Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 209

हिंदी निबंध लेखन में गुरबीर सिंह होरा सम्मानित

0

रायपुर। GRAND NEWS : राजकुमार कॉलेज में आयोजित हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा के पोते एवं छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा के पुत्र गुरबीर सिंह होरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर राजकुमार कॉलेज प्रबंधन द्वारा गुरबीर सिंह होरा को सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गुरबीर सिंह होरा की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि राजकुमार कॉलेज का भी नाम गौरवान्वित हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

गुरबीर सिंह होरा हमेशा से ही प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करते आ रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चाहे पढ़ाई, खेलकूद या डांस जैसी किसी भी विधा की बात हो, गुरबीर सिंह होरा ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

स्कूल छात्रों का विवाद बना चाकूबाजी, शिक्षा मंत्री

0

CG NEWS: दुर्ग शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल छात्रों के आपसी विवाद ने सरेआम चाकूबाजी का रूप ले लिया, यह सनसनीखेज घटना शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां खालसा स्कूल के एक छात्र का दूसरे स्कूल के छात्र से पुराना विवाद था और बदला लेने की नीयत से दूसरे स्कूल का छात्र 10–11 लड़कों को लेकर पहुंचा और खालसा स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए बड़े भाई केशव पर भी चाकू से हमला किया गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और हमला करने वाले सभी युवक अपराधी प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। यह पूरा मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

World Volleyball Championship: अब्दुल्ला साई ने चीन

0

World Volleyball Championship: अब्दुल्ला साई ने चीन में आयोजित U17 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस टीम का हिस्सा रहे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अब्दुल्ला साई की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपेश सिन्हा ने मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने U17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पूरी भारतीय टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

गौरतलब है कि यह चैंपियनशिप 4 से 13 दिसंबर 2025 तक चीन में आयोजित हुई थी। इसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। अब्दुल्ला साई इस टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं और वे एसटीसी साई रायपुर में नियमित प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सहयोग कर रही है और आगे भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान एएसआई दीपेश सिन्हा ,एसटीसी साई रायपुर की डिप्टी डायरेक्टर गरिमा चौधरी, जो खुद लंदन ओलंपिक की खिलाड़ी रह चुकी हैं, और टीम के कोच त्रिपाठी सर भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अब्दुल्ला साई और भारतीय टीम की सफलता पर खुशी जताई।

डिप्टी डायरेक्टर गरिमा चौधरी ने कहा कि सही प्रशिक्षण, अनुशासन और सरकारी सहयोग से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। वहीं दीपेश सिन्हा ने कहा कि यह सफलता आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उपमुख्यमंत्री ने अंत में खिलाड़ियों, कोच और प्रशिक्षण संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल व हायर

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा नवंबर 2025 का परिणाम दिनांक 19 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया। छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट एवं nic.in पर देख सकते हैं।

हाई स्कूल परीक्षा में कुल 12694 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें से 11665 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 03 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। इस प्रकार 11662 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया।

– Advertisement –

हायर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 9681 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 9034 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1733 छात्र RTD योजना के अंतर्गत सम्मिलित हुए। 04 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है, जबकि 7297 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया।

हाई स्कूल परीक्षा में 43.44 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 59.44 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

अनुत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा मार्च अप्रैल 2026 के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केंद्र में सामान्य शुल्क के साथ दिनांक 15 जनवरी 2026 तक एवं विलंब शुल्क के साथ दिनांक 18 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं |

सलमान से अमिताभ तक जिनके इशारों पर थिरकते

0

ENTERTAINMENT : बॉलीवुड में कुछ ही कोरियोग्राफर ऐसे हैं जिन्होंने हर पीढ़ी और हर सुपरस्टार पर अपनी छाप छोड़ी हो, और वैभवी मर्चेंट उन्हीं में से एक हैं, जिनका जन्म 17 दिसंबर 1975 को चेन्नई में हुआ था और जिनका सफर एक साधारण शुरुआत से इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कोरियोग्राफर बनने तक पहुंचा।

डांस और कोरियोग्राफी से जुड़े परिवार में पली-बढ़ीं वैभवी ने अपने चाचा मशहूर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश को असिस्ट करते हुए करियर की नींव रखी और बचपन से ही हर डांस मूव को बारीकी से सीखती रहीं। उनका पहला बड़ा ब्रेक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सुपरहिट गाने ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ से मिला, जिसने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया और बॉलीवुड में उनकी पहचान पक्की कर दी।

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद ‘लगान’ का ‘ओ री छोरी’ और ‘बंटी और बबली’ का आइकॉनिक गाना ‘कजरा रे’ उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले गया, जिसमें ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को उनके निर्देशन में डांस करते देखना दर्शकों के लिए यादगार बन गया।

सलमान खान का ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ हो या शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’, वैभवी की कोरियोग्राफी हर बार ट्रेंड सेट करती नजर आई। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘जस्ट डांस’ जैसे रियलिटी शोज में जज बनकर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन भी दिया, और यही वजह है कि आज वैभवी मर्चेंट को पूरे सम्मान के साथ बॉलीवुड की ‘डांस गुरु’ कहा जाता है।

– Advertisement –

Ad image

सक्ती की बेटी बनी पायलट, कैप्टन आस्था अग्रवाल

0

सक्ती। CG NEWS:  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की होनहार बेटी कैप्टन आस्था अग्रवाल के पायलट बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर गुरुवार को सक्ती नगर में उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

नगरवासियों ने गर्व और उत्साह के साथ बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भव्य सम्मान जुलूस निकाला। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह फूल-मालाओं से कैप्टन आस्था अग्रवाल का स्वागत किया गया।

– Advertisement –

जुलूस अग्रसेन चौक पहुंचा, जहां कैप्टन आस्था अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर नगर की बेटी का अभिनंदन किया। लोगों ने “सक्ती की बेटी पर गर्व है” जैसे नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन आस्था अग्रवाल, सक्ती के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी अमर अग्रवाल की सुपुत्री हैं। बचपन से ही वे अत्यंत मेधावी रहीं और पायलट बनने का सपना देखती थीं। उनके इस सपने को साकार करने में परिवार, विशेष रूप से उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान और सतत सहयोग रहा।

– Advertisement –

Ad image

नगरवासियों ने कहा कि कैप्टन आस्था अग्रवाल की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे सक्ती जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता से बेटियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कैप्टन आस्था अग्रवाल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

छुईखदान में शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट

0

खैरागढ़। CG NEWS: छुईखदान थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले दो आदतन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 13 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे की है। वार्ड क्रमांक 04 पठानपारा निवासी अरशद खान (39 वर्ष) से मोटरसाइकिल से पहुंचे आसिफ खान और वासु वैष्णव ने शराब के नशे में पैसे की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

– Advertisement –

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 440/2025 दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रमों में शामिल हुए

0

CG NEWS: बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम ,सिलयारी , में बाबा गुरु घासीदास जी के शोभा यात्रा , पूजा अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|

इस अवसर पर विधायक ने गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासीयों के सुख समृद्धि व निरंतर प्रगति की कामना की और गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों को स्मरण किया।
विधायक अनुज शर्मा ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज का यह दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है। गुरु घासीदास बाबा जी एक महान संत होने के साथ ही सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि शांति, सत्य और साहस से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।

– Advertisement –

बाबा जी ने आज से सदियों पहले ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव के विरुद्ध जो अलख जगाई थी, वह आज भी हमारे समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक है। ​बाबा का संदेश ‘मनखे-मनखे’ एक समान’ ​बाबा गुरु घासीदास जी ने उस दौर में समाज को दिशा दिखाई जब समाज ऊंच-नीच, छुआछूत और पाखंड के अंधेरे में डूबा हुआ था। उन्होंने गिरौदपुरी की तपोभूमि से एक ऐसा मंत्र दिया जिसने मानवता की परिभाषा ही बदल दी “मनखे-मनखे एक समान”।

उन्होंने हमे सिखाया कि ईश्वर की नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है।’सतनाम’ का मार्ग ही जीवन का असली मार्ग है। उन्होंने न केवल मनुष्यों बल्कि पशु-पक्षियों के प्रति भी दया भाव रखने का संदेश दिया। ​
विधायक अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन में गुरुघाशीदास के लिए कविता प्रस्तुत किए सतनाम के जयकारे से पूरा बस्ती गूँज उठा

– Advertisement –

Ad image

अन्नदाताओं के हक़ में विधायक रोहित साहू एक्शन

0

कोपरा।CG NEWS:  प्रदेश में धान खरीदी अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है और किसानों के हितों की निगरानी खुद जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। इसी क्रम में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने सहसपुर धान खरीदी केंद्र में अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का सख्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में हड़कंप मच गया और अधिकारियों की जिम्मेदारी कसौटी पर दिखी।

विधायक रोहित साहू ने नमी मापक यंत्र की स्वयं जांच की और स्पष्ट निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप ही धान की खरीदी हो। उन्होंने तौल मशीनों की सटीकता भी परखी और दो टूक कहा कि किसानों को एक ग्राम का भी नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बारदाना स्टॉक, टोकन व्यवस्था और खरीदी प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली।

– Advertisement –

लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के साफ संकेत

निरीक्षण के दौरान विधायक ने केंद्र प्रभारी व अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा—

– Advertisement –

Ad image

“किसान हमारे अन्नदाता हैं। धान बेचने आए किसी भी किसान को न भटकना पड़े, न परेशान होना पड़े। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी।”

किसानों से सीधा संवाद, समस्याओं को मौके पर सुना

विधायक रोहित साहू ने केंद्र में मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया और टोकन, तौल व भुगतान से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, सोसायटी प्राधिकृत अध्यक्ष लाला साहू, सोसायटी प्रबंधक देवलाल साहू, सिर्रीखुर्द सरपंच देवेंद्र वर्मा, पूर्व सरपंच टिकेश्वर साहू, हीरालाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक का साफ संदेश—धान खरीदी में पारदर्शिता, ईमानदारी और किसान सम्मान से कोई समझौता नहीं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल लाई

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS:  रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की सतत और प्रभावी पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा प्रारंभ होने जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, व्यापारिक और निर्यात क्षेत्रों को बड़ी गति मिलेगी।

यह महत्वपूर्ण जानकारी केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा के विकास हेतु 16 जून 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार, नागर विमानन मंत्रालय तथा एएआईसीएलएएस (AAICLAS) के बीच त्रिपक्षीय समझौता संपन्न हो चुका है और इस दिशा में कार्य प्रगति पर है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के विमानपत्तनों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक प्रश्न उठाए थे। उन्होंने रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा एवं अंबिकापुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख विमानपत्तनों/हवाईपट्टियों की परिचालन स्थिति, उड़ान मार्गों की संख्या, ‘उड़ान’ योजना की प्रगति, रायपुर को अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन का दर्जा देने की समयसीमा, कार्गो व सीमा शुल्क सुविधाओं, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) केंद्र की स्थापना तथा उद्योग-अनुकूल उड़ान नीति जैसे विषयों को लोकसभा में सरकार के समक्ष मजबूती से रखा।

जिसपर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रमुख परिचालनरत घरेलू हवाईअड्डा है, जहां से वर्तमान में 14 घरेलू गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह लगभग 380 उड़ानों का संचालन हो रहा है। साथ ही, ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत जगदलपुर और बिलासपुर हवाईअड्डों के माध्यम से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को लगातार सशक्त किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन-सम्पन्न और अपार औद्योगिक संभावनाओं वाले राज्य के लिए सुदृढ़ हवाई कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा से राज्य के उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा, जिससे व्यापार, उद्योग, निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार के समन्वय से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का विमानन मानचित्र और अधिक सशक्त एवं व्यापक होगा।

लोकसभा में यह विषय प्रभावी रूप से उठाकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वे केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय मंच पर सजगता, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आवाज़ उठाने वाले सशक्त जनप्रतिनिधि हैं।