Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 205

मनरेगा का नाम बदला, कांग्रेस का हल्लाबोल

0

रायपुर। Raipur News : मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना कुछ ही देर में रायपुर के आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शुरू होगा।

धरना प्रदर्शन में रायपुर शहर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना का नाम बदलना गलत है और इसका विरोध किया जाएगा। मौके पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा।

– Advertisement –

सड़क बन गई, मुआवजा देना भूल गया

0

सक्ति। CG NEWS: जैजैपुर ब्लॉक से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एशियन डेवलपमेंट बैंक यानी एडीबी द्वारा बनाई गई सड़क में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा आज तक किसान को नहीं मिला है।
बोड़सरा गांव के रहने वाले किसान बहरता यादव की करीब 5 डिसमिल जमीन सड़क निर्माण में चली गई, लेकिन बीते 6 वर्षों से मुआवजा नहीं मिलने से पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है।

मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसान और उसके परिजनों ने जैजैपुर–मालखरौदा मार्ग पर मकान निर्माण शुरू कर दिया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

– Advertisement –

मामला ग्राम बोड़सरा का है, जहां खसरा क्रमांक 334/3 और 358/2 की कुल 5 डिसमिल जमीन एशियन डेवलपमेंट बैंक के सड़क निर्माण में अधिग्रहित की गई थी।

पीड़ित परिवार ने तहसीलदार, एसडीएम से लेकर जिला कलेक्टर तक कई बार आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा एडीबी प्रबंधन को पत्र भी लिखा गया, लेकिन एडीबी प्रबंधन ने हैरान करने वाला जवाब देते हुए मामले की जानकारी से ही इनकार कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

लगातार अनदेखी से नाराज होकर पीड़ित परिवार ने विरोध स्वरूप सड़क पर मकान निर्माण शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही तहसीलदार और जैजैपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब एडीबी प्रबंधन जिला कलेक्टर की बात नहीं मान रहा, तो आम किसान की कौन सुनेगा।

इस पूरे मामले में एडीबी विभाग और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही साफ तौर पर सामने आ रही है, जहां एक किसान अपनी जमीन खोने के बाद भी मुआवजे के लिए 6 साल से संघर्ष कर रहा है।
अब सवाल यह है कि आखिर कब मिलेगा पीड़ित किसान को उसका हक!

पोस्ट ऑफिस में 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी!

0

जांजगीर–चांपा CRIME NEWS: पोस्ट ऑफिस धोखाधड़ी मामले में चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और थाना चांपा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी एजेंट दीपक कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्रार्थी राजकुमार देवांगन, निवासी चरण नगर चांपा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 से उसने पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते खुलवाए थे।

वह अपनी मासिक किस्त ₹1500 पोस्ट ऑफिस एजेंट दीपक देवांगन के माध्यम से जमा करता था। कुल ₹66,000 जमा कराने के बावजूद केवल ₹6,900 ही खाते में जमा हुए, जबकि शेष राशि आरोपी ने फर्जी एंट्री, जाली हस्ताक्षर और फर्जी सील लगाकर हड़प ली।

– Advertisement –

जांच में सामने आया कि आरोपी ने इसी तरह लगभग 200 खाताधारकों से बीते पाँच वर्षों में 1 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी की रकम ऑनलाइन बेटिंग एप में हारने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से एक मोबाइल, दो फर्जी सिम, चार बैंक खाते, करीब 150 पोस्ट ऑफिस खाते, एजेंट लाइसेंस सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और खाताधारकों से जुड़ी विस्तृत जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV लगाने युवा कांग्रेस का

0

रायपुर। CG NEWS:  रायपुर के ऑक्सीज़ोन पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर आज उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज़ खान ने किया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 19 एकड़ में फैला ऑक्सीज़ोन पार्क शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां रोज़ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घूमने आते हैं। ऐसे में पार्क में CCTV कैमरे लगाए जाना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक घटना पर रोक लगाई जा सके।

– Advertisement –

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रशासन और नगर निगम से मांग की गई कि जल्द से जल्द पार्क में CCTV कैमरे लगाए जाएं। युवा कांग्रेस का कहना है कि कैमरे लगने से लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रहेगा।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज़ खान ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV कैमरे नहीं लगाए गए, तो वे पुराने CCTV कैमरे लेकर नगर निगम महापौर को भेंट करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने निगम के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय राजेश अवस्थी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने निगम की वर्तमान अध्यक्ष मोना सेन को एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कलाकार बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छालीवुड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ी फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की संस्कृति, कला और पहचान को और अधिक सशक्त रूप में स्थापित करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1957 से प्रदेश में फिल्मों के निर्माण का सिलसिला प्रारंभ हुआ। उन्होंने भूलन कांदा उपन्यास पर आधारित फिल्म “भूलन द मेज” को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जड़ें लोक संस्कृति, लोककथाओं और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी हैं, जो इसे विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी फिल्मों के विकास को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में छालीवुड का भविष्य स्वर्णिम है और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक वर्ष प्रदेश के चहुंमुखी विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी फिल्म विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निर्माताओं और वरिष्ठ कलाकारों मोहन सुंदरानी, सतीश जैन, संतोष जैन, मनोज वर्मा, अनुज शर्मा और प्रेम चंद्राकर को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन ने मुख्यमंत्री साय का अभिनंदन करते हुए निगम के पुनर्गठन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर छइंहा भुइंया” के निर्माता सतीश जैन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के समग्र और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायकगण सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में कलाकार, निर्माता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

The post CG NEWS: छत्तीसगढ़ी सिनेमा हमारी लोकसंस्कृति और अस्मिता का जीवंत दस्तावेज – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय appeared first on Grand News.

ENTERTAINMENT : ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी

0

ENTERTAINMENT : साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से कियारा आडवाणी का पहला लुक रविवार को सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गीथू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था और अब कियारा के लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

पोस्टर में कियारा ब्लैक ऑफ-शोल्डर, थाई-हाई स्लिट गाउन में डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट के बीच खड़ी नजर आ रही हैं, चेहरे पर गहरी भावनाएं हैं और आंखों से आंसू बहते दिख रहे हैं, जिसे देखकर फैंस उनके इस अवतार की तुलना डीसी के मशहूर किरदार हार्ली क्विन से कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

खास बात यह है कि मां बनने के बाद टॉक्सिक कियारा आडवाणी की दूसरी फिल्म है, इससे पहले वह वॉर 2 की शूटिंग कर चुकी हैं और अब 2026 में यश के साथ दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म में यश और कियारा के अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है और यह 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर छह भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसका सीधा टकराव रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होगा, जिसका पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर पहले ही रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर चुका है।

CG NEWS: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

0

रायगढ़। CG NEWS: इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब युवती प्रिंसी का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने जब प्रिंसी को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलने पर यह दर्दनाक दृश्य सामने आया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंसी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य किसी दबाव में तो नहीं थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है, तो इसे हल्के में न लें, यह एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें या टेलिमानस हेल्पलाइन 1800914416 पर कॉल करें। यहां आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए आवश्यक परामर्श देंगे। याद रखिए—जान है तो जहान है।

The post CG NEWS: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी appeared first on Grand News.

CG NEWS: धरसींवा में SIR बैठक—‘सही वोटर लिस्ट ही सबसे बड़ा देशभक्ति का प्रमाण’, विधायक अनुज शर्मा का बड़ा संदेश

0

धरसींवा।  CG NEWS: आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम सारागांव में (SIR) के विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित किया गया था| जिसमें मुख्य प्रभारी के रूप में सुरेंद्र पाटनी व विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए| इस बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी,बूथ के कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के महत्व को बताया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज हम लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव की तैयारी के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़े हैं। भारत का संविधान हमें ‘मतदान’ का जो अधिकार देता है, वह केवल एक उंगली पर लगी स्याही नहीं है, बल्कि देश के भविष्य को चुनने की सबसे बड़ी शक्ति है। ​इसी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए पूरे प्रदेश में “विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) कार्यक्रम किया जा रहा है।

​इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं की ​एक जीवंत लोकतंत्र के लिए यह अनिवार्य है कि हमारी मतदाता सूची (Electoral Roll) पूरी तरह से शुद्ध और अपडेटेड हो। इस अभियान के दौरान हमारा ध्यान मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर रहना चाहिए कि ​नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना मुख्य रूप से जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें मतदाता सूची से जोड़ना। ​नामों में सुधार करवाना, यदि किसी के नाम, पते या विवरण में कोई त्रुटि है, तो उसे ठीक करना।मतदाता ​सूची का शुद्धिकरण, जो लोग अब हमारे बीच नहीं रहे या स्थान परिवर्तन कर चुके हैं, उनके नाम सूची से हटाना ताकि कोई भी फर्जी मतदान न हो सके। ​

मेरे युवा साथियों से विशेष अपील हैं की आप इस देश की नई ऊर्जा हैं। यदि आप 18 वर्ष के हो चुके हैं और आपका नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं है, तो आप अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से पीछे छूट रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि Form-6 भरें और गर्व के साथ मतदाता बनें।

याद रखिए, “आपका वोट, आपकी आवाज है।” हमारे सभी बूथ के BLA भी घर-घर जाकर इस कार्य में BLO की सहायता करेंगे।​ एक जागरूक मतदाता ही एक सशक्त प्रदेश और राष्ट्र का निर्माण करता है। आइए, इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएं और लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करें।

इस बैठक में प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, विधायक अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, संतोष शुक्ला, बी आर शुक्ला, नवीन अग्रवाल, टिकेश्वर् मनहरे, के के वर्मा सहित बूथ के अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र प्रभारी,बूथ एजेंट सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित

The post CG NEWS: धरसींवा में SIR बैठक—‘सही वोटर लिस्ट ही सबसे बड़ा देशभक्ति का प्रमाण’, विधायक अनुज शर्मा का बड़ा संदेश appeared first on Grand News.

फरसगांव प्रथम आगमन पर नवनिर्वाचित लघुवनोपज

0

कोंडागांव CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम शनिवार को फरसगांव पहुंचे, जहां रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया।

स्वागत उपरांत रूपसाय सलाम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने शासन की योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, वन प्रबंधन समितियों के सशक्तिकरण तथा लघुवनोपज आधारित आजीविका बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

– Advertisement –

अपने संबोधन में  सलाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वही आगे कहा कि वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, जिला महामंत्री विजय पोया, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, जिला उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम , नगर पंचायत उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, मंडल महामंत्री प्रवीण राव, पार्षद विनोद पांडे, तरुण साना, गणेश जायसवाल, सुजीत सक्सेना, हलाल नेताम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा बने ‘विख्यात निशानेबाज’,

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज अयान ख्वाजा ने एक बार फिर अपनी अचूक दृष्टि, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (दिनांक 11 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026) में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अयान ख्वाजा ने “विख्यात निशानेबाज” की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो उनके खेल जीवन की एक बड़ी और निर्णायक उपलब्धि मानी जा रही है।
अयान ख्वाजा का यह प्रदर्शन अचानक नहीं है, बल्कि वर्षों की साधना, निरंतर अभ्यास और प्रतियोगी अनुभव का परिणाम है। इससे पूर्व वे देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं, भोपाल ऑल इंडिया ओपन राइफल प्रतियोगिता में उन्होंने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर अपनी निरंतरता और उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।
लगातार राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर अयान ख्वाजा ने न केवल अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाई है, बल्कि सम्पूर्ण भारत में छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही समर्पण और अनुशासन बना रहा, तो आने वाले समय में अयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि अयान ख्वाजा को यह सफलता अपने मार्गदर्शकों अहमद अली चिश्ती (रायपुर) एवं नीरज निखिल साइमन (भिलाई) से प्राप्त सशक्त प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और मानसिक मजबूती के कारण मिली है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और प्रदेशवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।