Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 204

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया

0

रायपुर। 22 दिसंबर 2025: CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि “जो कहा था, वह किया – और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील और परिणामकारी निर्णय लिए हैं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान और बीते दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष अंतरण अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई।

– Advertisement –

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती तंत्र, 32 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, लोक सेवा आयोग में पारदर्शिता, नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना और आईटीआई के आधुनिकीकरण जैसे कदमों को उन्होंने “भविष्य-निर्माण की नींव” बताया। महिलाओं के स्वावलंबन हेतु महतारी वंदन योजना और महतारी सदन, पीएम जनमन के तहत 70 लाख परिवारों को लाभ तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण को उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है, 32 अमृत स्टेशन वर्ल्ड-क्लास मानकों पर विकसित हो रहे हैं और आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम-किसान जैसी योजनाओं का व्यापक लाभ आमजन तक पहुंचा है।

हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, चरण पादुका सहित अनेक योजनाओं से विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद की कमर तोड़ने और नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। सुरक्षा, पुनर्वास और विकास – तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति से शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अवसरों का राज्य मिल सके।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और विकास के सभी कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरकार ने लोकतंत्र, जनविश्वास और सुशासन को सुदृढ़ किया है। विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास के नए मानक गढ़ रहा है। जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के रिपोर्ट-कार्ड और “सेवा के 2 साल” पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करते हुए कोसा और कांसा भेंटकर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत-अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में बीते दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन हुआ।

केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, शिक्षा, महिला-बाल विकास, जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता सहित कई स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सुना। कार्यक्रम में पीएम आवास योजनांतर्गत लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

कहानी अभी खत्म नहीं हुई…अजय देवगन की

0

Drishyam 3:  बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर अपनी सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी ‘दृश्यम’ के तीसरे और आखिरी पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं, जिसका आज मेकर्स ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी गई है; लंबे समय से ‘दृश्यम 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है,

क्योंकि फिल्म को 2 अक्टूबर 2026, यानी गांधी जयंती के दिन रिलीज करने का फैसला लिया गया है—एक ऐसी तारीख जो दृश्यम की कहानी से पहले से ही गहराई से जुड़ी हुई है; मेकर्स द्वारा जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के टीज़र वीडियो में अजय देवगन के किरदार विजय सलगांवकर का दमदार वॉइसओवर सुनाई देता है, जिसमें वह अपने परिवार को ही अपना सच और सही बताता नजर आता है, वहीं टीज़र में अब तक की पूरी दृश्यम सीरीज़ की झलक दिखाई गई है,

– Advertisement –

Ad image

जो दर्शकों को फिर से उस रहस्यमयी और तनाव से भरी दुनिया में ले जाती है; टीज़र के अंत में विजय का संवाद—“जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर… एक दीवार बनकर, कहानी अभी खत्म नहीं हुई है”—फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट साफ देखी जा रही है; फिल्म का निर्देशन एक बार फिर अभिषेक पाठक ने किया है और माना जा रहा है कि तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी,

– Advertisement –

Ad image

ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि विजय सलगांवकर इस बार कानून और सच्चाई के जाल से खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाता है; साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या इस पार्ट में अक्षय खन्ना की वापसी होगी या कहानी किसी नए मोड़ पर जाएगी; गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ मूल रूप से एक मलयालम फिल्म है, जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे, और इसका हिंदी वर्जन 2015 में रिलीज होकर सुपरहिट साबित हुआ था, जबकि 2022 में आए दूसरे पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, अब मेकर्स तीसरे पार्ट के जरिए इस कहानी को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में हैं; वहीं दूसरी ओर, मलयालम इंडस्ट्री में भी मोहनलाल ने ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे साफ है कि आने वाले समय में दर्शकों को एक बार फिर सस्पेंस, इमोशन और दिमाग घुमा देने वाली कहानी देखने को मिलने वाली है।

रायपुर के युवाओं में छाया ड्रग्स का खुमार

0

रायपुर। Raipur Video : राजधानी रायपुर में युवक-युवती का ड्रग्स, पैसे और मोबाइल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह 17 सेकेंड का वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करता दिख रहा है, जबकि युवती वीडियो बनाते हुए गालियां देती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में टेबल पर मोबाइल, नकदी और नशे का सामान रखा दिखाई दे रहा है। टेबल पर कई लाइन खिंची हुई नजर आ रही हैं और पास में एक कार्ड भी रखा है। बताया जा रहा है कि वीडियो युवती ने खुद बनाया है।

– Advertisement –

गौरतलब है कि करीब 6 महीने पहले भी रायपुर में इस तरह के वीडियो सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 79 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और करोड़ों रुपये का सामान जब्त किया गया था। उस कार्रवाई के बाद कुछ समय तक गतिविधियां थमी थीं, लेकिन नए साल के पहले फिर से नशे का कारोबार सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस इस मामले की एंड-टू-एंड जांच कर रही है और नशे से जुड़े वायरल वीडियो की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो –

 

प्रधान आरक्षक से मारपीट करने वाले 4 गिरफ्तार

0

CG Crime : दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरधा में पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक से नशे में धुत युवकों ने जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : Raipur Breaking : रायपुर में यहां मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

– Advertisement –

दरअसल, शनिवार को ग्राम खेरधा में घासीदास जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जामुल थाना से प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी सहित पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।

इसी दौरान सतनाम भवन के पास कुछ युवक नशे की हालत में आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ता देख प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवंशी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी से विवाद करते हुए एक राय होकर उन पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

घटना में प्रधान आरक्षक के चेहरे, आंख और हाथ में चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने धारा 21(1), 132, 221, 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहवाग बंजारे उर्फ भगत, भूपेंद्र, जितेश और चंदन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

CG Ration Card eKYC : छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर, जनवरी से इन लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन 

 

 

Bilaspur Vande Bharat Train: बिलासपुर से दिल्ली-मुंबई दौड़ेगी

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Bilaspur Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से नई दिल्ली और मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग बिना पुष्टि के इस खबर को तेजी से शेयर कर रहे हैं। नतीजा यह है कि यात्रियों के बीच उम्मीदों के साथ-साथ भ्रम की स्थिति भी बन गई है।

ये भी पढ़ें : CG Ration Card eKYC : छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर, जनवरी से इन लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन 

– Advertisement –

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिलासपुर से सीधे नई दिल्ली और मुंबई के लिए वंदे भारत (Vande Bharat Train) एक्सप्रेस जल्द ही शुरू होने वाली है। कुछ पोस्ट्स में तो कथित टाइम टेबल और रूट की जानकारी भी साझा की जा रही है। इससे कई यात्री टिकट बुकिंग और यात्रा की योजना बनाने लगे हैं। लेकिन जब इन वायरल दावों की सच्चाई की पड़ताल की गई, तो हकीकत कुछ और ही निकली।

बिलासपुर रेल मंडल ने सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि फिलहाल बिलासपुर से नई दिल्ली और मुंबई के लिए किसी भी नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों का रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है।

– Advertisement –

Ad image

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अफवाहें यात्रियों को गुमराह करती हैं और अनावश्यक भ्रम पैदा करती हैं। यदि भविष्य में किसी नई ट्रेन को शुरू करने या किसी रूट में बदलाव का निर्णय लिया जाता है, तो उसकी जानकारी रेलवे बोर्ड और संबंधित रेल मंडल द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी खबर पर आंख बंद कर भरोसा न करें। टिकट बुकिंग या यात्रा से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नोटिफिकेशन या अधिकृत स्रोत से ही जानकारी लें।

CG Ration Card eKYC : छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर, जनवरी से इन लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन 

 

फिलहाल बिलासपुर से नई दिल्ली और मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन चलने की खबर महज अफवाह है। ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने और सही जानकारी के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

 

CG News : सुकमा में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

0

सुकमा। CG News : जिले में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 21 दिसंबर को सीआरपीएफ की 150 बटालियन की जी/एफ कंपनी और सुकमा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मीनागट्टा के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की अवैध हथियार और विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री का पता लगाकर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें : CG Ration Card eKYC : छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर, जनवरी से इन लाखों परिवारों को नहीं मिलेगा राशन 

सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से नक्सलियों द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसका इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

इस कार्रवाई से नक्सलियों की सप्लाई और हथियार निर्माण क्षमता को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में लगातार रणनीतिक तरीके से एंटी नक्सल अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक जिले में 599 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 460 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 71 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुकमा ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही भटके हुए नक्सलियों से अपील की गई है कि वे “पूना मार्गेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान से जुड़कर मुख्यधारा में लौटें।

बरामद सामग्री में –

•सिंगल शॉट राइफल – 08 नग
•12 बोर कारतूस – 15 नग
•इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 05 नग
•कॉर्डेक्स वायर – 30 मीटर
•सेफ्टी फ्यूज – 30 मीटर
•पीईके विस्फोटक – 02 किलोग्राम
•एएनएफओ विस्फोटक – 01 किलोग्राम
•अमोनियम नाइट्रेट – 10 किलोग्राम
•वायरलेस वीएचएफ सेट – 08 नग
•मल्टीमीटर – 01 नग
•वेल्डिंग मशीन – 01 नग
•कटर मशीन – 01 नग
•नक्सली वर्दी एवं वर्दी निर्माण सामग्री
•नक्सली साहित्य
•हथियार निर्माण से संबंधित अन्य भारी मात्रा में सामग्री

The post CG News : सुकमा में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद appeared first on Grand News.

युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने सरकंडा क्षेत्र की एक युवती की जिंदगी को गहरे आघात में बदल दिया। युवक ने पहले प्रेम का झांसा दिया, फिर सुनसान स्थान पर लेजाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

– Advertisement –

सुनसान जगह ले जाकर लूटी इज्जत 

यह पूरा मामला सरकंडा क्षेत्र का है, यहां की एक युवती की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर बेलगहना के सोनपुरी निवासी अरुण कुमार भानु से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ युवक ने प्रेम संबंध का झांसा दिया और विश्वास हासिल कर लिया। 9 सितंबर 2024 को आरोपी बाइक से युवती को घुमाने के बहाने बिलासपुर लेकर आया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने अपने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और इसके बाद वीडियो दिखाकर युवती पर बार–बार मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

– Advertisement –

Ad image

 

जब युवती ने आरोपी से विवाह की बात कही तो उसका व्यवहार हिंसक हो गया। आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा और आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई। अंततः उसने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

 

Raipur Breaking : रायपुर में यहां मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

 

 

सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा

0

रायपुर 22 दिसंबर 2025/CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया।

रायपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या

0

रायपुर। Raipur Murder : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सतनाम चौक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जयंती समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डांस करने को लेकर नीतिल खरे की कुछ नाबालिगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

– Advertisement –

हमला गंभीर होने के कारण नीतिल खरे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

0

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 दिसम्बर को  जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। जनादेश परब में जनता-जनार्दन के समक्ष छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

जनादेश परब के अवसर पर जांजगीर के पुलिस लाईन में आयोजित की जा रही विशाल आमसभा को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

– Advertisement –

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े व विधायक ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी
जनादेश परब में सरकार के दो वर्षों की निरंतर सेवा और निरंतर विकास की झलक विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए आकर्षक प्रदर्शनी में देखने को मिलेगी एवं प्रदर्शनी में पीएम सूर्यघर योजना तथा योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसी तरह किसान सम्मान निधि, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान सीधे लाभ और प्रक्रियाओं को समझ सकें। डिजिटल और नवाचारी शिक्षा, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पीएम एवं विद्या जैसी योजनाओं के माध्यम से स्मार्ट स्कूल-सशक्त छात्र-उज्ज्वल भविष्य” की अवधारणा गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा की झलक देखने को मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, महतारी वंदन, सुपोषण अभियान एवं बाल कल्याण योजनाओं, सिंचाई योजनाओं और जल प्रबंधन, मत्स्य उत्पादन, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाने हेतु एक मॉडल देखने को मिलेगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।