Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 26

चरनजीत कौर हुरा बनीं Lions District 322C2 की डिस्ट्रिक्ट

0

रायपुर। लायन चरनजीत कौर होरा गुरुमुख सिंह होरा (पूर्व विधायक, रायपुर) की सुपुत्री एवं रंजीत सिंह होरा, सम्बलपुर की धर्मपत्नी, को 1 मार्च 2026 को Lions Clubs International के डिस्ट्रिक्ट 322C2 का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) चुना गया। यह घोषणा 35वें वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समीक्षा” के अवसर पर Rourkela में की गई।

– Advertisement –

Ad image

इस पावन अवसर पर उन्होंने Gurudwara Sri Sachkhand Sahib, अबिचलनगर (महाराष्ट्र) में 3 March को मत्था टेककर समस्त मानवता के कल्याण, लायंस डिस्ट्रिक्ट 322C2 के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों की सुख-समृद्धि तथा समाज की उन्नति हेतु अरदास की।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि लायन चारनजीत कौर हुरा पिछले 45 वर्षों से प्रत्येक वर्ष होली पर्व पर अपने परिवार सहित इस पवित्र गुरुद्वारा साहिब में दर्शन हेतु आती रही हैं। उनकी यह उपलब्धि एवं सेवाभाव समाज के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

जंगल से गांव तक दहशत… गरियाबंद और पाण्डुका में

0

 

गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत गरियाबंद और पाण्डुका परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं में एक बच्ची सहित दो लोग घायल हुए हैं।

– Advertisement –

▪️ खेत में सो रही बच्ची पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद परिक्षेत्र के बारुका सर्कल में सोमवार शाम ग्राम बारूक निवासी संतोषी कमार अपने परिजनों के साथ जंगल से लगे खेत में रखवाली के लिए गई थी। खेत में सोते समय एक तेंदुआ वहां पहुंच गया।

– Advertisement –

Ad image

 

बताया जा रहा है कि बच्ची के पास एक कुत्ता भी सोया हुआ था, जिस पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। आहट से बच्ची हड़बड़ाकर उठी, इसी दौरान तेंदुए का पंजा उसके सिर पर लग गया। जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई है। परिजन तत्काल उसे सुरक्षित घर ले आए।

▪️ पाण्डुका क्षेत्र में ग्रामीण पर हमला

वहीं बारुका पंचायत के ग्राम बारेटहिन कोन्हा (पाण्डुका परिक्षेत्र) में तेंदुआ गांव के भीतर घुस आया और एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे पहले गांव में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया।

▪️ वन विभाग की सर्चिंग जारी

घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव से लगे जंगल में लगातार सर्चिंग कर रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अंधेरा होने के बाद जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

लगातार दो हमलों के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

 

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के रंग हमें स्मरण कराते हैं कि विविधताओं से परिपूर्ण हमारे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी इस उत्सव की खुशियाँ साझा करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को

0

 

रायपुर। CG NEWS : युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 में छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में 12 पदक और 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता क्रमशः चार चरणों में जिला, राज्य, रीजनल एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। यह सफलता सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

– Advertisement –

Ad image

ईस्ट जोन की रीजनल प्रतियोगिता का समापन 02 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ, जिसमें ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में भाग लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक एवं 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान अर्जित किए, जिनमें 01 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य पदक तथा 04 मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।

डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक, 3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर एवं सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक अर्जित कर राज्य को गौरवान्वित किया। इसी तरह सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान, वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। इसी तरह रेन्यूबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे, हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी ने मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रतियोगिता का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। 19 कौशल ट्रेड्स में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 381 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 03 एवं 04 फरवरी 2026 को रायपुर, दुर्ग एवं रायगढ़ जिलों के प्रतिष्ठित संस्थानों में संपन्न हुई। व्यावहारिक मूल्यांकन के पश्चात 38 प्रतिभागियों का चयन रीजनल स्तर के लिए किया गया। रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 एवं मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक एवं पारदर्शी संचालन किया गया।

पारिवारिक रंजिश और शक में बुजुर्ग की हत्या

0

साकेत श्रीवास्तव/ खैरागढ़। CG NEWS : ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम गहिरा-गोपालपुर में हुई 85 वर्षीय बुजुर्ग लेडगूराम वर्मा की ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके पड़ोसी वीरेंद्र कुमार वर्मा (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक अक्सर उसे सबके सामने अपमानित करता था। साथ ही, उसे संदेह था कि बुजुर्ग उसके परिवार की महिला पर बुरी नजर रखता है। इसी आक्रोश में आरोपी ने 26 फरवरी 2026 की रात सोते हुए बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी जान ले ली।

हत्या को डकैती का रूप देने के लिए आरोपी ने घर की खिड़की और अलमारी तोड़ी थी। हालांकि, डॉग स्क्वॉड और FSL की जांच ने उसकी साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने तालाब के पास छिपाई गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

– Advertisement –

ठेलकाडीह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बरने नदी पर युवक की संदिग्ध मौत से बवाल,

0

एमसीबी। CG NEWS : जिले के केल्हारी क्षेत्र में एमपी–सीजी सीमा पर बहने वाली बरने नदी अब सिर्फ रेत के लिए नहीं, बल्कि एक युवक की मौत के कारण चर्चा में है। अवैध उत्खनन की आशंका, पुलिस पर गंभीर आरोप और ग्रामीणों का विरोध पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ग्रामीण सोनू चक्रधारी सुबह ट्रैक्टर लेकर बरने नदी गया था। परिजनों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री आवास (PM आवास) निर्माण के लिए रेत लेने गया था। सीमा क्षेत्र में रेत निकालना पहले से विवादों में रहा है,कुछ ही देर बाद खबर फैली कि सोनू की मौत हो गई है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि युवक की मौत कथित रूप से एमपी पुलिस की पिटाई से हुई। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना की पुलिस की गाड़ी नदी किनारे फंसी मिली जिसे छत्तीसगढ़ की केल्हारी पुलिस ने थाना लाया । घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशीला पुलिस चौकी की एक गाड़ी बरने नदी के पास फंसी हुई मिली। वही ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम वाहन छोड़कर वापस लौट गई। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि कार्रवाई हो रही थी तो पुलिस वाहन मौके पर क्यों छूटा क्या वहां किसी प्रकार की झड़प हुई?

– Advertisement –

इन सवालों ने मामले को और उलझा दिया है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

– Advertisement –

Ad image

जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण बरने नदी और आसपास के क्षेत्र में जमा हो गए। नारेबाजी और विरोध शुरू हो गया।
ग्रामीणों की मांग है:

मौत की न्यायिक जांच हो

पोस्टमार्टम पारदर्शी तरीके से कराया जाए , यदि पिटाई से मौत हुई है तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज हो, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

अवैध रेत उत्खनन का पुराना खेल

बरने नदी का यह इलाका लंबे समय से रेत उत्खनन को लेकर संवेदनशील रहा है। सीमा क्षेत्र होने के कारण अधिकार क्षेत्र को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर अवैध उत्खनन चलता है।

इस घटना ने फिर वही सवाल खड़ा कर दिया है—
क्या रेत का कारोबार कानून से बड़ा हो गया है?
क्या सीमा क्षेत्र में जवाबदेही तय करना मुश्किल है?

राजनीतिक हलचल तेज

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। पूरे मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से उच्चस्तरीय जाँच की मांग की वही मौके पर पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह भी पहुंच कर सभी पहलुओं की जाँच के आदेश दिए है, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है

1950 पूर्व दस्तावेज की अनिवार्यता खत्म करने

0

रायपुर। CG NEWS : जाति प्रमाण पत्र बनाओ संघर्ष मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री जगत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जाति प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पत्र क्रमांक RL-12017/3/2024-RL Cell, दिनांक 10 जून 2025 के माध्यम से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि राज्य पुनर्गठन की निर्धारण तिथि पर जो व्यक्ति संबंधित उत्तराधिकारी राज्य के स्थायी निवासी थे और जिनकी जाति राज्य की अधिसूचित सूची में शामिल है, वे अनुसूचित जाति/जनजाति प्रमाण-पत्र के पात्र होंगे। इसके लिए वर्ष 1950 के पूर्व के राजस्व दस्तावेज की अनिवार्यता नहीं होगी।

– Advertisement –

सावित्री जगत ने बताया कि लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि अविभाजित मध्यप्रदेश की सूची में शामिल जातियों के लोगों को केवल पुराने राजस्व अभिलेखों के अभाव में प्रमाण-पत्र से वंचित न किया जाए। इस संबंध में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राष्ट्रीय एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग सहित विभिन्न मंचों पर ज्ञापन दिए गए थे।

– Advertisement –

Ad image

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालय के फैसलों के आधार पर केंद्र सरकार ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे पुनर्गठन तिथि को आधार मानकर नए राज्यों में पात्रता तय की जा सके।

मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि:

राज्य में उक्त केंद्रीय पत्र का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सभी जिला कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।

पूर्व में निरस्त या लंबित प्रकरणों की पुनः समीक्षा नई व्यवस्था के तहत की जाए।

सावित्री जगत ने कहा कि यदि इन निर्देशों का पालन किया जाता है तो हजारों परिवारों को उनके संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

रायपुर के बाद बिलासपुर में भी गूंजा ख़ामेनेई की मौत का मातम: शिया-सुन्नी समुदाय ने मिलकर निकाला कैंडल मार्च

0

बिलासपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर के बाद पूरी दुनिया के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के सरकंडा थाना अंतर्गत चांटीडीह क्षेत्र में शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने आपसी एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए एक विशाल कैंडल मार्च और मातमी जुलूस निकाला।

जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और कर्नाटक जैसे बड़े केंद्रों के बाद बिलासपुर में भी शिया समुदाय के लोगों ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में ‘शिया सुन्नी भाई-भाई’ के नारे लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। चांटीडीह की गलियों में निकले इस जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में मोमबत्तियां और शोक के बैनर लेकर ख़ामेनेई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन बना रहा और समुदाय के बुजुर्गों व युवाओं ने मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भावनाओं को प्रकट किया। बिलासपुर के मुस्लिम समाज का यह कैंडल मार्च न केवल एक वैश्विक नेता के प्रति सम्मान था, बल्कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब का एक जीवंत उदाहरण भी बना।

– Advertisement –

भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन

0

 

रायपुर। भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने फाल्गुन माह के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

– Advertisement –

अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने खाटू श्याम जी मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर तथा बांके बिहारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

नितिन अग्रवाल ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि फाल्गुन माह में इन पावन धामों के दर्शन का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में सकारात्मकता का संचार करती है तथा सभी को धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है। जय श्री श्याम

राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी

0

नई दिल्ली: Big Breaking : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने बिहार, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए नामों का एलान कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ की खाली हो रही सीट के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिहार से पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, ओडिशा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।

– Advertisement –

Ad image