Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Home Blog Page 201

युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

0

CG Video : बिलासपुर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित शराब भट्ठी के पास युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

प्रार्थी अजय चौहान ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 दिसम्बर को वह अपने साथी करण बचकानी के साथ शराब लेने गया था, तभी आरोपी राहुल बंजारे अपने साथियों अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र बंजारे और रितेश सोनकर के साथ मौके पर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

– Advertisement –

आरोपियों ने एक राय होकर हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की, जिससे युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आहत को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया तारबहार पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ मंजूर

0

रायपुर, 18 दिसंबर 2025: CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण-शहरी संपर्क मजबूत होगा, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी फैसले पर उत्साह व्यक्त करते हुए साय के प्रति गहरा आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में 3 किमी लंबी कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 86 लाख रुपये, 3 किमी लंबी माडो से ढेंगनी पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये, 1.9 किमी लंबी चराईडांड के मलेरिया बस्ती से एनएच-43 तक पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये तथा 2.86 किमी लंबी बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा तक पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।

– Advertisement –

दो वर्षों में 1000 करोड़ से अधिक की सड़क सौगात, ग्रामीण तस्वीर बदली
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जशपुर जिले को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है। इससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की समग्र विकास की गति तेज हो गई है। राज्य शासन की इस विकासोन्मुखी नीति से जशपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस सौगात पर जशपुर के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। लोगों का मानना है कि इन सड़कों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र की पर्यटन क्षमता भी मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य के हर कोने तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बुनियादी विकास के नए मानक गढ़ रहा है, जिससे लाखों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

G Ram G Bill passed : मनरेगा की जगह नया जी राम जी विधेयक लोकसभा में पास, विपक्ष का जोरदार हंगामा, कागज फाड़कर फेंका

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर

रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

0

रायपुर। Raipur Murder : राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना वार्ड क्रमांक 15 की बताई जा रही है। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान हैं।

ये भी पढ़ें :  Raipur Murder : रायपुर के इस ढाबे में युवक की चाकू मारकर हत्या…

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई है।

सुबह स्थानीय लोगों ने जब सुबह युवक का शव देखा, तब तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

चलती ट्रक में अचानक लगी आग, देखें खौफनाक वीडियो 

0

CG Video : बिलासपुर–जांजगीर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां आयरन लेकर बिलासपुर की ओर आ रही एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें :  Raipur Murder : रायपुर के इस ढाबे में युवक की चाकू मारकर हत्या…

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि ट्रक में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर

 

CG Police Transfer : SP ने 15 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

0

बिलासपुर। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 2 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है।

The post CG Police Transfer : SP ने 15 पुलिसकर्मियों का किया तबादला appeared first on Grand News.

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर

0

सुकमा, 18 दिसंबर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले में गुरूवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी पाकर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम सर्चिंग अभियान में निकली थी।

सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

– Advertisement –

शासकीय प्राथमिक शाला में रहस्यमयी बेहोशी

0

खैरागढ़। CG NEWS: छुईखदान विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना में बीते एक सप्ताह से छात्राओं के बार-बार बेहोश होने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। स्कूल में विशेषकर तीसरी कक्षा की छात्राएँ अचानक बेसुध होकर गिर रही हैं। अब तक दर्जनों छात्राएँ प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे स्कूल का माहौल भय और अनिश्चितता से भरा हुआ है।

डॉक्टरों के अनुसार अब तक की गई ब्लड जांच और अन्य प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षणों में किसी प्रकार की शारीरिक बीमारी, संक्रमण या विषाक्तता के संकेत नहीं मिले हैं। सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कई छात्राएँ कुछ समय बाद स्वयं सामान्य भी हो जाती हैं।

– Advertisement –

स्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने स्वयं स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने बीएमओ को प्रभावित छात्राओं की मनोवैज्ञानिक जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद छात्राओं को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के प्रारंभिक आकलन में इसे “मास हिस्टीरिया” यानी सामूहिक मानसिक प्रभाव का मामला बताया गया। चिकित्सकों के अनुसार डर, तनाव या आशंका के चलते बच्चे एक-दूसरे को देखकर समान लक्षण महसूस करने लगते हैं।

फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला VB–G

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG News: लोकसभा में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB–G RAM G) बिल, 2025’ पर हुई चर्चा के दौरान रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से प्रथम वक्ता के रूप में अपनी ओजस्वी, तथ्यपूर्ण और दूरदर्शी बात रखकर संसद में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

– Advertisement –

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक विधेयक को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर्मयोगी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए कहा कि यह मिशन केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सम्मानजनक और स्थायी आजीविका की गारंटी देने वाला परिवर्तनकारी कदम है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा को नए स्वरूप में ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के रूप में परिवर्तित करना विकसित भारत की नींव को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

 

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय मनरेगा भ्रष्टाचार, अकुशल कार्यों और दिशाहीनता का प्रतीक बन गई थी। गड्ढा खोदने और भरने जैसे कार्यों ने इस योजना की गरिमा को ठेस पहुंचाई। ऐसे में मोदी सरकार द्वारा इस योजना को नए नाम, नई सोच और नई व्यवस्था के साथ लागू करना एक साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय है।

 

उन्होंने बताया कि नई योजना के तहत अब ग्रामीण परिवारों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा संबल मिलेगा। मजदूरी दर बढ़ाकर 240 रुपये प्रतिदिन किया जाना, डिजिटल व बायोमैट्रिक आधारित नया पंजीकरण, केवल वैध भारतीय श्रमिकों को लाभ, तथा राज्यों की सहभागिता से वित्तीय अनुशासन—ये सभी प्रावधान योजना को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाएंगे।

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी रेखांकित किया कि बुवाई और कटाई के समय रोजगार न दिए जाने का प्रावधान किसानों के हित में एक दूरदर्शी निर्णय है, जिससे कृषि कार्यों के लिए श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। संभावित साप्ताहिक भुगतान प्रणाली से श्रमिकों को समय पर मेहनताना मिलेगा और उनकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी।

 

अपने वक्तव्य में अग्रवाल ने कहा कि यह विधेयक गांवों में अवसर, युवाओं को कौशल, किसानों को मजबूती और परिवारों को स्थायी आय का भरोसा देता है। यह योजना ‘गांव सशक्त, किसान सशक्त, युवा सशक्त, भारत विकसित’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

 

उन्होंने दृढ़ विश्वास के साथ कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हर निर्णय गरीब, किसान, मजदूर और गांव के कल्याण के लिए होता है। यह विधेयक ग्रामीण भारत को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ देश के समग्र विकास को नई गति देगा।

 

अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे विश्वास और दृढ़ता के साथ ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, 2025’ का समर्थन करते हुए कहा—“मोदी है तो मुमकिन है”, और यह विधेयक आने वाले वर्षों में ग्रामीण भारत के जीवन में सकारात्मक और ऐतिहासिक बदलाव लाएगा।

धुरंधर ही नहीं,सलमान खान भी मचाएंगे धमाल,

0

नई दिल्ली। ENTERTAINMENT : धुरंधर ही नहीं, 2025 में सलमान खान भी मचाएंगे धमाल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर इस तारीख को होगा रिलीज — सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर जोरदार वापसी की तैयारी में हैं और उनकी अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एडिटिंग अंतिम चरण में बताई जा रही है, वहीं मेकर्स इसी महीने फिल्म का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान के 27 दिसंबर को 60वें जन्मदिन के मौके पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी किया जा सकता है, जो फैंस के लिए खास तोहफा होगा।

– Advertisement –

Ad image

यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं और इसकी ज्यादातर शूटिंग लद्दाख में की गई है।

पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष झेल रहे सलमान खान के लिए ‘बैटल ऑफ गलवान’ को बड़े कमबैक के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि फिल्म की रिलीज जनवरी 2025 में होने की संभावना है।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी,

0

रायपुर। CG NEWS:  प्रदेश संगठन नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई है।
इस सूची के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image