Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 51

14 वर्षीय किशोर की हत्या, चचेरा

0

सूरजपुर। CG CRIME NEWS : जिले में 14 वर्षीय मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया।

रहस्मयी फोनकॉल ने बढ़ाई दहशत
11 फरवरी की शाम महोरा गांव में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लालसाय के मामा मंगलसाय के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि 14 साल के लालसाय की हत्या कर दी गई है और उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है। यह सुनते ही परिजन और गांव के लोग जंगल पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे सका।

– Advertisement –

अगले दिन जंगल में मिला शव
12 फरवरी की सुबह दोबारा खोज शुरू हुई। इस बार गहुआ भादा जंगल से पुल भादा की ओर जाने वाले पगडंडी रास्ते के किनारे लालसाय का शव मिला। उसके गले पर गहरे वार के निशान थे और पहली नजर में ही यह साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

जमीन विवाद पर पुलिस की नजर
परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने इस एंगल से जांच तेज की। शक की सुई परिवार के ही एक सदस्य देवसाय पण्डो उर्फ देवान पर जाकर टिक गई। उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ हुई तो पूरा सच बाहर आ गया।

– Advertisement –

Ad image

कातिल निकला चचेरा भाई
पूछताछ में देवसाय ने स्वीकार किया कि उसी ने लालसाय की हत्या की। उसने बताया कि 11 फरवरी को वह लालसाय को बहाने से पुल भादा जंगल ले गया था। वहीं दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने टांगी से लालसाय के गले पर वार किया। चोट लगने के बाद लालसाय जान बचाकर भागा, लेकिन गहुआ भादा की ओर जाकर गिर पड़ा। देवसाय ने उसका पीछा किया और दोबारा वार कर उसकी हत्या कर दी।

गुमराह करने के लिए खुद मामा को किया फोन
हत्या के बाद आरोपी ने लालसाय के मोबाइल से उसके मामा को वही कॉल किया, जिसमें मौत की जानकारी दी गई थी। इसके बाद उसने शक से बचने के लिए मोबाइल को तोड़कर उसकी बैटरी और सिम झाड़ियों में फेंक दिए। इतना ही नहीं, अगले दिन वह खुद ग्रामीणों के साथ मिलकर लालसाय की तलाश करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का कीपैड मोबाइल, टूटा हुआ सिम कार्ड, बैटरी और हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी बरामद कर ली है। देवसाय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही ? जानिए

0

डेस्क। खाना खाने के बाद अक्सर लोग पानी पी लेते हैं. आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. ज्यादा लोग खाना खाते समय या फिर खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं. आयुर्वेद के अनुसार इसे गलत बताया गया है. खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए.

खाना खाने के कितने मिनट बाद पीना चाहिए पानी
आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, इससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है. खाना खाने के 50 से 60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए. खाना खाने के लगभग 1 घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद प्याज लगती है कि मिर्च लगती है तो आप 1 से 2 घूंट पानी सकते हैं. लेकिन पेट भर पानी पीना सही नहीं होगा.

– Advertisement –

1 घंटे बाद पानी पीने के फायदे
अगर आप खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे. सबसे पहला फायदा आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा. वहीं खाने के लगभग 1 घंटे बाद पानी पीने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी. इसके अलावा शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे.

तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान
अगर खाना खाने के दौरान या फिर खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. खाना खाने के तुरंत बाद पानी सही से पच नहीं पाता है जिस वजह से गैस और अपच की समस्या हो सकती है. खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है.

– Advertisement –

Ad image

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Grand News इसकी पुष्टि नहीं करता है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

GATE परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने हेतु नकल कराने की योजना बनाए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में, एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस टीम द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी रखी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, सरोना के पास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पाया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास नकल कराने में प्रयुक्त उपकरण पाए गए, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अंदर परीक्षा दे रहे साथियों का नाम बताया , बताए नाम के परीक्षार्थियों के संबंध में परीक्षा केंद्र से संपर्क कर संदेहियों की तलाशी लेने पर ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला l जिन्हें पूछने पर बताया कि ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थी द्वारा प्रश्न को पढ़े जाने से केंद्र के बाहर बैठे साथी द्वारा गूगल सर्च कर प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की योजना थी l पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराए थे। परीक्षा के दौरान बाहर बैठा सहयोगी प्रश्न प्राप्त कर उनके उत्तर तैयार करता था और ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षार्थी तक पहुंचाता था। इसके बदले आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम ली जाती थी। थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/ 2026 धारा 318(2) ,61(2)bns , 66 IT act 10(1), लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ़्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है l

बरामदगी:
– 03 नग ब्लूटूथ ईयर डिवाइस (सूक्ष्म/छिपाने योग्य)
– 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
– ⁠08 नग मोबाइल फोन
– 03 नग सिम कार्ड
– अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
– नकल कराने से संबंधित सामग्री

– Advertisement –

Ad image

गिरफ्तार आरोपी :

प्रकरण में पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर निम्न आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है –

1. दर्शन सहवाग पिता सुरेन्द्र सहवाग, उम्र 26 साल, साकिन छुडानी बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा l

2. सुमित सहवाग पिता जय भगवान, उम्र 30 साल, पता छुडानी थाना बादली तहसील बहादुरगढ़ जिला झज्जरl

3. लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की पिता ओमप्रकाश वर्मा, उम्र 36 साल, पता भुना थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा l

4. अमर पिता सुभाषचन्द्र, उम्र 32 साल, ग्राम भुना थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा l

5. नरेंद्र कुमार पिता सुभाषचन्द्र, उम्र 29 वर्ष, ग्राम निगानी खेड़ा तहसील व थाना सदर हिसार जिला हिसार हरियाणा l

6. बंटी कुमार पिता शंकर लाल, उम्र 38 साल, पता ग्राम भुना थाना भुना जिला फतेहाबाद हरियाणा l

उक्त प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी संकलित की जा रही है।

 

 

तीसरे दिन भी ‘ओ रोमियो’ की धुआंधार

0

मुंबई। O Romeo Box Office Day 3: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दूसरे दिन की शानदार ग्रोथ के बाद अब तीसरे दिन (रविवार) के शुरुआती आंकड़े भी फिल्म की सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं।

तीसरे दिन का कलेक्शन

– Advertisement –

Ad image

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। तीसरे दिन यानी रविवार को दोपहर 2:30 बजे तक फिल्म ने 1.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस में पहले दिन (शुक्रवार) को 8.5 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) को 12.65 करोड़ और तीसरे दिन (दोपहर 2:30 बजे तक) 1.6 करोड़ की कमाई की है। इस तरह कुल कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपए हो चुका है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म अपनी कहानी को लेकर विवादों में भी रही। यह फिल्म ‘हुसैन उस्तरा’ के जीवन पर आधारित बताई जा रही है। हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने मेकर्स पर बिना अनुमति बायोपिक बनाने और पिता की छवि नकारात्मक दिखाने का आरोप लगाते हुए केस किया था। हालांकि, अदालत ने सबूतों के अभाव में केस खारिज कर दिया, जिससे फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ।

Box Office War: रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए कैसे?

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में सितारों की लंबी फौज है। शाहिद-तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा फरीदा जलाल को लेकर हो रही है। अपनी ‘स्वीट दादी/मां’ की इमेज से हटकर फरीदा जी ने इस फिल्म में गालियां दी हैं, जिसे लेकर उन्होंने खुद भी बयान दिया था कि किरदार की मांग के अनुसार उन्हें ऐसा करना पड़ा।

MOVIE REVIEW: ‘O Romeo’ में शाहिद-तृप्ति की वायलेंट मोहब्बत का असर, इमोशन और एक्शन का तगड़ा संगम

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा

0

बिलासपुर। Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के शिव धामों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव को समर्पित इस विशेष दिन श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, जहां भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा।

बिलासपुर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर आस्था का मेला नजर आया। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। किसी ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया, तो किसी ने दूध और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां प्रसाद, खिलौने और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का आनंद भी लिया।

– Advertisement –

 

पुजारियों और श्रद्धालुओं का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत पावन होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूरा शहर शिवमय नजर आया।

– Advertisement –

Ad image

 

मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत

0

बालोद। CG NEWS : जिले में मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शनिवार-रविवार मध्यरात्रि करीब 11 से 12 बजे के बीच का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रात करीब 1 बजे बालोद कोतवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल बालोद की मर्च्युरी में रखवाया।

टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। देर रात रेलवे के माध्यम से थाने को व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मालगाड़ी से टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

घटना भैंसबोड़ स्टेशन और रानीतराई के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद आसपास के गांवों के कोटवारों को सूचना दे दी गई है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की जानकारी मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व विधायक की धर्मपत्नी राजदुलारी शाह का निधन

0

छुरा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित छुरा राज परिवार पर शोक का गहरा साया छा गया है। पूर्व विधायक Kumar Onkar Shah की धर्मपत्नी राजदुलारी शाह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राजदुलारी शाह एक सामाजिक, धार्मिक एवं अत्यंत लोकप्रिय समाजसेवी महिला के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने वर्षों तक सामाजिक कार्यों, धार्मिक आयोजनों और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सादगीपूर्ण स्वभाव और सेवा भावना के कारण वे सभी वर्गों में सम्मानित थीं।

– Advertisement –

परिवारजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल, दिनांक 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे, छुरा में किया जाएगा।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

– Advertisement –

Ad image

पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है?

0

क्या था पूरा मामला?

यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है। आरोपी बसंत कुमार सतनामी पर आरोप था कि उसकी पत्नी टिकैतिन बाई ने विवाह के 4 साल बाद प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। 31 जुलाई 2007 को निचली अदालत (जांजगीर) ने बसंत को दोषी ठहराते हुए 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे आरोपी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट ने क्यों पलटा फैसला?

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष दोषसिद्धि के लिए आवश्यक सबूत पेश करने में विफल रहा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था। डॉक्टर ने स्वीकार किया कि मृत्यु उल्टी-दस्त (Asphyxia) से भी हो सकती थी। मामले में एफएसएल (FSL) रिपोर्ट पेश नहीं की गई थी। गवाहों के बयानों में भारी अंतर था। किसी ने जहर, किसी ने शराब तो किसी ने बीमारी को मौत की वजह बताया। कोर्ट ने कहा कि धारा 306 के तहत सजा के लिए ‘प्रत्यक्ष उकसावा’ और ‘आपराधिक मंशा’ का होना अनिवार्य है, जो इस मामले में साबित नहीं हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला

हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के नजीर बन चुके फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि केवल पारिवारिक विवाद या प्रताड़ना के आरोप किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। जब तक यह साबित न हो जाए कि आरोपी ने मृतक को जान देने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित किया या साजिश रची, तब तक उसे सजा नहीं दी जा सकती।

आज उतरेंगे भारत के ये 11 धुरंधर

0


IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है, इस मैच में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है.

आज भारत और पाकिस्तान में से कोई एक जीत की हैट्रिक लगाएगा तो दूसरे को पहली हार झेलनी पड़ेगी. मौसम के मिजाज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करेगा. ऐसे में आज कुलदीप यादव या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

– Advertisement –

Ad image

आज जसप्रीत बुमराह के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी एक विकल्प रहेंगे.

कुलदीप या वाशिंगटन, किसे मिलेगा मौका?

– Advertisement –

Ad image

वाशिंगटन सुंदर फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के रूप में आज प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. कुलदीप अपनी गुगली से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

अभिषेक शर्मा आज खेलेंगे या नहीं?

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अगर आप चाहते हो कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेले, तो वो जरूर खेलेंगे. दरअसल इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा था, “हम चाहते हैं वो खेले, क्योंकि हम इंडिया की बेस्ट टीम से भिड़ना चाहते हैं. सूर्या ने साफ किया कि अभिषेक खेलेंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.



Source link

Raipur Accident : रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

0

The post Raipur Accident : रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार appeared first on Grand News.