Monday, May 18, 2026
Google search engine
Home Blog Page 173

नगर निगम की बैठक में भाजपा के भीतर खुला टकराव

0

 पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा में प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर का अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गया। मुद्दा प्रोटोकॉल का था, लेकिन यही प्रोटोकॉल विवाद एमआईसी सदस्य और सभापति को आमने-सामने ले आया। बैठक का माहौल गरमाया, बयानबाजी तेज हुई और पार्टी की अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक मंच पर उजागर हो गई।

विवाद की शुरुआत सामान्य सभा के दौरान हुई, जब सभापति विनोद सोनी ने एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार को बैठक व्यवस्था का हवाला देते हुए महापौर के पीछे बैठने को कहा। इसी बात पर आपत्ति दर्ज हुई और मामला तूल पकड़ता चला गया। बात यहीं नहीं रुकी, यह गतिरोध मेयर इन काउंसिल की बैठक तक पहुंच गया, जहां नियमों के अनुसार सभापति के बैठने का प्रावधान नहीं होने का मुद्दा उठा। इस पर एमआईसी सदस्य ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद बुधवार भर नगर निगम के गलियारों में सियासी खींचतान चर्चा का विषय बनी रही।

– Advertisement –

मामले पर प्रतिक्रियाएं भी तेज रहीं। एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार ने कहा कि उन्होंने केवल नियमों और प्रोटोकॉल के पालन की बात कही है, इसमें हंगामा करने जैसा कुछ नहीं। वहीं महापौर पूजा विधानी ने साफ कहा कि बैठक संचालन उनका विशेषाधिकार है, लेकिन यदि भविष्य में इस तरह का गतिरोध दोबारा सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सभापति विनोद सोनी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वरिष्ठों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बार-बार प्रोटोकॉल का मुद्दा उठाने पर जवाब दिया जाएगा।

विपक्ष का तंज

– Advertisement –

Ad image

भाजपा के इस अंदरूनी टकराव पर विपक्ष ने भी तंज कस दिया है। पूर्व महापौर रामशरण यादव ने कहा कि भाजपा के भीतर का विवाद अब खुलकर सामने आ चुका है। सदस्य आपस में ही उलझे हैं। उन्होंने चेताया कि इस राजनीतिक खींचतान का असर शहर के विकास कार्यों और जनता के हितों पर नहीं पड़ना चाहिए। कुल मिलाकर, अनुशासन के लिए पहचानी जाने वाली पार्टी के भीतर का यह टकराव अब सार्वजनिक हो चुका है और सवाल यही है कि भाजपा इस डैमेज कंट्रोल को कैसे संभालती है, क्योंकि नगर निगम में चल रही यह आपसी लड़ाई विपक्ष को मुद्दा भी दे रही है और विकास की रफ्तार पर भी सवाल खड़े कर रही है।

 

घर के आंगन में मिली खून से लथपथ लाश

0

जीपीएम। CG NEWS : गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर के सामने आंगन में खून से लथपथ अवस्था में मिला। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ग्रामीणों ने चंद्रभान सिंह के घर के सामने आंगन में उसका शव देखा तो उन्हें तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया। शव पर चोट के कई गहरे निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि युवक पर अत्यंत क्रूरता से हमला किया गया था। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून बिखरा हुआ था, जो हमले की भयावहता को दर्शाता है।
सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

– Advertisement –

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक अनुमान है कि किसी धारदार हथियार से यह वारदात अंजाम दी गई है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

ग्रामीण इलाकों में दहशत
इस नृशंस हत्या की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भयभीत हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, गौरेला पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे के सच का पता लगाया जा सके।

– Advertisement –

Ad image

 

Raipur Press Club Election 2026 : मतदाता सूची का प्रारंभिक

0

रायपुर, 01 जनवरी 2026। Raipur Press Club Election 2026 : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेशानुसार रायपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत वैध सदस्यों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज 01 जनवरी 2026 को किया गया।

मतदाता सूची पर 03 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण उपरांत 05 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

– Advertisement –

Raipur Press Club Election 2026 दावा-आपत्ति कार्यालय कलेक्टर, रायपुर के कक्ष क्रमांक 09 में कार्यालयीन समय के दौरान राकेश देवांगन, अतिरिक्त तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image

CG Video : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली तस्वीरें: सड़क के अभाव में कंधों पर शव ले जाते दिखे परिजन

 

CG Video : नए साल 2026 के पहले दिन मां महामाया मंदिर में लगी आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी 

तीन दिवसीय हड़ताल का अंतिम दिन : कर्मचारी–अधिकारी

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर में की जा रही तीन दिवसीय हड़ताल का आज 31 दिसंबर को आखिरी दिन रहा। राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिली है कि सरकार संवाद करना चाहती है। यदि ऐसा है तो संगठन बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन साथ ही फेडरेशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

– Advertisement –

हड़ताल के आखिरी दिन राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। फेडरेशन के संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति के लिए ब्यूरोकेट और सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। अधिकारियों द्वारा फाइलें आगे बढ़ाने में देरी की जाती है और सरकार भी कर्मचारियों के हित में फैसले लेने में सुस्ती दिखा रही है, जिसके चलते यह हालात बने हैं।

फेडरेशन का कहना है कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) अब तक नहीं दी जा रही है। साथ ही लंबित एरियर्स और अन्य सुविधाएं भी अटकी हुई हैं, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी नाराजगी है। संगठन ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान DA एवं DR दिया जाए तथा वर्ष 2019 से लंबित एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।

– Advertisement –

Ad image

फेडरेशन की प्रमुख मांगों में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में शिथिलता, संविदा और दैनिक वेतनभोगी और अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने, वेतन विसंगतियों का निराकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल है।

CRIME NEWS: राहौद आगजनी–तोड़फोड़ मामला: पार्षद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध वसूली न देने पर घर फूंकने का आरोप

 

फ्रेंड्स कॉलोनी चोरी मामला; चोरी की तिजोरी बरामद

0

CG Crime : रायगढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतरारोड थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चोरी गई तिजोरी को बंद हालत में बरामद कर लिया है। तिजोरी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि रिकवर की गई है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए सघन सर्च अभियान चलाया। रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि जिले की पुलिस हर मामले में सक्रिय रहते हुए तेजी और गंभीरता से काम कर रही है।

 

– Advertisement –

फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में रायगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने न्यू अग्रोहा धाम भवन के पीछे झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की तिजोरी को बंद हालत में बरामद किया है। प्रार्थी आलोक अग्रवाल एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में तिजोरी खुलवाकर विधि अनुसार पंचनामा कार्यवाही की गई, जिसमें तिजोरी से 27 तोला सोने-चांदी के जेवरात एवं 64 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 25 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट 29 दिसंबर 2025 को थाना कोतरारोड में दर्ज कराई गई थी।

 

– Advertisement –

Ad image

शिकायतकर्ता गौरव अग्रवाल ने बताया था कि उनके भाई आलोक अग्रवाल निजी कार्य से रायपुर गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ग्रिल और ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जा सके। रायगढ़ पुलिस लगातार हर मामले में सक्रिय रहते हुए अपराधियों तक पहुंचने और पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है।

CG Video : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली तस्वीरें: सड़क के अभाव में कंधों पर शव ले जाते दिखे परिजन

ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम का किया एलान, मिचेल मार्श करेंगे कप्तानी

 

ऑस्ट्रेलिया ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम का किया एलान

0

T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को घोषित इस टीम की कमान मिचेल मार्श को सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखा है।

टीम में युवा खिलाड़ियों के तौर पर कूपर कोनोली, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमन और ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया गया है। वहीं अनुभव के लिहाज से पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और जोश हेज़लवुड जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

– Advertisement –

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार मजबूत संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी और खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही है। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जाएगा, जहां स्पिन और कंडीशन बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, Renuka Singh ने झटके 4 विकेट, बोलीं- केरल मेरा लकी ग्राउंड

 

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात

0

KBC 17 :  अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसी बीच शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के रहने वाले बिप्लव बिस्वास, जो CRPF में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं,

ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब चंद सेकेंडों में देकर सभी को चौंका दिया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट पर पहुंचे बिप्लव ने शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई और जंगल में तैनाती के दौरान अपने अनुभव व साथियों के बलिदान साझा किए। गेम के दौरान उन्होंने 5 लाख तक बिना लाइफलाइन के सही जवाब दिए, जबकि 12.50 लाख पर ऑडियंस पोल,

– Advertisement –

25 लाख पर संकेतसूचक और 50 लाख पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ का सवाल पूछा गया—स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?—सवाल सुनते ही बिप्लव ने कहा,

“मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा” और सीधे ऑप्शन D ‘इसेयर’ चुन लिया, जो बिल्कुल सही निकला। सेकेंडों में जवाब सुनकर न सिर्फ बिग बी बल्कि पूरा स्टूडियो दंग रह गया। जीत के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली और उनके ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें परिवार सहित अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया।

– Advertisement –

Ad image

नया साल, नया भौकाल! ‘Spirit’ फर्स्ट लुक

0

Spirit First Look: नए साल की शुरुआत में ही प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Spirit’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डार्क, ग्रिटी और इंटेंस इस पोस्टर में प्रभास का अब तक का सबसे खतरनाक ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त भौकाल मचा दिया है।

पोस्टर में प्रभास पीठ पर जख्मों और बंधी पट्टियों के साथ नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, फुल दाढ़ी-मूंछ, एक हाथ में शराब का ग्लास और चेहरे पर ब्रूडिंग एक्सप्रेशन—उनका लुक हिंसक अतीत और गहरे जख्मों की कहानी बयां करता है। वहीं तृप्ति डिमरी शांत अंदाज में उनकी सिगरेट सुलगाती दिख रही हैं, जो दोनों के बीच इंटेंस और अनकही केमिस्ट्री का इशारा करती है।

– Advertisement –

Ad image

तृप्ति डिमरी ग्रे टोन की साड़ी में सादगी के बावजूद बेहद पावरफुल नजर आ रही हैं। उनका शांत स्वभाव और प्रभास का रग्ड लुक मिलकर पोस्टर को और ज्यादा रहस्यमयी बना देता है। यह विजुअल साफ संकेत देता है कि ‘Spirit’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक डार्क साइकोलॉजिकल जर्नी होने वाली है।

फर्स्ट लुक शेयर करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा— “Indian Cinema… witness the unknown. Happy New Year 2026”। खास बात यह है कि ‘Spirit’ प्रभास और वांगा की पहली कोलैबोरेशन है और इसमें प्रभास पहली बार पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक एक्स-IPS ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे कुछ अनकहे कारणों से सर्विस से बाहर कर दिया जाता है।

– Advertisement –

Ad image

CRIME NEWS: राहौद आगजनी–तोड़फोड़ मामला: पार्षद समेत

0

जांजगीर-चांपा। CRIME NEWS: शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत राहौद गांव में आगजनी और तोड़फोड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने पार्सद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता शीतला बाई रत्नाकर ने 30 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने वर्ष 2021 में आबादी भूमि ₹2 लाख 50 हजार में खरीदी थी, जहां झोपड़ी नुमा मकान बनाकर रह रही थीं।

– Advertisement –

आरोप है कि जनपद सदस्य नरसिंग गोंड और उसके सहयोगियों बनक राम गोंड व भगत गोंड ने मकान बनाने के एवज में ₹2 से 2.50 लाख की अवैध मांग की। मांग पूरी न होने पर 30 दिसंबर की सुबह आरोपियों ने एकराय होकर मकान की दीवार और टीन शेड तोड़े, घर का सामान बाहर निकालकर आग लगा दी।

 

– Advertisement –

Ad image

इस घटना में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया और करीब ₹2 लाख का नुकसान हुआ। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़िता परिवार सहित जान बचाकर भागी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

CRIME NEWS: साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन: 20 लाख

0

जगदलपुर। CRIME NEWS: साइबर ठगी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की ठगी मामले में दिल्ली के जनकपुरी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

नगरनार थाना क्षेत्र के निवासी कमलोचन कश्यप से इंश्योरेंस प्रीमियम के नाम पर किश्तों में करीब 20 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर नगरनार थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और ठगों की लोकेशन दिल्ली के आसपास ट्रेस की। इसके बाद दिल्ली के जनकपुरी इलाके में छापेमार कार्रवाई कर कॉल सेंटर से गिरोह के मुख्य सरगना ओमप्रकाश प्रभु समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया।

– Advertisement –

आरोपियों के कब्जे से वायरलेस फोन, मोबाइल, लैपटॉप और अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे अलग-अलग राज्यों और छत्तीसगढ़ के 3–4 जिलों में साइबर ठगी के सबूत मिले हैं। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा के मुताबिक पूछताछ में कई नए लिंक सामने आए हैं, इंश्योरेंस कंपनी से संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।