Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 39

शराब प्रेमियों को झटका, छत्तीसगढ़ में होली के

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने होली के दिन शराब दुकान खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब होली के दिन शराब दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. इसे लेकर CM विष्णु देव साय ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा.

होली पर ड्राई डे को लेकर कोई बदलाव नहीं – CM साय

– Advertisement –

गिरौदपुरी में आयोजित मेले के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक अहम घोषणा की थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने दोहराया कि होली पर ड्राई डे को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा. निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा.

होली के दिन शराब दुकान खुले होने को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने साफ स्पष्ट कर दिया है कि होली पर शराब दुकान बंद रहेंगे. सीएम का ये फैसला बताता है कि सरकार त्योहार पर संस्कृति और मर्यादा को सहेजने के लिए कितनी प्रतिबद्ध है.

– Advertisement –

Ad image

 

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, 21

0

महासमुंद। CG NEWS : जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार नयापारा वार्ड नंबर 6 निवासी 24 वर्षीय गजेंद्र पटेल 21 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू की थी। आज परसदा नयापारा के पीछे नहर में युवक का शव पानी में डूबे हुए अवस्था में बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबकर मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के कारण हत्या या दुर्घटना – दोनों पहलुओं से जांच जारी है। फिलहाल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

– Advertisement –

दो सीटों पर चुनावी हलचल तेज,

0

डेस्क। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 5 मार्च तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए एक सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के नाम शामिल हैं।

– Advertisement –

जातिगत समीकरण पर विशेष ध्यान
पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पैनल तैयार करते समय सामाजिक और जातिगत संतुलन को प्राथमिकता दी है। एससी वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को जगह मिली है, जबकि ओबीसी वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम प्रस्तावित किया गया है। इससे साफ है कि भाजपा ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है।

कांग्रेस में विचार-विमर्श जारी

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस खेमे में संभावित उम्मीदवारों को लेकर गहन विचार-विमर्श जारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सामाजिक संतुलन, आदिवासी नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय ले सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार प्रदेश नेतृत्व को प्राथमिकता दी जा सकती है।

 

CG Rajya Sabha election 2026 : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनावी हलचल तेज, नामांकन 26 फरवरी से, कांग्रेस से पूर्व सीएम बघेल, बैज, टीएस बाबा, मरकाम प्रमुख दावेदार

 

 

मुख्यमंत्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर एवं तरुण किरण उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

 

डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता

0

 

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।

– Advertisement –

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ छत्तीसगढ़

0

रायपुर। CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रामेन डेका की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, राष्ट्रगान जन गण मन और राज्यगीत के साथ की गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गीत को अनिवार्य किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल रामेन डेका ने सदन में अपना अभिभाषण पढ़ा।

– Advertisement –

अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए चल रहे अभियान और नक्सलियों के आत्मसमर्पण के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

राज्यपाल ने बस्तर पांडुम, बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक, पीएम आवास योजना सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सदन को दी।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों ने मेज थपथपाकर राज्यपाल के अभिभाषण का स्वागत किया। आगामी दिनों में बजट सत्र के दौरान सरकार प्रदेश के विकास और विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी तथा बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

0

23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगी 15 बैठकें, 2813 प्रश्नों के साथ गरमाएगा सदन

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

– Advertisement –

बजट सत्र को लेकर विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर एक सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाओं की सूचना प्राप्त हुई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी और 18 मार्च को इसे पारित किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है और विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ की काशी में नशे का साम्राज्य!

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS:छत्तीसगढ़ की काशी में नशे का साम्राज्य! 3 किमी दूर थाना… फिर भी बेखौफ सौदागर। जी हा यह है छत्तीसगढ़ की काशी कहे जाने वाले पावन नगरी खरौद… जहां कभी आस्था की घंटियां गूंजती थीं, आज वहां नशे का धुआं उठ रहा है! जहां संस्कृति थी… वहां अब सन्नाटा है। जहां संस्कार थे… वहां अब शराबियों का जमावड़ा है। और हैरानी की बात ये है कि यह सब हो रहा है, शिवरीनारायण थाना से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर!

गौर से देखिए इन तस्वीरों को ये तस्वीर कही और कि नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की तस्वीर है! जहां जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस प्रशासन अपराधों पर अंकुश लगाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? हकीकत ये है कि नगर पंचायत खरौद में खुलेआम अवैध कच्ची महुआ शराब…

– Advertisement –

गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे…, स्कूल जाने वाले युवा.. और यहां तक कि बुजुर्ग भी…
नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। नगर में अशांति है… डर है… और सबसे ज्यादा दर्द है उन मांओं के दिल में, जो अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद होते देख रही हैं।

तो वही दूसरी तरफ.. जब प्रशासन ने नहीं सुना… तो सैकड़ों महिलाएं खुद सड़क पर उतर आईं। महिलाओं का साफ आरोप है – बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजा? नशे के सौदागरों के हौसले और बुलंद हो गए।

– Advertisement –

Ad image

बता दे कि कुछ दिन पहले इन्हीं महिलाओं ने महिला कमांडो के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली।
लेकिन उस रैली के दौरान एक नशे के सौदागर ने महिला कमांडो पर प्राणघातक हमला कर दिया!

घायल महिला कमांडो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ… आरोपी गिरफ्तार हुआ… जेल भी गया.. लेकिन सवाल वही है – क्या सिर्फ एक गिरफ्तारी से नशे का कारोबार खत्म हो गया?
जवाब है – नहीं!

जहां आज फिर सैकड़ों महिलाएं शिवरीनारायण थाना पहुंचीं। हाथ में ज्ञापन… आंखों में आंसू… और दिल में आक्रोश। नगर के महिलाओं का मांग साफ है नगर पंचायत खरौद में रोज पेट्रोलिंग पार्टी भेजी जाए,

अवैध शराब और गांजा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, बच्चों के भविष्य को बचाया जाए, लेकिन जब मीडिया ने थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की… तो उन्होंने कैमरे से दूरी बना ली।

अब सवाल उठता है – क्या पुलिस की खामोशी ही नशे के कारोबारियों की ताकत बन चुकी है? ये सिर्फ एक खबर नहीं है… ये एक शहर की पुकार है। ये उन मांओं की चीख है, जो अपने बच्चों को नशे की दलदल में डूबता देख रही हैं।

छत्तीसगढ़ की काशी कही जाने वाली इस पावन धरती को आखिर कब मिलेगा नशे से छुटकारा? कब जागेगा प्रशासन? और कब टूटेगा नशे का ये काला जाल? या फिर… ऐसे ही महिलाएं सड़क पर उतरती रहेंगी… और सिस्टम चुपचाप तमाशा देखता रहेगा? यह देखने वाली बात है।

नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक

0

खैरागढ़। CG NEWS: नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक मेघनाथ चंद्रवंशी, पिता रेखराम चंद्रवंशी उम्र लगभग 36 वर्ष रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मूलतः मानिकपुर, डोंगरगढ़, जिला Rajnandgaon के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, मेघनाथ शनिवार को ग्राम खपरी सरदार स्थित अपनी बहन के घर बाइक से गए थे। रविवार को वे रात करीब 8 बजे वापस खैरागढ़ लौट रहे थे, तभी अमलीडीह खुर्द के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

– Advertisement –

हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत संजीवनी एक्सप्रेस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उनके दाहिने हाथ की एक उंगली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है तथा दाहिना पैर भी फ्रैक्चर है। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए Rajnandgaon Government Medical College रेफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

सूने मकानों पर चोरों का धावा, रिटायर्ड

0

ताले तोड़कर जेवर-नकदी पार, CCTV खंगाल रही पुलिस; कॉलोनी में दहशत

बिलासपुर। CG NEWS: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पार कर दी।

रिटायर्ड आर्मी जवान शैलेश शुक्ल के घर से करीब 4.50 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी हुए, वहीं सामने रहने वाले बैंककर्मी अंकित श्रीवास के घर भी चोरी की घटना हुई। लगातार हो रही वारदातों से कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शैलेश शुक्ल 19 फरवरी को परिवार सहित बलौदाबाजार में रिश्तेदारी की शादी में गए थे। 21 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला।

अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी के लॉकर तोड़े गए थे। चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित के मुताबिक लगभग एक लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हुए, जबकि अन्य सामान सहित कुल नुकसान करीब 4.50 लाख रुपये आंका गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

इसी कॉलोनी में रहने वाले बैंककर्मी अंकित श्रीवास के घर भी चोरों ने धावा बोला। अंकित फील्ड विजिट पर कोटा गए थे और रात वहीं रुके थे। पुलिस की सूचना पर लौटने पर उन्होंने घर में चोरी की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि आरोपी एक्टिवा से पहुंचे थे और वारदात के बाद उसलापुर स्टेशन मार्ग से भाग निकले। रास्ते में जेवर के पाउच और खाली डिब्बे फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

शैलेश शुक्ल के अधिकांश कीमती जेवर बैंक लॉकर में सुरक्षित होने से बड़ा नुकसान टल गया। वहीं बैंककर्मी के घर से जेवर और नकदी सहित करीब 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है।

क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को लेकर रहवासियों ने नाराजगी जताई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र बड़ा होने के कारण पेट्रोलिंग टीम रात में केवल एक राउंड लगाती है। आरोप है कि टीम के जाते ही चोर वारदात को अंजाम दे देते हैं।

पिछले ढाई महीनों में इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में मंगला चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में भी चोरी हुई थी, जहां दो जवानों की मुस्तैदी से आरोपी पकड़े गए थे, लेकिन अन्य कई मामलों में अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

मंगला थाना की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन राजपत्र में प्रकाशन न होने से अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है। चौकी खोलने की तैयारी भी लंबे समय से लंबित बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।