Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Home Blog Page 190

CG NEWS:सिरगिट्टी में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग,

0

बिलासपुर। CG NEWS: सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में रखे तारपीन तेल के टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

हादसे में एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि एक अन्य श्रमिक अभिजित सूर्यवंशी के फैक्ट्री के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

– Advertisement –

बताया गया कि फैक्ट्री में लकड़ी की पॉलिश और अन्य कार्यों के लिए तारपीन तेल का भंडारण बड़े टैंकर में किया गया था, जहां दोपहर अचानक धुआं उठने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग लगते ही आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने पानी व फोम का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

– Advertisement –

Ad image

हादसे के समय फैक्ट्री के भीतर कुल पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार विनोद

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के गौरव, वरिष्ठ एवं विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का निधन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकर की कमीज और दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से विनोद कुमार शुक्ल ने साधारण जीवन को असाधारण गरिमा प्रदान की। उनकी लेखनी में मानवीय संवेदना, सादगी और जीवन की सूक्ष्म अनुभूतियाँ अत्यंत सहजता से अभिव्यक्त होती थीं, जिसने पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएँ केवल साहित्य नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और जीवन-दर्शन की सजीव अभिव्यक्ति हैं। उनकी संवेदनशील दृष्टि और मौलिक भाषा-शैली सदैव पाठकों को प्रेरणा देती रहेंगी और हिंदी साहित्य में उनका योगदान अमिट रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस दुःख की घड़ी में सभी को संबल प्रदान करें तथा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

– Advertisement –

Ad image

भानुप्रतापपुर में अवैध रेत उत्खनन

0

कांकेर,भानुप्रतापपुर । CG NEWS: जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन और भंडारण का कारोबार बेखौफ चल रहा है। भानुप्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोंडरूज में नदी से अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

शिकायतों की पड़ताल के लिए ग्रैंड न्यूज़ की टीम जब कोंडरूज गांव की नदी पहुंची, तो नदी से कुछ दूरी पर भारी मात्रा में रेत डंप मिली। वहीं नदी के भीतर चेन माउंटेन मशीन के चक्कों के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे बड़े पैमाने पर रेत निकासी की पुष्टि होती है। इस अवैध खनन की जानकारी 17 दिसंबर को जिला माइनिंग अधिकारी सनत साहू को मोबाइल के माध्यम से दी गई थी।

– Advertisement –

उस समय उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही और जांच की बात कही गई, लेकिन मौके पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद 22 दिसंबर को दोबारा सूचना मिलने पर माइनिंग अधिकारी ने जांच टीम भेजने की बात कही। जब ग्रैंड न्यूज़ की टीम नदी की ओर बढ़ी, तो रास्ते में माइनिंग विभाग की टीम जरूर मिली, लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने न तो फोन उठाया और न ही मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी देना उचित समझा।

मौके पर रेत भंडारण से संबंधित कोई वैध अनुमति बोर्ड मौजूद नहीं था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि रेत डंप नियमों के तहत नहीं किया गया। इसके बावजूद माइनिंग विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। ग्रैंड न्यूज़ की टीम को मौके पर चेन माउंटेन का ऑपरेटर भी मिला, जिसने कैमरे पर स्वीकार किया की चैन माउंटेन से हाइवा में रेत परिवहन किया जाता है ।

– Advertisement –

Ad image

जो अवैध खनन की ओर इशारा करता है। इस पूरे घटनाक्रम ने माइनिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जिला माइनिंग अधिकारी सनत साहू ग्रैंड न्यूज़ के सवालों का जवाब देंगे और यह स्पष्ट करेंगे कि कोंडरूज में अवैध रेत उत्खनन पर उन्होंने अब तक क्या कार्रवाई की है और क्यों नहीं की गई। यदि 17 से 22 दिसंबर के बीच अवैध रूप से रेत निकाली गई है, तो शासन को रॉयल्टी के रूप में हुए नुकसान की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। अब निगाहें जिला माइनिंग अधिकारी सनत साहू की कार्रवाई पर टिकी हैं।

85 हजार खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता के

0

रायपुर। CG NEWS: “हम खेलेंगे, हिंदुस्तान खेलेगा” के प्रेरक उद्घोष के साथ राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर खेल महोत्सव के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

– Advertisement –

Ad image

स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और विशाल जनसैलाब ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर NCC कैडेट्स एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी। वहीं मां दंतेश्वरी अखाड़ा के युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को गरिमा प्रदान की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभाओं—रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा एवं बलौदा बाजार में आयोजित इस महोत्सव में 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने कुश्ती, खो-खो, गेड़ी-दौड़, भारोत्तोलन, फुगड़ी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रस्सा-कसी, शरीर शौष्ठव एवं तैराकी सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर इसे देश का सबसे बड़ा सांसद खेल महोत्सव बनाने का गौरव दिलाया है।
मेगा फाइनल में 5000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “खेल केवल पदक या जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और यही मन देश को आगे बढ़ाता है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण से शहरी अंचल तक छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को नशे और कुप्रवृत्तियों से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियान ने देश में खेल संस्कृति को एक नई दिशा दी है। आज भारत में खेल करियर का सशक्त माध्यम बन रहा है और सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन दे रही है।

सांसद बृजमोहन ने आगे कहा कि, “रायपुर सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री जी के ‘फिट इंडिया’ विज़न का ज़मीनी स्वरूप है, जहाँ हर वर्ग, हर उम्र और हर पहचान के खिलाड़ी को समान अवसर मिल रहा है। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है।”

उन्होंने विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों, युवाओं और ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को समावेशी भारत का सशक्त उदाहरण बताया और कहा कि खेल सामाजिक समरसता और एकता का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि, “हार से घबराइए नहीं, क्योंकि हार ही जीत की सबसे बड़ी शिक्षक होती है। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से आप न केवल अपने परिवार और शहर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।”

यह संबोधन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भरने वाला रहा। उन्होंने कहा कि, “असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो;
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद-चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, व्यायाम शिक्षक, खेल अधिकारी, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस भव्य आयोजन में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के साथ पहली बार इतने बड़े स्तर पर ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने भी सहभागिता की और रस्साकसी में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया—यह आयोजन “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है।

24 दिसंबर को सुप्रसिद्ध गायक एवं दिल्ली से भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं के साथ ही खेल जगत में राजधानी का नाम देश-प्रदेश में रोशन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान किया गया, जिनमें आर. राजेंद्रनन, संगीता राजगोपालन, कविता दीक्षित, प्रकाश वैद्य, एस.आई. सोनवानी, अंजुम रहमान, राकेश शर्मा, नजीर अहमद, भूषण साय, अनुज दुबे, संतोष दुबे, रुचिर दुबे, आलोक शर्मा, मुश्ताक अली पहलवान, अशोक पहलवान, लक्ष्मण पहलवान, जनक यादव, राजेंद्र वर्मा, अजय, विनोद नायर, स्व. सतीश चंद्र त्रिपाठी, अनीस मेनन, सुखलाल जंघेल, गजेंद्र पांडे, धुतराम सारंग, जे.एम. हसन, ए.आर. थीटे, एस.एम. रिजवी, भगवान सिंह चंदेल, क्रिकेटर राजा परिहार, आलोक द्विवेदी, अमृताश, नीता डुमरे, सी.एम. ठाकुर, रमेश यदु एवं अंतरराष्ट्रीय खेल उद्घोषक जशवंत सहित अनेक विभूतियां शामिल रहीं।

समारोह में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र धुरंधर, समस्त जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, खिलाड़ी, बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इल्यूम बार में बवाल, दो गुटों की मारपीट का

0

बिलासपुर। CRIME NEWS: बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित इल्यूम बार में युवकों के बीच हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बार के अंदर और बाहर दोनों जगह अफरा-तफरी और हंगामे के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो और मौके की जानकारी के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है….

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इल्यूम बार के अंदर पार्टी के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस शुरू होती है और कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल जाता है। धक्का-मुक्की के दौरान टेबल-कुर्सियां खिसकती नजर आती हैं और लोग बीच-बचाव करते दिखते हैं।

– Advertisement –

विवाद इतना बढ़ गया कि युवक बार से बाहर निकल आए, जहां वीडियो के दूसरे हिस्से में सड़क पर दोनों गुट एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई देते हैं। माहौल में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति भी नज़र आती है। हालांकि विवाद की वजह वीडियो में स्पष्ट नहीं दिखती, लेकिन लड़ाई का वीडियो मामला साफ स्पष्ट हो रहा है कि आगे मामला कितना बढ़ सकता था….

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वीडियो की पहचान और अन्य फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी जांच की जा रही है, और यदि वीडियो में और लोग शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में बारों में आए दिन हो रहे झगड़ों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं…..

– Advertisement –

Ad image

CG Politics :दीपक बैज ने जेपी नड्डा और डॉ. रमन सिंह के

0

जगदलपुर। CG Politics : झीरम घाटी नक्सली घटना को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जांजगीर-चांपा में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर मंगलवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जगदलपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में प्रेस वार्ता की।

दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा का बयान स्तरहीन और आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान से झीरम कांड में शहीद हुए नेताओं और उनके परिवारों का अपमान हुआ है। बैज ने मांग की कि जेपी नड्डा शहीद परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

– Advertisement –

पीसीसी चीफ ने कहा कि झीरम घाटी की घटना के समय प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी और डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। उस समय कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही थी, जिसका नक्सलियों ने विरोध भी किया था। इसके बावजूद यात्रा को सुरक्षा क्यों दी गई और सुकमा क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई, यह बड़ा सवाल है।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि झीरम में घटना से करीब 15 दिन पहले नक्सलियों का जमावड़ा शुरू हो गया था, फिर भी सरकार की IB और LIB जैसी खुफिया एजेंसियां समय रहते सतर्क क्यों नहीं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को घटना की जानकारी थी, फिर भी सत्ता के लालच में इसे होने दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

दीपक बैज ने झीरम कांड को टारगेट किलिंग और सुपारी किलिंग करार देते हुए कहा कि उस समय जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। अगर उनके पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है, तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए।

प्रेस वार्ता के अंत में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नार्को टेस्ट की मांग की। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के

0

रायपुर। 23 दिसंबर 2025. Chhattisgarh : श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। कलेक्टर जिला रायपुर के निर्देशानुसार श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे शीघ्र ही श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र अथवा नजदीकी च्वाइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 31 दिसंबर 2025 इस योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

– Advertisement –

 

CG Three Engineers Suspended : भ्रष्टाचार पर डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा रूख, तीन अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित

– Advertisement –

Ad image

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 15

0

गरियाबंद। CG NEWS: जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बैंक खाता एवं आधार सीडिंग से संबंधित संशोधन की कार्यवाही postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन आवेदन, पंजीयन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

संस्थाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा

इसी प्रकार शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी विभिन्न चरणों की अंतिम तिथियाँ निर्धारित की गई हैं—

•संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि – 05 फरवरी 2026

•शासकीय संस्थाओं द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि – 08 फरवरी 2026

•जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि – 10 फरवरी 2026

•छात्रवृत्ति भुगतान जारी करने की अंतिम तिथि – 15 फरवरी 2026

निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल होगा बंद

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने की स्थिति में यदि किसी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाता है, तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे।

छात्रवृत्ति योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुखों से समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है।

साहित्य के शुक्लपक्ष का अंत  : ज्ञानपीठ से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

रायपुर। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का निधन आज रायपुर एम्स में हो गया। बता दें कि सांस लेने में कठिनाई के कारण श्री शुक्ल को दो दिसंबर को एम्स में भर्ती किया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 में हुआ था। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जन्मे शुक्ल ने प्राध्यापन को रोजगार के रूप में चुनकर अपना पूरा ध्यान साहित्य सृजन में लगाया। वे हिंदी भाषा के एक साहित्यकार रहे, जिन्हें हिंदी साहित्य में उनके अनूठे और सादगी भरे लेखन के लिए जाना जाता है। हिंदी साहित्य में अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए गए। विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

सरल भाषा, गहरी संवेदनशीलता के लिए फेमस है शुक्ल का लेखन

लेखक, कवि और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल ने उपन्यास एवं कविता विधाओं में साहित्य सृजन किया है। उनकी पहली कविता 1971 में ‘लगभग जयहिंद’ शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। उनके मुख्य उपन्यासों में ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ और ‘खिलेगा तो देखेंगे’ शामिल हैं। 1979 में नौकर की कमीज नाम से उनका उपन्यास आया, जिस पर फिल्मकार मणिकौल ने इसी नाम से फिल्म भी बनाई। शुक्ल के दूसरे उपन्यास दीवार में एक खिड़की रहती थी को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उनका लेखन सरल भाषा, गहरी संवेदनशीलता और अद्वितीय शैली के लिए जाना जाता है। वह मुख्य रूप से हिंदी साहित्य में अपने प्रयोगधर्मी लेखन के लिए प्रसिद्ध रहे।

अपनी लेखन से भारतीय वैश्विक साहित्य को किया समृद्ध

विनोद कुमार शुक्ल कवि होने के साथ-साथ शीर्षस्थ कथाकार भी रहे। उनके उपन्यासों ने भी हिंदी में एक मौलिक भारतीय उपन्यास की संभावना को राह दी। उन्होंने एक साथ लोकआख्यान और आधुनिक मनुष्य की अस्तित्वमूलक जटिल आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति को समाविष्ट कर एक नये कथा-ढांचे का आविष्कार किया। अपने उपन्यासों के माध्यम से उन्होंने हमारे दैनंदिन जीवन की कथा-समृद्धि को अद्भुत कौशल के साथ उभारा। मध्यवर्गीय जीवन की बहुविध बारीकियों को समाये उनके विलक्षण चरित्रों का भारतीय कथा-सृष्टि में समृद्धिकारी योगदान है। वे अपनी पीढ़ी के ऐसे अकेले लेखक हैं, जिनके लेखन ने एक नयी तरह की आलोचना दृष्टि को आविष्कृत करने की प्रेरणा दी। अपनी विशिष्ट भाषिक बनावट, संवेदनात्मक गहराई, उत्कृष्ट सृजनशीलता से श्री शुक्ल ने भारतीय वैश्विक साहित्य को अद्वितीय रूप से समृद्ध किया।

विनोद कुमार शुक्ल को मिल चुके हैं ये पुरस्कार

  • ‘गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप ‘ (म.प्र. शासन)
  • ‘रज़ा पुरस्कार ‘ (मध्यप्रदेश कला परिषद)
  • ‘शिखर सम्मान ‘ (म.प्र. शासन)
  • ‘राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान ‘ (म.प्र. शासन)
  • ‘दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान’ (मोदी फाउंडेशन)
  • ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, (भारत सरकार)
  • ‘हिन्दी गौरव सम्मान’ (उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, उ.प्र. शासन)
  • ‘मातृभूमि’ पुरस्कार, वर्ष 2020 (अंग्रेजी कहानी संग्रह ‘Blue Is Like Blue’ के लिए)
  • साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सर्वोच्च सम्मान “महत्तर सदस्य” चुने गये, वर्ष 2021.
  • 2024 का 59वां ज्ञान पीठ पुरस्कार समग्र साहित्य पर दिया गया।

विनोद कुमार शुक्ल की प्रमुख कृतियां

कविता संग्रह

  • ‘लगभग जयहिंद ‘ वर्ष 1971
  • ‘वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहिनकर विचार की तरह’ वर्ष 1981.
  • ‘सब कुछ होना बचा रहेगा ‘ वर्ष 1992.
  • ‘अतिरिक्त नहीं ‘ वर्ष 2000.
  • ‘कविता से लंबी कविता ‘ वर्ष 2001.
  • ‘आकाश धरती को खटखटाता है ‘ वर्ष 2006.
  • ‘पचास कविताएँ’ वर्ष 2011
  • ‘कभी के बाद अभी ‘ वर्ष 2012.
  • ‘कवि ने कहा ‘ -चुनी हुई कविताएँ वर्ष 2012.
  • ‘प्रतिनिधि कविताएँ ‘ वर्ष 2013.

उपन्यास

  • ‘ नौकर की कमीज़ ‘ वर्ष 1979.
  • ‘ खिलेगा तो देखेंगे ‘ वर्ष 1996.
  • ‘ दीवार में एक खिड़की रहती थी ‘ वर्ष 1997.
  • ‘ हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ ‘ वर्ष 2011.
  • ‘ यासि रासा त ‘ वर्ष 2016
  • ‘ एक चुप्पी जगह’ वर्ष 2018.

कहानी संग्रह

  • पेड़ पर कमरा ‘ वर्ष 1988.
  • ‘महाविद्यालय ‘ वर्ष 1996.
  • ‘एक कहानी ‘ वर्ष 2021.
  • ‘घोड़ा और अन्य कहानियाँ ‘ वर्ष 2021.
  • कहानी/कविता पर पुस्तक
  • ‘गोदाम’, वर्ष 2020.
  • ‘गमले में जंगल’, वर्ष 2021.

डिप्टी सीएम अरुण साव का कड़ा

0

रायपुर, 23 दिसम्बर 2025 : CG Three Engineers Suspended : जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर अमल करते हुए राज्य शासन ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर लोक निर्माण विभाग के एक ईई और दो एसडीओ को निलंबित कर दिया है।

विभाग ने बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पर लोक निर्माण विभाग के संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

– Advertisement –

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से तीनों अभियंताओं के तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 CG Transfer Breaking : PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 उप अभियंताओं को मिली पदोन्नति, देखें पूरी लिस्ट 

– Advertisement –

Ad image