Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 206

U19 Asia Cup Final: कौन हैं Sameer Minhas?

0


U19 Asia Cup Final: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज समीर मिन्हास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ 113 गेंदों में 172 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में 8 विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह मैच रविवार को दुबई के आईसीसी क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेला गया।

समीर मिन्हास टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। यह इस एशिया कप में उनका दूसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 177 रन की नाबाद पारी खेली थी, जो उनका पहला यूथ वनडे मैच था।

– Advertisement –

Ad image

Sameer Minhas का जन्म 2 दिसंबर 2006 को पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ था। वह पाकिस्तान के टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आराफात मिन्हास के छोटे भाई हैं। आराफात एक स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, जबकि समीर दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

समीर ने अंडर-13, अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली, खासतौर पर नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन को निशाना बनाया।

– Advertisement –

Ad image

समीर की पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उन्होंने सिर्फ 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि वह दोहरे शतक से चूक गए और दीपेश की धीमी गेंद पर आउट हो गए।

फिर भी, Sameer Minhas की यह पारी फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के लिए निर्णायक साबित हुई और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भविष्य के बड़े सितारे हैं।

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने भारत को दिया 348 रन का विशाल लक्ष्य, वैभव-आयुष पर रहेगी सबकी नजरें



Source link

‘छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफर’ कार्यक्रम में हुए

0

CG News : रायपुर 21 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने निगम के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश अवस्थी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने निगम की वर्तमान अध्यक्ष मोना सेन को एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कलाकार बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छालीवुड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की संस्कृति, कला और पहचान को और अधिक सशक्त रूप में स्थापित करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1957 से प्रदेश में फिल्मों के निर्माण का सिलसिला प्रारंभ हुआ। उन्होंने भूलन कांदा उपन्यास पर आधारित फिल्म “भूलन द मेज” को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जड़ें लोक संस्कृति, लोककथाओं और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी हैं, जो इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्मों के विकास को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में छालीवुड का भविष्य स्वर्णिम है और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक वर्ष प्रदेश के चहुंमुखी विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निर्माताओं और वरिष्ठ कलाकारों मोहन सुंदरानी, सतीश जैन, संतोष जैन, मनोज वर्मा, अनुज शर्मा और प्रेम चंद्राकर को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष  मोना सेन ने मुख्यमंत्री साय का अभिनंदन करते हुए निगम के पुनर्गठन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर छइंहा भुइंया” के निर्माता  सतीश जैन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के समग्र और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायकगण सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में कलाकार, निर्माता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Who Is Sameer Minhas? Pakistan U19 Batter Who Smashed 172

0


Who Is Sameer Minhas? : Pakistan Under-19 opener Sameer Minhas produced a sensational performance in the U19 Asia Cup 2025 final, scoring a brilliant 172 runs off 113 balls against India. His knock helped Pakistan post a huge total of 347 for 8 in the high-voltage final played at the ICC Cricket Academy Ground in Dubai on Sunday.

Sameer Minhas was once again at his best, registering his second century of the tournament. His aggressive innings put the Indian team under massive pressure, as he attacked almost every bowler and dominated the game from the start.

– Advertisement –

Ad image

Sameer Minhas is the younger brother of Pakistan T20I player Arafat Minhas, who has already represented the senior national team. While Arafat is a slow left-arm orthodox bowler, Sameer is a right-handed opening batter who can also bowl leg-break googlies.

Born on December 2, 2006, in Multan, Pakistan, Sameer has steadily risen through the age-group ranks. He has played for Multan Region Under-13, Southern Punjab Under-16, and Multan Under-19 teams before earning his place in Pakistan’s U19 side.

– Advertisement –

Ad image

Earlier in the tournament, Sameer grabbed attention by scoring an unbeaten 177 off 148 balls against Malaysia in his maiden Youth ODI. He also played a key role in the semi-final with an unbeaten half-century.

In the final against India, Sameer’s innings included 17 boundaries and nine sixes. He brought up his century in just 71 balls and looked set for a double hundred before being dismissed by a slower delivery from Deepesh Devendran.

Despite missing out on a double century, Sameer Minhas’ explosive knock stood out as one of the finest performances of the tournament, marking him as a rising star in Pakistan cricket.

U19 Asia Cup Final: कौन हैं Sameer Minhas? जिनके बल्ले से निकली 172 रन की धमाकेदार पारी



Source link

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: चैम्पियन बनी पकिस्तान

0

 

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: दुबई में खेले जा रहे 2025 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान की अंडर 19 टीम एशिया की चैंपियन बनी है। भारतीय टीम 348 रन के लक्ष्य के सामने 156 रन पर सिमट गई।

– Advertisement –

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 347 का स्कोर खड़ा किया। भारत को जीत के लिए 348 रन बनाने थे। फैंस की वैभव से उम्मीदें थी। लेकिन भारतीय टीम 156 पर ऑल-आउट हुई और 191 रनों से मैच हार गई।

खिताबी मुकाबले में 348 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। भारत के लिए गेंदबाज दीपेश ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। वहीं उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बनाए। जबकि एरोन जॉर्ज ने 16 रन बनाए। खिलान ने 13 और अभिज्ञान कुंडु ने 13 रनों की पारी खेली।

– Advertisement –

Ad image

टीम इंडिया ने 32 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। कप्तान आयूष 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद एरोन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इसी स्कोर पर वैभव का भी विकेट गंवा दिया। इसके बाद भारत की आधी टीम 68 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी।

Who Is Sameer Minhas? Pakistan U19 Batter Who Smashed 172 Against India in Asia Cup Final

 

समीर मिन्हास ने ठोका शतक

पाकिस्ता के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने एक बार फिर शानदार प्रतिभा की झलक दिखाते हुए शतक जड़ दिया जिससे पाकिस्तान ने रविवार को अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 347 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रन बनाए।

 

 

राईस मिल में मजदूर की मौत, मुआवजे

0

राजनांदगांव। CG NEWS : जिले के चिचोला क्षेत्र में स्थित गुरुदेव राईस मिल में शनिवार की रात हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हो गया। इसके बाद आज क्षेत्र के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम करते हुए 50-50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की ।

चिचोला स्थित गुरूदेव राईस मिल में शनिवार की शाम चावल स्टोर होने वाला टापर चावल सहित नीचे आ गिरा। इस दौरान नीचे मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें ग्राम मोतीपुर निवासी मुकेश कंवर दब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चावल में एक अन्य मजदूर दब गया था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है । राइस मिल प्रबंधन द्वारा मृतक और घायल व्यक्ति के परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई । जिसके बाद आज पुलिस प्रशासन के माध्यम से सूचना मिलने पर मोतीपुर ग्राम के सैकड़ो ग्रामीण राइस मिल पहुंचे और इसके सामने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया।

– Advertisement –

ग्रामीणों द्वारा मृतक और घायल के परिजन को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते हुए चक्का जाम किया गया । इधर चक्का जाम करने से नेशनल हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस बल ने काफी समझाई थी, लेकिन ग्रामीण नहीं हटे इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई और चक्का जाम हटाया गया। इस मामले में राजनांदगांव के एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ।

 

– Advertisement –

Ad image

कौन हैं Sameer Minhas ?

0

Sameer Minhas World Record : अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टॉस गंवाने के बावजूद पाकिस्तान ने भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल है, जिसकी इबारत लिखी पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने जिन्होंने पाकिस्तान की ओर से अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेल दी और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। चलिए एक-एक उनके रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

पाकिस्तान का रिकॉर्ड स्कोर
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान ने समीर मिन्हास की धमाकेदार पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

– Advertisement –

भारत ने जीता टॉस
भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से भले ही पहला विकेट जल्द गिर गया हो, लेकिन उसके बाद पाकिस्तान के हर बल्लेबाज ने अपना योगदान दिया और अपनी टीम को एक सेफ स्कोर तक पहुंचा दिया।

71 गेंद में शतक
समीर मिन्हास की विस्फोटक पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना शतक केवल 71 गेंद में पूरा किया। उन्होंने 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से यह सेंचुरी पूरी की।

– Advertisement –

Ad image

समीर मिन्हास की मैराथन पारी
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज ने 152.21 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंद में 172 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 9 छक्के लगाए। यह अंडर-19 एशिया कप में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

बाउंड्री का नया रिकॉर्ड
समीर मिन्हास ने 172 रन की पारी के दौरान 17 चौके और 9 छक्के लगाए। 172 रन में से 122 रन उन्होंने बाउंड्री के माध्यम से बनाए। किसी एक पारी में पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा बाउंड्री से बनाया गया यह सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड भी है।

अहमद हुसैन के साथ शतकीय साझेदारी
समीर मिन्हास ने अहमद हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 गेंद में 137 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी के दौरान मिन्हास ने 75 और हुसैन ने 56 रन बनाए।

समीर मिन्हास ने रचा इतिहास
समीर ने इस पारी के दम पर अंडर-19 एशिया कप में 450 रन भी पूरे कर लिए। वह 200 की औसत से एक एडिशन में 450 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

 

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0

धमतरी। CG Accident : धमतरी जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। परसूली मार्ग पर रेत से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात हुआ। मृतक युवक की पहचान सारंगपुरी निवासी डीगेश यादव के रूप में हुई है। डीगेश धमतरी में काम करता था और रात में काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।

– Advertisement –

इसी दौरान परसूली मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीगेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर में पहली बार आयोजित होगा “केरा वैन फेस्ट”

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन को नए आयाम देने की दिशा में एक अनूठी पहल के रूप में “कैरा वैन फेस्ट‘‘ का आयोजन 22 दिसंबर 2025 को अरन्यम्म रिसॉर्ट, माना बस्ती, माना तूता रोड, रायपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रायोजन में तथा ओवरलैंडर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न होगा। इस आयोजन की थीम है-‘‘अ शार्ट जर्नी इन टू द हार्ट ऑफ छत्तीसगढ़‘‘

शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस विशेष फेस्टिवल में एडवेंचर, नेचर और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। कैरा वैन फेस्ट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को कैरा वैन टूरिज्म, कैंपिंग और अनुभवात्मक यात्रा के एक नए और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं हैं, नाइट कैंपिंग, स्टारगेजिंग, बॉलीवुड म्यूजिक और स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यंजन हैं। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है और इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।

कैरावैन एक विशेष प्रकार का वाहन होता है जो कैंपिंग और लंबी यात्राओं के लिए तैयार किया जाता है, जिसमें रहने, खाने-पीने और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था होती है। यह स्व-निर्भर यात्रा का प्रतीक है, जहां यात्री बिना होटल पर निर्भर हुए सड़क मार्ग से दूरस्थ स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन के संदर्भ में, विशेष रूप से तैयार की गई कैरावैन इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण होगी, जो राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को अनुभवजन्य तरीके से पेश करेगी।

कैरावैन पर्यटन से राज्य के जंगलों, झरनों और पर्यटन क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी, जिससे अनुभवजन्य यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। यह युवा घुमक्कड़ों और स्थलयात्रा समुदाय (ओवरलैंडिंग कम्युनिटी) को आकर्षित कर पर्यटन आय बढ़ाएगा। आने वाले समय में कैरावैन रूट्स विकसित होने से स्थानीय रोजगार और इको-टूरिज्म को मजबूती मिलेगी।

यह फेस्ट खास तौर पर युवाओं, ट्रैवल एंथूजियास्ट्स और ओवरलैंडिंग कम्युनिटी के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे लोग छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और   सांस्कृतिक विविधता को एक नए अनुभव के साथ महसूस कर सकेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन एनएम इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। अरन्यम्म रिसॉर्ट इस आयोजन का हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है और इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएसन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा समर्थित है। आयोजकों ने ट्रैवल ब्लॉगर्स, एडवेंचर प्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस अनूठे आयोजन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ के “दिल” की इस छोटी लेकिन यादगार यात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु 88275-36363 पर संपर्क किया जा सकता है।

नक्सल ऑपरेशन के दौरान अचानक चली सर्विस राइफल,

0

नारायणपुर। CG NEWS : जिले में DRG के एक जवान की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई और गोली सिर पर जा लगी। इस घटना में जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार यानि आज सुबह की है। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आज 21 दिसंबर की सुबह जवान ऑपरेशन से कड़ेनार कैंप पहुंचे थे। जहां DRG जवान बलदेव सिंह हुर्रा की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई थी।

– Advertisement –

जवान के सिर पर गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद साथियों ने उसे धौड़ाई के अस्पताल लाया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई है।

जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। जिसके बाद पार्थिव शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है। पूरी जानकारी अलग से दी जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने भारत को

0

U19 Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: दुबई में खेले जा रहे 2025 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 348 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए।

पाकिस्तान की शुरुआत तेज रही और एक समय टीम का स्कोर 43 ओवर में 3 विकेट पर 300 रन के पार पहुंच चुका था। हालांकि, अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 350 रन के अंदर रोक लिया।

– Advertisement –

पाकिस्तान की ओर से ओपनर समीर मिन्हास ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 113 गेंदों में 172 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अहमद हुसैन ने 56 रन और उस्मान खान ने 35 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में दीपेश देवेन्द्रन सबसे सफल रहे। उन्होंने 10 ओवर में 83 रन देकर 3 विकेट झटके। खिलन पटेल और हेनल पटेल को 2-2 विकेट मिले।

– Advertisement –

Ad image

भारत को अब खिताब जीतने के लिए अंडर-19 एशिया कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा। टीम को वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।