Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Home Blog Page 202

भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी,

0

रायपुर। CG NEWS:  प्रदेश संगठन नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई है।
इस सूची के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

CG BREAKING: भाजपा ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

0

रायपुर। CG BREAKING: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाती है, जो निम्नानुसार है।

देखें पूरी लिस्ट

The post CG BREAKING: भाजपा ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Grand News.

शादी का भरोसा दिलाकर छात्रा से किया

0

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले के तारबहार थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय NEET छात्रा ने मोहम्मद मुशलिम खान निवासी लोरमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। अनुपपुर निवासी पीड़िता जुलाई 2024 में कोचिंग के लिए बिलासपुर आई थी और विद्यानगर में किराये से रहकर पढ़ाई कर रही थी।

छात्रा का कहना है कि सितंबर 2024 में युवक से पहचान हुई, इसके बाद उसने प्यार और शादी का भरोसा दिलाकर अक्टूबर 2024 से उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने लिखा है कि 11 सितंबर 2025 को भी युवक उसके कमरे पर आया और संबंध बनाया, जिसके बाद जब युवती ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और शादी करने को कहा, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकीनुमा व्यवहार किया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना तारबहार पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

– Advertisement –

 

CG NEWS : 50 हजार की रिश्वत लेते बाबू और सीएमओ रंगेहाथ गिरफ्तार, नक्शा पास कराने के नाम पर मांगे थे पैसे

– Advertisement –

Ad image

 

 

50 हजार की रिश्वत लेते बाबू और सीएमओ रंगेहाथ

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली नवनिर्मित नगर पालिका बोदरी एक बार फिर सुर्खियों में है।लेकिन इस बार वजह विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा है।

नगर पालिका बोदरी में आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के पूरे खेल को बेनकाब कर दिया। एसीबी की टीम ने बुधवार को छापा मारकर उप अभियंता के.एन. उपाध्याय के बाबू सुरेश सिहोरे को भवन का नक्शा पास कराने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, इस मामले में सीएमओ भारती साहू को भी गिरफ्तार कर एसीबी की टीम कोर्ट पेश करने के लिए ले गई।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित से नक्शा पास करने के एवज में लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए यह कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी ने मौके से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं और पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया गया है। दोनोंआरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वहीं इस पूरे मामले पर जब नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों से बात की गई, तो उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उप अभियंता के.एन. उपाध्याय के खिलाफ पिछले कई वर्षों से लगातार भ्रष्टाचार और घूसखोरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। बताया गया कि वह पिछले 6 सालों से इसी नगर पालिका में पदस्थ हैं और इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि इंजीनियर और सीएमओ ने एक एजेंट के रूप में सुरेश सिहोरे को बैठा रखा था, जो लोगों से पैसा वसूलता था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी अब भी बच निकला है और इस पूरे खेल में छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाया गया।वहीं जब इस मामले में इंजीनियर के.एन. उपाध्याय से सवाल किए गए, तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया।

– Advertisement –

Ad image

अब बड़ा सवाल यही है।क्या यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, या फिर भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंच पाएगी?बोदरी नगर पालिका में सालों से चले आ रहे इस खेल पर अब पूरे जिले की नजरें टिकी हैं।

 

कोहरे में ड्राइविंग को लेकर प्रशासन

0

महासमुंद। 17 दिसंबर 2025 : Dense fog alert in CG : उत्तर भारत में यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे एवं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली गई है। इन दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यभर के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें : CG News : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट 

– Advertisement –

एडवाइजरी में प्रदेश सहित महासमुंद जिले के समस्त यात्री बस संचालकों एवं व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की गई है कि घने कोहरे में वाहन चलाना अत्यंत जोखिम भरा होता है। कोहरे में वाहन चलाना मानो आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाने जैसा है, इसलिए विशेष सावधानी बरतना अनिवार्य है।

  • परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोहरे में वाहन चलाते समय गति कम रखें और हेडलाइट हमेशा चालू रखें।
  • हेडलाइट को लो बीम मोड पर ही रखें, क्योंकि हाई बीम कोहरे में दृश्यता को और कम कर देती है।
  • जिन वाहनों में फॉग लैंप उपलब्ध हैं, उन्हें अवश्य चालू करें।
  • कोहरे में न केवल स्वयं को दिखाई देना जरूरी है, बल्कि दूसरों को दिखाई देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
  • कोहरे के दौरान डिफॉस्टर एवं विंडस्क्रीन वाइपर का उपयोग करें
  • वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें
  • लेन अनुशासन का पालन करते हुए ओवरटेक करने से बचें।
  • यदि वाहन चलाना संभव न हो, तो वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर इंडिकेटर लाइट चालू रखें।

जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग महासमुंद ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी की गई एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जन-जीवन सुरक्षित रह सके।

– Advertisement –

Ad image

CG News : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट 

 

 

सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में 3 गिरफ्तार

0

दुर्ग। CG Crime : जामुल थाना एवं एसीसीयू यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों में 2 चोर और चोरी की संपत्ति गिरवी रखने वाला ज्वेलरी संचालक शामिल है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मुख्य आरोपी प्रार्थिया का सगा छोटा भाई सुरेश साहू निकला।आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

– Advertisement –

प्रार्थी सन्नी साहू की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश साहू को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उसने अपने साथी खिलेश्वर देशमुख के साथ चोरी करना स्वीकार किया और जेवरात पावर हाउस स्थित ज्वेलर्स सतीश ठोसर के यहां गिरवी रखने की बात कबूल की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

CG News : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट 

– Advertisement –

Ad image

विधानसभा में हुई वन्देमातरम पर विशेष चर्चा

0

रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा रखी गई। इस दौरान सत्ता पक्ष ने कांग्रेस पर इस गीत का इस्तेमाल तुष्टिकरण के लिए करने का आरोप लगाते हुए आपातकाल में स्वतंत्रता सेनानियों पर हुए प्रताड़ना का जिक्र किया। वहीं विपक्ष ने इस गीत की आड़ मे कुछ लोगों द्वारा इतिहास को बांटने का आरोप लगाया।

स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि वन्देमातरम एक गीत नहीं स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है। इस गीत के जब 50 साल हुए तो भारत अंग्रेजों का गुलाम था। सौ वर्ष होने पर आपातकाल थोपा गया, अब जब 150 साल हुए तो केंद्र में मोदी की सरकार है। इस पर चर्चा इसलिए भी जरूरी है कि हम आज नए युग की ओर बढ़ रहे हैं इसलिए आज हम नए भारत के निर्माण में अपना योगदान सुरक्षित करें। स्पीकर ने अपना वक्तव्य रखने के बाद सीएम को चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस राष्ट्रगीत के जयघोष से अंग्रेज कांपते थे। आपातकाल के दौरान वन्देमातरम बोलने पर जेल में डाल दिया जाता था। कुछ लोगों की तुष्टीकरण का ही दुष्परिणाम था कि देश को विभाजन का दंश झेलना पड़ा। आजादी की लड़ाई में हिंदू मुस्लिम एक साथ वन्देमातरम का नारा लगाते थे। देश में कई दशक तक राज करने वाली पार्टी आज विपक्ष की भूमिका से भी न्याय नहीं कर पा रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा बिना भेदभाव के होनी चाहिए। इस नारा के साथ लोगों ने हंसते हंसते अपनी जान दे दी। बंकिमचंद्र चटर्जी के कारण ये गीत हमे मिला। इसी गीत को बिगाड़कर आज कुछ लोग इतिहास को बांटने में लगे हैं। डिप्टी सी एम अरुण साव ने इसे छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाकर नागरिक अधिकारों का हनन करते हुए लोकतंत्र की हत्या की थी।

 

– Advertisement –

Ad image

RPF और GRP की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग बच्चों

0

रायपुर। Raipur News : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों की तस्करी में संलिप्त एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 24 दक्षिण परगना, पश्चिम बंगाल निवासी रशीद मुल्ला के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से दो नाबालिग बच्चों को बडनेरा (महाराष्ट्र) ले जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर RPF एवं GRP की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को चेक किया, जहां से आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से दो नाबालिग बच्चे को बरामद किया गया। दोनों की आयु लगभग 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों के तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

– Advertisement –

हाथी ने महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट 

0

कोरबा। CG News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत चैतमा क्षेत्र के नामपानी गांव में मंगलवार देर रात हुई।

ये भी पढ़ें : CG Sharab Dukan Band : कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फूलसुंदरी मंझावार अपने पति के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर महिला जाग गई और जान बचाने के लिए भागने लगी, जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया।

भागती हुई महिला को देखकर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Payal Gaming का 1.20 मिनट का MMS वीडियो लीक? गूगल सर्च ट्रेंड और सोशल मीडिया पर चर्चाओं ने पकड़ा जोर

 

CG News : रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की

0

  • बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में उन्नयन हेतु ₹300 करोड़ के विशेष अनुदान की मांग

नई दिल्ली/रायपुर 17 दिसंबर। CG News : छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और राज्य को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में रायपुर के लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भेंट कर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की तथा अहम मांग-पत्र सौंपे।

सांसद अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट ( Raipur Airport) के विस्तार, क्षमता वृद्धि एवं उसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किए जाने, रायपुर से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन, तथा बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन कर शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर नियमित विमान सेवाएँ प्रारंभ करने की ठोस और तार्किक माँग रखी। उन्होंने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे मौजूदा अवसंरचना पर अत्यधिक दबाव है।

– Advertisement –

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन और मेडिकल सुविधाओं की अपार संभावनाओं वाला राज्य है, किंतु सीमित हवाई कनेक्टिविटी के कारण विकास की गति बाधित हो रही है। रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किए जाने से राज्य में निवेश, उद्योग, व्यापार और मेडिकल टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने बिलासपुर जैसे प्रमुख संभागीय मुख्यालय में एयरपोर्ट के पूर्ण संचालन न होने को क्षेत्रीय असंतुलन का प्रतीक बताते हुए इसे शीघ्र चालू करने की आवश्यकता पर बल दिया। बिलासपुर एयरपोर्ट के संचालन से उत्तरी छत्तीसगढ़ के लाखों नागरिकों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को अभूतपूर्व गति प्राप्त होगी।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही सांसद अग्रवाल ने बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (PAB) को 3C से उन्नत कर 4C श्रेणी में विकसित करने हेतु 300 करोड़ रुपए के विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग की।

सांसद ने बताया कि, वर्तमान रनवे को 1,500 मीटर से बढ़ाकर 2,885 मीटर तक विस्तारित करना पूरी तरह संभव है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा 290 एकड़ भूमि लौटाने की सहमति भी है। यहां बड़े विमानों के संचालन हेतु नए एटीसी टावर, रनवे विस्तार और आधुनिक टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए ₹300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान प्रदान किया जाए।

सांसद अग्रवाल का कहना है कि, बिलासपुर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहाँ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, SECR और SECL जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान स्थित हैं। यह हवाई अड्डा छत्तीसगढ़ के 14 जिलों एवं मध्यप्रदेश के 3 जिलों की बड़ी आबादी के लिए जीवनरेखा साबित हो सकता है।

माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना, उनके दूरदर्शी सुझावों की सराहना की और आवश्यक कार्यवाही का सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि “छत्तीसगढ़ को बेहतर और सशक्त हवाई कनेक्टिविटी दिलाना मेरी प्राथमिकताओं में है। राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ निरंतर समन्वय करते हुए मैं छत्तीसगढ़ की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहूँगा।”

छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की यह सक्रियता, दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता यह सिद्ध करती है कि वे न केवल रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के हितों के लिए निरंतर, प्रभावी और परिणामोन्मुखी प्रयास कर रहे हैं।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव – वित्त मंत्री OP Choudhary

 

 

CG Sharab Dukan Band : कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी