Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 211

जांजगीर लिंक रोड पर ट्रांसफार्मर

0

जांजगीर।  CG NEWS: जांजगीर शहर के लिंक रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और दमकल को दी। एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की आशंका है, हालांकि बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

लेमन बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा पाटनी का

0

Disha Patani:  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर छा गई हैं, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं और इन फोटोज में उनका दिलकश

– Advertisement –

Ad image

DISHA PATANI

अंदाज फैंस की धड़कनें तेज कर रहा है; लेमन कलर की ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं, खुले हल्के कर्ल बाल, लाइट मेकअप, बटरफ्लाई डिजाइन के डायमंड

– Advertisement –

Ad image

Disha Patani

ईयररिंग्स और डायमंड स्ट्रैप हील्स उनके लुक को और भी खास बना रहे हैं, तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती दिशा की अदाओं पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘क्वीन ऑफ

Disha Patani

हार्ट्स’ और ‘गॉर्जियस’ कह रहे हैं, वहीं उनकी खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी खुद को रोक नहीं पाईं और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करते हुए लिखा—‘मेरी सबसे सुंदर पाई’, अगर

Disha Patani

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी लंबे समय बाद जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग फिलहाल अंतिम चरण में बताई जा रही है।

Disha Patani

Disha Patani

Disha Patani

हाईवे लूट का खुलासा, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया

0

जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांजगीर पुलिस ने इस मामले में 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छुपाने के लिए घटना के दौरान वाहन के नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाए हुए थे और चेहरे पर नकाब पहने हुए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG12BF8880, एक नग चाकू, एक लोहे का रॉड और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

– Advertisement –

प्रार्थी रतन नायक, पिता लक्ष्मण नायक, उम्र 29 वर्ष, निवासी झोपड़िया थाना बिगोर जिला भुलवाड़ा राजस्थान, ट्रक चालक हैं। वे 14 अक्टूबर 2025 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरकर अपने ट्रक RJ06GD1505 से हेल्पर के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे।

15 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे अकलतरा हाईवे फ्लाईओवर पर पीछे से आई सफेद स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोका। स्कॉर्पियो से उतरे तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और चाकू व लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान ट्रक के टूल बॉक्स में रखे 85 हजार रुपये लूट लिए गए।

– Advertisement –

Ad image

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना अकलतरा की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज खंगाले। जांच में छोटू खान उर्फ आसिफ खान, प्रियांशु गांगूली और अमन साहू, तीनों निवासी ग्राम मड़ई, थाना सीपत जिला बिलासपुर के रूप में आरोपियों की पहचान हुई
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 18 दिसंबर 2025 को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का ऐतिहासिक

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS:  लोकसभा में सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने “जी राम जी” विधेयक पर प्रथम वक्ता के रूप में चर्चा की शुरुआत करते कर इसे ग्रामीण भारत के नवयुग की नींव बताया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ओजस्वी भाषण में स्पष्ट किया कि, इस देश के इतिहास में पहली बार। एक ऐसा बिल लाया गया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत देगा, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा, भारत के गांवों को स्वावलंबी बनाएगा, भारत के गांवों को बेरोजगारी से मुक्त करेगा, भारत के गांवों को साधन युक्त, सिंचाई से युक्त, संसाधन युक्त करेगा। भारत के गांवों में सड़क, पानी, बिजली मिलेगी विकसित और सर्व सुविधा युक्त बनेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां मनरेगा ने 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी थी, वहीं नया विधेयक 125 दिनों के रोजगार, समयबद्ध कार्य-प्रदान, बेरोजगारी भत्ता, डिजिटल मस्टर रोल और टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण की गारंटी देता है—जो ग्रामीण भारत में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास का नया अध्याय लिखेगा।

– Advertisement –

अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने गांधी जी भी राम का नाम लिया करते थे और हमारे गांव, गांव में लोग राम राज्य की कल्पना करते हैं। उसी राम राज्य को लाने के लिए।
यह विधेयक लाया गया है गांधी जी के सपनों को पूरा करने के लिए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, काँग्रेस तो गांधी जी का केवल नाम लेते हैं उनको ब्रांड के रूप में उपयोग करते हैं। अगर गांधी जी के सपनों को साकार करने का काम कोई कर रहा है तो यह नरेंद्र मोदी जी की सरकार कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

यह जी राम जी विधेयक गाँधी जी के ग्राम-स्वराज की अवधारणा को सशक्त करते हुए उनके सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि यदि किसी सरकार ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारा है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है।

जो प्रभु श्री राम जी चाहते हैं “विकसित भारत के साथ विकसित गांव बने”:बृजमोहन

सांसद बृजमोहन ने कहा कि, जो राम जी चाहते हैं वैसा होता है। पाँच सौ साल तक प्रभु राम जी का मंदिर नहीं बना था। प्रभु राम जी ने जब चाहा तो राम जी का मंदिर बन गया। अब प्रभु राम जी चाहते हैं कि गांव का विकास हो। प्रभु राम जी चाहते हैं कि विकसित भारत के साथ, साथ में विकसित गांव बने। इसीलिए सरकार ये विधायक लेकर आयी है।
उन्होंने कहा कि, ‘जी राम जी’ का अर्थ बताया
V – विकसित | B – भारत | G – गारंटी | R – रोजगार | A – आजीविका | M – मिशन
और कहा कि यह योजना राम राज्य की भावना के अनुरूप, गांवों में न्याय, रोजगार और समृद्धि सुनिश्चित करेगी।

यह आजीविका की सुरक्षा की गारंटी देगा। इसके तहत पंद्रह दिन के अंदर में सरकार को रोजगार देना पड़ेगा। अगर रोजगार नहीं मिलेगा तो उनको बेरोजगारी भत्ता देना पड़ेगा। डिजिटल तकनीकी के माध्यम से शासन की जवाबदेही तय होगी।

कांग्रेस काल में पहले गड्ढे खोदते थे। गड्ढे भर देते थे। क्या निर्माण का काम हुआ? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती थी। उसमें कितना भ्रष्टाचार हुआ, कितनी जांचें हुई, कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई? मनरेगा को खाली कांग्रेस ने अपने जेब भरने का साधन बना लिया था।
फर्जी मस्टर रोल का साधन बना लिया था। आज उसमें सुधार करने का काम हमारे शिवराज सिंह चौहान जी कर रहे हैं।
पहले फर्जी हाजिरी के रजिस्टर होते थे और फर्जी हाजिरी के रजिस्टर को समाप्त कर कर डिजिटल मस्टर रोल बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। जो फर्जीवाड़े पर रोक लगाते हुए डिजिटल शासन के माध्यम से भ्रष्टाचारमुक्त ग्रामीण विकास सुनिश्चित करेगा। मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने ग्रामीण परिवेश को मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, गैस के कनेक्शन, 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, रूफटॉप सौर ऊर्जा, घर घर नल जल योजना चला रही है।

“राहुल गांधी जी को तनख़्वाह के बदले जलेबी” : बृजमोहन

सांसद ब्रजमोहन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 1977–78 में इन्होंने एक ऐसा बड़ा काम किया, जिसकी पूरे देश में आलोचना हुई। उस समय काम के बदले अनाज देने की योजना लाई गई। देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री अमृतसेन ने तब कहा था कि गाँव के लोग दवाई के बदले अनाज क्या करेंगे? उन्हें इलाज के लिए दवाइयाँ चाहिए होंगी, वे इलाज कैसे करवा पाएँगे?

उन्होंने सवाल किया कि, कहा राहुल गांधी जी को तो हरियाणा की जलेबी पसंद है क्या उनकी तनख़्वाह भी जलेबी के रूप में दी का सकती है।
जनता को काम के बदले अनाज देकर उनके रोज़गार छीनने का काम किया? आपने उनकी अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया था।

रोज़गार गारंटी “जी राम जी” योजना लागू होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था अत्यंत मजबूत होगी सांसद बृजमोहन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, योजना के अंतर्गत गांवों में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विकास होगा। गांवों में सड़कें बनेंगी, बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, पेयजल की व्यवस्था होगी, पंचायत भवनों का निर्माण होगा तथा स्कूल भवन विकसित किए जाएंगे। अब यह कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकेंगे।

इस योजना के माध्यम से राज्यों पर यह बाध्यता होगी कि वे ग्रामीण विकास के लिए अपना निर्धारित हिस्सा दें। केंद्र सरकार 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे राज्य और केंद्र दोनों की सहभागिता से गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सांसद बृजमोहन ने बताया क,
वर्तमान समय में शहरों की अर्थव्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में लोग गांवों से शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि, खेती के लिए आवश्यक सुविधाएं, संसाधन और रोजगार उपलब्ध होंगे, तो ग्रामीण अपने ही गांव में रहकर आजीविका कमा सकेंगे। इससे न केवल ग्रामीण विकास होगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी। यह विधेयक कृषि कार्यों के साथ तालमेल, पलायन पर रोक, स्थानीय रोजगार, जल-संरक्षण, सड़क-पानी-बिजली और आपदा-प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करेगा—जिससे गांव शहरों पर निर्भर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनेंगे।

पहले रोजगार गारंटी योजना के लिए 30,000 करोड़ से 40,000 करोड़ मिलते थे। अभी मोदी जी की सरकार आने के बाद 60,000 करोड़ से लेकर 90,000 करोड़ तक मिल रहे हैं। अब आने वाले समय में डेढ़ लाख करोड़ रुपए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में खर्च होंगे। डेढ़ लाख करोड़ रुपए इन डेढ़ लाख करोड़ रुपए के माध्यम से गांव का विकास होगा।

भारत के खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाने के लिए हमारे किसान परेशान होते थे कि खेती के समय पर उनको मजदूर नहीं मिलते थे। अब राज्य सरकार 60 दिनों का समय खेती के लिए तय कर सकती है और उन खेती के दिनों में यह रोजगार गारंटी के काम नहीं खोले जाएंगे। खेती के लिए मजदूर मिलेंगे। हमारे खेती को प्रोत्साहन मिलेगा

जी राम जी” में सनातन धर्म और हिंदुत्व की भावना समाहित, राम के नाम से भ्रष्टाचार करने लगेगा डर:सांसद ब्रजमोहन

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस जी राम जी विधेयक के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय शिवराज सिंह चौहान जी को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूँ।
उन्होंने एक ऐतिहासिक विधेयक प्रस्तुत किया है, जिसमें पूरे सनातन धर्म और हिंदुत्व की भावना समाहित है।

जी राम जी का नाम स्वतः ही जन-जन के मन में आकर स्थापित हो गया है।
इस विधेयक के माध्यम से जब जी राम जी का नाम लिया जाएगा, तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, गलत कार्य रुकेंगे और गाँवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। यह विधेयक ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ का विकास भी और अधिक गति पकड़ेगा, क्योंकि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे माने जाते हैं और यह प्रदेश उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस ऐतिहासिक और युगांतरकारी विधेयक के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह कानून गांवों में समृद्धि, स्वाभिमान और अवसरों का नया सूर्योदय करेगा।

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता

0

CG News : रायपुर 18 दिसंबर 2025/ गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बाबा के विचार आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के खैरा-सेतगंगा धाम में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जैतखंभ में विधिवत पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाया तथा गुरुगद्दी एवं राम जानकी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने सेतगंगा धाम के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, राम जानकी मंदिर पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए 50 लाख रुपये तथा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सर्वश्री पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, डोमन लाल कोरसेवाड़ा तथा भावना बोहरा उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने एवं छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, सुरक्षा और विकास के कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर दिया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से राशि प्रदान की जा रही है। प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में भी ठोस और प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सेतगंगा धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने भी गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने गुरु घासीदास बाबा के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सतनाम पंथ के अनुयायी उपस्थित थे।

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक

0

दुर्ग। CG BREAKING : जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मर्चुरी भेज दिया है।

– Advertisement –

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

– Advertisement –

Ad image

ALSO READ : CG NEWS : NH 30 पर बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, 3 घायल

 

भीड़ ने Nidhi Agarwal संग की बदसलूकी, Viral हुआ Video

0

वायरल हुए वीडियो (Nidhi Agarwal Viral Video) में देखा जा सकता है कि निधि अग्रवाल मुस्कुराती हुई बाहर आ रही हैं और लोगों को हाय करती हुई आगे बढ़ रही हैं। लेकिन जैसे ही भीड़ उनके पास पहुंची, लोग मोबाइल फोन लेकर उन्हें फोटो खींचने के लिए घेरे में लेने लगे और स्थिति धीरे-धीरे बेकाबू हो गई। निधि अपनी ड्रेस से खुद को बचाती नजर आईं। इस भीड़ ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। जैसे-तैसे करके निधि अपनी कार तक पहुंचीं और खुद को कार में लॉक किया। वीडियो में एक्ट्रेस को ‘व्हाट द हेल’ कहते हुए भी देखा जा सकता है।

 

उप मुख्यमंत्री ने सरोना डंप-साइट का किया निरीक्षण

0

CG News : रायपुर. 18 दिसम्बर 2025 : उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सवेरे रायपुर में सरोना डंप-साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने डंप-साइट में कचरा निपटान एवं प्रोसेसिंग के कार्यों को देखा। साव ने बायो-रिमिडिएशन कार्य की गति पर असंतोष जाहिर करते हुए एजेंसी को 31 मार्च 2026 तक काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने तेजी से काम पूरा करने मशीनरी और मानव संसाधन बढ़ाने को कहा। उन्होंने एजेंसी को फटकार लगाते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साव के निरीक्षण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., महापौर मीनल चौबे, निगम आयुक्त विश्वदीप और सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सरोना डंप-साइट में बायो-रिमिडिएशन कार्य की निगरानी के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रगति की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री कार्यालय, महापौर, राज्य शासन एवं सूडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के सीईओ (सूडा) को नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइव फीड के जरिए खुद भी कार्यों की मॉनीटरिंग की बात कही। साव ने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन साइट पर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने तथा शासन स्तर पर लाइव फीड और ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

– Advertisement –

हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा सरोना डंप-साइट

सरोना डंप-साइट के वैज्ञानिक और चरणबद्ध रिमिडिएशन के बाद इसे रायपुरवासियों के लिए हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री साव ने साइट के निरीक्षण के बाद कहा कि इसे कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त कर एक मॉडल रेमिडिएटेड साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सौंदर्यीकरण कर शहर के लिए एक आदर्श उदाहरण बनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ यह राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

– Advertisement –

Ad image

सरोना डंप-साइट का बायो-रिमिडिएशन स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में लेगेसी वेस्ट डंप-साइट्स (Legacy Waste Dump Sites) के रिमिडिएशन और उन्हें स्वच्छ, रहने योग्य शहरी स्थानों में बदलने के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी प्रयास का हिस्सा है। रायपुर नगर निगम के इस कार्य से शहर स्वच्छ और सुंदर बनने के साथ ही यह प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों तथा अन्य नगरीय निकायों को भी प्रोत्साहित करेगा। अन्य निकाय भी इससे प्रेरित होकर अपशिष्ट के व्यवस्थित तथा वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

वर्षों से जमे अपशिष्ट का किया जा रहा वैज्ञानिक प्रसंस्करण

28 एकड़ में फैला सरोना डंप-साइट लंबे समय से पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का कारण रहा है। पिछले 20 वर्षों से शहर का कचरा यहां जमा होता रहा है। वर्षों तक अपशिष्ट का ढेर जमा होने से भूजल प्रदूषण, दुर्गंध, मच्छरों का प्रजनन और आसपास के निवासियों के लिए अस्वस्थ वातावरण जैसी गंभीर चुनौतियाँ सामने आ रही थी। इससे बचने डंप-साइट पर जमा अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रसंस्करण करना अत्यंत आवश्यक था।

रायपुर नगर निगम ने सरोना डंप-साइट पर जमे साढ़े चार लाख टन अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण के लिए कार्ययोजना तैयार की है। यहां से अब तक चार लाख 30 हजार लाख टन अपशिष्ट का बायो-रिमेडिएशन कर जमीन को फिर से उपयोग के लायक बनाया गया है। जल्दी ही यहां से संपूर्ण अपशिष्ट का रिमेडिएशन कर लिया जाएगा। बायो-रिमेडिएशन से न केवल भूमि को पुनः उपयोग के योग्य बनाया जा सकता है, बल्कि आरडीएफ (Refused Derived Fuel), इनर्ट (Inert) और बायो-सॉयल (Bio-Soil) जैसे उपयोगी उत्पाद प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा दिया जा सकता है।

31 दिसंबर को रायपुर के सोनपैरी गांव में विशाल

0

रायपुर। CG NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 31 दिसंबर को रायपुर आगमन प्रस्तावित है। वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन 31 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

– Advertisement –

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी।

आयोजन समिति की ओर से सभी सनातनी और हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचने की अपील की गई है।

– Advertisement –

Ad image

हिन्दू सम्मेलन समिति, ग्राम – सोनपैरी, अभनपुर

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर गिरे विधायक, मची अफरा –

0

धमतरी। CG VIDEO : जिले में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विधायक और पूर्व विधायक सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ते समय सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू बैनर में फंसकर सड़क पर गिर गए। गिरने से दोनों नेताओं को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए। घटना के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन कुछ देर तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

– Advertisement –

WATCH VIDEO