Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 5

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 25 नए कॉलेज

0

रायपुर, 13 मार्च 2026 : CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के उच्च शिक्षा विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गई। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है। मंत्री वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 37 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह बजट प्रावधान प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और अधोसंरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मंत्री ने बताया कि वंचित क्षेत्रों के लिए वित्तीय संसाधनों में भी वृद्धि की गई है। वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों के लिए 230.36 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में 249.61 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के लिए 103.10 करोड़ रुपये के प्रावधान को बढ़ाकर 120.23 करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के तहत सरकार ने GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को विकास का प्रमुख स्तंभ बनाया है। वर्ष 2024-25 में राज्य में महाविद्यालयों की संख्या 335 थी, जो 2025-26 में बढ़कर 343 हो गई है। इसी वर्ष 8 नए स्नातक महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं, जिनमें संगीत, विधि और शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय भी शामिल हैं।

– Advertisement –

नए विषय और महाविद्यालय स्थापना

दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की सुविधा बढ़ाने के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के खड़गवा में बी.एड. (आईटीईपी) तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में नए महाविद्यालय की स्थापना के लिए 1.30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरगुजा विश्वविद्यालय में नए विषय शुरू करने तथा रामचंद्रपुर और घरघोड़ा महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उन्नयन के लिए 1.40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

25 नए महाविद्यालय भवन बनेंगे

मंत्री वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 25 महाविद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण हेतु 2500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 6 महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 4.05 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ऑडिटोरियम, छात्रावास और बाउंड्रीवाल निर्माण

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोहका-नेवरा-तिल्दा में ऑडिटोरियम निर्माण, भानुप्रतापपुर में छात्रावास निर्माण और धमतरी महाविद्यालय के छात्रावास में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए कुल 1.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे दूरदराज के विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

36 महाविद्यालय बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र

मंत्री ने कहा कि राज्य के चयनित महाविद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत 36 शासकीय महाविद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। वर्ष 2025-26 में 25 महाविद्यालयों को और वर्ष 2026-27 में 5 महाविद्यालयों के लिए प्रति महाविद्यालय 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

NAAC मूल्यांकन पर जोर

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। अब तक 200 शासकीय महाविद्यालयों और 5 राज्य विश्वविद्यालयों का NAAC द्वारा सफलतापूर्वक मूल्यांकन कराया जा चुका है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन

मंत्री वर्मा ने बताया कि राज्य में 335 शासकीय, 321 अशासकीय महाविद्यालयों, 8 राजकीय विश्वविद्यालयों और 18 निजी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है। इसके तहत बहुविषयक शिक्षा, मल्टी एंट्री-मल्टी एग्जिट प्रणाली और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया है। 42 स्किल एन्हांसमेंट कोर्स और 108 जनरिक इलेक्टिव व एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स विकसित किए गए हैं।

PM-USHA योजना के तहत सुदृढ़ीकरण

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के अंतर्गत 12 शासकीय महाविद्यालयों को प्रति महाविद्यालय 5 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। वहीं 3 विश्वविद्यालयों को प्रति विश्वविद्यालय 20 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। इसके अलावा बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को MERU (Multidisciplinary Education and Research Universities) योजना के तहत 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

लैंगिक समावेशन और समानता पहल (Gender Inclusion and Equity Initiative) के तहत राजनांदगांव, सरगुजा, धमतरी, बलौदाबाजार और कबीरधाम जिलों को महिला शिक्षा और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए प्रति जिला 10 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, समतामूलक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास के साथ राज्य के समग्र विकास को गति मिल सके।

छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ रुपये की सहायता

0

रायपुर। CG News : प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 के दौरान आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ जैसी आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र के इस अतिरिक्त सहयोग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार माना है।

केंद्र सरकार द्वारा यह सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से जारी की जाएगी, ताकि प्रभावित राज्यों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। समिति के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है।

– Advertisement –

केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। आपदा की स्थिति में प्रभावित राज्यों को त्वरित राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि यह अतिरिक्त सहायता राज्यों को पहले से उपलब्ध कराए गए संसाधनों के अतिरिक्त है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार ने राज्यों को आपदा प्रबंधन के लिए बड़ी राशि पहले ही जारी कर दी है। State Disaster Response Fund (SDRF) के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जबकि National Disaster Response Fund (NDRF) के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा आपदा जोखिम को कम करने और दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने के लिए State Disaster Mitigation Fund (SDMF) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपये तथा National Disaster Mitigation Fund (NDMF) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं।

 

 Supreme Court Period Leave : पीरियड लीव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी….

Sukanya Samriddhi Yojana: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता

 

 

 

राजस्व मंत्री की चर्चा के दौरान

0

रायपुर। CG Assembly Budget Session : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के अनुदान मांगों की चर्चा में विभागीय अधिकारी सदन से गायब रहे। इसे लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई और चर्चा शुरू होने से पहले विभाग के बड़े अधिकारियों को सदन में बुलाने की मांग की परंतु सभापति धरम लाल कौशिक ने कार्यवाही जारी रखी। इससे नाराज होकर कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट करते हुए अनुदान मांग की चर्चा में भाग नहीं लिया।

मप्र विधानसभा के दिवंगत सदस्य

0

रायपुर। CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सभापति धरमलाल कौशिक ने अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावते के निधन का उल्लेख सदन में किया। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने दिवंगत सदस्य के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसके बाद सभी सदस्यों ने 2 मिनट खड़े होकर दिवंगत नेता को मौन श्रद्धांजलि दी। आसंदी पर बैठे सभापति ने दिवंगत सदस्य के सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

आईटीआई छात्र पर बदमाशों का जानलेवा हमला

0

CG News : बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आईटीआई छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित समीर कुमार भार्गव, जो कर्बला क्षेत्र का निवासी है, ने बताया कि जब वह अपनी बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था, तभी सिटी सेंटर के पास गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक व्यक्ति से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सामने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मुआवजे की मांग शुरू कर दी और बिना कोई बात सुने समीर के साथ मारपीट करने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावर ने फ़ोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जो कि किसी निजी मार्ट में कार्यरत बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने मिलकर समीर को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके चेहरे, पीठ और कान में चोटें आई हैं। आरोपियों ने मारपीट के दौरान चाबी और कड़े का भी उपयोग किया, जिससे छात्र का चेहरा सूज गया है और कान से सुनाई देने में भी दिक्कत हो रही है। पीड़ित छात्र ने अब कोतवाली थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।

– Advertisement –

Sukanya Samriddhi Yojana: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना बंद हो सकता है आपकी लाड़ली का खाता

 

– Advertisement –

Ad image

 

इस यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से छात्र रोहित लापता

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी में बिहार के गया निवासी 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार के 5 मार्च 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि रोहित के गायब होने की सूचना प्रबंधन ने 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे दी, जबकि घटना उससे पहले ही घटित हो चुकी थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, रोहित का अपने सहपाठी पंकज के साथ 5,000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी, जिसे प्रशासन ने अनदेखा किया।

– Advertisement –

परिजनों ने विश्वविद्यालय पर सीसीटीवी फुटेज न दिखाने, उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करने और मामले को दबाने का आरोप लगाया है; साथ ही छात्र के मोबाइल से उसकी माँ को भेजे गए संदिग्ध संदेशों ने किसी अनहोनी की आशंका को और गहरा कर दिया है। इस पूरे प्रकरण में प्रबंधन की कथित लापरवाही और सुरक्षा खामियों को देखते हुए पीड़ित पिता अमरेंद्र कुमार ने बिलासपुर एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि छात्र के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच, सहपाठी पंकज से कड़ी पूछताछ और विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच करते हुए जल्द से जल्द रोहित की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

PM Kisan Samman Nidhi : इंतजार खत्म; करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना स्टेट्स?

– Advertisement –

Ad image

Rani Durgavati Yojana : छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि

CG Bijli Bill News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

 

 

 

 

 

PM Kisan Samman Nidhi : इंतजार खत्म; करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस 

0

रायपुर। PM Kisan Samman Nidhi Scheme : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में  498.83 करोड़ रूपए की राशि भेजी जाएगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद, कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।
     कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पी एम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।
     गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत ’’पहली किश्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी’’। योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रदेश के किसानों को ’’कुल 11 हजार 283 करोड़ 09 लाख रुपये’’ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ’’2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसानों’’ तथा ’’37 हजार 400 विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) के किसानों’’ को भी योजना में पंजीयन कर लाभान्वित किया जा रहा है।
       विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ’’कृषि भूमि की अनिवार्यता को शिथिल किया गया है’’। योजनांतर्गत सभी ’’एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू- अभिलेख के रिकार्ड में दर्ज हैं, योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
      प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देश के कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना ’’दिसम्बर 2018 से लागू की गई है’’। यह योजना ’’भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत वित्त पोषित’’ है। इसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को ’’प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि’’ प्रदान की जाती है, जिसे ’’2-2 हजार रुपये की तीन समान किश्तों में प्रत्येक चार माह के अंतराल पर डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है’’। योजना का लाभ सभी वर्ग एवं श्रेणी के उन किसानों को दिया जाता है जिनका नाम भू- अभिलेख में दर्ज है। योजनांतर्गत ’’सभी एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार’’, जिनके नाम भू-अभिलेख में दर्ज हैं, ’’वन अधिकार पट्टाधारी किसान’’ तथा ’’विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति के किसान’’ लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस 
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary List” विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद उन्हें अपना राज्य, जिला, उप-जिला (तहसील), ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होती है. सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां किसान आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यदि आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप अपना ‘बेनेफिशियरी स्टेटस’ आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज पर “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें। इसके बाद आपके सामने आपके खाते और किस्त की पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

The post PM Kisan Samman Nidhi : इंतजार खत्म; करोड़ों किसानों के खाते में आज इतने बजे आएंगे राशि, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस  appeared first on Grand News.

तेज आवाज में डीजे बजाना

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा में तेज आवाज में डीजे बजाना एक संचालक को महंगा पड़ गया। देर रात मेटाडोर में साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम और मेटाडोर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांपा रोड में दबिश दी। यहां एक मेटाडोर में डीजे सिस्टम माउंट कर तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा था।

– Advertisement –

पुलिस ने मौके से डीजे संचालक ज्योतिष कश्यप, निवासी बाल्को कोरबा को पकड़कर कोतवाली थाना लाया और मेटाडोर समेत डीजे सिस्टम जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शदाणी दरबार में सतगुरु संत राजाराम

0

रायपुर। GRAND NEWS: राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार में 10 मार्च से सतगुरु संत राजाराम साहिब जी का 66वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल महाराज, मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या देवी साय, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोती लाल साहू, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा, धमतरी महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी और पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संत युधिष्ठिर जी ने चेयरमैन होरा का स्वागत किया।

इस दौरान ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा ने कहा कि सतगुरु संत राजाराम साहिब जी का जीवन समाज को सेवा, मानवता और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में प्रेम, एकता और भाईचारा मजबूत किया जा सकता है। ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन लोगों को आपसी सद्भाव और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लगभग 200 गांवों और शहरों में किया जा रहा है, जिसे लोग घर बैठे देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रसारण केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश। गुजरात और तेलंगाना राज्यों में भी किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

श्री होरा ने कहा कि सेवा करने का जो अवसर संत युधिष्ठिर लाल महाराज ने उन्हें दिया है, उसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शदाणी दरबार की भूमि अत्यंत पूजनीय है और उनका बचपन से ही संत जी से गहरा जुड़ाव रहा है। वे यहां आकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

‘भूत बंगला’ से लौट रहा है कॉमेडी

0

मुंबई। Bhoot Bangla Teaser: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला’ का टीज़र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। टीज़र देखकर कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि शायद लंबे समय बाद वही पुराने अंदाज वाले अक्षय कुमार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं, जिन्हें दर्शकों ने हेरा फेरी’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’ और कई क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में देखा था। पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, लेकिन ‘भूत बंगला’ का टीज़र देखने के बाद फैंस को उम्मीद जगी है कि इस बार उन्हें वही मजेदार और एनर्जी से भरपूर कॉमिक अंदाज देखने को मिलेगा, जिसने कभी बॉलीवुड में कॉमेडी की परिभाषा बदल दी थी।

इस फिल्म को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी देखने को मिल रही है। यह वही जोड़ी है जिसने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘दे दना दन’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया और आज भी ये फिल्में टीवी और ओटीटी पर लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। ऐसे में जब यह खबर सामने आई कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से साथ काम कर रहे हैं, तो फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गईं।

– Advertisement –

Ad image

टीज़र देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा कि भूत बंगला’ का कॉन्सेप्ट और माहौल काफी दिलचस्प लग रहा हैखासकर फिल्म का हॉरर-कॉमेडी वाला अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है। कुछ दर्शकों का कहना है कि जिस तरह से फिल्म की झलक दिखाई गई है, वह उन्हें कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया’ से भी ज्यादा ओरिजिनल और मजेदार लग रही है। हालांकि यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही साफ होगा कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आती है, लेकिन फिलहाल टीज़र ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

फिल्म का नाम ‘भूत बंगला’ ही अपने आप में रहस्य और कॉमेडी दोनों का संकेत देता है। टीज़र में दिखाए गए सीन और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों को यह महसूस कराया कि फिल्म में डर और हंसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिल सकता है। कई लोगों का मानना है कि अगर प्रियदर्शन की खास कॉमिक टाइमिंग और अक्षय कुमार की एनर्जी इस फिल्म में सही तरीके से नजर आई, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा फिल्म में तकनीक का भी खास इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार मेकर्स ने नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स का उपयोग किया है, जिससे हॉरर और कॉमेडी दोनों को और ज्यादा मजेदार और प्रभावशाली बनाया जा सके। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो दर्शकों को एक नई तरह का सिनेमाई अनुभव देखने को मिल सकता है।

दर्शकों की उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों का एक अलग ही फैन बेस रहा है। उनकी तेज कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स में शामिल किया है। ‘हेरा फेरी’ के राजू से लेकर ‘दे दना दन’ और ‘खट्टा मीठा’ तक, अक्षय कुमार ने कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

अब देखना यह होगा कि भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह जोड़ी एक बार फिर वही जादू चला पाती है या नहीं। फिलहाल टीज़र ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अगर कहानी, कॉमेडी और टेक्नोलॉजी का संतुलन सही बैठ गया, तो यह फिल्म दर्शकों के लिए हंसी, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर एक शानदार पैकेज साबित हो सकती है।