Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 216

गाड़ी वापस दिलाने के बदले रिश्वत मांगने वाला

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला रिश्वतखोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रधान आरक्षक पर गाड़ी वापस दिलाने के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानिए पूरा मामला

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, मड़वा निवासी टी. आर. साहू ने अपनी एक गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी थी। किसी कारणवश गाड़ी को वापस दिलाने का विवाद पुलिस तक पहुंचा। इसी दौरान प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर ने प्रार्थी को भरोसा दिलाया कि वह गाड़ी वापस दिला सकता है, लेकिन इसके एवज में उसने 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद एसपी ने की कार्रवाई

– Advertisement –

Ad image

प्रधान आरक्षक की कथित रिश्वत मांग से परेशान होकर पीड़ित ने सीधे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई की और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर को निलंबित कर दिया।

CG NEWS : अलग – अलग हादसों में दो शिक्षकों की मौत, शोक की लहर

 

CG NEWS : 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद ऑटो से लाया गया शव, नहीं मिला शव वाहन

घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली बैगा की

0

बलरामपुर। CG NEWS : रामानुजगंज में मंगलवार सुबह एक बैगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर मिला। समाज के अध्यक्ष ने हत्या की आशंका जताई है और जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना सनावाल थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिशूली की है।

मृतक की पहचान लल्लू पंडो (52) के रूप में हुई है। जो कि अकेले रहता था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने उनके घर का दरवाजा बंद देखा तो उन्हें संदेह हुआ। घर के बाहर उनका शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव के सिर पर चोट के निशान थे।

– Advertisement –

इसके अलावा नाक से खून बह रहा था। कमर और पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलने पर सनावाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पंडो समाज के ब्लॉक सचिव हीरालाल पंडो भी पहुंचे।

उन्होंने इस घटना को हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS : 9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद ऑटो से लाया गया शव, नहीं मिला शव वाहन

 

 

लोकसभा में गूंजी भिलाई के विद्यार्थियों की आवाज़, सांसद

0

नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भिलाई टाउनशिप एवं उससे जुड़े खनन क्षेत्रों में संचालित सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के विद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लोकसभा में प्रभावी ढंग से उठाकर एक बार फिर अपनी सजगता, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचय दिया है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में इस्पात मंत्री से भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित विद्यालयों की संख्या, उनके भौतिक अवसंरचना के नवीनीकरण एवं उन्नयन की योजनाओं तथा शिक्षकों की उपलब्धता और उनके व्यावसायिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पर जानकारी मांगी।

– Advertisement –

सांसद बृजमोहन का कहना है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। भिलाई टाउनशिप एवं खनन क्षेत्रों में संचालित सेल–बीएसपी के विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित विद्यालयों में आधारभूत संरचना का सतत उन्नयन, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समग्र एवं भविष्योपयोगी शिक्षा मिल सके।

केंद्रीय इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी ने बताया कि, सेल-बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप एवं खनन क्षेत्र में कुल 10 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी नियमित मरम्मत एवं रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, योग्य शिक्षकों की सुनियोजित तैनाती एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सीबीएसई द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास की भी समुचित व्यवस्था है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन ने यह भी स्पष्ट किया कि वे भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए संसद से लेकर जमीन तक निरंतर आवाज उठाते रहेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनदेखी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में यह विषय उठाकर न केवल भिलाई के हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को आवाज़ दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्ता, सुरक्षा और आधुनिकता से कोई समझौता न हो।

उनकी यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही, पारदर्शिता और सतत सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के नागरिकों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस सार्थक और जनहितकारी प्रयास की सराहना की है, जो यह दर्शाता है कि वे सदैव शिक्षा, युवाओं और भविष्य निर्माण के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

CG NEWS : अलग – अलग हादसों में दो शिक्षकों की मौत, शोक

0

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। CG NEWS : सड़क हादसे में दो शिक्षकों की जान चली गयी। दोनों मौतें अलग-अलग सड़क हादसे में हुई। 48 घंटे के भीतर हुई दोनों वारदात ने शिक्षा जगत को मर्माहत कर दिया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (GPM) जिले के मरवाही व पेंड्रा क्षेत्र में ये घटनाएं हुई। मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण मरवाही–माडाकोड मुख्य मार्ग पर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे शिक्षक बक्शी दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे अंकित दास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्शी दास मरवाही विकासखंड के चिचगोहना गांव के निवासी थे और उनकी पदस्थापना मरवाही विकासखंड के ही पडरिपानी गांव के स्कूल में थी। उनका बेटा अंकित दास आईटीआई का छात्र है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अंकित की कॉलेज जाने वाली बस छूट गई थी, जिसके बाद पिता बक्शी दास उसे बाइक से कॉलेज छोड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान मरवाही–माडाकोड मुख्य मार्ग पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी।

– Advertisement –

इसी बीच सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक बक्शी दास ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल अंकित दास को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और कम विजिबिलिटी को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

सहायक शिक्षक की भी हुई थी मौत

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे ठीक 24 घंटे पहले ही इसी जिले में एक और सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो चुकी है। रविवार रात पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक जयराम कौशिक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सहायक शिक्षक जयराम कौशिक की मौत हो गई थी, जबकि उनके दिव्यांग बेटा रूपेश और बेटी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, जयराम कौशिक अपने बच्चों के साथ बाइक से पेंड्रा से अपने गांव भाड़ी जा रहे थे। खुज्जी नदी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि शिक्षक का पैर शरीर से अलग हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से शिक्षक को बिलासपुर रेफर किया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के दौरान भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।

 

बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज, फिर पाकिस्तान

0

 

Border 2 Teaser : धुरंधर के पाकिस्तान में मिशन के बाद अब सनी देओल की दहाड़ भी पाकिस्तान में गूंजने जा रही है. एक बार फिर सनी देओल परदे पर भारत मां के सपूत बनकर पाकिस्तान को डराते नजर आएंगे. पहले गदर-2 फिर जाट के साथ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाने के बाद सनी देओल फिर एक धमाकेदार फिल्म के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने की तैयारी कर चुके हैं. उनकी फिल्म बॉर्डर-2 रिलीज के लिए तैयार है और उससे पहले आज यानी कि 16 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाना है. बताया जा रहा है कि बॉर्डर-2 का पहला टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे शेयर किया जाएगा. सनी देओल को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए फैन्स खासे एक्साइटेड हैं. रिलीज डेट की बात करें तो सनी देओल के लीड रोल वाली ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मतलब ये कि 2026 का खाता सनी एक देशभक्ति वाली फिल्म के साथ खोलने को तैयार हैं.

– Advertisement –

Ad image

 

– Advertisement –

Ad image

 

पापा धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल की पहली फिल्म होगी बॉर्डर-2

धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया का अलविदा कहा. उनके जाने के बाद ये सनी देओल की पहली फिल्म है जो रिलीज होने को तैयार है. वहीं धरम पाजी की बात करें उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

 

बॉर्डर 2 के टीजर रिलीज इवेंट पर कुछ ऐसा दिख रहा माहौल, तैयार है सनी देओल की बटालियन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज होने में बस आधे घंटे बचे हैं. ठीक 1.30 बजे फिल्म की पहली झलक सबके सामने आ जाएगी. आप भी देखें कैसा है वेन्यू पर माहौल.

 

‘बॉर्डर 2’ भी कमाने जा रही है 2000 करोड़, पुष्पा 2 की तरह सनी देओल के लिए भी लकी साबित होगा बिहार?

पुष्पा का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बिहार के गांधी मैदान में रखा गया था और यहां अल्लु अर्जुन को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी. वहीं जब फिल्म रिलीज हुई तो बिहार में इसे कमाई भी अच्छी मिली थी. अब बात करें सनी देओल की बॉर्डर-2 की ये इस फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट के लिए देश के अलग-अलग शहरों में स्क्रीनिंग की गई. इनमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद के साथ बिहार का पूर्णिया भी शामिल है. अब सनी देओल का जादू तो आप जानते ही हैं. अगर अल्लु अर्जुन की फिल्म को इतना प्यार मिल सकता है तो सनी देओल इस मामले में पीछे रह जाएं ऐसा सोचना भी नामुमकिन है.

सनी देओल की बॉर्डर-2 के दो मिनट के टीजर में मिलेगा ये मसाला

2 मिनट के टीजर में क्या-क्या मिलेगा-

1- पावरफुल डायलॉग

2- रौंगटे खड़े कर देने वाला बैग्राउंड म्यूजिक

3- रियलिस्टक वॉर विजुअल्स

4- नॉस्टैल्जिया को बहुत ही सही तरीके से इस्तेमाल किया गया.

कुल मिलाकर ये सीक्वल पर पैसे कमाने की कोशिश भर नहीं लग रहा.

Border 2 Teaser: बॉर्डर-2 टीजर रिव्यू: देखने वालों का दावा रौंगटे खड़े कर देगा टीजर

सनी देओल बॉर्डर-2 के साथ गदर मचाने को तैयार हैं. फिल्म का टीजर अभी ऑफीशियली रिलीज नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर रवि चौधरी नाम के एक पेज पर इसक रिव्यू शेयर किया है. इनका कहना है कि टीजर केवल आवाज के तौर पर लाउड नहीं बल्कि अथॉरिटी, एक्सपीरियंस और देशभक्ति के मामले में दहाड़ता है. सनी देओल की मौजूदगी ही टीजर को 10 लेवल ऊपर ले जाती है.

Border 2 Dhurandhar Connection: जानें क्या है बॉर्डर 2 का धुरंधर कनेक्शन

धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है और अपना बॉर्डर 2 कनेक्शन बताया है. उन्होंने लिखा है,  ‘आज बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज़ हो रहा है.  इस ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर वापसी करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं. बॉर्डर 2 पर काम करने में मुझे बहुत मजा आया, और आज टीजर रिलीज होते ही बॉर्डर से जुड़ी बचपन की कई यादें ताजा हो गईं. बॉर्डर से बॉर्डर 2 तक, निर्देशक अनुराग सिंह पाजी के लिए बहुत खुश हूं. और हां, बाकी सभी के लिए भी, अहान, दिलजीत, वरुण, और सनी पाजी के लिए भी.’

Border 2 Teaser: सच्ची कहानी पर आधारित है बॉर्डर 2

1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर की आने वाली सीक्वल, बॉर्डर 2, मुख्य रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच के 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें सच्ची कहानियां, भारतीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी और इस संघर्ष के दौरान सेना, नौसेना और वायु सेना की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला जाएगा.

Border-2 Cast: सनी देओल के साथ इस फिल्म शामिल हैं तीन हीरो

बॉर्डर-2 की जान तो सनी देओल ही हैं. लेकिन उनके साथ फिल्म में तीन और लीड एक्टर्स हैं. ये तीन सितारे हैं वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ. तीनों ही काफी प्रॉमिसिंग लग रहे हैं. वरुण धवन का काम आप देख चुके हैं और दिलजीत भी अपनी एक्टिंग से पहले ही दर्शकों को इम्प्रेस कर चुके हैं. देखना होगा अहान शेट्टी अपने किरदार में कितना खरा उतर पाते हैं.

बॉर्डर-2 का टीजर आज हो रहा रिलीज, इतने बजे देख सकेंगे पहली झलक

फिल्म मेकर्स ने 15 दिसंबर को एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि 16 दिसंबर यानी कि आज वे बॉर्डर-2 का टीजर रिलीज करने जा रहे हैं. आज दोपहर 1.30 बजे आप इस फिल्म का ट्रेलर देख सकेंगे. देशभक्ति की भावना के साथ आ रही ये फिल्म सनी देओल की एक्शन अवतार में दोबारा एक दमदार वापसी है.

 

 

 

9वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले के धमधा में नाबालिग की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है, सोनेसरा निवासी तामेश्वर ठाकुर (16), 9वीं का छात्र, शनिवार से लापता था। सोमवार को महाराजपुर चौक के पास उसका शव बरामद किया गया। शव को देख कर हादसे की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सवाल बरकरार है। परिजनों का दावा है कि युवक को बाइक चलाना नहीं आता था, साथ मौजूद रहने वाला व्यक्ति फरार हो गया है।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन नदारद मिला, मजबूरी में ऑटो से शव ले जाया गया। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, पुलिस जांच में जुट गई है, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बताएगी कि यह घटना हादसा है या साजिश।

– Advertisement –

 

CG IAS TRANSFER : 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें आदेश

– Advertisement –

Ad image

 

 

इस इलाके में मिली महिला की संदिग्ध लाश

0

रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका की 3 साल के बच्चे भी है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शव पर मारपीट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर रहें हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा महिला ने आत्महत्या की है या या एक सुनियोजित हत्या है।

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में 4 दिनों बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

– Advertisement –

Ad image

Abhigyan Kundu का दोहरा शतक

0


U19 Asia Cup 2025 : अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 121 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही वह यूथ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का मुकाबला मलेशिया से हो रहा है। भारत के लिए 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने शानदार दोहरा शतक लगा दिया है। इसके साथ ही वह अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के नाम था। उन्होंने यूएई के खिलाफ मैच में 171 रन बनाए थे।

– Advertisement –

Ad image

80 गेंदों पर पूरा किया शतक 

अभिज्ञान कुंडू ने सिर्फ 80 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने और विस्फोटक बैटिंग शुरू कर दी। 121 गेंदों पर उन्होंने अपने 200 रन पूरे कर लिए। 16 चौके और 9 छक्कों की मदद से वह दोहरा शतक तक पहुंचे। वह अंडर-19 एशिया कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं।

– Advertisement –

Ad image

भारतीय टीम ने बनाए 408 रन

125 गेंदों पर कुंडू ने 209 रनों की पारी खेली। वह अंत तक नाबाद रहे। भारतीय अंडर-19 टीम ने 7 विकेट पर 408 रन बनाए। उनके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 90 रनों का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। मलेशिया के लिए मुहम्मद अकरम ने 89 रन दोकर 5 विकेट लिए।

IPL Auction Live Streaming: आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? कितने बजे शुरू होगी नीलामी, जानिए पूरी अपडेट



Source link

CG NEWS : फंदे से लटकती मिली युवक

0

कोरिया। CG NEWS : जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां गौठान परिसर में प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। युवक-युवती ने आखिर ये आत्मघाती कदम किस लिए उठाया है। इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल युवत-युवती के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।