर अपनी सोच रखते हुए कहा कि उनके लिए पर्सनल लाइफ और करियर दोनों बराबर मायने रखते हैं। उन्होंने साफ कहा, “सिर्फ इसलिए शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि दुनिया चाहती है या उम्र हो गई है। शादी तब करनी चाहिए जब सही इंसान मिले—ऐसा साथी जिस पर पूरा भरोसा हो और जिसके साथ खामोश बैठना भी सुकून दे।”

– Advertisement –

Ad image

बातों-बातों में उन्होंने फिर मजाक किया और कहा, “वैसे मेरी हल्दी आज है और संगीत कल, आप सब खाना खाकर ही जाना।”

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी लिए मजे

इंटरव्यू के दौरान उनके को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी भी मौजूद थे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आज लड़कों को दूल्हे की तरह तैयार होकर मृणाल के घर के बाहर लाइन लगा लेनी चाहिए। उन्होंने जोड़ा कि अगर ऐसा हुआ तो यह उन लोगों के लिए सबसे बड़ा ‘अप्रैल फूल’ होगा जो इन अफवाहों को सच मान बैठे हैं।

मृणाल ने यह भी कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद एक्सप्रेसिव हैं और प्यार को छुपाने में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने कहा, “जिस दिन मुझे मेरा सच्चा प्यार मिलेगा, मैं पूरी दुनिया को गर्व से बताऊंगी। मुझे प्यार को छुपाना नहीं, बल्कि सेलिब्रेट करना पसंद है। सच कहूं तो मैं भी उस दिन का इंतजार कर रही हूं।”

बता दें कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

17 लाख नगदी के साथ ऑनलाइन सट्टा

0

रायपुर। CRIME NEWS: एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद सहित कुल लगभग 19.70 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई 11 फरवरी 2026 को कबीर नगर क्षेत्र के फेस-02 तिरंगा चौक के पास की गई, जहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किए जाने की सूचना पर रेड डाली गई।

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल की सतत मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई। रेड के दौरान मौके से दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर अन्य लोगों को कमीशन पर आईडी उपलब्ध कराते थे और अवैध लाभ कमा रहे थे।

– Advertisement –

Ad image

आरोपियों द्वारा रकम के लेन-देन के लिए म्यूल खातों का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार ये खाते किराये पर लिए गए थे और खाता धारकों की जानकारी एकत्र कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों में से ओम खेमानी और दीपक सचदेवा पूर्व में भी सट्टा प्रकरण में जेल जा चुके हैं।

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई के दौरान 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, 1 चेकबुक और 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जप्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 44/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा ऑनलाइन सट्टे के 3 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जप्त किया जा चुका है। बदलते अपराध के तरीकों के बीच पुलिस की बदलती रणनीति का यह बड़ा परिणाम माना जा रहा है।

मगरमच्छ के खूनी खेल में फंसा प्यार! जानिए

0

REVIEW NEWS: शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर सर्वाइवल रोमांस थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार ने इस फिल्म में एक आम लव स्टोरी को ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया है, जहां रोमांस के बीच अचानक मौत का खौफ खड़ा हो जाता है।

कहानी शुरू होती है दो बिल्कुल अलग दुनियाओं से आए किरदारों से—नालासोपारा का उभरता रैपर और इन्फ्लुएंसर मारुति कदम उर्फ ‘फ्लो’ (आदर्श गौरव) और साउथ बॉम्बे की ग्लैमरस सोशल मीडिया स्टार अवनी शाह उर्फ ‘मिस वैनिटी’ (शनाया कपूर)। एक ‘कोलैब’ से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदलता है और दोनों एक एडवेंचर ट्रिप पर निकल पड़ते हैं।

गोवा के एक आलीशान लेकिन सुनसान रिजॉर्ट में कहानी असली मोड़ लेती है, जब स्विमिंग पूल में एक खूंखार मगरमच्छ की एंट्री हो जाती है। इसके बाद फिल्म पूरी तरह सर्वाइवल थ्रिलर बन जाती है। सवाल उठता है कि बंद पूल में इतना बड़ा मगरमच्छ आया कैसे? हादसा या साजिश? इसी सस्पेंस के सहारे फिल्म दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करती है।

एक्टिंग की बात करें तो आदर्श गौरव अपने किरदार में पूरी तरह ढले नजर आते हैं। देसी टच और इमोशनल ग्राफ को उन्होंने बखूबी निभाया है। शनाया कपूर ने अपनी पहली बड़ी स्क्रीन अपीयरेंस में आत्मविश्वास दिखाया है और ग्लैमरस रोल में जमी हैं। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म के पहले हिस्से को हल्का और एंटरटेनिंग बनाती है। शुरुआती रैप सॉन्ग्स और सोशल मीडिया एंगल कहानी को मॉडर्न टच देते हैं।

हालांकि फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा खिंचा हुआ लगता है। करीब ढाई घंटे की लंबाई कई जगहों पर भारी पड़ती है और कुछ सीन में लॉजिक कमजोर नजर आता है। अगर आप हर सीन में तर्क ढूंढेंगे तो निराशा हो सकती है। लेकिन अगर आप सिर्फ सस्पेंस, डर और सर्वाइवल ड्रामा का मजा लेना चाहते हैं तो फिल्म आपको सीट से बांधे रख सकती है।

कुल मिलाकर ‘तू या मैं’ एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव है, जिसमें रोमांस और थ्रिलर का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यह फिल्म 2018 की थाई हॉरर फिल्म ‘द पूल’ से प्रेरित बताई जा रही है। अगर आप कुछ हटकर देखना चाहते हैं और मगरमच्छ वाले एंगल में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है।

मोदी जी हर मोर्चे पर धोबी पछाड़ लगाते हैं”

0

नई दिल्ली, रायपुर। CG NEWS: रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में बजट चर्चा पर कहा कि मोदी जी के सब का साथ सबका विकास की धारणा को रखे हुए बजट 2025-26, 2047 तक विकसित भारत की नींव रखने वाला है, और इसकी विपक्ष के द्वारा निंदा घोर निराशाजनक है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विपक्ष की करतूतों पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर मामले में धोबी पछाड़ लगाते हैं। उनकी निंदा करना घोर निराशाजनक हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गाँधी ने कहा था कि मार्शल आर्ट में एक स्पेशल ग्रिप होती है, और इसी आधार पर मोदी जी ने भाजपा को जकड़ रखा है।

– Advertisement –

राहुल गाँधी के इसी बयान पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी जी के सर्वांगीण विकास और चौतरफा विकास पर बात करते हुए विपक्ष को घेरते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोई भी विज़न पेश करने की बजाए अब तक सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसा है। जो पिछले 12 सालों से लगातार मेहनत करते हुए देश की तसवीर बदलते जा रहे हैं। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी को खुद पता नहीं कि उन्हें क्या कहना है। उनके अभी तक के सरकार पर सभी तरह के आरोप निराधार हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार मोदी जी के बजट में सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। कस्टम ड्यूटी घटाने (Custom Duty Cut)से तमाम सामानों के दाम घट जाएंगे, तो वहीं इसके अलावा 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 1000 क्लीनिकल ट्रायल साइट्स की घोषणा भी की गई। इसके अलावा सरकार का पूरा फोकस किसानों की समृद्धि पर है।मिडिल क्लास को कुछ ऐलानों से फायदा होता भी नजर आ रहा है। इनमें जरूरी दवाओं पर ड्यूटी से छूट दिए जाना शामिल है।

– Advertisement –

Ad image

बजट में कैंसर और शुगर समेत 17 दवाओं पर सीमा शुल्क खत्म कर दिया है। इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने से जूते, चप्पल, स्मार्टफोन समेत कई मिडिल क्लास के उपयोग की चीजें सस्ती हो जाएंगी। बजट में MSMEs चैंपियन पर फोकस,लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़े फंड की घोषणा की गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार सरकार ने 10,000 करोड़ एमएसएमई ग्रोथ फंड(MSMEs Growth Fund) के लिए आवंटित किया है और सरकार का उद्देश्य चैंपियन एमएसएसई तैयार करना है। 5 मेडिकल हब में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी होगी, वहां आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक सर्विसेज, पोस्ट-केयर और रिहैब सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे हेल्थ सेक्टर में रोजगार बढ़ेगा।

इसके अलावा हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। बायो फार्मा स्कीम का भी ऐलान किया गया है। पशुपालन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। दुग्ध, पोल्ट्री और पशु व्यवसायों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और वैल्यू चेन से किसान संगठनों को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें सेना के आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस दिखा है। डिफेंस फोर्सेज के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च का प्रावधान है। बीते साल ये 1.80 लाख करोड़ रुपये था। स्पोर्ट्स सेक्टर का भी बजट में ध्यान रखा है और इसके तहत खेलो इंडिया मिशन को अगले 10 साल के लिए मजबूत करने के ऐलान किया है। ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स का ऐलान किया गया है।

ऐसी महिलाओं की अगुआई वाले तमाम बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए SHE (सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर) मार्ट्स शुरू किए जाएंगे, जहां महिलाएं अपने उत्पाद आसानी से बेच सकेंगी। इस दौरान वित्त मंत्री ने लखपति दीदी योजना की सफलता का भी जिक्र किया। इसके अलावा करीब 800 जिलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे. हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल बनाने का टारगेट है।
विदेश में मेडिकल और पढ़ाई पर होने वाले खर्च को लेकर बजट में बड़ा ऐलान किया गया है।

सरकार ने TCS के तहत खर्च पर इंटरेस्‍ट रेट को 5% से घटाकर 2% कर दिया है। यानी आप विदेश में अपना पैसा खर्च करते हैं तो कम ब्‍याज देना होगा। 40000 करोड़ सेमीकंडक्टर निर्माण पर अधिकतर भारतीयों को उनकी सहभागिता के साथ शामिल करने का आह्वान किया गया है।
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में दिल्ली वाराणसी सिलीगुड़ी मुंबई पुणे बेंगलुरु चेन्नई आदि शामिल है।

मोदी जी के बजट से छत्तीसगढ़ हर तरफ से विकसित होगा
आम बजट 2026-27 विकसित भारत के लिए एक सफ़ल नींव साबित होगा। साथ ही इससे खुशहाल छत्तीसगढ़ के लिए भी हर तरफ़ से रास्ता निकलेगा। आधारभूत संरचना के विकास के लिए इस साल 12 लाख करोड़ रुपये प्रस्तावित है। जो रोज़गार के नए द्वार खोलेंगे समूचे बजट में पिछ्ली बार के 49 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 53 लाख करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है।

खर्च प्रस्ताव में 10 फ़ीसदी की ऐसी बढ़ोतरी युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार उपलब्ध करायेगी। छत्तीसगढ़ को भी इस साल 42 हजार करोड़ की बजाए 52 हजार करोड़ रुपये प्राप्त होंगे जिससे राज्य में विकास के नये रास्ते निकलेंगे। युवाओं और महिला बाल विकास पर भी और बेहतर ढंग से कार्य हो सकेगा।

केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया गया है। इससे खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ऐसे कदम छत्तीसगढ़ की अपार खनिज संपदा से खुशहाली के अनेक रास्ते निकालेंगे। राज्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। रेल्वे कॉरिडोर से भी छत्तीसगढ़ में विकास बढ़ेगा। बजट से छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्रांति आएगी।

आईआईटी भिलाई अब देश के 11 प्रमुख आईआईटी संस्थानों में अपना स्थान बनाएगा। छत्तीसगढ़ बजट की घोषणाओं से तकनीकी शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में विकास के नए पंख लगेंगे। छत्तीसगढ़ में कोसा सिल्क उद्योग, कोक और काजू उत्पादन को नए आयाम मिलेंगे। वैश्विक स्तर पर इसकी ब्रांडिंग होगी।

दानकुनी सूरत फ्रेट कॉरिडोर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की नई जीवन रेखा बनेगा। रायगढ़ से राजनांदगांव तक उद्योगों की किस्मत बदल जाएगी। यह औद्योगिक गलियारा राज्य के संपूर्ण विकास में सहायक होगा। पर्यावरण और उद्योग को ध्यान में रखते हुए कार्बन कैप्चर के लिए 20000 करोड़ का प्रावधान राज्य में भारी उद्योगों को एक नया आधुनिक आधार देगा। इसके अलावा राज्य में जनजातीय समुदायों के लिए समर्पित नई योजनाओं से विकास की मुख्य धारा में नए जुड़ाव आएंगे। नारी शक्ति शी स्मार्ट और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना से ग्रामीण महिलाओं और शिल्पकारों को भी नया आर्थिक संबल मिलेगा।

यह बजट कर्तव्य भवन से निकला पहला बजट है जो विकास की गति और जन आकांक्षाओं को समर्पित है। बजट युवा महिला किसान मजदूर छोटे मध्य कुटीर और लघु उद्योगों के लोगों के लिए जीवनदाई साबित होगा। यह बजट रेवड़ी संस्कृति का भी अंत है।

नए बजट में 15000 स्कूलों और 500 कॉलेज में एवीजीसी लैब खुलेंगे जो समूचे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी बच्चों को जीवन तरक्की के लिए नई तकनीकी देंगे बच्चे सर्फ गेम खेलेंगे ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए गेम भी बनाएंगे। सीसी यूएस फंड 20000 करोड़ के निवेश से छत्तीसगढ़ के स्टील और पावर क्लस्टर को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। मोदी जी की गारंटी का मतलब है काम पूरा होने की गारंटी और यह बजट छत्तीसगढ़ के हर गरीब, हर आदिवासी और हर आदमी को सशक्त बनाने का दस्तावेज है।

बजट देश को 2047 तक विकसित करने के लिए बनाया गया है। 10 हजार करोड़ का एमएसएमई फंड देश को विकास की राह में और आगे ले जाएगा। सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यगों (एमएसएमई) की सहायता के लिए मझोले (श्रेणी-दो) और छोटे (श्रेणी-तीन) शहरों में ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का एक दस्ता तैयार करेगी। केंद्र सरकार ने छोटे और मीडियम एंटरप्राइजेज को इंसेंटिव देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड शुरू करने की योजना की घोषणा की है। बजट रक्षा, बुनियादी ढांचे, पूंजीगत व्यय, बिजली और किफायती आवास पर केंद्रित है। इससे सामाजिक कल्याण, प्राथमिकताओं और वित्तीय विवेक के बीच सावधानीपूर्वक संतुलन बनाए रखा गया है।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

0

खैरागढ़। CG NEWS: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम बरबसपुर में आज शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल खैरागढ़ लाया गया।

एक बाइक पर सवार चंगुर्दा निवासी ईश्वर लाल नेताम, 54 वर्ष को हल्की चोट आई, जबकि प्रवीण यादव, 26 वर्ष के दाहिने पैर में गंभीर चोट है। दूसरी बाइक के सवार भेलवाटोला निवासी विजय कुमार, 32 वर्ष और जितेंद्र, 31 वर्ष को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण, विजय और जितेंद्र को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

– Advertisement –

CG NEWS: माता मावली मेले में विकास की सौगात, 2.36 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

0

रायपुर,नारायणपुर । CG NEWS: नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली मेले में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता मावली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों, विशेषकर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि मावली माता के आशीर्वाद से बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराएं सदैव अक्षुण्ण रहें। उन्होंने कहा कि नारायणपुर का यह मेला सामाजिक समरसता, लोककला और परंपरा का जीवंत संगम है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर बस्तर की संस्कृति से रूबरू होते हैं। उन्होंने सभी को मेले में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आग्रह किया।

मंत्री द्वय ने मेले में लगे विभिन्न दुकानों एवं विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्थानीय उत्पादों और पूजा सामग्री की खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर कुल 1 करोड़ 76 लाख 59 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 59 लाख 51 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 10 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया, जिनकी स्वीकृत राशि 1 करोड़ 41 लाख 60 हजार रुपये है। इसके अलावा जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम कुतुल एवं जाटलूर में दो-दो बाजार शेड निर्माण के लिए 34 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत किए गए।

जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत बागडोंगरी, पालकी और महिमागवाड़ी में 59 लाख 51 हजार रुपये की लागत से निर्मित खाद्यान्न भवनों का लोकार्पण किया गया। साथ ही नेलवाड़ और खोड़गांव में 100-100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदामों का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित

The post CG NEWS: माता मावली मेले में विकास की सौगात, 2.36 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण appeared first on Grand News.

मिशन महिला शक्ति अभियान के तहत प्रथम पुलिस

0

रायपुर। राजधानी रायपुर में संचालित मिशन महिला शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कल महिला महामंच की अध्यक्ष एवं मिशन महिला शक्ति अभियान की अध्यक्ष सावित्री जगत ने अपनी महिला टीम के साथ राजधानी रायपुर के प्रथम कमिश्नर संजीव शुक्ला से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सावित्री जगत ने कमिश्नर शुक्ला को राजधानी में चलाए जा रहे मिशन महिला शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वावलंबन एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर चलाया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

भेंट के दौरान सावित्री जगत ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो तथा उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण तभी संभव है जब प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाएं। मिशन महिला शक्ति इस दिशा में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कमिश्नर संजीव शुक्ला ने भी अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

मिशन महिला शक्ति द्वारा राजधानी में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक निरंतर जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सेपरेट करने वालों में प्रेमी ग्रुप से सावित्री जगत, हेमा सागर, मेनका बघेल, संगीता मुदलियार, सिला बघेल, किरण बघेल, दामनी सोना सहित आदि महिलाएं उपस्थिति रही।

 

चल मेरे भाई…” नशे में धुत दोस्त का दिखा अनोखा

0

बिलासपुर। CG VIDEO : न्यायधानी बिलासपुर की सड़कों पर उस वक्त हंसी – मजाक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शराब के नशे में आकंठ डूबे दो युवकों ने अपनी दोस्ती का सार्वजनिक प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक नशे की हालत में इस कदर बेसुध हैं कि उनके लिए ठीक से खड़ा होना भी दूभर हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच का ‘ब्रदरहुड’ कम होने का नाम नहीं ले रहा।

वायरल क्लिप में एक युवक, जो खुद अपने पैरों पर संभल नहीं पा रहा है, बार-बार गिरते-पड़ते अपने दूसरे दोस्त को सहारा देने की जद्दोजहद करता दिख रहा है। वह बार-बार लड़खड़ाती जुबान में “चल मेरे भाई… चल मेरे भाई…” कहकर अपने साथी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। राहगीरों द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने जहां इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है और लोग इसे “सच्ची लेकिन नशेड़ी दोस्ती” का नाम दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीच सड़क पर चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और खुद इन युवकों की जान भी जोखिम में बनी रही। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इस अनोखे याराने पर जमकर चटखारे ले रहे हैं।

– Advertisement –