Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Home Blog Page 189

अपोलो अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

0

CG News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का सबसे बड़ा और नामी अस्पताल अपोलो एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गया है। इलाज में लापरवाही और फर्जी डॉक्टरों के आरोपों से पहले ही सुर्खियों में रहा अपोलो अस्पताल अब एक और सनसनीखेज मामले को लेकर सवालों के कटघरे में खड़ा है। इस बार मामला एक गर्भवती महिला के गर्भ में ही बच्चे की मौत से जुड़ा हुआ है, जिसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां देह व्यापर का भंडाफोड़, दूसरे राज्य से आई दो युवती गिरफ्तार

– Advertisement –

 अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप 

मामला बिलासपुर के चाटीडीह स्थित अपोलो अस्पताल का है। यहां इलाज के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर रश्मि शर्मा और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिजन पवन नालोटिया ने बताया कि वे विनोबा नगर के निवासी हैं। उनकी बहू पीहू अग्रवाल 37 सप्ताह की गर्भवती थीं और गर्भावस्था की शुरुआत से ही उनका इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात जब पीहू अग्रवाल को तेज दर्द हुआ तो उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल लाया गया और लेबर रूम में भर्ती किया गया।

– Advertisement –

Ad image

लापरवाही के कारण गर्भ में ही बच्चे की मौत 

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और जल्द छुट्टी देने की बात कही। इसी लापरवाही के कारण गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर रश्मि शर्मा को कहा कि बच्चे की कोई हरकत या हार्टबीट महसूस नहीं हो रही है, तब जाकर स्कैन कराया गया। स्कैन रिपोर्ट में बच्चे की मौत की पुष्टि हुई।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चे की मौत के बाद डॉक्टरों ने प्लेसेंटा, जिसे परिजन जांच के लिए सुरक्षित रखना चाहते थे, उसे बिना बताए फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि यदि प्लेसेंटा उन्हें दिया जाता, तो वे जांच के जरिए यह पता कर सकते थे कि बच्चे की मौत किन कारणों से हुई। लेकिन डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की, तो डेढ़ घंटे तक केवल आश्वासन दिया गया। खबर बनाए जाने तक अस्पताल प्रबंधन ने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।

निष्पक्ष जांच की मांग 

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही डॉक्टर रश्मि शर्मा और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार अपोलो जैसे बड़े अस्पताल पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर फर्जी डॉक्टर और आयुष्मान कार्ड विवादों की तरह यह मामला भी दबा दिया जाएगा। पूरे शहर की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

CG Accident : भीषण सड़क हादसा; खड़े ट्रेलर से टकराई बोलेरो, दो की मौत

 

खड़ी ट्रेलर से टकराई बोलेरो, दो की मौत

0

रायगढ़। CG Accident : जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है, जहाँ बीच सड़क खड़े एक ट्रेलर ने दो लोगों की जान ले ली और तीन मासूम दिव्यांग बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। यह हादसा न सिर्फ लापरवाही की कहानी है, बल्कि सिस्टम और सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें : Vinod Kumar Shukla passed away : मुख्यमंत्री साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

– Advertisement –

बोलेरो क्षतिग्रस्त 

जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ातराई में कल रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।बीच सड़क पर खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 44 वर्षीय कौशल मालाकार, बोलेरो वाहन मालिक, और 55 वर्षीय मनोहर नंदा, मुखबधिर स्कूल संचालक के रूप में हुई है। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे। तीनों बच्चे दिव्यांग हैं और उनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ एक दिव्यांग बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चे बड़गांव, तहसील तमनार, थाना पूंजीपथरा, पोस्ट गेरवानी के निवासी बताए जा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रेलर बीच सड़क पर खड़ा था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाह वाहन चालकों और सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों की वजह से हो रही मौतों की चेतावनी है। सोचिए उन मुखबधिर दिव्यांग बच्चों का दर्द, जो अपनी पीड़ा शब्दों में भी नहीं बयां कर सकते।

Raipur Murder : फिर मर्डर से दहला रायपुर, यहां युवक की चाकू मारकर हत्या 

 

Chhattisgarh Bandh : धर्मांतरण विरोध हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर-कांकेर-दुर्ग समेत कई जिलों में दिखा असर

 

 

रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या 

0

रायपुर। Raipur Murder : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, यहां बेरहमी से एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खुद ही मृतक को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी साहू ने अपने दोस्त दुर्गेश घृतलहरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों कचना डेरी में काम करते थे और बीती रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सन्नी ने दुर्गेश पर चाक़ू से वार कर दिया। सन्नी जब तक दुर्गेश को लेकर अस्पताल पहुंचा तब तक उसकी मौत हो गई थी।

डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केरल में मजदूर की हत्या

0

Sakthi labourer murdered in Kerala : केरल के पलक्कड़ जिले में सक्ती के रहने वाले एक मजदूर की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक रामनारायण बघेल का शव लेकर परिजन पलक्कड़ से रवाना हो चुके हैं। शव को एंबुलेंस से कोच्चि एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है, जहां से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया जाएगा।

रायपुर पहुंचने के बाद शव को आज ही गृह ग्राम सक्ती ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि केरल सरकार द्वारा परिजनों की मांगें पूरी किए जाने के बाद शव को लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

– Advertisement –

वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

CG News : कांकेर धर्मान्तरण मामले में नया मोड़, चर्च लीडर महेंद्र बघेल ने की घर वापसी, अपनाया हिंदू धर्म

 

 

जेएसडब्ल्यू प्लांट गेट पर धरना और अवैध वसूली,

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: अकलतरा थाना क्षेत्र के नरियरा स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट के मुख्य गेट पर बार-बार धरना प्रदर्शन कर लोगों को उकसाने और अवैध रूप से पैसों की मांग करने वाले दो आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में नरियरा निवासी सत्यप्रकाश निर्मलकर (32) और ग्राम रोगदा निवासी ज्योति नोरगे (33) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को दोनों आरोपी जबरन प्लांट के मुख्य गेट के अंदर घुस गए और सुरक्षा गार्ड व कर्मचारियों के विरोध करने पर गाली-गलौच व धक्का-मुक्की करते हुए गेट पर बैठकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।

– Advertisement –

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई बार प्लांट परिसर में घुसकर रास्ता जाम करने, तोड़-फोड़ की धमकी देने और अवैध वसूली की कोशिश कर चुके थे। इस मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 656/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है, वहीं इससे पहले भी दोनों के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज है।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों के नाम पर जमीन न होने के बावजूद वे ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धरना प्रदर्शन कराते थे, जिससे मजदूरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों का जीवन प्रभावित होने के साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS:धर्मांतरण विवाद के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, बस्तर

0

जगदलपुर,बस्तर। CG NEWS: बस्तर संभाग के कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर हुई हिंसा के विरोध में आज बुधवार को सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है, जिसे बस्तर चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का पूर्ण समर्थन मिला है।

बंद के दौरान एंबुलेंस, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है, जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और अधिकांश बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद नजर आ रहे हैं।

– Advertisement –

बंद के आह्वान को लेकर मंगलवार को सर्व समाज बस्तर, जनजातीय सुरक्षा मंच और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों ने प्रेस वार्ता कर बस्तर में कथित धर्मांतरण के खिलाफ बंद की अपील की थी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

CG News : छत्तीसगढ़ बंद आज: कांकेर में दुकानें

0

कांकेर,बस्तर। CG News : आज छत्तीसगढ़ सहित पूरे बस्तर संभाग में बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा। कांकेर जिले में सभी दुकानें, व्यापारी परिसर और बड़े संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। बंद के समर्थन में सुबह 11 बजे वंदे मातरम स्थल से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कांकेर डोम तक जाएगी। इस रैली में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है, जिससे बाजार और व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहने की संभावना है।

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ट्रेलर रिलीज, कैप्टन

0

Trailer Released: मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। कुछ दिन पहले वायरल हुई एक क्लिप में स्टीव रॉजर्स उर्फ कैप्टन अमेरिका की झलक ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, और अब मेकर्स ने ट्रेलर जारी कर क्रिस इवांस की दमदार वापसी पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स को शांत और सादगी भरे जीवन में दिखाया गया है, जहां वह शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं। बिना किसी डायलॉग के यह ट्रेलर भावनात्मक अंदाज में आगे बढ़ता है, जिसमें स्टीव अपनी पुरानी कैप्टन अमेरिका यूनिफॉर्म को देखते नजर आते हैं और अंत में बच्चे को निहारते हुए हल्की मुस्कान उनके चेहरे पर गर्व और जिम्मेदारी का एहसास कराती है।

मेकर्स ने इसी ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जो रूसो और एंथनी रूसो कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जो फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। ट्रेलर सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और कैप्टन अमेरिका की वापसी को मार्वल की सबसे बड़ी वापसी बता रहे हैं।

अटल जयंती पर कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी का होगा आयोजन

0

रायपुर। CG NEWS: भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई की 101वीं जयंती के अवसर पर में भारत हूँ फाउंडेशन द्वारा 25 दिसंबर को एटीएम (अटल चौक) अवंती विहार, में सांय 5 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है,उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक कैलाश रारा एवं प्रमुख सलाहकार राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर “आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा : भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई” पर संगोष्ठी भी आयोजित की गयी है जिसमें प्रमुख वक्ता वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, इतिहासविद आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जैन शामिल होंगे।

धर्मांतरण विवाद में प्रशासनिक कार्रवाई

0

कांकेर। CG NEWS: बड़ेतेवड़ा धर्मांतरण विवाद मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। एसएसपी और एडिशनल अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद अब अन्तागढ़ के एसडीएम और आमाबेड़ा के तहसीलदार को भी हटा दिया गया है।

यह कदम जिले में सामने आए धर्मांतरण के गंभीर आरोपों और बढ़ते जनआक्रोश के बीच उठाया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे।

– Advertisement –

इसी बीच सर्व समाज ने विरोध जताते हुए 24 दिसंबर को कांकेर बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सामाजिक संगठनों में हलचल तेज है, वहीं प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क नजर आ रहा है। मामले में आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।