Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 215

शव दफन को लेकर बवाल, सरपंच के खिलाफ ग्रामीण धरने पर

0

कांकेर ब्रेकिंग | CG NEWS: आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंदरूनी गांव बड़े तेवड़ा में शव दफन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहां धर्मांतरण कर चुके सरपंच द्वारा अपने पिता का शव गांव में दफनाए जाने के विरोध में ग्रामीण एकजुट हो गए हैं; आरोप है कि सरपंच ने ग्रामीणों की आपत्ति के बावजूद दबंगई दिखाते हुए शव दफन कर दिया,

जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया, आक्रोशित ग्रामीण गांव में धरने पर बैठ गए और मौके पर पहुंचे तहसीलदार से शव बाहर निकलवाने की मांग की, हालांकि देर रात तक इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका है, वहीं हालात को देखते हुए सुबह फिर से विवाद बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

– Advertisement –

विधानसभा में रेत घाट और पीएम

0

जांजगीर चांम्पा।  CG NEWSW: विधायक कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूछा कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत रेत घाट कितने स्वीकृत हैं, उन्हें कितने वर्षों के लिए पट्टे पर दिया गया है और पट्टेदार कौन हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि वर्ष 2025 के नए नियम लागू होने के बाद क्या 2023 के अंतर्गत किए गए अनुबंध निरस्त किए गए हैं।
इस पर सरकार ने जवाब दिया कि जिला जांजगीर-चांपा में अनुसूचित क्षेत्र नियम 2023 के तहत कोई भी रेत घाट स्वीकृत नहीं है, इसलिए अन्य प्रश्न उत्पन्न नहीं होते।

वहीं विधायक ब्यास कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को लेकर भी विस्तृत जानकारी मांगी। सरकार ने बताया कि 01 जनवरी से 25 नवंबर 2025 तक प्रदेश में 13 हजार 42 घरेलू उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर संयंत्र लगवाए हैं।
2 किलोवाट तक के संयंत्र की लागत 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट और उससे अधिक क्षमता पर 45 हजार रुपये प्रति किलोवाट तय की गई है।

– Advertisement –

सरकार के अनुसार 9748 हितग्राहियों को केंद्रांश और 7615 को राज्यांश अनुदान मिल चुका है, जबकि कुछ हितग्राही अभी अनुदान के इंतजार में हैं।
योजना के तहत 3 किलोवाट तक के संयंत्र के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से 2 लाख रुपये तक का ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जा रहा है।

सोलर कंपनियों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता एन. बिम्बीसार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। इसका आदेश प्रदेश अशोक साहू ने जारी कर दिया है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

यहां क्लिक करें – imgtopdf_1712250044031

छग भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

यहां क्लिक करें – imgtopdf_1712250041033

भाजपा ने छग में अल्पसंख्यक मोर्चा की

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति हुई है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

यहां क्लिक करे – imgtopdf_1712250031056

भाजपा ने जारी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा

0

रायपुर। CG NEWS: भाजपा अपनी टीम में लगातार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है। जिसमें कुछ अनुभवी तो कुछ नए चेहरों को मौका दे रही है। वहीं देर शाम भाजपा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की जिलाध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

 

 

राइस उद्योग की समस्याओं को लेकर सांसद बृजमोहन के नेतृत्व में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मिले राइस मिलर्स

0

नई दिल्ली/रायपुर। आज रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में “द फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन” (FARIMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी जी से भेंट कर राइस उद्योग से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में FARIMA के चेयरमैन जी. वेंकटेश्वर राव, प्रेसिडेंट तरसेम सैनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट योगेश अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष माखन लाल सिंहला शामिल रहे।

– Advertisement –

भेंट के दौरान भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा ऑटोमैटिक ग्रेन एनालाइज़र (AGA) मशीन को बंद किए जाने, VFR (वैरायटी फ्री रिजेक्शन) तथा फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि AGA मशीन आधुनिक इमेज प्रोसेसिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के माध्यम से बिना मानवीय हस्तक्षेप के कुछ ही मिनटों में खाद्यान्न की सटीक गुणवत्ता जांच करती है, जिससे पारदर्शिता, गति और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित होती है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया विजन के अंतर्गत FCI में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित AGA प्रणाली को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। इसके पश्चात फरवरी 2023 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक में इसे देशभर में लागू करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद कुछ अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ की कार्यप्रणाली के कारण अलग-अलग राज्यों में इसे बंद किया गया, जिससे राइस मिलर्स का उत्पीड़न हुआ और पारदर्शिता प्रभावित हुई।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं की ओर भी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि FRK निर्माण इकाइयों में BIS एवं FSSAI मानकों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य, किसानों की आय और सरकारी राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। FRK की गुणवत्ता में कमी के कारण राइस मिलें बंद हो रही हैं, धान खरीद प्रभावित हो रही है और किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि देशहित, किसानहित और उपभोक्ता हित में AGA मशीन को पूर्ण रूप से पुनः लागू किया जाए तथा वर्तमान परिस्थितियों में FRK व्यवस्था की समीक्षा कर इसे तत्काल प्रभाव से बंद करने पर विचार किया जाए।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी बिंदुओं पर आवश्यक परीक्षण एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम-I की समीक्षा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की निर्णायक पहल, दिसंबर 2025 तक सभी सीमावर्ती गांवों में 4G कनेक्टिविटी का लक्ष्य

0

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को संसद भवन में आयोजित प्राक्कल (अनुमान) समिति की बैठक में “वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम-I” (VVP-I) की गहन समीक्षा करते हुए एक महत्वपूर्ण समीक्षा नोट प्रस्तुत किया। बैठक में गृह मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सीमावर्ती गांवों का सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं का सशक्तिकरण और स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार सुनिश्चित करने के लिए वाइब्रेंट विलेजेज़ कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह पहल सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध सीमावर्ती भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करती है।

– Advertisement –

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 15 फरवरी 2023 को उत्तरी सीमा से सटे 19 जिलों के 46 ब्लॉकों के व्यापक विकास के लिए इस योजना को स्वीकृति दी थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों से हो रहे पलायन को रोकना, जीवन स्तर में सुधार लाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करना है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के लिए इस कार्यक्रम का कुल परिव्यय ₹4800 करोड़ है, जिसमें से ₹2500 करोड़ सड़क संपर्क के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख के 662 सीमावर्ती गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

समीक्षा के दौरान समिति ने केवल आधारभूत ढांचे के निर्माण तक सीमित न रहते हुए ‘परिणाम-आधारित निगरानी (Outcome- based Monitoring)’ को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सांसद अग्रवाल ने कहा कि योजनाओं की सफलता का मूल्यांकन खर्च की गई राशि या परियोजनाओं की संख्या से नहीं, बल्कि इस बात से होना चाहिए कि क्या वास्तव में पलायन रुका है और स्थानीय परिवारों की आय में वृद्धि हुई है।

बैठक में बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा ₹379.21 करोड़ की लागत से 844 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें सामुदायिक भवन और पर्यटन से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न मंत्रालयों के अभिसरण के माध्यम से ₹618.05 करोड़ की 1389 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। सड़क संपर्क सुदृढ़ करने हेतु अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड में ₹2420.89 करोड़ की लागत से 113 सड़कें और 8 बड़े पुल स्वीकृत किए गए हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘सतत आजीविका’ को कार्यक्रम की आत्मा बताते हुए क्षेत्र-विशिष्ट आजीविका क्लस्टर विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इको-टूरिज्म, औषधीय पौधों की खेती, स्थानीय हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देकर युवाओं को उनके गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।

डिजिटल कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए समिति ने दिसंबर 2025 तक सभी 662 सीमावर्ती गांवों में 100% 4G कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में 434 गांवों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही, दूरस्थ क्षेत्रों में स्थापित ऑफ-ग्रिड बिजली प्रणालियों के प्रभावी रखरखाव के लिए एक समर्पित तंत्र विकसित करने का भी सुझाव दिया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम सीमावर्ती भारत को केवल सुरक्षित ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संसद के माध्यम से निरंतर निगरानी और सुझाव दिए जाते रहेंगे।

 

सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार, कल कोर्ट

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सौम्या चौरसिया को आज सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। बुधवार को उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।

– Advertisement –

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई थी।

कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।

– Advertisement –

Ad image

 

25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया तहसील का बाबू

0

सूरजपुर। CG NEWS : जिले के नगर पंचायत जरही के उप तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू लोखन राम को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार (ACB arrested clerk) किया है। गिरफ्तारी से पूर्व वह एसीबी की टीम को देखकर भागने लगा था, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी बाबू की मूल पदस्थापना नगर पंचायत जरही में है और उप तहसील में संलग्न होकर कार्य देख रहा था। उस पर क्षतिपूर्ति मुआवजा प्रकरण के निराकरण के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि बाबू ने ग्राम कोटया निवासी रमेश राजवाड़े से 40 हजार रुपये (ACB arrested clerk) की मांग की थी। इसमें से वह बाबू को पहले ही 15 हजार रुपए दे चुका था। शेष 25 हजार रुपए की मांग किए जाने पर उसने एसीबी से मामले की शिकायत की थी।

– Advertisement –

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर रमेश राजवाड़े को मंगलवार को केमिकल लगे 25 हजार रुपए देकर उप तहसील भेजा।

उप तहसील परिसर में ही जैसे ही बाबू ने रिश्वत (ACB arrested clerk) की राशि ली, एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। टीम को देखते ही आरोपी बाबू भागने लगा, लेकिन एसीबी की टीम ने उसे दौड़ाकर धरदबोचा।

– Advertisement –

Ad image

80 हजार मिलनी थी क्षतिपूर्ति राशि
पीडि़त ने बताया कि उसे क्षतिपूर्ति मुआवजे के रूप में लगभग 80 हजार रुपए मिलना था, जिसे दिलाने के एवज में बाबू द्वारा रिश्वत (ACB arrested clerk) की मांग की जा रही थी। एसीबी की 5 सदस्यीय टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई से उप तहसील के कर्मचारियों में हडक़ंप मचा हुआ है।

CG NEWS : गाड़ी वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित