Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 54

छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े

0

CG News : रायपुर, 13 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत को अपनाते हुए अत्यावश्यक कार्यों को ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में बिना किसी छेड़छाड़ के पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन की बात कही।

– Advertisement –

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee of State Board for Wildlife) के गठन को मंजूरी दी गई। स्थायी समिति का गठन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वन्य प्राणियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर राज्य वन्यजीव बोर्ड का अभिमत अनिवार्य होता है। बोर्ड की बैठकों के बीच अधिक अंतराल के कारण प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब की स्थिति बनती है। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक मंजूरियों के त्वरित निपटान तथा वन्यजीव प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी।

बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित 6 प्रस्ताव, सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना तथा उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के प्रस्तावों का अनुमोदन कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु प्रेषित करने पर सहमति दी गई।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अरुण कुमार पाण्डेय सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ

0

 

रवि विदानी, महासमुंद। Mahasamund Crime News : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 29 जनवरी से रहस्यमयी ढंग से लापता 17 वर्षीय किशोर राजा उर्फ उद्रेश वर्मा का शव आज जमनीडीह के पास पहाड़ी जंगल में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है।

– Advertisement –

प्रेम प्रसंग और मौत 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को राजा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

खुद जंगल में समा गया

चर्चा है कि जब ग्रामीणों ने राजा और उसके दोस्तों को घेरा, तो राजा ने अपने दोस्तों की जान बचाने के लिए उनसे वहां से भाग जाने को कहा। दोस्त तो निकल गए, लेकिन राजा खुद को बचाने के लिए घने जंगल और पहाड़ियों की ओर भाग निकला। उसके बाद से वह कभी वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

क्या यह हत्या है?

आज जमनीडीह की पहाड़ियों में बदबू आने पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो राजा की लाश मिली। क्या ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट की या जंगल में भागते समय उसके साथ कोई हादसा हुआ? पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि राजा की मौत चोट लगने से हुई, गला घोंटने से या किसी और कारण से।

किशोर की लाश मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव और सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस अब उन दोस्तों और गांव के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जिन्होंने अंतिम बार राजा को देखा था।

Bilaspur Job Fraud : CG में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: ट्रेनिंग के बहाने युवतियों को बनाया बंधक, जानिए एक कॉल ने कैसे खोला ठगी के गिरोह का राज

बिलासपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी

0

बिलासपुर। Bilaspur Job Fraud : न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवतियों के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोरबा जिले की युवतियों को 60 साल तक की पक्की सरकारी नौकरी का झांसा देकर न सिर्फ उनसे हजारों रुपये ऐंठे गए, बल्कि उन्हें फर्जी ट्रेनिंग के नाम पर एक तरह से कैद कर लिया गया था।

वसूली और फर्जी ट्रेनिंग का खेल

कोरबा निवासी प्रार्थिया कमला बाई श्याम ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी श्याम, धीरू और उनके अन्य साथियों ने उनकी बेटी शशी श्याम और उसकी सहेलियों (परमेश्वरी, क्रांति सिंह और नगमा खान) को जाल में फंसाया। आरोपियों ने युवतियों को भरोसा दिलाया कि उनकी 60 साल तक के लिए सरकारी नौकरी पक्की हो जाएगी। इस नाम पर अलग-अलग किस्तों में नगद और फोन-पे के जरिए कुल 78,000 रुपये वसूल लिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने युवतियों को बिलासपुर बुलाकर एक फर्जी ट्रेनिंग सेंटर में रखा, जहां उन्हें गुमराह किया जा रहा था।

ऐसे खुला राज

इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब शशी श्याम ने किसी तरह छिपकर अपनी मां को फोन किया। उसने रोते हुए बताया कि कंपनी के लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया है और उन्हें वहां से जाने नहीं दिया जा रहा है। घबराए परिजनों ने तुरंत बिलासपुर पहुंचकर सिरगिट्टी पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने युवतियों को छुड़ाया

सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी मदद से लोकेशन का पीछा किया और संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से शशी और उसकी सहेलियों को सुरक्षित बरामद किया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बाकायदा एक गिरोह बना रखा था जो ग्रामीण और सीधे-साधे बेरोजगारों को निशाना बनाता था।

सिरगिट्टी पुलिस ने कमला बाई की लिखित शिकायत पर आरोपी श्याम, धीरू और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के शिकार हुए अन्य संभावित लोगों की तलाश में जुट गई है।

सामान्य सभा में पेयजल संकट पर जोरदार हंगामा

0

CG News : बिलासपुर में आयोजित नगर निगम की सामान्य सभा सोमवार को पेयजल संकट के मुद्दे पर भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ। कांग्रेसी पार्षदों ने शहर के विभिन्न वार्डों में गहराते जल संकट को लेकर जल विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका आरोप है कि खराब पंपों और मोटरों की समय पर मरम्मत नहीं होने से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महापौर पूजा विधानी द्वारा जवाब दिए जाने के बावजूद विपक्षी पार्षद संतुष्ट नहीं हुए और सदन में जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने सत्तापक्ष पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित वार्डों के बीच विकास कार्यों व संसाधनों के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि विपक्षी क्षेत्रों की समस्याओं की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।

– Advertisement –

सभा में मौजूद पार्षदों ने बताया कि कई वार्डों में पंप जल चुके हैं और बार-बार सूचना देने के बावजूद तकनीकी सुधार नहीं किया जा रहा। इससे लोगों को हफ्तों तक पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए महापौर और निगम अध्यक्ष ने अधिकारियों को तत्काल खराब पंपों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने के कड़े निर्देश दिए। पेयजल संकट को लेकर सदन में उठी आवाज ने साफ कर दिया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

Raipur News : रायपुरवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति; सांसद बृजमोहन की पहल से जल्द होगा चौड़ीकरण, 99.72 करोड़ स्वीकृत

– Advertisement –

Ad image

CG News : छत्तीसगढ़ में 4 परिवारों ने फिर अपनाया सनातन धर्म, जानिए कांकेर में घर वापसी का वो सच जो आप नहीं जानते

 

 

कप्तान और ये दो दिग्गज टूर्नामेंट

0


 आयरलैंड के कप्तान चोटिल 

आयरलैंड की टीम के लिए यह सबसे बड़ा झटका है। टीम के कप्तान और धुरंधर सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग अब इस वर्ल्ड कप में आगे नहीं खेल पाएंगे। 12 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान जोश इंग्लिस का कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाते समय स्टर्लिंग का घुटना जमीन से टकरा गया था। स्कैन में उनके लिगामेंट में चोट (Ligament Injury) की पुष्टि हुई है। आईसीसी (ICC) की मंजूरी के बाद आयरलैंड ने उनकी जगह सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। स्टर्लिंग की अनुपस्थिति में लोरकान टकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर भी बाहर

जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए भी शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन टेलर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान टॉस के समय टेलर के बाहर होने की पुष्टि की। टीम में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेन करन को शामिल किया गया है, जबकि प्लेइंग इलेवन में टोनी मुनयोंगा को जगह मिली है। टेलर की अनुपस्थिति में तदिवानाशे मारुमानी विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।



Source link

रायपुरवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

0

 

रायपुर। 13 फरवरी 2026: Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी के यात्रियों के लिए एक बड़ी जीत के रूप में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आधिकारिक तौर पर रिंग रोड नंबर 1 (NH-53) के किनारे सर्विस रोड के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय, जो स्थानीय आबादी की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की निरंतर वकालत और प्रयासों के बाद लिया गया है।

– Advertisement –

वर्षों से, रिंग रोड नंबर 1 शहर की मुख्य जीवन रेखा रही है। हालाँकि, जैसे-जैसे रायपुर एक प्रमुख शहरी केंद्र में बदला, जो कभी बाईपास हुआ करता था, वह अब घनी आवासीय कॉलोनियों और वाणिज्यिक बाजारों से घिर गया है। मौजूदा 5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड अब बढ़ते यातायात के दबाव को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं थी। दैनिक यात्रियों को अक्सर भीषण जाम का सामना करना पड़ता था, जहाँ स्थानीय यातायात खतरनाक रूप से भारी राजमार्ग वाहनों के साथ मिल जाता था।

इस परियोजना की मंजूरी का श्रेय सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सतत प्रयासों को जाता है। पिछले दो वर्षों में, अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के समक्ष कई उच्च-स्तरीय आवेदन प्रस्तुत किए।

– Advertisement –

Ad image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे अपने पत्रों में, अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया था कि शहर की भीड़भाड़ कम करने के लिए सड़कों को 5 मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर करना “अत्यधिक आवश्यक” है। उन्होंने तर्क दिया कि NH-53 को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स के लिए एक सुगम कॉरिडोर बनाए रखने के लिए स्थानीय यातायात को प्रभावी ढंग से डायवर्ट किया जाना चाहिए।

“मैं एक साल से लगातार इस मामले को तेज़ी से उठा रहा था और इस परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी जी और NHAI के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। अब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परियोजना स्वीकृत समय से पहले पूरी हो जाए ताकि शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।” – सांसद बृजमोहन अग्रवाल

NHAI ने ₹99.72 करोड़ स्वीकृत किए

इस महत्वपूर्ण सफलता को 9 फरवरी, 2026 को आयोजित NHAI की 702वीं कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान औपचारिक रूप दिया गया।  NH-53 के रायपुर-आरंग खंड (किमी 239 से किमी 282) पर सर्विस रोड का चौड़ीकरण। 14.25 किमी के हिस्से (Ch. 265.500 से Ch. 279.750) में वर्तमान 5.5 मीटर चौड़ाई को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। अनुमानित लागत ₹99.72 करोड़। यह कार्य EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) आधार पर प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी निर्माण अवधि एक वर्ष होगी।

सांसद अग्रवाल ने रायपुर की यातायात समस्याओं की गंभीरता को समझने के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और NHAI नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद के साथ, रायपुर के निवासी अब देरी और हताशा के बजाय गति और सुरक्षा वाले सफर की उम्मीद कर सकते हैं

छत्तीसगढ़ में 4 परिवारों ने फिर अपनाया सनातन धर्म

0

नवीन सोनी, कांकेर। CG News : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ईसाई धर्म अपना चुके लोगों का सनातन धर्म में वापसी का सिलसिला जारी है,कल भैंसमुंडी में 3 परिवार के 16 सदस्यों की मूल धर्म में वापसी के बाद आज जामगांव में 4 परिवार के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में वापसी की है। सर्व समाज और गांव के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी का सनातन धर्म में वापसी करवाई है। बताया जा रहा है कि पमार परिवार के एक महिला की मौत के बाद परिवार ने अपने मूल धर्म में वापसी की इच्छा जताई थी ताकि महिला का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति रिवाज से किया जा सके।

कांकेर जिले में बीते 2 माह में धर्मांतरण के खिलाफ बने माहौल और सर्व समाज के द्वारा गांव गांव में जागरूकता अभियान के चलते अब तक सैकड़ों की संख्या में ईसाई धर्म अपना चुके लोग अपने मूल धर्म में वापस आ चुके है। जिसमें अधिकांश लोगों का यही कहना है कि घर में बीमारी के बाद इलाज का बहाना बनाकर उन्हें ईसाई धर्म में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें समझ आ चुका है कि अपने मूल धर्म में रहकर ही वो अपना जीवन बेहतर तरीके से जी सकते है।

– Advertisement –

जामगांव में कमलेश पमार की पत्नी की मौत हो गई थी, जिनका उन्होंने अपने पारंपरिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी, जिसके बाद गांव में हुई बैठक के बाद कमलेश पमार के अलावा उनके संबंधी रवि पमार,कृष्णा पमार और वीरेंद्र पमार के परिवार के कुल 14 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है।

CG Crime : सीजी में शर्मनाक करतूत: NSUI नेता ने नाबालिग से की अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने दबोचा

– Advertisement –

Ad image

Minor Girl Rape Case Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली खबर 

NSUI नेता ने नाबालिग से की अप्राकृतिक कृत्य

0

धमतरी। CG Crime : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। आरोपी युवक सोशल मीडिया पर खुद को छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी बताता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज परिसर में वारदात का प्रयास

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर की है। आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की।

घटना के बाद पीड़ित नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की।

– Advertisement –

Ad image

रुद्री पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी पूरन सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor Girl Rape Case Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पढ़िए दिल को झकझोर कर देने वाली खबर 

Raipur Accident Breaking : रायपुर में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर

 

9 साल की मासूम से दरिंदगी

0

Minor Girl Rape Case Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों से मानवता को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आई हैं। कोंडागांव जिले के केशकाल और न्यायधानी बिलासपुर में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी ने की हैवानियत 

– Advertisement –

केशकाल क्षेत्र में एक 9 साल की मासूम बच्ची अपने ही पड़ोसी की हवस का शिकार बनी। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में बच्ची ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने देर रात ही थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बड़ेडोंगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

यहां सौतेला पिता ही निकला दरिंदा

– Advertisement –

Ad image

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहाँ एक सौतेले पिता ने पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो जांच में वह 8 महीने की गर्भवती पाई गई। खुलासा होने के बाद आरोपी पिता फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Raipur Accident Breaking : रायपुर में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, एक गंभीर

टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा

0


नई दिल्ली/स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का विजय रथ पूरी रफ्तार से दौड़ रहा है। नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने न केवल 93 रनों की विशाल जीत दर्ज की, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 209 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम महज 116 रनों पर ढेर हो गई।

मैच के 5 बड़े रिकॉर्ड्स

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आंकड़ों के कई पुराने पन्ने पलट दिए हैं। यहाँ हैं मैच की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियां:

1. वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज ‘टीम सेंचुरी’

भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर उतरते ही तबाही मचा दी। टीम इंडिया ने महज 6.5 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज टीम शतक है।

2. रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत

93 रनों की यह जीत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2012 में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था।

3. 200+ स्कोर का 47वीं बार

भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में 47वीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। इस मामले में भारत दुनिया में नंबर-1 है। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका (29 बार) भारत से कोसों दूर है।

4. वर्ल्ड कप में जीत का दशका

नामीबिया पर जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने का कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। यह निरंतरता दर्शाती है कि टीम इंडिया इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट में क्यों सबसे घातक है।

5. ईशान किशन का धमाका

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मात्र 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी इस तूफानी पारी ने न सिर्फ नामीबियाई गेंदबाजों का मनोबल तोड़ा, बल्कि भारत को वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज शुरुआत भी दिलाई।

यह मैच सिर्फ दो अंकों की जीत नहीं, बल्कि विरोधियों के लिए एक चेतावनी थी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में भारत का संतुलन बेजोड़ नजर आ रहा है। ईशान की आक्रामकता और टीम की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि 2026 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के लिए भारत सबसे प्रबल दावेदार है।



Source link