Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 212

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर गिरौदपुरी धाम पहुँचे

0

  • अमित जोगी ने युवाओं से किया आह्वान – भटकें नहीं, अच्छी संगत करें, नकारात्मक आदतों को त्यागें और सकारात्मक जीवन की ओर आगे बढ़े

रायपुर/बलौदा बाज़ार/छत्तीसगढ़। CG News : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी छत्तीसगढ़ के महान संतशिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पवित्र अवसर पर गिरौदपूरी धाम पहुँचे और आज उन्होंने एक हृदयस्पर्शी घोषणा कर संकल्प लिया।

उन्होंने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी की आस्था और अपने पिता स्वर्गीय अजीत जोगी की इच्छा के बल पर, उन्होंने अपनी बुरी आदत का सफलतापूर्वक त्याग कर दिया है। जोगी ने स्वीकार किया कि इस परिवर्तन के लिए उन्हें समय लगा, लेकिन आध्यात्मिक शक्ति एवं पारिवारिक संकल्प ने उन्हें यह साहस दिया।

– Advertisement –

जोगी ने कहा “हर व्यक्ति के भीतर कोई-न-कोई दुर्बलता होती है। उसे स्वीकार कर उसका त्याग करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है। मेरा मन अब सकारात्मक है और शरीर स्वस्थ है। अब मेरा संकल्प अपना पूरा समय समाज और छत्तीसगढ़ के युवाओं की सेवा के लिए समर्पित करने का है।”

युवाओं से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वे भटकें नहीं, अच्छी संगत रखें, सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें और एक सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन व प्रदेश के विकास की ओर अग्रसर हों।

– Advertisement –

Ad image

जोगी ने यह भी याद दिलाया कि जोगी परिवार सदैव से बाबा गुरु घासीदास जी का अनुयायी रहा है और उनके पिता ने भी सेवक के रूप में जीवनभर समाजसेवा का मार्ग चुना।

इस पावन अवसर पर उन्होंने गुरु गद्दी का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक जयंती की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री साय से साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने

0

CG News : रायपुर। 18 दिसम्बर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ईश्वर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू,उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, गिरजा साहू, नारद साहू, नन्द लाल साहू, चंद्रभूषण साहू, सहित साहू समाज के नवनिर्वाचित राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

– Advertisement –

CG News : परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान- रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ

 

– Advertisement –

Ad image

अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 

0

रायपुर। Arang Crime : आबकारी विभाग आरंग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने ग्राम देवदा थाना आरंग में छापा मारकर रामेश्वर बारले के घर से 62 पाव देशी मसाला शराब जब्त की। कुल 11.16 बल्क लीटर शराब और एक एचएफ डिलक्स वाहन भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

एक अन्य मामले में लखौली रीवा मार्ग पर सुमित देवदास को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से 22 पाव शोले मसाला शराब और बिक्री में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई।

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की है।

– Advertisement –

Ad image

दोनों मामलों की जांच आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा कर रही हैं। कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे और वाहन चालक अविनाश थूल का अहम योगदान रहा।

युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

0

CG Video : बिलासपुर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित शराब भट्ठी के पास युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

प्रार्थी अजय चौहान ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 दिसम्बर को वह अपने साथी करण बचकानी के साथ शराब लेने गया था, तभी आरोपी राहुल बंजारे अपने साथियों अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र बंजारे और रितेश सोनकर के साथ मौके पर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

– Advertisement –

आरोपियों ने एक राय होकर हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की, जिससे युवक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आहत को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया तारबहार पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ मंजूर

0

रायपुर, 18 दिसंबर 2025: CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण-शहरी संपर्क मजबूत होगा, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी फैसले पर उत्साह व्यक्त करते हुए साय के प्रति गहरा आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में 3 किमी लंबी कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 86 लाख रुपये, 3 किमी लंबी माडो से ढेंगनी पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये, 1.9 किमी लंबी चराईडांड के मलेरिया बस्ती से एनएच-43 तक पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये तथा 2.86 किमी लंबी बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा तक पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।

– Advertisement –

दो वर्षों में 1000 करोड़ से अधिक की सड़क सौगात, ग्रामीण तस्वीर बदली
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जशपुर जिले को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है। इससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की समग्र विकास की गति तेज हो गई है। राज्य शासन की इस विकासोन्मुखी नीति से जशपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस सौगात पर जशपुर के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। लोगों का मानना है कि इन सड़कों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र की पर्यटन क्षमता भी मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य के हर कोने तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बुनियादी विकास के नए मानक गढ़ रहा है, जिससे लाखों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

G Ram G Bill passed : मनरेगा की जगह नया जी राम जी विधेयक लोकसभा में पास, विपक्ष का जोरदार हंगामा, कागज फाड़कर फेंका

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर

रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या

0

रायपुर। Raipur Murder : राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना वार्ड क्रमांक 15 की बताई जा रही है। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान हैं।

ये भी पढ़ें :  Raipur Murder : रायपुर के इस ढाबे में युवक की चाकू मारकर हत्या…

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई है।

सुबह स्थानीय लोगों ने जब सुबह युवक का शव देखा, तब तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

चलती ट्रक में अचानक लगी आग, देखें खौफनाक वीडियो 

0

CG Video : बिलासपुर–जांजगीर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां आयरन लेकर बिलासपुर की ओर आ रही एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें :  Raipur Murder : रायपुर के इस ढाबे में युवक की चाकू मारकर हत्या…

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि ट्रक में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

देखें वीडियो –

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर

 

CG Police Transfer : SP ने 15 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

0

बिलासपुर। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 2 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है।

The post CG Police Transfer : SP ने 15 पुलिसकर्मियों का किया तबादला appeared first on Grand News.

छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर

0

सुकमा, 18 दिसंबर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले में गुरूवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी पाकर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम सर्चिंग अभियान में निकली थी।

सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

– Advertisement –

शासकीय प्राथमिक शाला में रहस्यमयी बेहोशी

0

खैरागढ़। CG NEWS: छुईखदान विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खैरबना में बीते एक सप्ताह से छात्राओं के बार-बार बेहोश होने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। स्कूल में विशेषकर तीसरी कक्षा की छात्राएँ अचानक बेसुध होकर गिर रही हैं। अब तक दर्जनों छात्राएँ प्रभावित हो चुकी हैं, जिससे स्कूल का माहौल भय और अनिश्चितता से भरा हुआ है।

डॉक्टरों के अनुसार अब तक की गई ब्लड जांच और अन्य प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षणों में किसी प्रकार की शारीरिक बीमारी, संक्रमण या विषाक्तता के संकेत नहीं मिले हैं। सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कई छात्राएँ कुछ समय बाद स्वयं सामान्य भी हो जाती हैं।

– Advertisement –

स्थिति की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने स्वयं स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने बीएमओ को प्रभावित छात्राओं की मनोवैज्ञानिक जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद छात्राओं को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के प्रारंभिक आकलन में इसे “मास हिस्टीरिया” यानी सामूहिक मानसिक प्रभाव का मामला बताया गया। चिकित्सकों के अनुसार डर, तनाव या आशंका के चलते बच्चे एक-दूसरे को देखकर समान लक्षण महसूस करने लगते हैं।

फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

– Advertisement –

Ad image