Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 203

Viral News:अवतार 3’ में गोविंदा का कैमियो? सोशल मीडिया

0

Viral News: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ भले ही भारत में रिलीज हो चुकी हो, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर 90s के सुपरस्टार गोविंदा का एक AI से बना वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के नावी किरदारों की तरह नीले अवतार में नजर आ रहे हैं और हिंदी में अपने सुपरहिट डायलॉग्स बोलते दिखाई दे रहे हैं; इन वायरल क्लिप्स में गोविंदा का देसी अंदाज देखकर फैंस ठहाके लगा रहे हैं

– Advertisement –

Ad image

और मजाक में कह रहे हैं कि गोविंदा का अब ‘अवतार 4’ में एक्सटेंडेड कैमियो तय है, जबकि हकीकत यह है कि ये सभी वीडियो पूरी तरह AI तकनीक से बनाए गए हैं; सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा के पुराने उस बयान को भी याद दिला रहे हैं,

जिसमें उन्होंने दावा किया था कि साल 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ का ऑफर उन्हें पहले मिला था, लेकिन शरीर पर नीला रंग न लगाना पड़े इसलिए उन्होंने फिल्म ठुकरा दी थी, बाद में उन्होंने इस फैसले पर पछतावा भी जताया था, हालांकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दावों को सार्वजनिक रूप से गलत बता चुकी हैं, बावजूद इसके ‘अवतार 3’ की रिलीज के साथ गोविंदा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

जांजगीर जनादेश परब में जेपी नड्डा

0

जांजगीर चाम्पा । CG NEWS: जांजगीर चाम्पा जिला के पुलिस लाइन ग्राउंड मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा, उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलीयों से सांठ गाँठ और झिरम घाटी मे अपने नेताओं की मुखबिरी का आरोप लगाया,,, जेपी नड्डा ने डबल इंजन की सरकार द्वारा देश से मार्च 26 तक नक्सलवाद का जड से समाप्त करने का दावा किया

राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर आज जांजगीर के पुलिस लाइन मे जनादेश परब मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल उपस्थित हुआ, विष्णु देव साय ने कहा कि जनता ने दो साल पहले बीजेपी को आशीर्वाद देकर जिताया, और कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से प्रदेश को मुक्त किया,, अपनी सरकार बनने के बाद प्रदेश को विकास की नई गाथा लिखना शुरू किया,, गांव गरीब और किसान के साथ युवाओ के लिए कई योजना शुरू कर प्रदेश को विकास के रास्ते मे लाया,, उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सड़को की जाल बिछाई गई और भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई कर जीरो टॉरेंस लाया गया,, अब विकास को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को नया अध्याय की शुरुआत की जा रही है,,

– Advertisement –

वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार के दो साल की सराहना की और कांग्रेस पर पीएससी परीक्षा मे युवाओ के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया,,उन्होंने कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए बताया कि ज़ब छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे तब झिरम घाटी कांड हुआ,, झिरम घाटी कांड के लिए कांग्रेस के नेताओं को हीं जिम्मेदार बताया और अपने नेताओं की मुखबिरी करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगो का नक्सलियो से सांठ गांठ था,,उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दो साल पहले बीजेपी को जनादेश दिया और विष्णु देव साय की सरकार बनी, डबल इंजन की सरकार ने जो वायदे किए थे उसे पूरा किया और जो वायदे नहीं किए थे उसे भी पूरा किया,, विष्णु देव साय ने अपने सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा है,, प्रदेश के सर्वांगीण विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ा सुशासन और विकास मे कीर्तिमान हासिल किया है जिसके लिए बधाई के पात्र है,,

छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरा होने और विष्णु देव साय द्वारा किए गए विकास कार्यों से कार्यकर्त्ताओ मे काफी उत्साह है और उन्होंने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया, उन्होंने कहा कि प्रदेश कि जनता विष्णु देव साय सरकार के कार्य से खुश है.

– Advertisement –

Ad image

24 दिसंबर को बंद रहेगा छत्तीसगढ़

0

रायपुर। BIG NEWS: काँकेर जिले के आमाबेड़ा में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं, सनातन धर्म के लोगों पर हमलों, मिशनरी संस्थाओं द्वारा कथित धर्मांतरण और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात व अवहेलना के आरोपों के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

इस बंद को लेकर आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि शांति, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सभी के हित में हैं, और इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई आवश्यक है।

– Advertisement –

पढ़िए विज्ञप्ति में और क्या ?

PRESS NEWS-22-12-2025 (AAA)

– Advertisement –

Ad image

केरल के पलक्कड़ में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की

0

 

रायपुर। CG NEWS: केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती, के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

– Advertisement –

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के मूल्यों के विपरीत है और मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ मजबूती से खड़ी है।

– Advertisement –

Ad image

 

मुख्यमंत्री साय ने पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल केरल भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामनारायण बघेल का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पार्थिव शरीर कल हवाई जहाज़ से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री साय ने केरल सरकार से अनुरोध किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

31 दिसंबर को होने वाले विशाल हिन्दू

0

रायपुर । CG NEWS: आगामी 31 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने जा रहे विशाल हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में आज भूमिपूजन कार्यक्रम पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह भूमिपूजन कार्यक्रम न केवल भव्य आयोजन की औपचारिक शुरुआत है, बल्कि हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रबोध के संकल्प का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि इस विशाल हिन्दू सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में पूजनीय डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संत असंग देव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। दोनों विभूतियों का सान्निध्य सम्मेलन को वैचारिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय दृष्टि से विशेष ऊँचाई प्रदान करेगा।

– Advertisement –

भूमिपूजन कार्यक्रम में आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। विशेष रूप से जिला कार्यवाह लोक नाथ साहू एवं कार्यक्रम संरक्षक देवकर साहेब की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। इस दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन को अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का सामूहिक संकल्प लिया।

आयोजन समिति ने बताया कि विशाल हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करना है। यह सम्मेलन हिन्दू समाज को संगठित कर सकारात्मक दिशा देने, युवाओं में संस्कार एवं राष्ट्रभाव जागृत करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करेगा।

– Advertisement –

Ad image

भूमिपूजन के उपरांत स्थल पर व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अनुशासन से संबंधित प्रारंभिक रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सहयोग एवं संतों के आशीर्वाद से यह सम्मेलन ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं राष्ट्रहित में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
— जारीकर्ता
हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल मंजू ध्रुव बनीं गरियाबंद

0

छुरा । CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन ने गरियाबंद जिले में संगठन को नई धार देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद फुलो देवी नेताम द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के तहत मंजू ध्रुव को गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश 21 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि मंजू ध्रुव कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और संगठनात्मक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सामाजिक जुड़ाव और महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

– Advertisement –

Ad image

नियुक्ति आदेश में यह अपेक्षा भी जताई गई है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव गरियाबंद जिले में महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी। वे महिलाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम महिला तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

मंजू ध्रुव की नियुक्ति की खबर के बाद गरियाबंद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस आगामी दिनों में जिले में अधिक सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगी।

तत्काल प्रभावशील आदेश

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलो देवी नेताम के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभावशील घोषित किया गया है। नियुक्ति के साथ ही  मंजू ध्रुव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया है।

राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात, एसबीआई से एमओयू

0

रायपुर।CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा।

एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांगता बीमा और 10 लाख रुपए का समूह जीवन बीमा दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। इसके अलावा एसबीआई रुपे कार्ड पर 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएँ रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस फैसले ले रही है। एसबीआई के साथ यह एमओयू कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में अहम पहल है। बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इतनी व्यापक बीमा सुविधाएँ मिलना राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति को दर्शाता है।

– Advertisement –

Ad image

यह एमओयू 22 दिसंबर 2025 को वित्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समझौते से राज्य के नियमित कर्मचारियों को न सिर्फ बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ मिलेंगी, बल्कि दुर्घटना या आकस्मिक स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत भी सुनिश्चित होगी।

फिट इंडिया की जीवंत मिसाल बना

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 अब अपने अंतिम एवं निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। इस महोत्सव का मेगा फाइनल एवं समापन समारोह 23 दिसंबर (मंगलवार) से 25 दिसंबर 2025 तक विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।

सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह महोत्सव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की फिट इंडिया – खेलो इंडिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बन चुका है।

– Advertisement –

रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं—रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा एवं बलौदा बाजार से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता ने इस आयोजन को अभूतपूर्व जनसमर्थन प्रदान किया और देशभर में पहचान दिलाई है।

मेगा फाइनल में लगभग 5000 खिलाड़ी भाग लेंगे।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने बताया कि, 21 सितंबर 2025 से संकुल, जोन एवं ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ हुई प्रतियोगिताओं के पश्चात अब 23 एवं 24 दिसंबर को मेगा फाइनल आयोजित किया जा रहा है।

मेगा फाइनल एवं अंतिम चरण की प्रतियोगिताएं नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग रायपुर, सप्रे शाला वॉलीबॉल मैदान, जे.एन. पाण्डेय स्कूल तथा तैराकी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएंगी।

23 दिसंबर 2025 को नेताजी सुभाष स्टेडियम में माननीय विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मेगा फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा।

24 दिसंबर 2025 को नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद एवं लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिससे युवाओं एवं आमजन में विशेष उत्साह का संचार होगा।

25 दिसंबर 2025, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस “सुशासन दिवस” के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन प्रस्तावित है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के तीनों दिन विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान राज्य का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने हेतु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के लगभग 1500 कर्मचारी, अधिकारी, व्यायाम शिक्षक एवं खेल अधिकारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है साथ अभी तक हुए आयोजन के सफल प्रचार प्रसार के लिए मीडिया का आभार जताया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक एकता का जन आंदोलन है।

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों का अद्भुत संगम देखने को मिला है। कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी सहित 13 खेल विधाओं में 19 वर्ष से कम एवं अधिक आयु वर्ग, महिला एवं पुरुष वर्ग के हजारों खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ भाग लेकर इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया है।

डायमंड वर्क गाउन में छाईं निक्की तंबोली,

0

Nikki Tamboli :  एक्ट्रेस निक्की तंबोली भले ही इन दिनों फिल्मों और टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन इवेंट्स और सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, खासकर बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

– Advertisement –

Ad image

साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस का खूब ध्यान खींच रही है; हाल ही में एक इवेंट में निक्की अरबाज का हाथ थामकर पहुंचीं, जहां वह क्रीम कलर के बॉडी-हगिंग ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं,

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

– Advertisement –

Ad image

जिस पर डायमंड्स से हैंडवर्क किया गया था और पीछे लॉन्ग ट्रेल थी जिसे अरबाज संभालते दिखे, वहीं रेड लिपस्टिक, कर्ल किए खुले बाल और हाई हील्स में निक्की का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस की

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

नजरें उन पर टिक गईं; सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही एक फैन ने लिखा कि निक्की बिल्कुल हुस्न परी जैसी लग रही हैं, तो दूसरे ने कहा कि फूल देने वाला और फूल की तरह रखने वाला

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

दोनों इन्हें मिल चुका है, हालांकि इस बीच निक्की ने अपने हेटर्स को भी करारा जवाब देते हुए लिखा—“क्या आपको मुझसे जलन हो रही है? मैं पहले डॉमिनेट करती हूं, आप लोग सीरियस रहें, क्योंकि आप मेरी छोड़ी हुई चीजों पर पल रहे हैं”—जिसके बाद उनका यह बयान भी उतना ही वायरल हो गया जितना उनका इवेंट लुक।

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

निक्की तंबोली (Photo: Instagram @nikki_tamboli)

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय

0

रायपुर। CG NEWS: संपूर्ण भारत वर्ष से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अयोध्या पहुंची माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की ज्योति राठी पर विश्वास जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय पद हेतु चयनित किया,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति राठी प्रदेश की सभी माहेश्वरी महिलाओं की प्रेरणा स्रोत है,उनके आत्मविश्वास और श्रेष्ठ करने के संकल्प ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

– Advertisement –

Ad image

वही प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माहेश्वरी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्षीय दायित्व निर्वहन करने का अवसर मिला है,ज्योति राठी के मार्गदर्शन एवं सफल निर्देशन में संगठन नए आयाम एवं ऊंचा मुकाम हासिल करेगा। वही प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा ने जानकारी दी कि ज्योति मंगलवार को प्रातः 11:40 बजे बेतवा एक्सप्रेस से अपने गृहनगर रायपुर पधार रही है जहां रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image