Saturday, May 9, 2026
Google search engine
Home Blog Page 38

अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ा

0

दुर्ग। CG BREAKING : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। ग्राम समोदा में आज बुलडोजर की गर्जना सुनाई दी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का हथौड़ा चला है।

तहसीलदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य मार्ग पर स्थित करीब 32 डिसमिल जमीन पर संचालित अवैध हार्डवेयर दुकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया था।

– Advertisement –

अफीम कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को बड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध धंधों और अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बस्तर जिले से सुभाष गंजीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू

0

जगदलपुर। CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन कमांक 33/61) एकीकृत नियमावली द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए, निम्नानुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें बस्तर जिले से एक मात्र साहू समाज के व्यक्ति सुभाष गंजीर साहू को अपने समाज के प्रति समर्पित सक्रिय सेवा भावना कार्यकुशल की छमता की योगदान को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में प्रदेश कार्यकारणी सदस्यके पद पर मनोनयन कर नियुक्त किया गया है।

सुभाष गंजीर को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बस्तर साहू समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। समाज को पूर्ण विश्वास है की आपके इस नवीन दायित्व से सामाजिक प्रतिभा प्रोत्साहन, सामाजिक न्याय व्यवस्था सुदृढ करने, शिक्षा एवं रोजगार जैसे अनेक योजना को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में आपका प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।

– Advertisement –

इसके पूर्व भी गंजीर अपने जीवन काल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संचालक मंडल के सदस्य और जिला बस्तर साहू समाज के दो बार अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन सफलता पूर्ण किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नीरेन्द्र साहू द्वारा पत्र जारी कर कहा कि आपके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाओं सहित यह अपेक्षा की जाती है कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करते हुए समाजहित में संगठन को सुदृढ़ करेंगे तथा उसे नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे। आपकी कार्यकुशलता, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर यह मनोनयन निरंतर प्रभावशील रहेगा। समाज द्वारा आयोजित बैठकों एवं कार्यकमों में आपकी नियमित एवं सक्रिय उपस्थिति ही आपके पद की निरंतरता का प्रमुख मापदण्ड मानी जायेगी। इस विषय पर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर को सूचना प्रेषित की गई है।

– Advertisement –

Ad image

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर

0

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में जीत दर्ज कर फैंस को एक बार फिर खुश होने का मौका दिया है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पारी लड़खड़ाई और सिर्फ 159 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. मेजबानों ने 96 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इनामी राशि से लगभग 5 गुना ज्यादा है.

BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान
बीसीसीआई की ओर से चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है. जो आईसीसी की तरफ से दी गई 27.5 करोड़ से लगभग 5 गुना ज्यादा है. भारतीय बोर्ड की ओर से कहा गया कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के सफल कारवां के लिए 131 करोड़ का कैश रिवार्ड देने का ऐलान किया है. बोर्ड ने कहा,

– Advertisement –

“भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का टाइटल डिफेंड करने और घर पर टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. साथ ही तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है. बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई, भविष्य में भी यही सिलसिला जारी रहे.”

ICC की इनामी राशि थी 120 करोड़

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानि 120 करोड़ रुपये की संयुक्त प्राइज मनी का ऐलान किया था. जो पिछले संस्करण से 20 प्रतिशत ज्यादा है, इसमें से विजेता टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानि 27.5 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. आईसीसी की ओर से यह राशि पहले बीसीसीआई को दी जाएगी, इसके बाद बोर्ड खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों में इसका वितरण करेगा.

बाकी टीमों पर भी बरसा पैसा
फाइनल हारने वाले न्यूज़ीलैंड को आईसीसी के नियम अनुसार प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा, तय राशि के अनुसार कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानि 14.7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानि 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं सुपर-8 तक पहुंचने वाली जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, और अमेरिका को 2.3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी

स्थान टीम प्राइज मनी (USD) लगभग भारतीय रुपये
विजेता भारतीय क्रिकेट टीम $3,000,000 ₹27.48 करोड़
रनर-अप न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम $1,600,000 ₹14.65 करोड़
सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
सेमीफाइनल इंग्लैंड क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
5वें–12वें स्थान सुपर-8 से बाहर होने वाली टीमें $380,000 ₹3.48 करोड़ (प्रत्येक)
13वें–20वें स्थान ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें $250,000 ₹2.28 करोड़ (प्रत्येक)

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों और स्टाफ में ऐसे बंटी थी 125 करोड़ की इनामी राशि

जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया था। खिलाड़ियों को यह इनाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा गया था।

इनामी राशि के ऐलान के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि इतनी बड़ी रकम का बंटवारा किस तरह किया जाएगा और किसे कितना हिस्सा मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के 15 मुख्य खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं चार रिजर्व खिलाड़ियों—रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद—को 1-1 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को इस अभियान में उनके अहम योगदान के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच को भी 2.5-2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

बैक-रूम स्टाफ के सदस्यों को 2-2 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। कुल मिलाकर यह इनामी राशि करीब 36 लोगों के बीच बांटी गई थी।

इसी तरह अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बड़ी इनामी राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे टीम के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

 

नोवा स्पंज आयरन प्लांट मे भीषण हादसा

0

​पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बिल्हा क्षेत्र में स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में बीती रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्राम अमेरी-अकबरी स्थित इस औद्योगिक इकाई में हुए हादसे के वक्त कई श्रमिक काम पर तैनात थे। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने मौके पर मोर्चा संभाला। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

​हादसा देर रात करीब 1:30 बजे का बताया जा रहा है। जब पूरा इलाका सो रहा था, तब नोवा स्पंज आयरन प्लांट की भट्ठियों के पास अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां कार्यरत श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड की जद में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिल्हा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाल ली है।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन और प्लांट प्रबंधन दोनों ही इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या सुरक्षा मानकों में किसी तरह की चूक हुई थी। घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की पैनी नजर बनी हुई है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग भी इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

– Advertisement –

CG News : सावधान! ई-चालान का लिंक क्लिक करते ही उड़ गए 2.85 लाख, ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार

परसापानी में रेत उत्खनन पर बवाल,

0

अंगेश हिरवानी, नगर। CG News : सिहावा विधान सभा क्षेत्र के नगरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसापानी में रेत उत्खनन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत आमानाला से रेत निकालकर परिवहन किए जाने के आरोप को लेकर सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय नगरी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत परसापानी की राजस्व भूमि के अंतर्गत स्थित आमानाला में सीमित मात्रा में रेत उपलब्ध है। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि उक्त रेत को पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों के निर्माण कार्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस संबंध में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर इसकी सूचना कोटवार के माध्यम से गांव में सार्वजानिक रूप से दी गई थी।

– Advertisement –

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही कुछ व्यक्ति ग्राम सभा के निर्णय के विपरीत निजी ट्रैक्टर के माध्यम से आमानाला से रेत निकालकर परिवहन कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी तहसील प्रशासन को मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से गांव में आक्रोश की स्थिति है।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किए जाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा आपत्ति जताने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान सरपंच कांति देवी नेताम, उप सरपंच गिरधर मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

इस संबंध में नायब तहसीलदार विवेक चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी तथा जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

आरंग में नाबालिग से दुष्कर्म,

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग/रायपुर। Arang Rape Case : राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घर ले जाकर किया दुष्कर्म 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रशांत लहरी (19 वर्ष), निवासी ग्राम भानसोज ने प्रार्थिया की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। शिकायत के आधार पर थाना आरंग पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

शिकायत मिलते ही आरंग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

आरोपी सलाखों के पीछे

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 9 मार्च 2026 को आरोपी प्रशांत लहरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को  न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

जिला सहकारी बैंक में धान बोनस के लिए उमड़ा

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग। Arang News : जिला सहकारी बैंक की आरंग शाखा में इन दिनों किसानों और खाताधारकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। धान बोनस की राशि निकालने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण बैंक पहुंच रहे हैं, जिससे बैंक परिसर सहित आसपास का क्षेत्र लोगों और वाहनों से खचाखच भरा नजर आ रहा है।

सुबह से ही बैंक के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। दूर-दराज के गांवों से किसान अपने निजी वाहनों के साथ बैंक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बैंक के आसपास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला सहकारी बैंक की आरंग शाखा फिलहाल किराए के भवन में संचालित हो रही है। भवन में सीमित स्थान होने के कारण बड़ी संख्या में आने वाले ग्रामीणों को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खाताधारकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्राम समोदा और भानसोज में बैंक की नई शाखाएं खोलने की मांग पिछले लगभग 10 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द नई बैंक शाखाएं खोली जाएं, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और भविष्य में ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके।

Arang Crime Breaking : आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का सस्पेंस खत्म! आरोपियों ने इस बात पर ले ली जान; नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Arang Railway Station : आरंग महानदी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर हुई तेज

 

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप 

0

भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ापाली निवासी रोहित यादव की पत्नी नीतू यादव की 4 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नीतू का मायका पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली में है। बताया जा रहा है कि नीतू के पिता बीसी केशन यादव ने मई 2024 में अपनी बेटी की शादी रोहित यादव से की थी।

– Advertisement –

मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और जब वे गाड़ापाली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी और उन्हें बेटी का चेहरा तक देखने से रोका गया।

गले में निशान देखने के बाद मायके पक्ष का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

 

विराट-बुमराह के क्लब में शामिल हुए Sanju Samson, T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें खिलाड़ी 

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए

0

रायपुर, 09 मार्च 2026 : Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 14,655 करोड़ 73 लाख 55 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2137 करोड़ 75 लाख 66 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 27 करोड़ 9 लाख 95 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 4922 करोड़ 64 लाख 79 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-भवन के लिए 2242 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं नगरीय विकास-नगरीय कल्याण के लिए 1698 करोड़ 98 लाख 70 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्यों से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 15 करोड़ 4 लाख 20 हजार रूपए, नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता हेतु 3444 करोड़ 62 लाख 45 हजार रूपए तथा खेल एवं युवा कल्याण के लिए 166 करोड़ 83 लाख 10 हजार रुपए शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं बजट में दिखती हैं। हमने पहले साल ज्ञान, दूसरे साल गति और इस साल संकल्प की थीम पर बजट प्रस्तुत किया है। सरकार के ये तीनों बजट जन कल्याण और जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। मोदी की एक-एक गारंटी को पहले दिन से पूरा करने का काम सरकार कर रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने सदन में कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य के बजट से पूरा सहयोग मिल रहा है। कार्यों का कड़ाई से मूल्यांकन करते हुए पारदर्शिता के साथ निर्माण एजेंसियों को भुगतान किया जा रहा है। जिन योजनाओें के काम 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गए हैं, उन्हे प्राथमिकता से पूर्ण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में 5077 टंकियां बनाई गई है। गांव के सभी घरों मंे नल से पानी पहुंचने वाले 5028 से अधिक गांवों को हर घर जल प्रमाणित कराया गया है।

साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में स्वीकृत 29 हजार 173 सिंगल विलेज योजनाओं में से 7000 योजनाएं पूर्ण हो गई है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 9 लाख परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने तथा शेष योजनाओं को पूर्ण करने के लिए 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 7490 सोलर पंपों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है। इनके संचालन एवं संधारण के लिए 3 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं। ग्रामीण बसाहटों में हैण्डपंपों के संधारण के लिए आगामी बजट में 25 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से प्रदेश में स्थापित करीब 3 लाख हैण्डपंपों का संचालन-संधारण किया जाएगा।

साव ने सदन में बताया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संधारण के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य मद से 20 करोड़ रूपए,  नगरीय योजनाओं के ऋण के लिए 30 करोड़ रूपए तथा राज्य के ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों जहां भूगर्भीय जल की उपलब्धता कम है तथा सतही स्रोत उपलब्ध है, उन क्षेत्रों में नाबार्ड पोषित योजना अंतर्गत 44 समूह जल प्रदाय योजना के लिए 260 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले में सिर्री समूह जल प्रदाय योजना के लिए 2 करोड़ रूपए, सुतियापाट जलाशय से ठाठापुर तक 54 गांवों तथा भीरा छीरपानी जलाशय से 66 गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा के उत्तर में कहा कि लोक निर्माण विभाग के आगामी बजट में सड़कों, पुलों एवं भवनों के निर्माण तथा मरम्मत के लिए 9451 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में राजधानी रायपुर में महत्वपूर्ण जंक्शनों पर फ्लाईओव्हरों के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इन फ्लाईओव्हरों के निर्माण से शहर का यातायात सुगम होगा एवं जाम से मुक्ति मिलेगी। संभागीय मुख्यालयों में भी कई फ्लाईओव्हरों के निर्माण प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने सदन में बताया कि सड़कों के निर्माण के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास सरकार लगातार कर रही है। सड़क सुरक्षा कार्यों तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार ने 51 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।

 साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर विगत 1 नवंबर को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण किया है। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा 148 अन्य भवनों को पूर्ण कर लोकार्पण कराया गया है। साथ ही 225 भवनों का भूमिपूजन भी किया गया है। उन्हांेने बताया कि राज्य में योजनाबद्ध तरीके से सड़कों के संधारण के लिए ओ.पी.आर.एम.सी. योजनांतर्गत 103 किमी लंबे सिमगा-खरोरा-आरंग-नयापारा-कुरुद मार्ग के रख-रखाव के लिए 59 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए एजेंसी भी तय कर दी गई है। आगामी 5 वर्षों तक एजेंसी द्वारा लगातार इस सड़क की मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इसी तर्ज पर वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेशभर की 1534 किमी महत्वपूर्ण सड़कों के नवीनीकरण एवं नियमित संधारण के लिए 180 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

 साव ने सदन में बताया कि इस साल लोक निर्माण विभाग में दिवंगत कर्मचारियों के 19 परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के साथ ही 07 मानचित्रकारों और 80 उप अभियंताओं की नई नियुक्ति की गई है। भृत्य से लेकर मुख्य अभियंता के पदों पर 371 शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्यों के बेहतर संचालन तथा प्रशासनिक कसावट के लिए 07 नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यालय सृजित किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री साव ने विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के उत्तर में कहा कि आगामी वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 909 करोड़ 50 लाख रूपए एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 467 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में मिशन अमृत 2.0 के लिए 512 करोड़ रूपए, पीएम ई-बस सेवा योजना के लिए 30 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के लिए 450 करोड़ रूपए तथा नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं।

साव ने बताया कि आगामी बजट में विभिन्न नगरीय निकायों में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 840 करोड़ रूपए, मोर संगवारी सेवा के लिए 5 करोड़ रूपए तथा ई-गर्वनेंस योजना के लिए 10 करोड़ रूपए के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली भूमिगत विद्युतीकरण योेजना के लिए 100 करोड़ रूपए और आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग

उप मुख्यमंत्री साव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आगामी वर्ष के बजट प्रावधानों के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ रूपए, युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 1.50 करोड़ रूपए तथा खेल अकादमियों के लिए 15 करोड़ एक लाख रूपए के प्रावधान किए गए हैं। राज्य युवा महोत्सव, बस्तर ओलंपिक तथा सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रूपए प्रावधानित हैं। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से आयोजित बस्तर ओलंपिक बदलते बस्तर की नई तस्वीर पेश कर रहा है। बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक इनमंे अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में विधायकगण सर्वश्री द्वारकाधीश यादव, अजय चंद्राकर, व्यास पाठक, सुनील सोनी, कुंवर सिंह निषाद, धर्मजीत सिंह, भोलाराम साहू, मोतीलाल साहू, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, अनुज शर्मा, राम कुमार यादव, प्रमोद मिंज, नीलकंठ टेेकाम, रोहित साहू, प्रणव कुमार मरपच्ची, लखेश्वर बघेल, शेषराज हरवंश, लता उसेंडी, शकुंतला पोर्ते,  उत्तरी जांगड़े, अंबिका मरकाम और सावित्री मंडावी ने भाग लिया।

रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग

0

रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म “धुरंधर 2: द रिवेंज” रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना क्रेज है कि लोग इसके पेड प्रीव्यू शो के लिए 3100 रुपये तक के टिकट खरीदने को तैयार हैं। ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म BookMyShow के अनुसार फिल्म के प्रीव्यू शो के लिए अब तक 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर भारी उत्साह है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म पहले यश की फिल्म “टॉक्सिक” के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश करने वाली थी, लेकिन टॉक्सिक के 4 जून तक टलने के बाद अब यह टक्कर टल गई है।

– Advertisement –

Ad image

मेकर्स ने 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया और साथ ही घोषणा की कि फिल्म का पेड प्रीव्यू 19 मार्च से एक दिन पहले थिएटरों में शुरू होगा। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह फिल्म में भारतीय जासूस जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे और उनकी असली कहानी देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। BookMyShow के मुताबिक प्रीव्यू शो के टिकट की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 3100 रुपये तक पहुंच रही है। बुकिंग के आंकड़ों में हैदराबाद और मुंबई सबसे आगे हैं, जबकि दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में भी तेजी से टिकट बिक रहे हैं।

BookMyShow के COO आशीष सक्सेना ने कहा कि पहली फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इसका सीक्वल भी दर्शकों के बीच बड़ी उम्मीदें पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि रिलीज से पहले ही 1 लाख से ज्यादा टिकट बुक होना इस बात का संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग का यह ट्रेंड दिखाता है कि थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव आज भी दर्शकों के लिए खास महत्व रखता है।

– Advertisement –

Ad image

इस बार फिल्म का दायरा भी पहले से बड़ा है। पहली फिल्म के मुकाबले “धुरंधर 2” पूरे भारत में रिलीज होगी और इसका तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब वर्जन भी हिंदी के साथ एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग से करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़कर यह आंकड़ा करीब 18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिलीज से पहले ही टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है।