Saturday, May 9, 2026
Google search engine
Home Blog Page 47

आरंग का ये धान खरीदी केंद्र कलेक्टर के रडार पर

0

रायपुर। Raipur News : आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को पानी से भिगोने संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया, जिसे तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच टीम मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जांच करे तथा यदि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त विनय शुक्ला के नेतृत्व में सुमित डडसेना (सहकारिता विस्तार अधिकारी) एवं अशोक साहू (सहकारिता निरीक्षक) का संयुक्त जांच दल घटनास्थल पर पहुँच कर खरीदी केंद्र में रखे धान के स्टैक, भंडारण व्यवस्था तथा संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रहा है। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी लेकर पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

Arang Crime Breaking : आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का सस्पेंस खत्म! आरोपियों ने इस बात पर ले ली जान; नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

 

 

भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट

0

T20 World Cup 2026 Final Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा.

टिकट कैसे बुक करें

– Advertisement –

फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है.

क्या है टिकट की कीमत?

– Advertisement –

Ad image

टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है. वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है.

ये चीजें साथ ले जाना पड़ेगा भारी

फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे. स्टेडियम में कई चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. फैंस को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की इजाजत होगी.

मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी

अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. बड़ी भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखना जरूरी होगा.

 

 

टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया

0

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने ट्वीट में कहा है कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारतीय टीम इसी जज़्बे और प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर एक नया इतिहास रचेगी।

– Advertisement –

Ad image

India vs England T20 World: भारत फाइनल में! हाईस्कोरिंग सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया

 

 

सुबह-सुबह तहसील दफ्तर में लगी भीषण आग

0

बलौदाबाजार। CG NEWS: शहर के तहसील कार्यालय में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए तहसीलदार कार्यालय की दिशा में बढ़ने लगी। आग की लपटें और धुआं उठते देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने सबसे पहले तहसील कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकलवाने का काम शुरू किया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां लगाई गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास स्थित सीमेंट संयंत्रों से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन बुलाए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे बलौदाबाजार की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक तहसील भवन में आग लगी थी। आग के कारण तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रशासन की तत्परता के कारण महत्वपूर्ण दस्तावेजों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और जरूरी दस्तावेजों को नुकसान नहीं पहुंचा है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग कैसे लगी।

Fire in Tehsil Office : तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Jailer 2 ‘जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा

0

Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल जेलर 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं और अब खबर है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी नजर आएंगे. हाल ही में मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिसाद सम्शुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रजनीकांत, शाहरुख खान, मोहनलाल और शिव राजकुमार एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

इस फोटो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ के दमदार किरदार में लौटेंगे, जबकि मोहनलाल ‘मैथ्यूज’ और शिव राजकुमार ‘नरसिम्हा’ के रोल में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म में नई एंट्री होने जा रही है, जिसे कैमियो रोल बताया जा रहा है. अगर यह खबर पूरी तरह कन्फर्म होती है तो यह पहली बार होगा जब रजनीकांत और शाहरुख खान एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे.

दोनों सुपरस्टार्स की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए फैंस इस ऐतिहासिक स्क्रीन शेयरिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने “थलाइवा” के जरिए रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया था. अब लगभग एक दशक बाद दोनों दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं.

फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और इसमें राम्या कृष्णन समेत कई बड़े कलाकारों का कैमियो भी बताया जा रहा है. पहले इस फिल्म को जून 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स इसे अगस्त 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया

0


डेस्क। IND VS ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर में से एक है।

संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता अपने नाम की।

– Advertisement –

Ad image

इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग कर 253 रन बनाये।

 

– Advertisement –

Ad image

टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें

  • भारत – 3 बार (2007, 2014, 2024)
  • इंग्लैंड – 3 बार (2010, 2016, 2022)
  • पाकिस्तान – 3 बार (2007, 2009, 2022)
  • श्रीलंका – 3 बार (2009, 2012, 2014)
  • न्यूजीलैंड – 2 बार (2021, 2026*)
  • वेस्टइंडीज – 2 बार (2012, 2016)
  • ऑस्ट्रेलिया – 2 बार (2010, 2021)

 

 



Source link

Jailer 2 ‘जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा

0

Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल जेलर 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की कास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं और अब खबर है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी नजर आएंगे. हाल ही में मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिसाद सम्शुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रजनीकांत, शाहरुख खान, मोहनलाल और शिव राजकुमार एक साथ दिखाई दे रहे हैं.

इस फोटो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर ‘टाइगर’ के दमदार किरदार में लौटेंगे, जबकि मोहनलाल ‘मैथ्यूज’ और शिव राजकुमार ‘नरसिम्हा’ के रोल में नजर आएंगे. वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म में नई एंट्री होने जा रही है, जिसे कैमियो रोल बताया जा रहा है. अगर यह खबर पूरी तरह कन्फर्म होती है तो यह पहली बार होगा जब रजनीकांत और शाहरुख खान एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे.

दोनों सुपरस्टार्स की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, इसलिए फैंस इस ऐतिहासिक स्क्रीन शेयरिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने “थलाइवा” के जरिए रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया था. अब लगभग एक दशक बाद दोनों दिग्गज कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं.

फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं और इसमें राम्या कृष्णन समेत कई बड़े कलाकारों का कैमियो भी बताया जा रहा है. पहले इस फिल्म को जून 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स इसे अगस्त 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को दिया

0

डेस्क। IND VS ENG : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सर्वोच्च स्कोर में से एक है।

संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता अपने नाम की।

– Advertisement –

इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग कर 253 रन बनाये।

बता दें कि टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में भारत और इंग्‍लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे। इससे पहले 2022 और 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्‍लैंड आमने-सामने थे।

– Advertisement –

Ad image

टी20 विश्वकप फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें

  • भारत – 3 बार (2007, 2014, 2024)
  • इंग्लैंड – 3 बार (2010, 2016, 2022)
  • पाकिस्तान – 3 बार (2007, 2009, 2022)
  • श्रीलंका – 3 बार (2009, 2012, 2014)
  • न्यूजीलैंड – 2 बार (2021, 2026*)
  • वेस्टइंडीज – 2 बार (2012, 2016)
  • ऑस्ट्रेलिया – 2 बार (2010, 2021)

 

 

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री करने वालों पर

0

रायपुर। CG NEWS : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर COTPA Act (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना तथा आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के दौरान विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया।

– Advertisement –

नगर पंचायत माना क्षेत्र में रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में निरीक्षण किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार नगर पालिका अभनपुर एवं नवापारा में एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान 25 दुकानदारों पर कुल 2 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एसडीएम श्री आशुतोष देवांगन के मार्गदर्शन में 9 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को COTPA Act के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचें तथा बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

 

 

फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब; PM मोदी ने उनके आयरनमैन स्पिरिट की तारीफ़ की

0
New Delhi, नई दिल्ली : फिनलैंड के दौरे पर आए प्रेसिडेंट अलेक्जेंडर स्टब ने गुरुवार को ग्लोबल स्टेज पर भारत के आगे बढ़ने की तारीफ की और कहा कि दुनिया भारत की प्रैक्टिकल फॉरेन पॉलिसी से सीख सकती है।नेशनल कैपिटल के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बाइलेटरल मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट देते हुए स्टब ने कहा, “हम सभी को थोड़ा और इंडियन बनना चाहिए।” दूसरी ओर, PM मोदी ने अपने भाषण में स्टब की पर्सनल अचीवमेंट्स की तारीफ की और 57 साल के स्टब के आयरनमैन कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने को इंस्पिरेशन बताया।

PM मोदी ने कहा, “आपने आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा कर लिया है। हमें भरोसा है कि आप जैसे एनर्जेटिक लीडर के साथ, हम भारत और फिनलैंड के बीच इनोवेशन, डिजिटल और सस्टेनेबिलिटी का एक नया ट्रायथलॉन भी हासिल करेंगे…”।

आयरनमैन ट्रायथलॉन एक प्रीमियर, एक दिन की एंड्योरेंस रेस है जिसमें 3.86 km की स्विमिंग, 180.2 km की बाइक राइड और 26.2 मील (42.2 km) की मैराथन दौड़ शामिल है, जो लगातार पूरी होती है। वर्ल्ड ट्रायथलॉन कॉर्पोरेशन इसे ऑर्गनाइज़ करता है, इसे दुनिया के सबसे चैलेंजिंग एक-दिन के इवेंट्स में से एक माना जाता है, जिसका कटऑफ टाइम 17 घंटे का होता है।

स्टब ने एज-ग्रुप में शानदार रिज़ल्ट हासिल किए हैं, जिसमें 2023 आयरनमैन 70.3 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 55-59 ग्रुप में 15वां स्थान हासिल करना भी शामिल है।

इस बीच, आज PM मोदी के साथ अपने जॉइंट एड्रेस में, स्टब ने भारत को दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों में से एक और यूरोप के लिए एक अहम स्ट्रेटेजिक पार्टनर बताया।

स्टब ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है। जैसा कि हमने देखा है, अब आप यूरोप के लिए एक अहम स्ट्रेटेजिक पार्टनर हैं। फॉरेन और सिक्योरिटी पॉलिसी और ट्रेड पॉलिसी में इसकी इंपॉर्टेंस को बढ़ा-चढ़ाकर बताना मुश्किल है।”

उन्होंने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ की भी तारीफ़ की, इसे “इकोनॉमिक मिरेकल” कहा। उन्होंने कहा, “आप दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली इकॉनमी में से एक हैं, जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं। आपकी फॉरेन पॉलिसी के बारे में मैं जिस बात की सबसे ज़्यादा इज़्ज़त करता हूं, वह यह है कि आप कभी भी किसी गलतफहमी में नहीं रहे। आपने हमेशा अपनी फॉरेन पॉलिसी को एक प्रैक्टिकल और रियलिस्टिक नज़रिए पर आधारित किया है।”

स्टब ने आगे कहा कि मल्टीलेटरल कोऑपरेशन को सपोर्ट करते हुए स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी बनाए रखने के भारत के अप्रोच ने दुनिया को एक ज़रूरी सबक दिया है।

उन्होंने कहा, “आपने बाकी दुनिया को दिखाया है कि स्ट्रेटेजिक सावधानी और ऑटोनॉमी की सुरक्षा बहुत मायने रखती है, साथ ही मल्टीलेटरलिज़्म और ग्लोबल कोऑपरेशन को भी सपोर्ट किया है। मेरा पर्सनली मानना ​​है कि हम सभी को थोड़ा और इंडियन बनना चाहिए।”

फिनिश प्रेसिडेंट ने दोनों देशों के बीच शेयर्ड डेमोक्रेटिक वैल्यूज़ पर भी ज़ोर दिया।

स्टब ने कहा, “जब आप कहते हैं कि हम यहां दो बड़ी डेमोक्रेसी के तौर पर खड़े हैं, तो मैं आपकी डिप्लोमैटिक स्किल्स को सलाम करता हूं। एक बड़ी है और एक थोड़ी छोटी, लेकिन मुझे लगता है कि मेन मैसेज यह है कि हम वैल्यूज़ शेयर करते हैं।”

अपने पिछले दौरे को याद करते हुए, स्टब ने कहा कि पिछले दस सालों में भारत में आया बदलाव ज़बरदस्त था। उन्होंने कहा, “मेरा भारत का पिछला दौरा 2013 में हुआ था, और आज मैं भारत में जो बदलाव देख रहा हूँ, वह साफ़ दिख रहा है। यह एक इकॉनमिक चमत्कार है जिसे हम देख रहे हैं।” अपना कल्चरल अनुभव शेयर करते हुए, स्टब ने कहा कि वह होली के त्योहार के दौरान भारत पहुँचे और माहौल का आनंद लिया। उन्होंने कहा, “मैं कल होली के बीच में पहुँचा, और मैं कुछ रंगों के हमलों से बच गया जो मुझ पर हो रहे थे, लेकिन यह अपने आप में एक बहुत अच्छा अनुभव था।” प्रेसिडेंट के तौर पर भारत के अपने पहले दौरे पर स्टब का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें एक जाने-माने ग्लोबल लीडर और बुद्धिजीवी बताया। PM मोदी ने कहा, “मैं फिनलैंड के प्रेसिडेंट के तौर पर भारत के अपने पहले दौरे पर प्रेसिडेंट स्टब का दिल से स्वागत करता हूँ। प्रेसिडेंट स्टब न केवल एक जाने-माने ग्लोबल लीडर हैं, बल्कि एक सम्मानित विचारक और लेखक भी हैं। इस साल के रायसीना डायलॉग के चीफ गेस्ट के तौर पर आप जैसे अनुभवी और डायनामिक लीडर का होना हमारे लिए बहुत सम्मान और खुशी की बात है।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि झगड़ों को सिर्फ़ मिलिट्री तरीकों से हल नहीं किया जा सकता। बातचीत के बाद PM मोदी ने कहा, “हम इस बात पर सहमत हैं कि कोई भी मुद्दा सिर्फ़ मिलिट्री लड़ाई से हल नहीं हो सकता।”

राष्ट्रपति स्टब रायसीना डायलॉग में चीफ़ गेस्ट के तौर पर हिस्सा लेने और ट्रेड, टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी जैसे सेक्टर में भारत और फ़िनलैंड के बीच आपसी रिश्तों को मज़बूत करने के लिए भारत आ रहे हैं। (ANI)