Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 188

पूजा में रैबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की

0

सरगुजा। CG BIG NEWS : जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर से सटे ग्राम सरगंवा में आयोजित पूजा के दौरान रैबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि दे दी गई और बकरे का मांस करीब 400 गांववालों ने खा लिया। अब ग्रामीण रैबीज फैलने की आशंका से सहमे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली तो गांव में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सरगवां में 3 सालों में निकाली पूजा (स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा) का आयोजन किया जाता हैं। इसमें बकरे की बलि देने की परंपरा है। इस वर्ष यह आयोजन 28 दिसंबर को किया गया था। निकाली पूजा के दौरान कुल 12 से 15 बकरे काटे गए। बकरों के मांस का बंटवारा किया गया, जिसे करीब 400 ग्रामीणों ने खाया था।

– Advertisement –

रैबीज संक्रमित कुत्ते ने बकरे को काटा था

जिन बकरों की बलि दी गई उनमें एक ऐसे बकरे की भी बलि दे दी गई जिसे पागल कुत्ते ने काटा था। आरोप है कि सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू राजवाड़े नामक ग्रामीण से बकरा खरीदा था। बकरे को रैबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसकी बलि चढ़ाकर मांस बांट दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में रैबीज संक्रमण का खौफ फैल गया है। निकाली पूजा में मांस का प्रसाद सिर्फ पुरूषों को खाने की परंपरा है। इस कारण बकरे का मांस भी सिर्फ गांव के पुरूष सदस्यों ने ही खाया है।

सरपंच और उप सरपंच ने ग्रामीणों के संदेह को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को माले की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर इलाज का आश्वासन दिया है।

रैबीज फैलने की आशंका नहीं – डॉक्टर

पशु चिकित्सक डा. चंदू मिश्रा ने कहा कि रैबीज जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह मुख्यतः किसी रैबीज संक्रमित जानवर द्वारा इंसानों को काटने के मामले में लार से फैलता है। यदि किसी बकरे को रैबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था और उसका मांस ग्रामीणों ने पकाकर खाया है तो रैबीज फैलने की आशंका नहीं है। सामान्यतः बकरे का मांस उच्च तापमान में पकाया जाता है, जिसमें रैबीज वायरस जिंदा नहीं रहते। ऐहतियात के तौर पर ग्रामीणों की जांच की जानी चाहिए।

गांव में कल लगाया जाएगा कैंप

मामले की जानकारी जिला प्रशासन को लगी तो स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। CMHO डा.पीएस मार्को ने बताया कि पंचायत के सरपंच, उपसरपंच व ग्रामीण मिलने आए थे। उनकी मुलाकात डा. जेके रेलवानी से हुई है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुए गांव में कैंप लगाने का निर्देश है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 दिसंबर 2025 को कैंप लगाया जाएगा।

 

CG BREAKING : विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, दोनों हाथों की नसें कटी, मचा हड़कंप

 

 

विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार

0

जगदलपुर। CG BREAKING : बस्तर से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, साथ ही गले पर भी वार किया गया हैं।

– Advertisement –

कागज पर लिखा – “भतीजा”

अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थीं। जब नर्सिंग स्टाफ ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कागज पर लिखकर केवल एक शब्द लिखा – “भतीजा”। इस संकेत के बाद मामला और भी संवेदनशील व रहस्यमय हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

सभी पहलुओं की जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना आत्मघाती प्रयास है या किसी साजिश के तहत किया गया हमला। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित एंगल से मामले की जांच जारी है।

 

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी

0

रायपुर। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड का सितम जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है।

– Advertisement –

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।

– Advertisement –

Ad image

राष्ट्रपति पुतिन के घर ड्रोन हमला

0

Putin Residence Attack: यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के बीच, खबर आई कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवास को ड्रोन से निशाना बनाया. इस खबर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता जताई. मोदी ने कहा कि ऐसे हालात बहुत परेशान करने वाले हैं और शांति स्थापित करने वाले कूटनीतिक प्रयासों पर असर डाल सकते हैं. उन्होंने सभी पक्षों से आग्रह किया कि केवल कूटनीतिक प्रयासों पर ध्यान दें और ऐसे कदम न उठाएं जो वार्ता को कमजोर कर सकें. पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे सभी के लिए चिंताजनक बताया और शांति के रास्ते को ही सबसे सुरक्षित बताया।

– Advertisement –

 

रूस ने सोमवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन ने पुतिन के निवास पर हमला किया. रूस ने कहा कि साइट पर कई ड्रोन ने हमला किया और उनके एयर डिफेंस ने इसका जवाब दिया. वहीं, यूक्रेन ने इस दावे को पूरी तरह निराधार बताया और कहा कि यह सिर्फ कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर करने के लिए फैलाया गया झूठ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस आरोप-प्रत्यारोप ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावनाओं पर नया संकट ला दिया है.

– Advertisement –

Ad image

डोनाल्ड ट्रंप का फूटा गुस्सा

इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रतिक्रिया दी. ट्रम्प ने कहा कि पुतिन ने उन्हें सोमवार सुबह फोन पर इस कथित हमले के बारे में बताया, जिससे वह बहुत गुस्से में थे. ट्रम्प ने कहा कि किसी के घर पर हमला करना अलग बात है, लेकिन इसे करने का सही समय नहीं है. मुझे आज पता चला और मैं बहुत गुस्से में था. ट्रंप ने यह भी दोहराया कि उनके अनुसार शांति समझौता अभी भी संभव है, हालांकि क्षेत्रीय मुद्दे अभी भी जटिल हैं.

पुतिन का प्रतिरोध और सैन्य रणनीति

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के लिए अभियान जारी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कीव से डोनबास क्षेत्र के अंतिम हिस्से को छोड़ने की मांग भी दोहराई. पुतिन ने ट्रम्प को फोन पर बताया कि इस कथित ड्रोन हमले के बाद रूस अपनी कूटनीतिक स्थिति पर फिर से विचार कर रहा है. रूस ने इस हमले के बाद अपनी वार्ता की रणनीति बदलने की भी संभावना जताई.

जेलेंस्की ने इस हमले को लेकर किया खंडन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमिर जेलेंस्की ने रूस के आरोप को पूर्ण रूप से झूठ बताया. उन्होंने कहा कि यह रूस की ओर से शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम न उठाने का परिणाम है. ट्रंप ने पुतिन से फोन कॉल के बाद पत्रकारों को बताया कि उनके पास इस कथित हमले के बारे में और जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे अच्छा नहीं कहा और कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इसे जांच रही हैं.

अचानकमार में वकीलों का प्रकृति-संवाद

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिला बिलासपुर के अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित वन भ्रमण एवं वन महोत्सव का आठवां वर्ष इस बार 28 दिसंबर को शिवतराई, अचानकमार टाइगर रिजर्व में भव्य, प्रेरणादायी एवं यादगार रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व जंगल मितान संस्था द्वारा किया गया, जिसमें बिलासपुर, कोटा, बिल्हा, तखतपुर, रतनपुर, सीपत, मस्तुरी एवं सकरी तहसीलों के सैकड़ों महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे। विशिष्ट अतिथियों में महंत विवेक गिरी जी (गौरकापा धाम, संरक्षक— अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़) एवं तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पुनः नियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष शुक्ला सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

– Advertisement –

जंगल मितान संस्था के संरक्षक अधिवक्ता चंद्रशेखर बाजपेयी ने बताया कि यह आयोजन विगत आठ वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिवक्ताओं को प्रकृति के सान्निध्य में लाना, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आदिवासी जीवनशैली और संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करना है। आयोजन में स्वच्छता, पॉलीथिन प्रतिबंध, छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं आदिवासी परंपराओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

– Advertisement –

Ad image

सुबह 9 बजे से अधिवक्ताओं ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों— भजिया, चटनी, गुलगुला, फरा आदि का आनंद लिया। इसके पश्चात प्रशिक्षित गाइड प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन भ्रमण कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने घने जंगल, जैव विविधता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को नजदीक से देखा और समझा। भ्रमण के पश्चात अंगाकर रोटी, जिमीकंद की सब्जी, पताल का झोझो, तिल एवं मुर्रा के लड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी बालिकाओं द्वारा मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। अधिवक्ता विजय लक्ष्मी शराफ द्वारा बालिकाओं को नगद प्रोत्साहन राशि एवं टिफिन बॉक्स प्रदान किए गए, वहीं अन्य महिला अधिवक्ताओं द्वारा ऊनी शाल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त धनुष संचालन, अत्याधुनिक फास्टेड टेंट का प्रदर्शन तथा टेलिस्कोप के माध्यम से सौर मंडल का अवलोकन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्य अतिथि तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जंगल में इतनी बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि अधिवक्ता समाज का प्रकृति एवं आदिवासी संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आदिवासी समाज की संस्कृति की रक्षा करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासियों को सुलभ न्याय दिलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने इस आयोजन को “शानदार” बताते हुए दिल्ली दौरा निरस्त कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी दी।

विशिष्ट अतिथि महंत विवेक गिरी जी ने अधिवक्ताओं को न्याय, सेवा एवं सद्कर्म के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। वहीं विधायक धरमजीत सिंह ने अचानकमार टाइगर रिजर्व एवं कोपरा जलाशय को रामसर स्थल का दर्जा दिलाने तथा आगामी विधानसभा सत्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य शैलेन्द्र दुबे सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायमूर्ति, संतजन एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन रुपेश त्रिवेदी द्वारा किया गया। शाम 5 बजे चाय-बिस्किट के साथ इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन का समापन हुआ।

 

कॉलेज प्रिंसिपल समेत 4 असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित

0

रायपुर। CG NEWS : प्राचार्य डॉ. एसएस तिवारी, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय लोहारकोट महासमुंद द्वारा पीएम उषा मद से आबंटित की गई राशि में गड़बड़ी, जैम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय किये जाने में आर्थिक अनियमितता में संलिप्तता पायी गई। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 यथा संशोधित 2025 के संगत नियमों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

राज्य शासन एतद्वारा डॉ. एस.एस. तिवारी, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, लोहारकोट महासमुंद को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

– Advertisement –

चार असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित

पीएम उषा मद से आबंटित की गई राशि में गड़बड़ी, जैम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय किये जाने में आर्थिक अनियमितता में संलिप्तता पाए जाने पर चार असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर के नाम

1. डॉ. सीमा अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा,

2. डॉ. बृहस्पतु सिंह विशाल, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा,

3. श्री पीठी सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा,

4. डॉ. एस.एस. दीवान, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा,

निलंबन अवधि में इनके मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक, कार्यालय रायपुर (छ.ग.) निर्धारित किया जाता है।

 

छत्तीसगढ़ में जहर बनती जा रही हवा !

0

रायपुर। CG Air Pollution : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण ने आम जनता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है। बीते शाम के बाद राजधानी रायपुर सहित अनेक शहरों में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया।

राजधानी रायपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 से अधिक दर्ज किया गया, जो अत्यंत खराब श्रेणी में आता है। वहीं भिलाई में AQI 283, रायगढ़ में 274, बिलासपुर में 213 और अंबिकापुर में 131 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति विशेष रूप से अस्थमा, सांस और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक मानी जा रही है।

– Advertisement –

रायपुर में सबसे ज्यादा असर

राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि सर्दियों में हवा की गति कम हो जाती है, जिससे पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक कण वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। ऐसे में प्रदूषण की स्थिति और गंभीर होने का खतरा जताया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश के प्रमुख शहरों का AQI स्तर

  • रायपुर – 366 से अधिक (अत्यंत खराब)

  • भिलाई – 283 (बहुत खराब)

  • रायगढ़ – 274 (बहुत खराब)

  • बिलासपुर – 213 (खराब)

  • कोरबा – 148 (मध्यम से खराब)

  • अंबिकापुर – 131 (मध्यम से खराब)

पीएम 2.5 और पीएम 10 में तेज बढ़ोतरी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी और औद्योगिक क्षेत्रों में पीएम 2.5 का स्तर 60 से 129 और पीएम 10 का स्तर 80 से 140 तक पहुंच गया है, जो निर्धारित मानकों से कहीं अधिक है।

AQI का स्तर और उसका प्रभाव

  • 0–50 : सामान्य

  • 51–100 : संवेदनशील लोगों को हल्की परेशानी

  • 101–200 : अस्थमा व हृदय रोगियों को दिक्कत

  • 201–300 : अधिकांश लोगों को सांस लेने में परेशानी

  • 301–400 : लंबे समय तक रहने पर गंभीर बीमारियों का खतरा

  • 401–500 : स्वस्थ व्यक्ति भी प्रभावित, बीमारों को अत्यधिक खतरा

विशेषज्ञों की चेतावनी

डॉ. शम्स परवेज, वैज्ञानिक एवं एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग (PRSU) के अनुसार इस वर्ष दिसंबर में प्रदेश का AQI वर्ष 2023 और 2024 की तुलना में अधिक है। पीएम 2.5 में करीब 60 प्रतिशत कार्बन कणों की हिस्सेदारी है, जो अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा घातक है। इससे खून के गाढ़ा होने, हार्ट अटैक और अचानक मौत का खतरा बढ़ सकता है। कोरोना के बाद कमजोर इम्यूनिटी और प्रदेश में सिकलसेल रोगियों की संख्या इस खतरे को और बढ़ा रही है।

CG NEWS: 61 लाख के नशे को आग के हवाले: जिला पुलिस न

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर है।जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा जिले में जब्त किए गए 61 लाख रुपये से अधिक के अवैध मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर-चांपा के साथ मिलकर आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को यह कार्रवाई की गई।

चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (PIL) के प्लांट की भट्ठी (फर्नेस) में अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया।

– Advertisement –

इस दौरान जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों से जब्त किए गए

115 किलो 452 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 57 लाख 50 हजार रुपये,

– Advertisement –

Ad image

35 हजार 833 नग नशीली टेबलेट, कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये,

और 616 नग नशीली सिरप, कीमत लगभग 47 हजार 608 रुपये का नष्टीकरण किया गया।

पुलिस के अनुसार इन सभी प्रकरणों का न्यायालयीन निराकरण हो चुका था, जिसके बाद नियमों के तहत नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

जिला पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रूपये

0

अंबिकापुर। CG BREAKING: जिले में व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक दास और रोहित दास शामिल हैं।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लूट की साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि व्यवसायी की दुकान में पूर्व में काम कर चुका युवक दीपक दास ही निकला। काम से निकाले जाने के बाद से वह दुकान मालिक से नाराज़ चल रहा था, इसी रंजिश में उसने अपने सहयोगी रोहित दास के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

– Advertisement –

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पहले लूट के 18 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की थी। वहीं, शेष 2 लाख रुपये भी अब पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिए हैं।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

नववर्ष के जश्न को लेकर गाइडलाइन,

0

रायपुर। RAIPUR NEWS :  आगामी नववर्ष आगमन के मद्देनजर आज दिनांक 29.12.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा, फार्म हाउस एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रमाकांत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहें।

        बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, फार्म हाउस, ढ़ाबा एवं बार संचालकों को निम्नलिखित निर्देश दिये गये –

 नववर्ष के दौरान संचालकों द्वारा आयोजित कराने वाले समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति ली जावें साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे है, कौन सेलीब्रेटी है तथा किस प्रकार का कार्यक्रम है, की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये, साथ ही ऐसे समस्त संस्थानों में अनिवार्य रूप से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगे होने चाहिये।

 नववर्ष में सभी बार/होटल/कैफे/ढ़ाबा/रेस्टॉरेंट/फार्म हाउस के संचालकों द्वारा आवश्यक रूप से माननीय न्यायलयों के मानको का पालन किया जावे समस्त कार्यक्रम में डी.जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा साथ ही रात्रि 10ः00 बजे के बाद किसी प्रकार साउंड सिस्टम ना बजाया जाये।

 होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा, फार्म हाउस एवं बार के बाहर चारपहिया/दोपहिया वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखीं जाये, मुख्य मार्ग अथवा सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग ना किया जाये जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।

 आउटर क्षेत्र के सभी बार/होटल/ढाबा/फार्म हाउस आवश्यक तौर पर नववर्ष के दिन रात्रि 12.00 से 12.30 बजे तक बंद हो जावे।

 ऐसे कोई भी संस्थान बिना लायसेंस के शराब ना परोसे अथवा आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की जायेगी।

 ऐसे संस्थानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों अथवा चारपहिया वाहनों के अंदर बैठकर लोगों को शराब का सेवन ना कराया जाये, पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी।

 कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी प्रकार का सूखा नशा पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा।

 कार्यक्रम के दौरान संचालक स्वयं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड रखें।

 कार्यक्रम के दौरान संचालक किसी भी कार्यक्रम का क्षमता से अधिक पास जारी ना करें ताकि हुडदंग व अव्यस्था की स्थिति निर्मित हो।

दिनांक 31.12.2025 को रायपुर पुलिस द्वारा व्ही.आई.पी. रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो में चेकिंग पाईंट लगाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की ब्रेथएनालाईजर से जांच की जाएगी, जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाएंगे ऐसे के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।