Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 174

लगातार विवाद और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के

0

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी, जो बालोद में 9 जनवरी से आयोजित की जानी थी, उसे लगातार सामने आ रहे प्रशासनिक विवादों एवं गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को ध्यान में रखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

– Advertisement –

यह निर्णय स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के वैधानिक अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य परिषद उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार, 5 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि पूर्व में राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद द्वारा राजधानी क्षेत्र नया रायपुर में राष्ट्रीय/आदिवासी रोवर–रेंजर जम्बूरी आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद राज्य परिषद एवं कार्यकारिणी की अनुमति और सहमति के बिना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जम्बूरी का आयोजन स्थल बदलकर छोटे कस्बे बालोद में निर्धारित कर दिया गया, जो कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के संविधान, नियमों एवं प्रक्रियाओं का सीधा उल्लंघन है।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में यह भी गंभीर तथ्य सामने आया कि राज्य सरकार के बजट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत 10 करोड़ रुपये की राशि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के खाते में स्थानांतरित न कर जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। यह कदम न केवल संस्था की स्वायत्तता पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि इसे स्पष्ट वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना गया।

इसके अतिरिक्त, बिना विधिवत टेंडर खुले, जम्बूरी स्थल पर निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने, तथा टेंडर आमंत्रण भी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बजाय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जाने के आरोपों ने पूरे आयोजन को संदेह के घेरे में ला दिया है। इन तथ्यों के चलते आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आ रहे हैं।

बैठक में यह दोहराया गया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एक स्वतंत्र, राष्ट्रीय स्तर की स्वायत्त संस्था है, जो अपने संविधान, नियमावली और रूल्स बुक के अनुरूप संचालित होती है, न कि किसी विभागीय आदेश के आधार पर।
राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संस्था के उद्देश्यों, सेवा भाव एवं अनुशासनात्मक ढांचे के विपरीत लगातार हस्तक्षेप किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

इन सभी तथ्यों, विवादों और आरोपों पर गहन विचार–विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि बालोद में प्रस्तावित राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इसके बावजूद जम्बूरी का आयोजन किया जाता है, तो उसकी समस्त प्रशासनिक, वित्तीय एवं नैतिक जिम्मेदारी राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की होगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपने पद से किसी प्रकार का इस्तीफा नहीं दिया है।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने निकायों

0

रायपुर। CG NEWS : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी किया है। सुडा ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी निकायों को इस संबंध में की गई कार्यवाहियों की जानकारी हर महीने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के मिशन संचालक को उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

सुडा ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भेजे परिपत्र में स्वच्छता दीदियों के द्वारा डोर-टू-डोर सिंगल यूज प्लास्टिक के वैकल्पिक उपायों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सुडा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए व्यावसायिक क्षेत्रों, साप्ताहिक बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों (NGOs), रहवासी कल्याण संघों (RWAs) एवं स्वसहायता समूहों की सहभागिता से घर-घर जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए भी सभी निकायों को निर्देशित किया गया है।

– Advertisement –

सुडा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कर्मचारियों व विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता अभियान के साथ ही शहर के तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थलों, मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, निस्तारी एवं गैर-निस्तारी तालाबों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सहभागिता से जन-प्रतिनिधियों, धार्मिक गुरूओं, गणमान्य नागरिकों, स्वच्छताग्राहियों, ब्रांड अम्बैसडर्स, एन.जी.ओ. एवं स्वसहायता समूहों को शामिल कर विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

परिपत्र के माध्यम से नगरीय निकायों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए आयोजित सभी कार्यक्रमों को लोकल/ क्षेत्रीय मीडिया/ नगरीय निकाय के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रसारित व पोस्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने निकायों को चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन विद्यालय स्तर पर करने को कहा गया है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

 

वीरेंद्र सिंह तोमर को मिली जमानत, जिला

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर को जिला न्यायालय रायपुर से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज प्रकरण में वीरेंद्र सिंह तोमर की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस आदेश के बाद अभियुक्त को सशर्त जमानत पर रिहा किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रकरण के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर के विरुद्ध अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही अभियुक्त न्यायिक हिरासत में था और उसकी ओर से जिला न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फैजल रिजवी एवं अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने दलील दी कि अभियुक्त को झूठे एवं मनगढ़ंत आरोपों में फंसाया गया है तथा उसके पास से किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद होने के संबंध में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य प्रथम दृष्टया कमजोर हैं। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध समाज की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

– Advertisement –

 

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

– Advertisement –

Ad image

 

भाई ने की भाई की हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था

0

दंतेवाड़ा। CG NEWS : जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कमलापदर बड़े कारली गांव में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी भाई ने धान कूटने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के खोटले से अपने भाई की छाती पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

CG NEWS : शराब के नशे धुत होकर स्कूल पहुंचने वाला सहायक शिक्षक निलंबित

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

RAIPUR NEWS : रायपुर के इस इलाके में गांजा बेचते पकड़ाई महिला

 

10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का

0

सरगुजा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किए गए है, वहीं मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब सरगुजा जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। 10 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग में पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहरी और कनकनी को देखते हुए 1 जनवरी तक पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।

सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेशके मुताबिक सरगुजा जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए 10 जनवरी तक पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेगा। लेकिन, सभी शिक्षक और कर्मचारी को निर्धारित समय में स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

तेल लीकेज के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Video : नए साल की शुरुआत में बिलासपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका कुटी पारा में स्थित CSPTCL के 220 केवी सबस्टेशन में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसका धुएं का गुबार करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह आगजनी की घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सबस्टेशन में उस समय बूसिंग से जुड़ा कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर की बूसिंग फट गई, जिससे भारी मात्रा में ऑयल लीकेज हुआ। लीक हुआ तेल गर्म हिस्से के संपर्क में आ गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

– Advertisement –

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ियां तैनात की गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल रहा। वही सबस्टेशन की प्रभारी कल्पना घाटे ने बताया कि ट्रांसफार्मर की बूसिंग फट गई थी उससे ऑयल लीकेज हुआ और वही तेल गर्म हिस्से में पहुंचने से आग लगी। ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है….लगातार कूलिंग और पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही। वहीं, पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस बड़ी आगजनी की घटना से बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान के आकलन और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो –

 

CG News : बिलासपुर में सियासी खींचतान चरम पर, लोकार्पण कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र बना विवाद की जड़

CG News : 112 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल बरामद

0

डॉ सैयद फारूख अली, सुकमा। CG News : जिला सुकमा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16,50,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही हेतु साइबर सेल की उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के पर्यवेक्षण में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

– Advertisement –

बरामद मोबाइल फोन केवल छत्तीसगढ़ राज्य से ही नहीं बल्कि सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के अलग–अलग क्षेत्रों से ट्रेस किए गए। मोबाइल नंबरों एवं IMEI नंबरों को CEIR Portal के माध्यम से खोजते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की और मोबाइल सेटों को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बरामद सभी मोबाइल संबंधित मालिकों को वरिष्ठ अधिकारियों के हाथों वापस किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर आम नागरिकों के चेहरों में खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल धारकों ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सुकमा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

– Advertisement –

Ad image

इस अभियान में प्रधान आरक्षक महेंद्र बहादुर कंवर, सायम नरेया, आरक्षक नेपाल दिवाकर, मीना गवड़े, रूपेश यादव, तीलाराम पटेल सहित साइबर सेल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

सुकमा पुलिस की इस पहल से न केवल नागरिकों का भरोसा मजबूत हुआ है बल्कि यह संदेश भी गया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण और जनसेवा दोनों को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जा सकता है।

CG News: जंगल किनारे बाघ ने गाय का किया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

 

CG Politics : रामजी का नाम सुनते ही कांग्रेस को परेशानी

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Politics : न्यायधानी दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था और मनरेगा के रामजी को लेकर हो रही सियासत पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी और जो भी कानून हाथ में लेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।

लॉ एंड ऑर्डर पर सख्त सरकार

– Advertisement –

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भी अप्रत्याशित घटनाएं हुई हैं, वहां सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की है और आगे भी किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घटनाओं में कांग्रेस नेताओं की प्रत्यक्ष भूमिका सामने आई है। छत्तीसगढ़ की शांति और सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सरकार किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है। डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और जो भी इसे तोड़ेगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी।

 

– Advertisement –

Ad image

मनरेगा और रामजी को लेकर हो रही राजनीति पर भी डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामजी का नाम सुनते ही कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। पहले भगवान राम को काल्पनिक बताया गया, राम मंदिर निर्माण में बाधाएं डाली गईं और अब जब काम करने वालों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं और समस्याओं को दूर करने के लिए नया कानून लाया गया है….

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि रामजी योजना अधिक उपयोगी और लाभकारी है, जिसका सीधा फायदा गांवों के साथ-साथ मजदूरों और रोजगार करने वालों को मिलेगा, लेकिन राष्ट्रहित और समाजहित के काम कांग्रेस को रास नहीं आते।

Mahasamund : शिक्षकों की कमी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूलों में जड़ा ताला, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 

 

Gariaband News : धान माफियाओ पर बड़ा एक्शन,

0

गरियाबंद। Gariaband News : दीगर राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से लाए जा रहे धान के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत एक माह 28 दिवस में गरियाबंद पुलिस ने 3308.65 क्विंटल अवैध धान, जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रुपये है, जप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है।

 

06 जनवरी 2026 की प्रमुख कार्रवाई

06 जनवरी 2026 को थाना देवभोग, अमलीपदर एवं छुरा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 04 प्रकरणों में

296 कट्टा (122.4 क्विंटल) अवैध धान, जिसकी कीमत लगभग 03 लाख 79 हजार 440 रुपये, जप्त किया गया।

कार्रवाई का विवरण

•थाना देवभोग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा की ओर से एक 407 मेटाडोर वाहन में अवैध धान भरकर बिक्री हेतु लाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम द्वारा वाहन क्रमांक OD-08-D-8898 से 100 कट्टा (40 क्विंटल) धान जप्त किया गया।

•थाना अमलीपदर क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर में अवैध रूप से 80 कट्टा (36 क्विंटल) धान परिवहन करते पाया गया, जिसे जप्त किया गया।

•थाना छुरा क्षेत्र में दो बोलेरो पिकअप वाहनों से अवैध धान परिवहन करते हुए

•वाहन क्रमांक CG-07-BG-3987 से 58 कट्टा,

•वाहन क्रमांक OD-26-8272 से 58 कट्टा धान जप्त किया गया।

इस प्रकार कुल 04 चार पहिया वाहन एवं 296 कट्टा अवैध धान समक्ष गवाहों के जप्त कर संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

अब तक की कुल उपलब्धि

•विगत एक माह 28 दिवस में

•कुल 70 प्रकरण,

•66 चार पहिया वाहन एवं 04 लावारिस प्रकरण,

•7744 कट्टा (3308.65 क्विंटल) अवैध धान

•कुल अनुमानित कीमत 01 करोड़ 03 लाख 56 हजार 815 रुपये

जप्त किया गया है।

धान के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई कर धान को संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

महापौर ने महाराजबंध तालाब सफाई अभियान

0

रायपुर। Raipur News : ग्रीन आर्मी द्वारा संचालित महाराजबंध तालाब सफाई अभियान के आज 27 दिन पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे ने महाराजबंध तालाब पहुँचकर अभियान का निरीक्षण किया और ग्रीन आर्मी के निरंतर जनहितकारी प्रयासों की सराहना की। महापौर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु नगर निगम की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे, जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, भारती श्रीवास्तव विनीत शर्मा, मोनिका बागरेचा श्याम बघेल,हेमंत ठाकुर ने महापौर को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा विगत 11 दिसम्बर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे नियमित श्रमदान किया जा रहा है और अब तक 64 ट्रक कचरा तालाब से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि तालाब के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक निरंतर प्रयास है, जो आगे भी जारी रहेगा।

– Advertisement –

सफाई अभियान के दौरान तालाब से धार्मिक झांकियों के अवशेष, घाटों पर जमा गंदगी, सिंगल यूज प्लास्टिक तथा वर्षों से जमा अन्य अपशिष्ट हटाए गए हैं। घाटों की विशेष सफाई कर उन्हें पुनः उपयोग योग्य स्वरूप दिया गया है। अभियान में जुटे ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों के समर्पण और अनुशासन की सभी ओर सराहना की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

इस जनआंदोलन को मजबूती देने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया के निरंतर सहयोग से आम नागरिकों में तालाब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

महाराजबंध तालाब सफाई अभियान के प्रोग्राम डायरेक्टर शशिकांत यदु ने अभियान को समर्थन देने वाले सभी स्वयंसेवकों, नागरिकों और विशेष रूप से मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की भागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं और जागरूकता ही स्थायी समाधान का मार्ग है।

CG Crime : छत्तीसगढ़ खौफनाक हत्याकांड: पत्नी से हंसी-मजाक का बदला कुल्हाड़ी से लिया, पड़ोसी को उतारा मौत के घाट!