Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 18

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर

0

अभनपुर। CG NEWS:  धान खरीदी में गड़बड़ी और धान की बोरियों में पानी डालने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भलेरा समिति के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

दरअसल धान की बोरियों में पानी डाले जाने का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह आक्रोशित किसानों ने समिति कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

– Advertisement –

किसानों की शिकायत के बाद गठित जांच दल ने पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी, जिसके आधार पर समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिक उमेश साहू, चौकीदार इंदरमन निषाद और दैनिक वेतनभोगी जितेंद्र कुमार साहू को सेवा से हटा दिया गया है।

जांच समिति में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के शाखा प्रबंधक नरेंद्र चंद्राकर, प्राधिकृत अधिकारी लीलूराम साहू और आरंग विकासखंड के सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के तहत आगे एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

0

 

रायपुर, 6 मार्च 2026 : CG News : प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने यह निर्देश आज मंत्रालय महानदी भवन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों और गतिविधियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव उपस्थित थे।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के बाद निरीक्षण करने के बजाय निर्माण के दौरान ही नियमित रूप से फील्ड में जाकर गुणवत्ता की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण केवल तकनीकी कार्य नहीं बल्कि आमजन की सुविधा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य है और इससे सरकार की छवि भी बनती है। यदि सड़क बनने के कुछ वर्षों के भीतर ही खराब हो जाए तो इससे सरकार की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

बैठक में बागबहार–कोतबा सड़क की खराब स्थिति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह सड़क कुछ वर्ष पहले ही बनी थी, लेकिन उसकी स्थिति तेजी से खराब हो गई है। यदि सड़क चार वर्ष भी नहीं चले तो इसका कोई औचित्य नहीं रह जाता। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस सड़क के निर्माण में हुई कमियों की गंभीरता से जांच की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता की सख्त निगरानी की जाए।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण कार्य हो रहे हैं, लेकिन आमजन को इन कार्यों की जानकारी नहीं मिल पाती जिससे सकारात्मक नैरेटिव नहीं बनता। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़ी सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और भूमिपूजन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हाथों से कराए जाएं तथा उन्हें व्यापक रूप से आमजन के सामने प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के टेंडर जारी होने से लेकर कार्य आवंटन (अवॉर्ड) तक की पूरी प्रक्रिया के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि कई ठेकेदार बहुत कम दर यानी बिलो रेट पर टेंडर प्राप्त कर लेते हैं, जिसके कारण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। यदि ठेकेदार बिलो रेट पर टेंडर लेता है तो यह उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह कार्य को निर्धारित गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट नियमावली तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्य राज्यों में लागू बेहतर व्यवस्थाओं का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी उपयुक्त प्रावधान लागू किए जाएं। साथ ही टेंडर और डीपीआर जैसे तकनीकी कार्यों के लिए एक अलग इकाई बनाने पर भी गंभीरता से विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 300 ऐसे गांव चिन्हित किए गए हैं, जहां बरसात के दौरान संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। ऐसे गांवों तक पहुंचने के लिए लोगों को कई बार बीमार मरीजों को खाट में उठाकर ले जाना पड़ता है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। खाद्य विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर चिन्हित इन गांवों को सड़कों और पुल-पुलियों के माध्यम से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने लैलूंगा–कुंजारा–तोलगेपहाड़–मिलूपारा–तमनार मार्ग के निर्माण की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी आबादी निवास करती है और यहां सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस मार्ग के कुछ हिस्से में वन स्वीकृति की आवश्यकता होगी, लेकिन शेष हिस्सों में निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

बैठक में मनेंद्रगढ़–सूरजपुर–अंबिकापुर–पत्थलगांव–कुनकुरी–जशपुर–झारखंड सीमा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 की प्रगति की भी समीक्षा की गई। लगभग 353 किलोमीटर लंबाई वाली इस सड़क परियोजना की स्थिति पर चर्चा की गई।पत्थलगांव-कुनकुरी खंड में भू-अर्जन का मुआवजा दिए जाने की जानकारी भी बैठक में साझा की गई। इसके अलावा अंबिकापुर–सेमरसोत–रामानुजगंज–गढ़वा मार्ग, गीदम–दंतेवाड़ा मार्ग, चांपा–सक्ती–रायगढ़–ओडिशा सीमा मार्ग, रायपुर–दुर्ग मार्ग तथा चिल्फी क्षेत्र की सड़कों सहित कई अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बस्तर में पुल-पुलिया निर्माण सहित 17 सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य द्रुतगामी सड़क संपर्क मार्ग की आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में शासकीय भवनों के डिजाइन बहुत पुराने और एक जैसे दिखाई देते हैं। अब समय आ गया है कि शासकीय भवनों का निर्माण आधुनिक डिजाइन और तकनीक के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि भवनों का डिजाइन उनकी उपयोगिता के अनुरूप होना चाहिए और भूमि के बेहतर उपयोग के लिए हॉरिजॉन्टल की जगह वर्टिकल संरचना को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने राजभवन में बन रहे गेस्ट हाउस को भी आधुनिक और गरिमामय स्वरूप में तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें आमजन के जीवन से सीधे जुड़ी होती हैं और लोग सड़क की गुणवत्ता को बहुत महत्व देते हैं। अन्य कई विकास कार्य भले दिखाई न दें, लेकिन सड़कें सीधे लोगों को दिखाई देती हैं और सरकार की छवि भी उसी के आधार पर बनती है। इसलिए लोक निर्माण विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है और इसमें होने वाले कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा तंत्र विकसित किया जाए जिससे सड़कों में बनने वाले गड्ढों की जानकारी समय पर मिल सके और उन्हें तुरंत ठीक किया जा सके।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती

0

 

 अम्बिकापुर 06 मार्च 2026 : CG Anganwadi Bharti 2026 : एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन किया गया है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी इस पद के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

– Advertisement –

परियोजना अधिकारी (शहरी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे संशोधित कर अब ऑनलाइन कर दिया गया है। भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केदारपुर सेक्टर अंतर्गत तकिया रोड आंगनबाड़ी केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22 के लिए निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट  पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार यह पद केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं पात्रता की जानकारी परियोजना कार्यालय या नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

– Advertisement –

Ad image

CG Gang Rape Case: शर्मसार: होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों किया गैंगरेप 

 

 

फर्जी पुलिस बनकर किया था लूटपाट, दो शातिर गिरफ्तार

0

CG News : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोयोटा शोरूम के पास ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे की है, जब आरोपी यशराज यादव और सुमित दुबे अपनी सफेद रंग की टाटा पंच कार से ट्रेलर का पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने ट्रेलर को रुकवाया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक पर धौंस जमाते हुए गाड़ी के बिल्टी पेपर की मांग की। पेपर दिखाने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने रुपयों की मांग शुरू कर दी और देखते ही देखते चालक का विवो मोबाइल, कवर में रखे 1000 रुपये नगद और गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके वर्तमान ठिकाने अभिषेक विहार कॉलोनी, मंगला से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक मूल रूप से जांजगीर और दूसरा सारंगढ़ जिले का निवासी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

CG Gang Rape Case: शर्मसार: होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों किया गैंगरेप 

युवती को रंग लगाने के बहाने गैंगरेप 

0

केशकाल: CG Gang Rape Case: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से युवती से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। यहां ईरागांव थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने होली में रंग लगाने के बहाने एक युवती को कमरे में बुलाया और फिर दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, ईरागांव थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को कुछ युवकों ने होली के रंग लगाने के बहाने बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसे कमरे में ले जाकर जबरन बंद कर दिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

आरोपियों में तीन नाबालिग शामिल 

गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं, जबकि दो अन्य बालिग बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: यात्री बस पलटी, 6 लोगों की मौत

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा; बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 12 घायल

 

 

 

 

जशपुर बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख

0

रायपुर। 6 मार्च 2026 : CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए तथा उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: यात्री बस पलटी, 6 लोगों की मौत

– Advertisement –

Ad image

 

 

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सरेआम मारपीट

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Video : न्यायधानी के बिल्हा थाना क्षेत्र में होली के त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने निकली पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दरअसल, होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जब एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद युवकों ने उग्र होकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

– Advertisement –

विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ सरेआम मारपीट की, जिसमें एक आरक्षक की वर्दी तक फट गई। इस दौरान हुड़दंगियों ने बीच-बचाव करने आई महिला आरक्षक के साथ भी धक्का-मुक्की की और मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से जमकर हुज्जतबाजी करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली।

पुलिस की सख्ती के बावजूद आरोपी बेखौफ नजर आए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हमला करने वाले 8 मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो –

 

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: यात्री बस पलटी, 6 लोगों की मौत

CG Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा; बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 12 घायल

 

 

बस-ट्रक में भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत

0

जानकारी के अनुसार, ये हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जाता है कि, बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टककर में कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों ने बाहर निकला। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

आरंग का ये धान खरीदी केंद्र कलेक्टर के रडार पर

0

रायपुर। Raipur News : आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को पानी से भिगोने संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया, जिसे तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच टीम मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जांच करे तथा यदि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध तत्काल कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त विनय शुक्ला के नेतृत्व में सुमित डडसेना (सहकारिता विस्तार अधिकारी) एवं अशोक साहू (सहकारिता निरीक्षक) का संयुक्त जांच दल घटनास्थल पर पहुँच कर खरीदी केंद्र में रखे धान के स्टैक, भंडारण व्यवस्था तथा संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत जांच कर रहा है। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी लेकर पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

Arang Crime Breaking : आरंग नीरज लोधी मर्डर केस का सस्पेंस खत्म! आरोपियों ने इस बात पर ले ली जान; नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

 

 

भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट

0

T20 World Cup 2026 Final Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा.

टिकट कैसे बुक करें

– Advertisement –

फाइनल मुकाबले के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और ICC के पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं. टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी है.

क्या है टिकट की कीमत?

– Advertisement –

Ad image

टिकट की कीमत की बात करें तो स्टेडियम के ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है. वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों की कीमत लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये के बीच है.

ये चीजें साथ ले जाना पड़ेगा भारी

फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसे में दर्शकों को कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे. स्टेडियम में कई चीजों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पावर बैंक, बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. फैंस को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की इजाजत होगी.

मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी

अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम में 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है. बड़ी भीड़ के कारण मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए डिजिटल टिकट पहले से डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव रखना जरूरी होगा.