Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 210

कहानी से आगे बढ़कर अनुभव बनी ‘अवतार 3’

0

ENTERTAINMENT: लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई जेम्स कैमरून की मचअवेटेड फिल्म ‘अवतार 3’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच भी मूवी लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जहां पेंडोरा की भव्य और जीवंत दुनिया एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाई जादू का अहसास कराती है।

फिल्म ‘अवतार’ और ‘अवतार 2’ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जेक सली और नेतिरी की कहानी को भावनात्मक गहराई देती है, जिसमें परिवार, संघर्ष और प्रकृति बनाम मानव लालच का टकराव बड़े स्तर पर दिखता है। लोआक, किरी और स्पाइडर के किरदार कहानी को नई दिशा देते हैं, वहीं नए दुश्मन ‘ऐश पीपल’ फिल्म में रोमांच और खतरे की परत जोड़ते हैं।

भले ही कहानी का टेंपो कहीं-कहीं धीमा महसूस हो, लेकिन विजुअल स्पेक्टेकल, दमदार वीएफएक्स और जेम्स कैमरून की कल्पनाशील दुनिया फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने लायक अनुभव बना देती है। ‘अवतार 3’ कहानी से ज्यादा एक सिनेमाई एहसास है, जो यह साबित करता है कि कैमरून आज भी दर्शकों को अपनी कल्पना की दुनिया में खो देने का दम रखते हैं।

गरियाबंद में इस्कॉन बनाएगा भव्य श्री

0

CG NEWS: इस्कॉन के द्वारा गरियाबंद में भव्य श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर का निर्माण शीघ्र ही आरम्भ होने वाला है। जिसका भूमिपूजन दिनांक २२ दिसंबर २०२५ है। इस्कॉन का शुभारम्भ भारतवर्ष के महान कृष्णभक्त वैष्णव कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद अभयचरणारविन्द भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के द्वारा १९६६ में न्यूयोर्क, अमेरिका में की गयी थी। उन्होंने मात्रा १० वर्षो के भीतर पुरे विश्व में १०८ राधाकृष्ण के मंदिरो की स्थापना की एवं सनातन धर्म को अंतराष्ट्रीय स्तर में प्रचारित किया।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में इस्कॉन की शुरुआत श्रील प्रभुपाद जी के शिष्य परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज जी ने सं २००० में रायपुर में की थी आज रायपुर का इस्कॉन मंदिर श्री श्री राधारासबिहारी जी मंदिर पुरे छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र है। महाराज जी के सफल निर्देशन में पुरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरो में इस्कॉन कृष्ण भक्ति का प्रचार प्रसार पुरे जोर शोर से कर रहा है। जिसमे गरियाबंद, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी आदि प्रमुख है।

भूमिपूजन के इस भव्य कार्यक्रम में इस्कॉन छत्तीसगढ़ के प्रमुख परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रों के विधायको श्री रोहित साहू, राजिम विधानसभा, श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद विधानसभा, श्री जनक ध्रुव, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की माननीया सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

– Advertisement –

Ad image

भूमिपूजन कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी। वैष्णव होम, भूमिपूजन एवं वास्तु पूजा प्रातः ९ से ११ बजे तक , ११ बजे से १२;३०तक इस्कॉन एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा कृष्ण भजन व संकीर्तन, १२;३० बजे डॉ रमन सिंह जी का आगमन तत्पश्चात परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज का आशीर्वचन, विधायकों एवं सांसद महोदया का उद्बोधन एवं अंत में डॉ रमन सिंह जी के उद्बोधन के द्वारा कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में लगभग ५००० लोगो के उपस्थित होने की सम्भावना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगो के लिए कृष्ण प्रसाद की व्यस्था रहेगी।

गौरतलब हो की इस्कॉन को यह भूमि स्थानीय मिश्रा परिवार के द्वारा दान में प्राप्त हुई है। इस्कॉन गरियाबंद के प्रबंधक श्रीमान नरोत्तम दास प्रभु जी ने इस महतकार्य के लिए मिश्रा परिवार को बहुत बहुत साधुवाद दिया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार यह मंदिर क्षेत्र में पर्यटन, व्यवसाय एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा। यह मंदिर लगभग १५ करोड़ कि लागत से निर्मित होगा जिसके शिखर कि ऊंचाई ५१ फ़ीट होगी

जेएलएन अस्पताल भिलाई को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

0

नई दिल्ली/रायपुर 19 दिसंबर: CG News : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में भिलाई स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (जेएलएनएच एंड आरसी) से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य के विषय को प्रभावी एवं गंभीरता से उठाकर एक बार फिर जनहित के प्रति अपनी सजगता, संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय दिया।

सांसद अग्रवाल ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता, उनकी संभावित कमी, तथा भिलाई इस्पात संयंत्र एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं, आगजनी, सामूहिक हताहतों एवं मानसिक आघात जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु बर्न यूनिट एवं आईसीयू की अवसंरचना तथा मानव संसाधन को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से की।

– Advertisement –

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जेएलएन अस्पताल का संचालन इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में होता है और यह अस्पताल भिलाई सहित आसपास के लाखों नागरिकों के लिए जीवनरेखा के समान है। ऐसे में यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, पर्याप्त विशेषज्ञ सेवाओं एवं मजबूत आपातकालीन स्वास्थ्य तंत्र का होना अत्यंत आवश्यक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि, वर्तमान में जेएलएन अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन हेतु पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध हैं। साथ ही स्टाफ की नियमित समीक्षा की जाती है, जिससे उपचार की गुणवत्ता और निरंतरता बनी रहती है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल की बर्न यूनिट एवं आईसीयू को समय-समय पर उन्नत किया गया है, जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में होने वाली गंभीर औद्योगिक दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। अस्पताल में उन्नत चिकित्सा अवसंरचना, प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ, मानक आपातकालीन प्रोटोकॉल, नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में जेएलएन अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ सेवाओं एवं आपातकालीन तैयारियों को और अधिक सशक्त किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को निरंतर संसद में मजबूती और संवेदनशीलता के साथ उठाना सांसद बृजमोहन अग्रवाल की जनप्रतिबद्ध और जवाबदेह राजनीति का प्रमाण है, जिससे क्षेत्र की जनता के हितों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित हो रही है।

धान खरीदी पर संकट! DO नहीं कटने से प्रभारी परेशान

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के बमनिनडीह ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धान उठाव नहीं होने से खरीदी केंद्र में हजारों क्विंटल धान जाम हो गया है। DO नहीं कटने के कारण मंडी प्रभारी समेत कर्मचारी भारी परेशानी में हैं।

मामला बमनिनडीह ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्र सेमरिया का है, जहां कुल 5544 क्विंटल धान अब तक जाम पड़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि धान खरीदी शुरू हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज तक एक भी डिलीवरी ऑर्डर (DO) नहीं कट पाया है।

– Advertisement –

धान उपार्जन केंद्र प्रभारी निर्मल पटेल ने बताया कि जब से धान खरीदी शुरू हुई है, तब से आज तक एक भी DO जारी नहीं हुआ है, जिससे धान का उठाव पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके चलते केंद्र में जगह की कमी हो रही है और आगामी खरीदी भी प्रभावित होने की आशंका है।

धान के उठाव नहीं होने से न केवल कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, बल्कि किसानों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल धान उठाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का इंतजार है।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह करीब 5 बजे बसंतपुर चौक के पास हुआ। बिर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी क्रमांक CG 11 BD 0264 के चालक ने किकिरदा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

– Advertisement –

बाइक का नंबर CG 11 AP 3426 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पुरुष का पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रेलर वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल खोखरा गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर रेल हादसा अपडेट; एक और घायल ने तोड़ा दम… मौतों का आंकड़ा पहुंचा 14 

 

एक और घायल ने तोड़ा दम…

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Bilaspur Train Accident : न्यायधानी से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 4 नवंबर को हुई गतौरा–लालखदान रेल हादसे में आज एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। आज जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उनका नाम तुलाराम अग्रवाल है। उनकी उम्र 62 वर्ष थी और वे आज़ाद नगर, बिल्हा, जिला बिलासपुर के निवासी थे। हादसे के बाद से ही वे एलाइट हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार 

– Advertisement –

इलाज के दौरान मौत

परिजनों के मुताबिक, तुलाराम अग्रवाल 4 नवंबर से लगातार अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जैसे ही मौत की खबर सामने आई, परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि इस हादसे में रेलवे की घोर लापरवाही सामने आई है। उनका आरोप है कि हादसे के दिन ही उनके परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी और तुलाराम अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रेलवे की ओर से न तो समुचित इलाज की व्यवस्था की गई और न ही सही तरीके से देखरेख हुई।

– Advertisement –

Ad image

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

परिजनों ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर समय पर बेहतर इलाज और जिम्मेदारी निभाई जाती, तो आज तुलाराम अग्रवाल की जान बच सकती थी। उन्होंने रेलवे से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, इलाज का खर्च और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इलाज के दौरान मौत हुई है और मामले की जांच जारी है। वहीं, हादसे के इतने दिनों बाद भी लगातार मौतें होना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Bilaspur Train Accident : रेल हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, अब तक 13 मौतें

अब सबसे बड़ा सवाल यही है।क्या पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?और क्या भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?फिलहाल, पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ बाइक सवार युवक की अनियंत्रित होकर लकड़ी के गोले से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार 

– Advertisement –

मृतक की पहचान विशाल कोसरिया उम्र 23 साल के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के कुरियारी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार विशाल कल सुबह अपने घर से गिरौदपुरी गया हुआ था। शाम करीब 7 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव कुरियारी लौट रहा था। इसी दौरान कटौद और कुरियारी के बीच सड़क पर रखे लकड़ी के गोले से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित विशाल नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने कुरियारी के पास नाले में एक युवक के एक्सीडेंट में मृत पड़े होने की सूचना दी।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुँचे, जहाँ मृतक की पहचान विशाल कोसरिया के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती की मौत

 

 

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

0

CG Police-Naxal encounter : छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ इंद्रावती क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज सुबह से जारी है।  माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

CG Police-Naxal encounter इस सूचना के आधार पर बीजापुर जिला पुलिस की DRG टीम को इलाके में रवाना किया गया। सर्च अभियान के दौरान सुबह से DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की खबर सामने आई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

– Advertisement –

CG Amabeda violence : धर्मांतरण विवाद से आमाबेड़ा में हिंसा, शव निकाले जाने के बाद उग्र हुए हालात, 22 पुलिसकर्मी घायल, Video 

जहाँ बंदूकें खामोश हुईं, वहाँ रखी जा रही

0

सुकमा। 19 दिसम्बर 2025 : Chhattisgarh : कभी जिन हाथों में बंदूकें थीं, आज उन्हीं हाथों में औज़ार हैं। कभी जिन रास्तों पर हिंसा और डर का साया था, आज वहीं विकास और भरोसे की नींव रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और स्पष्ट मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की एक नई और सकारात्मक तस्वीर उभरकर सामने आई है। वहाँ पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है।

ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार 

– Advertisement –

यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन और एसबीआई आरसेटी के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं। इन्हें भवन निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक कौशल—जैसे नींव निर्माण, ईंट चिनाई, प्लास्टर कार्य, छत ढलाई, गुणवत्ता मानक का व्यवस्थित और चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि ये किसी भी निर्माण कार्य में दक्षता के साथ काम कर सकें।

Chhattisgarh: Where guns fell silent, the foundations of the future are being laid; 35 surrendered Naxalites become masons.
Chhattisgarh: Where guns fell silent, the foundations of the future are being laid; 35 surrendered Naxalites become masons.

यह पहल केवल रोजगार प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मसमर्पित युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये युवा प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण )के तहत जिले में अधूरे और नए आवासों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इससे एक ओर उन्हें स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कुशल राजमिस्त्रियों की कमी भी दूर होगी।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर देवेश ध्रुव ने इस पहल को सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि आत्मसमर्पण का वास्तविक अर्थ केवल हथियार छोड़ना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ लौटना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं को कौशल, रोजगार और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण सहित विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए कुशल मानव संसाधन अत्यंत आवश्यक है। यह प्रशिक्षण आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगार और सामाजिक सरोकार से जोड़ेगा।

पोलमपल्ली निवासी पुनर्वासित पोड़ियम भीमा बताते हैं कि वे लगभग 30 वर्षों तक संगठन से जुड़े रहे, लेकिन आत्मसमर्पण के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। “यहाँ रहने और खाने की अच्छी व्यवस्था है। हमें राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक का प्रशिक्षण भी मिला। अब मैं सम्मान के साथ काम कर सकूंगा।

पुवर्ती निवासी मुचाकी रनवती बताती हैं कि वे 24 वर्षों तक संगठन से जुड़ी रहीं। पुनर्वास के बाद मुझे सिलाई का प्रशिक्षण मिला। अब राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हम अपने परिवार से मिल पाए, बस्तर ओलंपिक में भाग लिया और प्रथम पुरस्कार भी जीता। शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।

डब्बमरका निवासी गंगा वेट्टी ने कहा कि पुनर्वास के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। जिला प्रशासन ने मोबाइल और राजमिस्त्री किट दी है। शिविर लगाकर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और जॉब कार्ड बनाए गए हैं। कोई समस्या होती है तो कलेक्टर और एसपी तुरंत सुनवाई करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संवाद, संवेदना और विकास के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आत्मसमर्पित युवाओं को हुनर, रोजगार और सम्मान देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना राज्य की पुनर्वास नीति का मूल उद्देश्य है।

सुकमा जिले में चल रहा आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ने का यह प्रयास इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रशासन, भरोसे और विकासपरक योजनाओं के जरिए हिंसा के रास्ते पर भटके युवाओं को नई पहचान और बेहतर भविष्य दिया जा सकता है। यही पुनर्वास की असली सफलता है और यही स्थायी शांति की मजबूत नींव।

धर्मांतरण विवाद से आमाबेड़ा में हिंसा, 22 पुलिसकर्मी

0

दिनेश नथानी, आमाबेड़ा। CG Amabeda violence : कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण से जुड़ा विवाद एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आया। ग्राम बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर उपजे विवाद ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने विधिक प्रक्रिया के तहत शव को कब्र से बाहर निकलवाया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। शव निकाले जाने के दौरान और उसके बाद उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें : Raipur Accident : रायपुर में महिला पत्रकार को ट्रेलर ने कुचला, चालक फरार 

– Advertisement –

पुलिस टीम पर भी हमला

हालात काबू में करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर सहित 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एएसपी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के दौरान ग्राम बड़े तेवड़ा में स्थित चर्च में जमकर तोड़फोड़ की गई और आगजनी की घटना भी सामने आई। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बड़े तेवड़ा में बवाल के बाद भीड़ के आमाबेड़ा स्थित अन्य चर्च की ओर बढ़ने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

– Advertisement –

Ad image

मौके पर पुलिस के आला अफसर 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कांकेर अमित तुकाराम कांबले, कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर और पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण एलीसेला मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।

चारामा क्षेत्र में भी विरोध

इधर, धर्मांतरित व्यक्ति के शव को चारामा के कब्रिस्तान में दफन किए जाने की सूचना के बाद चारामा क्षेत्र में भी विरोध देखने को मिला। सर्व समाज हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता कब्रिस्तान के सामने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।प्रशासन के अनुसार शव निकाले जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश धीरे-धीरे शांत हुआ और लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे। फिलहाल आमाबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।

गौरतलब है कि कांकेर जिले में पिछले दो महीनों के भीतर शव को कब्र से निकालने की यह तीसरी बड़ी घटना है। बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। प्रशासन का कहना है कि शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से संवाद किया जा रहा है और पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

CG Amabeda violence – देखें वीडियो –