Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Home Blog Page 191

पंडित सुंदर लाल शर्मा: छत्तीसगढ़ की अस्मिता के जागरण पुरुष

छत्तीसगढ़ की धरती ने अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपने विचारों, कर्मों और संघर्षों से समाज को दिशा दी। ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व थे पंडित सुंदर लाल शर्मा—स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, कवि, लेखक और छत्तीसगढ़ी जनचेतना के अग्रदूत। उनका जीवन और कृतित्व छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक इतिहास का अमूल्य अध्याय है।

पंडित सुंदर लाल शर्मा केवल स्वतंत्रता आंदोलन के सक्रिय सहभागी ही नहीं थे, बल्कि वे जनमानस को जाग्रत करने वाले विचारक भी थे। उन्होंने महसूस किया कि राजनीतिक स्वतंत्रता तभी सार्थक होगी, जब समाज सामाजिक कुरीतियों, अज्ञान और आत्महीनता से मुक्त होगा। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने लेखन और सामाजिक कार्यों के माध्यम से जन-जागरण का बीड़ा उठाया।

पंडित सुंदर लाल शर्मा का सबसे बड़ा योगदान छत्तीसगढ़ी भाषा और लोक-संस्कृति को प्रतिष्ठा दिलाना रहा। उस समय जब स्थानीय भाषाओं को हीन दृष्टि से देखा जाता था, उन्होंने छत्तीसगढ़ी को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाया। उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सुगंध, लोकजीवन की सादगी और जनभावनाओं की सच्ची तस्वीर दिखाई देती है।

उन्होंने सिद्ध किया कि मातृभाषा में किया गया साहित्य सृजन जनमानस को अधिक गहराई से प्रभावित करता है। उनके साहित्य ने लोगों में अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना जगाई।

समाज सुधारक के रूप में योगदान
पंडित सुंदर लाल शर्मा सामाजिक कुरीतियों के घोर विरोधी थे। उन्होंने जातिगत भेदभाव, अंधविश्वास, अशिक्षा और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज़ उठाई। उनका मानना था कि समाज तभी प्रगति कर सकता है जब उसमें समरसता, समानता और मानवीय मूल्यों की स्थापना हो।

उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना और जनसामान्य को शिक्षित करने पर विशेष बल दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक सुधार के मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रप्रेम
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पंडित सुंदर लाल शर्मा ने अपने लेखन और विचारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाया। वे मानते थे कि स्वतंत्रता केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सांस्कृतिक चेतना का जागरण है। उनके विचारों ने लोगों को विदेशी शासन के विरुद्ध मानसिक और वैचारिक रूप से तैयार किया।
आज के संदर्भ में प्रासंगिकता
पंडित सुंदर लाल शर्मा का जीवन आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। वैश्वीकरण के इस दौर में, जब स्थानीय भाषाएँ और संस्कृतियाँ हाशिए पर जा रही हैं, उनके विचार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। मातृभाषा का सम्मान, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक स्वाभिमान—ये सभी मूल्य उनके जीवन दर्शन के केंद्र में थे।

पंडित सुंदर लाल शर्मा छत्तीसगढ़ की आत्मा के सच्चे प्रतिनिधि थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों पर चलना, उनकी रचनाओं और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

छत्तीसगढ़ के सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

CG Breaking : नक्सली संगठन को बड़ा झटका, हथियार छोड़ 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

सुकमा। CG Breaking : छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर सक्रिय नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। सीमा क्षेत्र में सक्रिय 22 नक्सलियों ने हथियार छोड़ सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों ने उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक के सामने आत्मसमर्पण किया। यह सामूहिक सरेंडर उड़ीसा के मल्कानगिरी जिला मुख्यालय में किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़ के सुकमा और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Raipur News : हादसा, हत्या या फिर कुछ और…. कलिंगा यूनिवर्सिटी में नाइजीरियन छात्र की मौत, छात्रा और बॉयफ्रेंड हिरासत में

The post CG Breaking : नक्सली संगठन को बड़ा झटका, हथियार छोड़ 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर appeared first on Grand News.

रायपुर में फिर मर्डर, युवक की हत्या कर जलाई

0

Raipur Murder : राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें : CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

– Advertisement –

सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा और तुरंत विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में खेत में लाकर जलाया गया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

 

 

धान नहीं बेच पा रहे किसान

0

रवि विदानी, महासमुंद। Mahasamund : महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य की धान खरीदी के लगभग डेढ़ माह होने जा रहे है लेकिन किसानों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक-एक, डेढ़ -डेढ़ माह से कलेक्टर जनदर्शन के चक्कर काट रहे हैं।  किसान लेकिन किसानों की समस्या वैसा का वैसा ही बना हुआ है।

ताजा मामला महासमुंद जिले के ग्राम कांपा, अमावस, बेलटुकरी और बागबाहरा ब्लॉक के कुछ किसान पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि सभी कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बावजूद धान उपार्जन केंद्र में किसी का खसरा नहीं दिखा रहा है तो किसी का नाम ही नहीं आ रहा हुआ। प्रशासनिक अधिकारी इसे सॉफ्ट वेयर की समस्या बता रहे हैं।

– Advertisement –

वहीं किसानों का कहना है कि, महीनों से पटवारी तहसीलदार, SDM और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष जब हम धान इसे खसरे इसी रकबे से बेच चुके है धान फिर इस वर्ष यह समस्या समझ से परे हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

 

Raipur Alert : रायपुर में बांग्लादेश हिंसा के बीच ‘ऑपरेशन समाधान’, 100 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

0

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 दिसंबर 2025 की सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। पोड़ी–उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अक्षय को अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए गए सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे वह अभी अपने कर्मचारियों से चर्चा कर ही रहे थे तभी एक काली गाड़ी में तीन लोग आए। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे उसे अक्षय गर्ग पर प्राण घातक हमला कर दिया गया।वहां मौजूद अक्षय गर्ग के लोग कुछ कह या कर पाते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले।
अक्षय गर्ग को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है,इस घटना से पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है।

The post CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी appeared first on Grand News.

छत्तीसगढ़ में डी-ग्रेड स्कूलों की बदलेगी सूरत

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : प्रदेश के डी-ग्रेड सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने अब एक बड़ा और ठोस कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत अब डी-ग्रेड स्कूलों को जनप्रतिनिधि और अधिकारी गोद लेंगे और नियमित रूप से इनका निरीक्षण करेंगे। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

प्रदेश में कुल 56 हजार 895 सरकारी स्कूलों का सोशल ऑडिट कराया गया था। इस सामाजिक अंकेक्षण में सामने आया कि 9 हजार 540 स्कूल डी-ग्रेड में हैं, जिन्हें सबसे कमजोर श्रेणी में रखा गया है। वहीं 16 हजार 785 स्कूल ए-ग्रेड में पाए गए। कुल मिलाकर 47 हजार 355 स्कूल ए, बी और सी ग्रेड में शामिल रहे।

– Advertisement –

सोशल ऑडिट के दौरान यह भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कई डी-ग्रेड स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को न तो गिनती आती है और न ही अक्षरों की पहचान है। इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर स्थिति माना गया है।

इसी स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने डी-ग्रेड स्कूलों को गोद देने की योजना शुरू की है। योजना के तहत जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूलों का चयन करेंगे और साल में कम से कम दो बार स्कूल का दौरा करेंगे। निरीक्षण के दौरान पढ़ाई की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण स्तर और बुनियादी सुविधाओं की जांच की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश स्तर पर डी-ग्रेड स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही निरीक्षण की निगरानी के लिए एक विशेष ऐप भी बनाया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।

सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से डी-ग्रेड स्कूलों में तेजी से सुधार होगा और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। अब यह देखना होगा कि यह योजना कागजों तक सीमित रहती है या वाकई स्कूलों की सूरत बदल पाती है।

CG Crime : शादी समारोह में खूनखराबा, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला 

CG News : आज राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा

0

  • छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की भी होगी लॉन्चिंग

रायपुर. 22 दिसम्बर 2025. CG News : राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 14 सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में प्रदेश के 3000 युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की लॉन्चिंग भी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल रमेन डेका 25 दिसम्बर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें आठ दलीय विधाएं औ छह 6 एकल विधाएं शामिल हैं। दलीय विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा शामिल हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की पांच विधाओं लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से भागीदारी करेंगे।

– Advertisement –

राज्य युवा महोत्सव में दलीय विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 20 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 15 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। एकल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार रुपए, 3 हजार रुपए एवं 2 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

राज्य युवा महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों के गायन, बैण्ड परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन जैसे विविध आयोजन भी होंगे। 23 दिसम्बर को उद्घाटन समारोह के दिन राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आरूग बैण्ड (श्री अनुज शर्मा) की प्रस्तुति तथा नारायणपुर के प्रसिद्ध मल्लखंब का प्रदर्शन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को ही बिलासपुर पुलिस ग्राउंण्ड में रात साढ़े 8 बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य कवि कविता पाठ करेंगे। राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन 24 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 6 बजे से काफिला बैण्ड एवं स्वप्निल लाइव बैण्ड की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 25 दिसम्बर को शाम 6 बजे से आरू साहू तथा दायरा (बस्तर) बैण्ड की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

Viral News:अवतार 3’ में गोविंदा का कैमियो? सोशल मीडिया

0

Viral News: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3: फायर एंड ऐश’ भले ही भारत में रिलीज हो चुकी हो, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर 90s के सुपरस्टार गोविंदा का एक AI से बना वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के नावी किरदारों की तरह नीले अवतार में नजर आ रहे हैं और हिंदी में अपने सुपरहिट डायलॉग्स बोलते दिखाई दे रहे हैं; इन वायरल क्लिप्स में गोविंदा का देसी अंदाज देखकर फैंस ठहाके लगा रहे हैं

– Advertisement –

Ad image

और मजाक में कह रहे हैं कि गोविंदा का अब ‘अवतार 4’ में एक्सटेंडेड कैमियो तय है, जबकि हकीकत यह है कि ये सभी वीडियो पूरी तरह AI तकनीक से बनाए गए हैं; सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा के पुराने उस बयान को भी याद दिला रहे हैं,

जिसमें उन्होंने दावा किया था कि साल 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ का ऑफर उन्हें पहले मिला था, लेकिन शरीर पर नीला रंग न लगाना पड़े इसलिए उन्होंने फिल्म ठुकरा दी थी, बाद में उन्होंने इस फैसले पर पछतावा भी जताया था, हालांकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दावों को सार्वजनिक रूप से गलत बता चुकी हैं, बावजूद इसके ‘अवतार 3’ की रिलीज के साथ गोविंदा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

जांजगीर जनादेश परब में जेपी नड्डा

0

जांजगीर चाम्पा । CG NEWS: जांजगीर चाम्पा जिला के पुलिस लाइन ग्राउंड मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा, उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलीयों से सांठ गाँठ और झिरम घाटी मे अपने नेताओं की मुखबिरी का आरोप लगाया,,, जेपी नड्डा ने डबल इंजन की सरकार द्वारा देश से मार्च 26 तक नक्सलवाद का जड से समाप्त करने का दावा किया

राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर आज जांजगीर के पुलिस लाइन मे जनादेश परब मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल उपस्थित हुआ, विष्णु देव साय ने कहा कि जनता ने दो साल पहले बीजेपी को आशीर्वाद देकर जिताया, और कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से प्रदेश को मुक्त किया,, अपनी सरकार बनने के बाद प्रदेश को विकास की नई गाथा लिखना शुरू किया,, गांव गरीब और किसान के साथ युवाओ के लिए कई योजना शुरू कर प्रदेश को विकास के रास्ते मे लाया,, उन्होंने कहा कि प्रदेश मे सड़को की जाल बिछाई गई और भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई कर जीरो टॉरेंस लाया गया,, अब विकास को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को नया अध्याय की शुरुआत की जा रही है,,

– Advertisement –

वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार के दो साल की सराहना की और कांग्रेस पर पीएससी परीक्षा मे युवाओ के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया,,उन्होंने कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए बताया कि ज़ब छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे तब झिरम घाटी कांड हुआ,, झिरम घाटी कांड के लिए कांग्रेस के नेताओं को हीं जिम्मेदार बताया और अपने नेताओं की मुखबिरी करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगो का नक्सलियो से सांठ गांठ था,,उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दो साल पहले बीजेपी को जनादेश दिया और विष्णु देव साय की सरकार बनी, डबल इंजन की सरकार ने जो वायदे किए थे उसे पूरा किया और जो वायदे नहीं किए थे उसे भी पूरा किया,, विष्णु देव साय ने अपने सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा है,, प्रदेश के सर्वांगीण विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ा सुशासन और विकास मे कीर्तिमान हासिल किया है जिसके लिए बधाई के पात्र है,,

छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरा होने और विष्णु देव साय द्वारा किए गए विकास कार्यों से कार्यकर्त्ताओ मे काफी उत्साह है और उन्होंने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया, उन्होंने कहा कि प्रदेश कि जनता विष्णु देव साय सरकार के कार्य से खुश है.

– Advertisement –

Ad image

24 दिसंबर को बंद रहेगा छत्तीसगढ़

0

रायपुर। BIG NEWS: काँकेर जिले के आमाबेड़ा में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं, सनातन धर्म के लोगों पर हमलों, मिशनरी संस्थाओं द्वारा कथित धर्मांतरण और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात व अवहेलना के आरोपों के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

इस बंद को लेकर आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि शांति, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सभी के हित में हैं, और इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई आवश्यक है।

– Advertisement –

पढ़िए विज्ञप्ति में और क्या ?

PRESS NEWS-22-12-2025 (AAA)

– Advertisement –

Ad image