Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 214

हाथी ने महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट 

0

कोरबा। CG News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत चैतमा क्षेत्र के नामपानी गांव में मंगलवार देर रात हुई।

ये भी पढ़ें : CG Sharab Dukan Band : कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फूलसुंदरी मंझावार अपने पति के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर महिला जाग गई और जान बचाने के लिए भागने लगी, जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया।

भागती हुई महिला को देखकर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Payal Gaming का 1.20 मिनट का MMS वीडियो लीक? गूगल सर्च ट्रेंड और सोशल मीडिया पर चर्चाओं ने पकड़ा जोर

 

CG News : रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की

0

  • बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में उन्नयन हेतु ₹300 करोड़ के विशेष अनुदान की मांग

नई दिल्ली/रायपुर 17 दिसंबर। CG News : छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और राज्य को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में रायपुर के लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भेंट कर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की तथा अहम मांग-पत्र सौंपे।

सांसद अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट ( Raipur Airport) के विस्तार, क्षमता वृद्धि एवं उसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किए जाने, रायपुर से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन, तथा बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन कर शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर नियमित विमान सेवाएँ प्रारंभ करने की ठोस और तार्किक माँग रखी। उन्होंने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे मौजूदा अवसंरचना पर अत्यधिक दबाव है।

– Advertisement –

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन और मेडिकल सुविधाओं की अपार संभावनाओं वाला राज्य है, किंतु सीमित हवाई कनेक्टिविटी के कारण विकास की गति बाधित हो रही है। रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किए जाने से राज्य में निवेश, उद्योग, व्यापार और मेडिकल टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट के पूर्ण संचालन न होने को क्षेत्रीय असंतुलन का प्रतीक बताते हुए इसे शीघ्र चालू करने की आवश्यकता पर बल दिया। बिलासपुर एयरपोर्ट के संचालन से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को अभूतपूर्व गति प्राप्त होगी।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही सांसद अग्रवाल ने बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (PAB) को 3C से उन्नत कर 4C श्रेणी में विकसित करने हेतु 300 करोड़ रुपए के विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग की।

सांसद ने बताया कि, वर्तमान रनवे को 1,500 मीटर से बढ़ाकर 2,885 मीटर तक विस्तारित करना पूरी तरह संभव है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा 290 एकड़ भूमि लौटाने की सहमति भी है। यहां बड़े विमानों के संचालन हेतु नए एटीसी टावर, रनवे विस्तार और आधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान प्रदान किया जाए।

सांसद अग्रवाल का कहना है कि, बिलासपुर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहाँ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, SECR और SECL जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान स्थित हैं। यह हवाई अड्डा छत्तीसगढ़ के 14 जिलों एवं मध्यप्रदेश के 3 जिलों की बड़ी आबादी के लिए जीवनरेखा साबित हो सकता है।

माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना, उनके दूरदर्शी सुझावों की सराहना की और आवश्यक कार्यवाही का सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि “छत्तीसगढ़ को बेहतर और सशक्त हवाई कनेक्टिविटी दिलाना मेरी प्राथमिकताओं में है। राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ निरंतर समन्वय करते हुए मैं छत्तीसगढ़ की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहूँगा।”

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की यह सक्रियता, दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता यह सिद्ध करती है कि वे न केवल रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के हितों के लिए निरंतर, प्रभावी और परिणामोन्मुखी प्रयास कर रहे हैं।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव – वित्त मंत्री OP Choudhary

 

 

CG Sharab Dukan Band : कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी 

 

 

14.20 करोड़ में बिके Prashant Veer कौन हैं?

0


Prashant Veer IPL 2026– कौन हैं प्रशांत वीर? (Who is Prashant Veer?) 
प्रशांत ने पावर हिटिंग और प्रभावी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया है। वह हाल ही में 2025-26 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले, जहां उन्होंने सात मैचों में 169.19 के शानदार स्ट्राइक रेट और 37.33 की औसत से 112 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर बिहार के खिलाफ नाबाद 40 रन था। गेंदबाजी में भी उन्होंने 7 पारियों में 9 विकेट लिए।

UPT20 लीग और U23 स्टेट ए ट्रॉफी में किया शानदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2025 के दौरान प्रशांत वीर को ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया था। नोएडा सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 10 पारियों में 64.00 के शानदार औसत और 155.34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 8 विकेट लिए। इसके अलावा प्रशांत वीर को पुरुषों की U23 स्टेट ए ट्रॉफी में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। हालांकि, उत्तर प्रदेश फाइनल में तमिलनाडु से हार गया था, लेकिन प्रशांत ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में 94.00 के औसत और 128.76 के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 7 मैचों में 18 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

धोनी के साथ का खेलने का सपना होगा पूरा
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना बहुत पसंद होगा, क्योंकि धोनी सर के साथ कम से कम एक सीजन बिताना मेरा सपना है। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, क्योंकि वह भी मेरी तरह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं.’



Source link

IPL 2026 के लिए CSK का नया अवतार, युवा सितारों पर बड़ा दांव

0

CSK Squad IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 के लिए अपनी टीम को नए सिरे से तैयार किया है। इस बार फ्रेंचाइज़ी ने युवा और अप्रकाशित प्रतिभाओं पर भरोसा जताते हुए कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

CSK ने प्राशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। IPL 2026 में CSK की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad Captain) के हाथों में होगी, जबकि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni CSK) भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

– Advertisement –

टीम में बड़ा नाम संजू सैमसन का भी जुड़ा है, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स से CSK ने अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा शिवम दूबे, डेवॉल्ड ब्रीविस और नूर अहमद जैसे अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ी भी स्क्वाड में शामिल हैं।

ऑक्शन में CSK (Chennai Super Kings 2026 Team) ने विदेशी खिलाड़ियों पर भी ध्यान दिया। वेस्ट इंडीज के अकील होसीन और न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी को टीम में जगह दी गई है। साथ ही राहुल चाहर, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट और ज़ैक फौल्क्स भी CSK की नई टीम का हिस्सा हैं।

– Advertisement –

Ad image

गेंदबाज़ी विभाग को मजबूत करने के लिए शरयास गोपाल, खलील अहमद, मुकेश चौधरी और अनशुल कांबोज को शामिल किया गया है। वहीं, मतीशा पथिराना, देवोन कॉनवे, राचिन रविंद्र और दीपक हूडा जैसे कुछ खिलाड़ियों को इस सीजन से पहले रिलीज़ कर दिया गया।

कुल मिलाकर CSK ने IPL 2026 के लिए संतुलित और मजबूत स्क्वाड तैयार किया है, जिसमें बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और ऑलराउंड क्षमता का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।

CSK IPL 2026 FULL SQUAD

Ruturaj Gaikwad (c), Ayush Mhatre, M.S. Dhoni, Sanju Samson, Dewald Brevis, Urvil Patel, Shivam Dube, Jamie Overton, Ramakrishna Ghosh, Noor Ahmad, Khaleel Ahmed, Anshul Kamboj, Gurjapneet Singh, Shreyas Gopal, Mukesh Choudhary, Nathan Ellis, Akeal Hosein, Prashant Veer, Kartik Sharma, Matthew Short, Aman Khan, Sarfaraz Khan, Matt Henry, Rahul Chahar, Zak Foulkes.

छत्तीसगढ़ के सभी मदिरा दुकानें रहेंगी

0

एमसीबी/17 दिसम्बर 2025 : CG Sharab Dukan Band : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल कल 18 दिसम्बर को प्रदेश के सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति के अंतर्गत जारी निर्देशों के पालन में गुरु घासीदास जयंती (Guru Ghasidas Jayanti) के अवसर पर 18 दिसम्बर 2025 गुरुवार को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार आबकारी नीति की कण्डिका 22 की उपकण्डिका 22.1 के तहत गुरु घासीदास जयंती के दिन जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, दुकानों से संलग्न सभी अहाते तथा एफ.एल.4 (क) अनुज्ञप्ति अंतर्गत संचालित व्यवसायिक क्लब पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दिन किसी भी प्रकार का मदिरा विक्रय या परोसना प्रतिबंधित रहेगा।

– Advertisement –

जिला प्रशासन ने संबंधित अनुज्ञप्तिधारकों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर शांति, अनुशासन और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

CG News : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश 

– Advertisement –

Ad image

‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित PM

0

रायपुर 17 दिसंबर 2025 : CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका तथा प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। आज 140 करोड़ भारतीय अपने राष्ट्र को विश्व समुदाय के बीच और अधिक सम्मान, आदर और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

– Advertisement –

Ad image

CG VIDEO : हथियार लहराते रीलबाज युवकों का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था को खुली चुनौती, कार्रवाई की उठी मांग

रेत से भरी ट्रैक्टर पलटी, चालक की मौके पर मौत

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौद जलघाट के पास रेत से भरी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : CG News : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश 

– Advertisement –

मृतक की पहचान करण कश्यप के रूप में हुई है। जो लोहरसी गांव का बताया जा रहा है करण कश्यप स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था और रेत भरकर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इधर, घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

Chhattisgarh Assembly Session Live : केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग का मामला गूंजा, स्थगन अस्वीकार होने पर कांग्रेस विधायकों का विरोध, सभी निलंबित

सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश

0

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia arrested) को कल 16 दिसम्बर (मंगलवार) को गिरफ्तार किया था। वही सौम्या को आज ED की टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।

आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया को कल मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। वहीं आज उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।

– Advertisement –

30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई थी।

– Advertisement –

Ad image

कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।

 

तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम ज़िंदगी

0

अंगेश हिरवानी, नगरी, धमतरी। CG News : धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया, जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया। घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया। कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव – वित्त मंत्री OP Choudhary

– Advertisement –

परिजन पहले इसे बच्चों की शरारत समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक देवेश नहीं मिला तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर आंगन, हर पगडंडी और हर आवाज़ में देवेश को तलाशा गया। उम्मीदें तब टूटीं जब गांव से कुछ दूर जंगल में उसका नन्हा सा शव मिला। कपड़ों से पहचान हुई और चेहरे पर मिले गहरे जख्मों ने सबको स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों जानवर ही मासूम को उठा ले गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डीएफओ सहित मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

– Advertisement –

Ad image

देवेश के माता-पिता रोशन मरकाम और संगिता मरकाम का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चूल्हे नहीं जले, आंगन सूने रहे और हर आंख नम रही। सीतानदी अभ्यारण्य से लगे इस गांव में अब बच्चों को बाहर खेलने भेजने से लोग डर रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे इलाकों में इंसान और वन्यजीवों के टकराव की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी है और वे वन विभाग से तत्काल ठोस सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं, ताकि किसी और घर का आंगन फिर कभी मातम में न बदले।

CG NEWS: रायपुर-बिलासपुर हाईवे: एनएचएआई के निरंतर

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को बिलासपुर से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त राजमार्गों में से एक है। यह राजमार्ग राज्य की वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं सामाजिक गतिविधियों की प्रमुख धुरी है। यात्रियों की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस मार्ग पर नियमित और योजनाबद्ध रखरखाव कार्य किया जा रहा है।

कंसल्टेंट की निगरानी में निरंतर रखरखाव
बीते वर्षों में एनएचएआई द्वारा रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर निरंतर रखरखाव एवं सुधार कार्य किए गए हैं। भारी यातायात के बावजूद सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु नियमित रूप से पैचवर्क, ड्रेनेज की सफाई तथा रोड मार्किंग का कार्य कराया जाता है। इन प्रयासों से सड़क की सतह बेहतर बनी रहती है और यात्री सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव कर पाते हैं।
इतना ही नहीं एनएचएआई द्वारा समय समय पर स्वयं की कंसल्टेंट जांच टीम के माध्यम से सड़कों का तकनीकी सर्वे कराया जाता है। जांच टीम के सुझावों के आधार पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाते हैं। वर्ष 2024-25 में कंसल्टेंट टीम द्वारा 2136 जगहों पर पैनल रिप्लेसमेंट के लिए सुझाव दिया गया, जिसे समय पर पूरा कर लिया गया। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 में 3616 जगहों पर लगभग 1520 पैनल का रिप्लेसमेंट हो गया है, जबकि शेष जगहों पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बेहतर सड़क रखरखाव के लिए ‘रिस्क एंड कॉस्ट’ शर्तों पर नया टेंडर भी जारी किया गया है।

– Advertisement –

 

मवेशी प्रभावित क्षेत्र को बनाया गया सुरक्षित
यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं। रायपुर से बिलासपुर के बीच मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु 20 स्थानों को चिन्हित किया गया, जिसमें सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाए गए हैं ताकि मवेशियों के प्रवेश को रोका जा सके। इसके साथ ही हाईवे पर सोलर लाइटिंग, सोलर ब्लिंकर, ट्रांसफर बार मार्किंग और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने की दिशा में एनएचएआई निरंतर कार्यरत है।

– Advertisement –

Ad image

ब्लैक स्पॉट्स में अंडरपास और सर्विस लेन निर्माण
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में 11 ब्लैक स्पॉट्स (अत्यधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिन्हित किए गए हैं। जिस पर निर्बाध यात्रा के लिए अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।

रिकॉर्ड वृक्षारोपण से मनमोहक हुआ सफर
रायपुर-बिलासपुर हाईवे को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 19,286 पौधों का वृक्षारोपण किया जा चुका है। मीडियन प्लांटेशन के अंतर्गत तिकोमा, बोगनवेलिया और गुलमोहर जैसे पौधे लगाए गए हैं, जो राजमार्ग की सुंदरता को बढ़ाते हैं। वहीं सड़क किनारे नीम, कचनार, अमलताश, पीपल और बरगद जैसे छायादार वृक्ष लगाए गए हैं।

टोल प्लाजा पर हेल्थ कैंप
सड़क उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई द्वारा समय-समय पर जन-केंद्रित गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। टोल प्लाजा पर ड्राइवरों और यात्रियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं, जिनमें निःशुल्क नेत्र जांच, रक्तचाप तथा सामान्य स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।