Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 208

अज्ञात वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार आदिले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दोस्त उदय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार आदिले कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरहाडबरी गांव के निवासी थे। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवान के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में थी। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी लेकर अपने गृह जिले आए थे। मनीष का एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार निवास करता है।

– Advertisement –

बुधवार, 17 दिसंबर को मनीष अपने गांव जोरहाडबरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने मित्र उदय पाल के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे, जब दोनों तोरवा इलाके के लालखदान ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मनीष के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उदय पाल को भी गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उदय पाल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक जवान के परिवार में कोहराम मच गया। गांव और इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

 

धान खरीदी केंद्र में हालात बेकाबू, हमाल

0

भरत सिंह चौहान / सक्ती। CG NEWS : जिले के पिहरिद धान खरीदी केंद्र में आज हालात बेकाबू हो गए। धान तौल और खरीदी बंद कराने को लेकर हमाल और किसानों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मंडी परिसर में सैकड़ों किसान घुस आए और भारी हंगामा खड़ा हो गया। किसान और हमाल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनसे तय मात्रा से अधिक धान तौला जा रहा था, जिसे लेकर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

गौरतलब है कि 3 दिन पहले भी किसानों ने धान खरीदी में अनियमितता और मंडी प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। आज विवाद बढ़ने के बाद धान खरीदी प्रभारी ने इस्तीफा दे दिया है। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर तैनात हैं। हालांकि, पिहरिद धान खरीदी केंद्र के बाहर अब भी किसान डटे हुए हैं और अलग से नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

– Advertisement –

गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में ड्यूटी पर

0

महासमुंद। CG NEWS : सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरोरा में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। सभी 5 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जिले के खरोरा गांव में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उपद्रवियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया।

– Advertisement –

इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने तुरंत एक्शन लिया। सिटी कोतवाली से अतिरिक्त बल भेजकर रात में ही गांव का माहौल शांत कराया गया।

मामले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी 3 फरार थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से आज दोपहर तक बचे हुए तीनों आरोपियों को भी धर दबोचा है। कुल 5 आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं।

– Advertisement –

Ad image

एएसपी प्रतिभा पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय है। गांव में अब शांति बहाल हो चुकी है और जयंती समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

पुलिस की इस तेज कार्रवाई से उपद्रवियों को सख्त संदेश गया है कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तालाब के दलदल में फंसने से हाथी शावक की मौत

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के ग्राम बंगुरसिया में हाथियों के एक दल में शामिल शावक की तालाब के दलदल में फंसकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगभग 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही थी।

वन मंडल के एसडीओ मनमोहन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात हाथियों का दल पानी पीने के लिए बड़झरिया तालाब के पास पहुंचा था। इसी दौरान एक हाथी शावक तालाब के दलदली हिस्से में फंस गया। रात में हाथियों के चिल्लाने की आवाज ग्रामीणों द्वारा सुनी गई, लेकिन झुंड की दहशत के कारण कोई भी व्यक्ति पास जाने का साहस नहीं कर सका। सुबह जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो शावक का शव तालाब के दलदल में फंसा हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही वन मंडल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शावक के शव को इंदिरा बिहार पार्क लाया गया, जहां पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शावक के शव को विधिवत दफनाया गया। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर लैब जांच हेतु रायबरेली भेजा गया है। वन विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के विचरण के दौरान सतर्क रहें, उनके रास्ते में बाधा न डालें और किसी भी तरह की सूचना तुरंत वन अमले को दें, ताकि मानव और वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके।

– Advertisement –

ALSO READ : CG NEWS : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल

महंगे शौक पुरे करने की लूटपाट, विरोध करने पर

0

रायपुर। CG NEWS : जिले के खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी। एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की गई मोबाइल, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।

पहली घटना 17 दिसंबर को तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेसर में हुई, जहां तीन अज्ञात युवकों ने दो पैदल जा रहे युवकों को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए।

– Advertisement –

दूसरी घटना इसी दिन खरोरा-रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा स्थित किंग ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने बुधवार रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM बाइक से पहुंचे। लूट की नीयत से हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले बलौदाबाजार का रास्ता पूछने के बहाने बात की, फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल छीन लिया।

आबकारी वेयर हाउस में काम करता था युवक

– Advertisement –

Ad image

जब शिवकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करता था। अपने 11 दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी करने आया था। वारदात के वक्त वह दो अन्य साथियों के साथ बाहर बैठा था, तभी यह घटना हुई।

SSP समेत क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की गई।

खरोरा मामले में आरोपी खिलेश उर्फ दादू, विक्की उर्फ विकास साहू और ओमकार साहू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तिल्दा नेवरा प्रकरण में खिलेश, विक्की और एक नाबालिग को पकड़ा गया। ये सभी आरोपी खरोरा के ही निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार जब्त किए हैं।

 

कान्हा क्लब मैदान में गूंजा

0

 

गरियाबंद। CG NEWS : खेल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन यादगार बन गया, जब कान्हा क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय होरी लाल यादव स्मृति दो दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ 20 दिसंबर 2025, सुबह 11 बजे कान्हा क्लब मैदान में हुआ। आयोजन के पहले ही दिन मैदान रोमांच, जोश और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

– Advertisement –

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रमुख रूप से—जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक शाबिर भाई, नरेंद्र देवांगन, जीडी उपासने, नपा के पूर्व अध्यक्ष गफू मेमन, नपा उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अज्जू रोहरा, एडीएसएनएल एसपी जितेंद्र चंद्रकार, एसडीओपी निशा सिन्हा, डॉ. उस्मान खान, जिला वॉलीबॉल सचिव हरमेश चावड़ा, वर्षा, आशीष तिवारी, पार्षद छगन यादव, सूरज सिन्हा, निरंजन प्रधान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

पहला मुकाबला बना रोमांच की मिसाल

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गरियाबंद खेलो इंडिया और पुलिस टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो सेट बराबरी पर खत्म किए। निर्णायक तीसरे सेट में गरियाबंद खेलो इंडिया ने 15-12 से बाज़ी मारते हुए मैच अपने नाम किया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नॉकआउट मुकाबलों का सिलसिला जारी

प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। आगे के मुकाबलों में साईं रायपुर, मध्यप्रदेश से आई टीम, कोरबा, कवर्धा और धमतरी की टीमों के बीच रोचक और कड़े संघर्ष देखने को मिलेंगे।

फाइनल मुकाबला कल शाम 7 बजे खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर ने कहा—
“स्वर्गीय होरी लाल यादव ने खेलों के क्षेत्र में युवाओं को जोड़ने का जो सपना देखा था, यह आयोजन उसी का सजीव रूप है। ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”

एडीएसएनएल एसपी जितेंद्र चंद्रकार ने कहा—
“खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का सबसे सशक्त माध्यम हैं। पुलिस और आम युवाओं का एक ही मैदान पर खेलना समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करता है।”

एसडीओपी निशा सिन्हा ने कहा—
“युवाओं को नशे और नकारात्मकता से दूर रखने में खेलों की भूमिका अहम है। यह वॉलीबॉल महाकुंभ निश्चित रूप से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देगा।”

नपा उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने कहा—
“कान्हा क्लब द्वारा किया गया यह आयोजन गरियाबंद के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। नगर पालिका हमेशा ऐसे सकारात्मक और जनहितकारी आयोजनों के साथ खड़ी रहेगी।”

, स्व. होरी लाल यादव स्मृति वॉलीबॉल महाकुंभ ने पहले ही दिन यह साबित कर दिया कि गरियाबंद की धरती खेल प्रतिभाओं से भरपूर है। अब सभी की निगाहें कल होने वाले भव्य फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां नया चैंपियन तय होगा।

रिश्तेदार के घर गई संबंध बनाने की जिद से

0

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के रिश्तेदार के घर जाने के बाद नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसके पिता की नियत बिगड़ गई और उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अमझर में आोरपी की पत्नी दबावपूर्वक संबंध बनाने की जिद से परेशान थी। वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को घर में अकेली पाकर कलयुगी पिता की नियत बिगड़ गई। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता ने घटना के बाद अपनी मां को रात में आपबीति सुनाई। सुबह पीड़िता और उसकी मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

 

CG NEWS : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, साथी घायल

– Advertisement –

Ad image

आवारा कुत्तों के प्रभावी प्रबंधन के लिए

0

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय के Sou Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 के दिनांक 7 नवंबर 2025 के अंतरिम आदेश के अनुपालन में जिले में जन-सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण एवं आवारा कुत्तों के नियंत्रण हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू की है।

इस योजना के तहत जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई की समस्त ग्राम पंचायतों में स्थित शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थान, अस्पताल, खेल परिसर, मिनी स्टेडियम, बस स्टैंड, डिपो और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थल चिन्हित किए गए हैं। चिन्हित परिसरों के प्रशासनिक प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फेंसिंग, बाउंड्री वॉल, गेट और आवश्यक अधोसंरचना विकसित कर आवारा कुत्तों के प्रवेश एवं निवास को रोके।

– Advertisement –

नोडल अधिकारी प्रत्येक चिन्हित स्थल के लिए नियुक्त किए गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी में परिसर का रख-रखाव, स्वच्छता, आवारा कुत्तों की निगरानी और 24 घंटे सुरक्षा शामिल है। नोडल अधिकारी का नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर तथा हेल्पलाइन नंबर “1100 – निदान” परिसर के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

पशुधन विकास विभाग के सहयोग से आवारा कुत्तों को तत्काल हटाना, नसबंदी एवं टीकाकरण करना और उन्हें निर्दिष्ट आश्रय स्थलों में व्यवस्थित करना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रत्येक चिन्हित स्थल का तीन माह में एक बार निरीक्षण किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

पंचायत क्षेत्र में आयोजित हाट-बाजार, मेला और अन्य कार्यक्रमों में खाने-पीने के अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन कर आवारा पशुओं के जमाव को रोका जाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय एवं जिला मार्गों से आवारा गोवंश और अन्य पशुओं को हटाकर आश्रय स्थलों में भेजने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को नोडल अधिकारी और निरीक्षणकर्ता अधिकारी बनाया गया है। जनपद पंचायत खैरागढ़ एवं छुईखदान में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस योजना के माध्यम से जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी की निगरानी में जन-सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आवारा कुत्तों से होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।

India Squad for T20 WC 2026 : भारत ने T20 विश्व

0


मुंबई: India Squad for T20 WC 2026 : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 खेला जाना है। इसकी शुरुआत 7 सितंबर को होगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। भारत टी20 विश्व कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। साउथ अफ्रीका को हराकर टीम ने पिछले साल यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। विश्व कप के बाद से खेले हर टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। अभी तक कोई भी टीम टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड नहीं कर पाई है।

शुभमन और जितेश टीम से ड्रॉप

शुभमन गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। एशिया कप में वापसी के बाद से उनका बल्ला फेल रहा था। उनकी जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही जितेश शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ईशान किशन की वापसी हुई है। ईशान की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था। उन्हें लंबे समय बाद टीम में जगह मिली है। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में भी शतक लगाया था। वह बैकअप विकेटकीपर के साथ बैकअप ओपनर हैं।

– Advertisement –

Ad image

चार ऑलराउंडर को मिली जगह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बाहर बैठने वाले रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है। सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कप्तानी है तो अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी बल्लेबाज के रूप में चुने गए हैं। अक्षर पटेल के साथ वॉशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे। तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा हैं।

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप शेड्यूल

भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ है। 7 फरवरी को भारत अपना पहला मैच अमेरिका से खेलेगा। इसके बाद 12 को नामीबिया, 15 को पाकिस्तान और 18 से नीदरलैंड्स से मुकाबला करना है।

– Advertisement –

Ad image

टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • शिवम दुबे
  • रिंकू सिंह
  • हार्दिक पंड्या
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • अक्षर पटेल (उपकप्तान)
  • जसप्रीत बुमराह
  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • कुलदीप यादव
  • वरुण चक्रवर्ती



Source link

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की

0

बिलासपुर। CG NEWS : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण बिगड़ने के कारण वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। इस हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।