Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 52

कुथूर में ओपन चैलेंज टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

0

जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: जांजगीर चांम्पा ग्रैंड न्यूज़ एवं टीवी हिंदुस्तान के तत्वाधान में ग्राम कुथुर में ओपन चैलेंज टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर एवं भीम रेजिमेंट बिलासपुर संभाग की अध्यक्ष मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि ने मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी मैच देखने के लिए मैदान में उपस्थित रहे।

– Advertisement –

ओपनिंग मैच ग्राम कुटरा और कुथुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आगामी मैचों को लेकर भी ग्रामीणों में खासा रोमांच बना हुआ है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। आने वाले दिनों में कई और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें आसपास के गांवों की टीमें भी भाग लेंगी।

– Advertisement –

Ad image

14 साल के किशोर की हत्या का खुलासा,

0

हत्या के बाद खुद ही परिवार को किया फोन, जंगल में मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। CRIME NEWS: जिले में 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक का चचेरा भाई निकला।

– Advertisement –

Ad image

11 फरवरी 2026 की शाम महोरा निवासी मंगलूराम पंडो के बेटे लालसाय को उसके ही मोबाइल से परिवार को कॉल कर हत्या की सूचना दी गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। अगले दिन ग्रामीणों के साथ की गई खोजबीन में गहुआ भादा जंगल की पगडंडी किनारे उसका शव बरामद हुआ, गले पर गहरे घाव के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर देवसाय पंडो को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पहले किशोर को बहाने से निर्माणाधीन मकान के पास बुलाया, फिर विवाद के बाद जंगल की ओर ले जाकर टांगी से हमला किया।

– Advertisement –

Ad image

घायल होने के बाद भी जब किशोर भागने लगा तो आरोपी ने दोबारा वार कर उसकी हत्या कर दी। शक से बचने के लिए उसने मृतक के फोन से परिजनों को कॉल कर भ्रम फैलाया, मोबाइल और सिम झाड़ियों में फेंक दिए और अगले दिन खोजबीन में भी शामिल हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार और मोबाइल के हिस्से बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में महाआरती

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति (रेलवे स्टेशन परिसर)द्वारा प्रति शनिवार आयोजित महाआरती एवं भंडारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव शामिल हुए,उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि श्री सिंहदेव ने भगवान हनुमान जी की आरती कर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख–समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को प्रसाद भी वितरित की किया गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के महेंद्र सिंघानिया, पवन मोहता,राहुल राव, अंकित राठी,संदीप जंघेल,सुब्रत घोष, डॉ.सुजीत परिहार, अखिल चटर्जी, मोनू आहूजा, महेंद्र बगोड़िया, योगेश चांडक, कंचन शुक्ला, कल्याणी बघेल,पुरुषोत्तम पाण्डेय,मोंटी जोशी सहित बड़ी संख्या में हनुमानभक्त उपस्थित रहे।

– Advertisement –

‘दो दीवाने सहर में’ की

0

नई दिल्ली। Do Deewane Shehar Mein: 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में नैना के किरदार में नजर आने वाली संदीपा धर ने अपने फैंस के साथ एक ऐसा भावुक अनुभव साझा किया है, जो लगभग हर परिवार की हकीकत को छूता है।

फिल्म में मृणाल ठाकुर की बहन बनीं संदीपा ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक नोट लिखते हुए बचपन की उस कड़वी सच्चाई को उजागर किया, जिससे हम सब कभी न कभी गुजरे हैं। उन्होंने लिखा, “अपने भाई या बहन को देखो, वह कितना अच्छा है… यह एक ऐसा वाक्य है जो बचपन की अनकही यादों को तुरंत जगा देता है।

” संदीपा ने बताया कि फिल्म में नैना और रोशनी का रिश्ता इसी तुलना के दुष्चक्र से गुजरता है, जहां रोशनी को बार-बार ‘काफी नहीं’ होने का एहसास कराया जाता है, वहीं नैना पर ‘बहुत ज़्यादा परफेक्ट’ बने रहने का दबाव रहता है।

उनके मुताबिक, लगातार तुलना किसी की पहचान, आत्मविश्वास और रिश्तों को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। संदीपा ने कहा कि अनजाने में कही गई बातें—जैसे “अपनी बहन जैसी बनो”—जीवन भर मन में गूंजती रहती हैं और भाई-बहनों को प्रतिद्वंद्वी बना देती हैं। रोमांस से आगे बढ़कर यह फिल्म एक गहरी सामाजिक सच्चाई को सामने लाती है और दर्शकों से सवाल करती है—बचपन में आप नैना थीं या रोशनी?

ग्रैंड मुख्यालय में केबल ऑपरेटर्स की अहम बैठक,

0

रायपुर। GRAND NEWS : ग्रैंड विजन नेटवर्क द्वारा सेवा विस्तार के तहत शनिवार को राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ग्रैंड विजन मुख्यालय में केबल ऑपरेटर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरुचरण सिंह होरा ने ऑपरेटरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने आगामी जन्मदिन 3 अप्रैल के अवसर पर कई बड़ी सौगातें देने की भी बात कही।

– Advertisement –

Ad image

समस्याओं और मांगों पर चर्चा

बैठक के दौरान चेयरमैन होरा ने ऑपरेटरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नए पैकेज की घोषणा भी की गई, जिसमें सभी प्रमुख चैनल्स शामिल किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन ने कहा कि केबल ऑपरेटरों की भलाई और उनके व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए ग्रैंड विजन हमेशा साथ खड़ा रहेगा। बैठक में उपस्थित ऑपरेटरों ने उनका आभार जताते हुए कंपनी के साथ और अधिक समर्पण से काम करने की बात कही।

“हम सब एक परिवार हैं” – होरा

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर बेहतर मनोरंजन सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। आने वाले समय में नई योजनाओं और स्कीम्स के माध्यम से दर्शकों को और लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने केबल ऑपरेटरों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा, “हम सब एक परिवार हैं।” उनका कहना था कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों और ऑपरेटरों दोनों को बेहतर सेवाएं और स्थिर व्यवसायिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य लंबी प्रक्रियाओं, मेल और अप्रूवल में उलझ जाता है, वहीं ग्रैंड विज़न में कार्य रुकता नहीं तुरंत होता है। हमारा दफ्तर आप सभी के लिए 24 घंटे खुला है, आप अपनी समस्याओं का निराकरण तुरंत करा सकते है।

चेयरमैन होरा ने रायपुर के केबल ऑपरेटरों की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि रायपुर के ऑपरेटर किसी भी अन्य कंपनियों के लुभावने ऑफर्स या प्रलोभन में नहीं आते। उन्होंने कहा कि रायपुर के केबल ऑपरेटर हमेशा व्यवसायिक नैतिकता, पारदर्शिता और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं, जो पूरे नेटवर्क की मजबूती का आधार है।

“मैं कभी भी केबल व्यवसाय नहीं छोड़ूंगा, केबल मेरे खून में है” – चेयरमैन होरा

चेयरमैन होरा ने बताया कि केबल इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव सिर्फ व्यवसायिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी है, केबल मेरे खून में है। उन्होंने केबल ऑपरेटरों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे इस क्षेत्र की मजबूती और विकास के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, कौशिक दत्ता, घनश्याम पंजवानी, विजय सिंन्हा, HR लोकेश बिसेन, तान्या वाधवानी, मोहम्मद, ग्रैंड न्यूज़ के संपादक संजय शुक्ला,  मार्केटिंग हेड मंजीत सिंह अरोरा, छत्तीसगढ़ केबल संघ के अध्यक्ष मनोज चक्रधारी, नविन पिथारियां समेत ग्रैंड विजन रायपुर के केबल ऑपरेटर्स, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

भाजपा आईटी सेल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

0

रायपुर। BJP IT Cell: भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी और संभाग प्रभारी के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने डिजिटल माध्यमों पर संगठन की पकड़ मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह नई टीम बनाई है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रदेश स्तर पर आईटी सेल की गतिविधियों को और तेज किया जा सके।

– Advertisement –

देखिए पूरी सूची…

– Advertisement –

Ad image

नहर के पास मिली युवती की सड़ी-गली लाश

0

गरियाबंद। CG NEWS :  जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर नहर किनारे झाड़ियों के पास युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में तेज बदबू आ रही थी। शनिवार सुबह बदबू के स्रोत की तलाश के दौरान ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी।

– Advertisement –

शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती के कॉल डिटेल्स समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : व्यस्त सड़क पर ट्रक बैक करना पड़ा भारी: तहसीलदार के बेटे की हुई थी मौत, चालक–ठेकेदार पर गैर-इरादतन हत्या का केस

 

Sunny Leone Event : सनी लियोनी नहीं आ रही रायपुर, कार्यक्रम रद्द, पुलिस ने दिया यह बड़ा बयान

0

रायपुर। Sunny Leone Event : बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नई जानकारी सामने आई है। अब साफ हो गया है कि सनी लियोनी का राजधानी दौरा नहीं होगा। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया है कि इस इवेंट के लिए पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में यदि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो संबंधित आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले यह चर्चा थी कि सनी लियोनी 22 तारीख को रायपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिसके बाद कई लोगों ने इसका विरोध जताया। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी आयोजन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि शहर में ऐसा कोई कार्यक्रम होने नहीं दिया जाएगा।

– Advertisement –

संगठन का कहना था कि इस प्रकार का आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं है और इसका नकारात्मक असर युवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे ऐसे किसी भी कार्यक्रम का विरोध करेंगे और यदि इससे कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।

 

– Advertisement –

Ad image

Valentine’s Day : बेफिक्र मनाएं वेलेंटाइन डे: रायपुर में पार्क–मॉल पर पुलिस की कड़ी नजर, हुड़दंगियों पर होगा सख्त एक्शन

 

 

व्यस्त सड़क पर ट्रक बैक करना पड़ा भारी

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के जिला न्यायालय के पास बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार के बेटे की मौत के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केवल दुर्घटना की धाराएं न लगाकर, ट्रक चालक और निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार के खिलाफ ‘गैर-इरादतन हत्या’ का मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह हादसा महज एक संयोग नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और जानबूझकर की गई लापरवाही का परिणाम था। व्यस्त मार्ग पर बिना किसी संकेतक या गाइड के भारी वाहन का परिचालन करना एक मासूम की जान पर भारी पड़ गया, जिसके बाद अब कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

घटना मंगलवार सुबह की है, जब जिला न्यायालय के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में निर्माण सामग्री लेकर ट्रक क्रमांक CG 29 AC 0934 पहुँचा था। ठेकेदार के निर्देश पर चालक ट्रक को मुख्य मार्ग से गेट की ओर बैक कर रहा था। चूंकि यह इलाका बेहद व्यस्त रहता है, इसके बावजूद वहां न तो कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया था और न ही किसी व्यक्ति को पीछे से आ रहे ट्रैफिक को रोकने के लिए खड़ा किया गया था। इसी लापरवाही के बीच वहां से गुजर रहे पल्सर सवार मनिंद्र भूषण श्याम (पिता हनुमंत सिंह श्याम) को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मनिंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सिम्स (SIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का मुख्य कारण सिर में लगी घातक चोट को बताया गया है।

सिविल लाइन पुलिस और प्रधान आरक्षक द्वारा की गई गहन जांच में यह पाया गया कि यह मामला सामान्य दुर्घटना से कहीं अधिक गंभीर है। व्यस्त सड़क पर बिना किसी सुरक्षा संकेतक (Safety Indicators) के भारी वाहन से सामग्री खाली करना और ट्रक को बैक करना सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डालना है। प्रत्यक्षदर्शी अमन गुप्ता के बयानों और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस ने माना कि ठेकेदार और चालक की इस सामूहिक लापरवाही ने एक होनहार युवक की जान ले ली। इसी आधार पर पुलिस ने अब ट्रक चालक और संबंधित ठेकेदार को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

– Advertisement –

 

Valentine’s Day : बेफिक्र मनाएं वेलेंटाइन डे: रायपुर में

0

रायपुर। Valentine’s Day : आज वेलेंटाइन डे पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा ड्यूटी में पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल क्रिसमस के दौरान मैगनेटो मॉल में हुए उत्पात को ध्यान में रखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे ऊर्जा पार्क, मैगनेटो मॉल, जोरा मॉल, सिटी सेंटर मॉल, गांधी उद्यान, मोतीबाग गार्डन, कलेक्ट्रेट गार्डन, निगम गार्डन और राम मंदिर सहित कई जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

– Advertisement –

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वेलेंटाइन डे के दौरान किसी भी तरह की हुड़दंग, छेड़छाड़ या कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनचले युवकों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

साथ ही पुलिस प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई संगठन या समूह युवक-युवतियों को अनावश्यक रूप से परेशान करता है या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और संयम बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

True Love Story: प्यार की ऐसी कहानी: 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर भारत से यूरोप पहुँचा एक कलाकार… सच्चे इश्क़ की मिसाल!

 

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : 3 CRPF जवान समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

 

 

CG BIG NEWS : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी ने परिसर में की आत्महत्या, दुष्कर्म केस में जमानत पर हुआ था रिहा