Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 207

तालाब में तैरती मिली महिला की लाश…

0

बिलासपुर। CG News : न्यायधानी को रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। ये पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर की है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

– Advertisement –

पुलिस ने मौके पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Pandit Pradeep Mishra की शिवपुराण कथा में टेंट भुगतान को लेकर बवाल, पंडाल उखाड़ने की कोशिश

– Advertisement –

Ad image

Pandit Pradeep Mishra की शिवपुराण कथा में बवाल

0

दुर्ग। Pandit Pradeep Mishra : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की पांच दिवसीय शिवपुराण कथा के चौथे दिन आयोजक समिति और टेंट ठेकेदार के बीच भुगतान को लेकर जमकर विवाद हो गया। टेंट मालिक ने पैसे न मिलने के कारण पंडाल उखाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कथा मैनेजमेंट टीम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बावजूद 1.75 लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।

ठेकेदार ने क्या कहा?
विवाद की शुरुआत तब हुई जब टेंट ठेकेदार नरेंद्र कुमार साहू ने दावा किया कि 1.26 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था, लेकिन अब तक उन्हें महज 26 लाख रुपये ही मिले हैं। उन्होंने कहा, पैसे नहीं मिले तो बड़ा नुकसान होगा। हम पंडाल उखाड़ ही रहे थे, लेकिन फिलहाल आश्वासन मिला है कि शेष राशि जल्द दी जाएगी। आयोजक प्रिया साहू और भूपेंद्र रिगरी ने सफाई देते हुए कहा, यह बड़ा आयोजन है, थोड़ा मनमुटाव हो जाता है। पैसे को लेकर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, सब संभल जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कथा सुचारू रूप से चलती रही।

– Advertisement –

CG Murder : छत्तीसगढ़ में यहां बोरे में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक मौत 

पुलिस आरक्षक भर्ती में धांधली का आरोप

0

Raipur News : छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गृहमंत्री विजय शर्मा के सिविल लाइन स्थित उनके बंगले में पहुंचे है। जहां उपमुख्यमंत्री भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों से सीधे वन टू वन चर्चा करेंगे।

बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और विपक्ष की ओर से गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों को सुनने और समाधान निकालने के लिए गृहमंत्री ने अभ्यर्थियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया है।

– Advertisement –

इससे पहले 19 और 20 दिसंबर को एडीजी स्तर पर भी भर्ती से जुड़ी शिकायतों को लेकर चर्चा की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा सितंबर माह में आयोजित हुई थी, जिसमें 5,967 पदों के लिए परीक्षा कराई गई थी। हाल ही में इसके नतीजे घोषित किए गए हैं।

फिलहाल कुछ ही देर में गृहमंत्री विजय शर्मा सभी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। भर्ती प्रक्रिया को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही?

0

Nora Fatehi Accident: एक्ट्रेस नोरा फतेही का अंबोली के लिंक रोड के पास एक कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में नोरा को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जिस कार में नोरा सवार थीं, उसे एक युवक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में विनय सकपाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के शराब के नशे में होने का शक है।

हादसे के वक्त नोरा फतेही सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने जा रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अंदर नोरा को काफी झटका लगा।

– Advertisement –

Ad image

Nora Fatehi car accident latest update एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, हैलो, मैं आप सभी को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। आज मेरा एक गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। शराब के नशे में एक शख्स ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर का असर बहुत ज्यादा था और मेरा सिर कार के दरवाजे से टकरा गया था।

आगे नोरा ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत चोट आई हैं। थोड़ी सूजन हो गई है। पर मैं ठीक हूं। मैं बहुत आभारी हूं. ये बहुत बुरा हो सकता था। मैं कहना चाहती हूं कि इसीलिए आपको शराब के नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. वैसे भी मुझे शराब से नफरत है। ‘

– Advertisement –

Ad image

 

भीड़ ने Nidhi Agarwal संग की बदसलूकी, Viral हुआ Video

मंत्री की मां का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

0

रायपुर। Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पिछले कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। वही उनकी निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट के साथी केदार कश्यप की पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। 

कैबिनेट के साथी श्री केदार कश्यप जी की पूज्य माताजी श्रीमती मनकी देवी कश्यप जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में श्री केदार कश्यप जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

– Advertisement –

 

Kedarnath Kashyap Mother Death : मंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

– Advertisement –

Ad image

 

विधानसभा में ब्यास कश्यप का आक्रामक भाषण, वंदे म

0

जांजगीर-चांपा। CG News: जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। सत्र के दौरान उन्होंने 12 प्रश्नोत्तरी, 6 ध्यानाकर्षण, 1 शून्यकाल प्रश्न लगाए, वहीं ग्राम बोड़सरा में नवीन महाविद्यालय और चांपा में कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने के लिए दो याचिकाएं भी प्रस्तुत कीं।

सदन के अंतिम दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुई चर्चा में ब्यास कश्यप ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की आज़ादी की लड़ाई में प्रेरणा और देशभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत के ऐतिहासिक महत्व और 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा इसके प्रथम सार्वजनिक गायन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का गीत है।

– Advertisement –

इस दौरान मंत्री केदार कश्यप और विधायक सुशांत शुक्ला से ब्यास कश्यप की तीखी बहस भी हुई। धारा 370, कश्मीर की स्थिति, संघ और राजनीतिक दलों की भूमिका जैसे मुद्दों पर सदन में गरमागरम माहौल देखने को मिला। ब्यास कश्यप ने स्पष्ट किया कि वे किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहते, लेकिन इतिहास और वर्तमान पर दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।

ब्यास कश्यप ने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान से क्रिकेट मैच, बीसीसीआई और सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदलने जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। अंत में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् अमर है और इसे राजनीति से ऊपर रखकर सम्मान दिया जाना चाहिए। सदन में उनके वक्तव्य पर कई बार मेज थपथपाकर समर्थन भी जताया गया।

– Advertisement –

Ad image

नगर पालिका अध्यक्ष ने शासकीय विद्यालयों का

0

आरंग। CG NEWS: मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आरंग पालिका क्षेत्र में संचालित विभिन्न 02 शालाओ का निरीक्षण किया। परिसर एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा संचालित नवाचारों एवं गतिविधियों की जानकारी ली गई।

डी ग्रेड प्राप्त शासकीय प्राथमिक कन्या शाला (पुत्री शाला) सदर रोड आरंग में निरीक्षण किया और वहां द्वितीय तल पर बने जर्जर हो चुके अतिरिक्त कक्ष का मुआयना कर भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को उस अतिरिक्त कक्ष को डिस्मेंटल करने का निर्देश दिया। उसके पश्चात  भालूराम शासकीय प्राथमिक शाला बागेश्वर पारा आरंग का भी निरीक्षण किया और वहां शौचालय नहीं होने के कारण छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की असुविधाओ को देखते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

– Advertisement –

शिक्षण व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाए।निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन व निष्ठा को जीवन में अपनाने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम परमार, पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, नरेन्द्र लल्ला साहनी, छाया पार्षद नागेन्द्र विश्वकर्मा सहित उक्त दोनों संस्था में प्रधान पाठक, CAC नूतन माण्डले,सभी शिक्षक smc अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

सिर्फ 4 किलो वजन बना करियर की रुकावट,

0

Radhika Apte : बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने इंडिया टुडे से बातचीत में फिल्म इंडस्ट्री के खूबसूरती के पैमानों और वजन को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है और बताया कि कुछ किलो वजन बढ़ने की वजह से उन्हें एक बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट गंवाना पड़ा, जिसका मानसिक असर इतना गहरा था कि उन्हें थेरेपी तक लेनी पड़ी; राधिका ने कहा कि वह फिल्म खास तौर पर उनके लिए लिखी गई थी,

लेकिन एक ट्रिप के बाद जब उनका वजन 3-4 किलो बढ़ गया तो प्रोड्यूसर्स ने फोटोशूट के बाद उन्हें “बहुत मोटी” कहकर फिल्म से बाहर कर दिया, बाद में वही फिल्म हिट साबित हुई और उनकी जगह चुने गए कलाकारों का करियर शुरू हो गया; एक्ट्रेस ने माना कि यह झटका उनके लिए करियर बदलने वाला हो सकता था, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे “छिपा हुआ आशीर्वाद” माना, जिसने उन्हें और मजबूत बनाया; राधिका ने बताया कि वजन,

– Advertisement –

Ad image

उम्र और परफेक्शन को लेकर इंडस्ट्री का जुनून मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, उन्होंने बच्चे के जन्म के सिर्फ तीन महीने बाद बिना खुद को छिपाए दो फिल्मों की शूटिंग की और गर्व के साथ कैमरे का सामना किया; उम्र बढ़ने को लेकर दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए राधिका ने कहा कि पुरुषों को उम्र के साथ ‘अच्छी वाइन’ कहा जाता है, जबकि महिलाओं को बस बूढ़ा मान लिया जाता है, जो बेहद अन्यायपूर्ण है, और उन्होंने साफ कहा कि वह सतही सुंदरता के नियमों को नहीं मानतीं और नेचुरल खूबसूरती में हमेशा विश्वास रखेंगी।

ऑपरेशन निश्चय में इंटरस्टेट ड्रग लिंक उजागर

0

CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ी चोट करते हुए कोकिन तस्करी से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है; 18 दिसंबर 2025 को थाना गंज क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्ठी स्थित पुरानी शराब दुकान के पास संदिग्ध युवक से 16.56 ग्राम कोकिन (कीमत करीब 8.28 लाख रुपये) बरामद होने के बाद मोबाइल जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खेप महाराष्ट्र के गोंदिया से लाई गई थी,

जिसके आधार पर पुलिस ने गोंदिया निवासी आवेश सैय्यद (27 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया; आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 334/25 के तहत धारा 22 नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज किया गया है; एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सामने आए इन सुरागों के बाद पुलिस ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है और अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क की बाकी कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव हैं।

– Advertisement –

राम के नाम की योजनाएं नहीं तो क्या अल्लाह के

0

उत्तर प्रदेश । GRAND NEWS:  उत्तर प्रदेश के भदोही में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने हिंदुत्व, भगवान राम और हिंदू समाज की एकता को लेकर कड़ा और भावनात्मक बयान दिया, उन्होंने कहा कि अगर देश में भगवान राम के नाम की योजनाएं नहीं होंगी तो क्या अल्लाह के नाम पर योजनाएं चलाई जाएंगी,

भदोही

– Advertisement –

Ad image

भगवान राम हमारे आदर्श हैं और उनके नाम से जुड़ी योजनाओं पर आपत्ति करना गलत है; अपर्णा यादव ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि समाज की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो शस्त्र उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे; उन्होंने कहा कि हिंदू समाज तभी मजबूत रहेगा जब वह एक रहेगा, बिखराव से समाज कमजोर होता है और इसका फायदा विरोधी ताकतें उठाती हैं; उन्होंने चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान में सहयोग करने और घुसपैठियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की;

मनरेगा से भगवान राम का नाम जोड़े जाने पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भी राम के नाम को आदर्श मानते थे और ‘रघुपति राघव राजा राम’ जैसे भजन दिए, अपर्णा यादव ने इसे राम युग बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” और मुख्यमंत्री के “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे नारों को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि हिंदू समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

– Advertisement –

Ad image