Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 17

मोबाइल नहीं मिलने से मेंटल हॉस्पिटल में

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ने बाथरूम की चौखट पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद जिले के निवासी लखनलाल साव के रूप में हुई है, जिसे घटना से महज एक दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनलाल मानसिक रूप से परेशान था और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार अपने परिजनों से मोबाइल फोन की मांग कर रहा था। घटना के करीब आधे घंटे पहले ही उसकी पत्नी उससे मुलाकात करने पहुंची थी, जिससे उसने मोबाइल न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इस खौफनाक कदम को अंजाम दे देगा। जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की भनक लगी, परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जेपी आर्य (स्काई ब्लू शर्ट) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल प्रशासन इस दुखद मामले की हर पहलू से जांच करा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

 

Holi Celebration Raipur : होली पर राजधानीवासियों ने जमकर छलकाए जाम, टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, इतने करोड़ की हुई बिक्री

– Advertisement –

Ad image

 

पश्चिम एशिया में युद्ध का असर

0

बिलासपुर। LPG Cylinder Price : पश्चिम एशियाई देशों में चल रहे युद्ध का असर अब विदेशों के साथ-साथ भारत में भी दिखाई देने लगा है। दरअसल भारत में उपयोग होने वाली एलपीजी गैस और कच्चे तेल की बड़ी मात्रा पश्चिम एशिया के देशों से ही आती है। ऐसे में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति ने तेल और गैस की आपूर्ति को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर अब कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह युद्ध लंबे समय तक जारी रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।युद्ध की वजह से कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए भारत सरकार अब वैकल्पिक देशों से आयात की संभावनाओं पर भी काम कर रही है। हालांकि अमेरिका द्वारा रूस से भारत को कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देने के बाद तेल को लेकर तत्काल संकट कुछ हद तक टल गया है, लेकिन गैस की आपूर्ति को लेकर अभी भी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।वहीं आम जनता का कहना है कि सरकार को ऐसे विकल्प तलाशने चाहिए जिससे आपूर्ति भी बनी रहे और महंगाई का बोझ सीधे लोगों पर न पड़े। इसके लिए दीर्घकालिक और प्रभावी योजना तैयार करना जरूरी माना जा रहा है।

– Advertisement –

 

कलेक्टर की बैठक में लापरवाही पर कार्रवाई, एक RI

0

कोरबा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कार्यालय में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती के संकेत भी दिए।

मसाहती ग्रामों की प्रगति की हुई समीक्षा

– Advertisement –

बैठक के दौरान जिले में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है। जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वेक्षण का कार्य अभी प्रगति पर है।

समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन करने, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

14 पटवारियों और एक राजस्व निरीक्षक को नोटिस

समीक्षा के दौरान मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और प्रगति नहीं होने पर आगे कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

कभी विलेन तो कभी कॉमेडियन…

0

नई दिल्ली। Anupam Kher Birthday: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने शानदार अभिनय से पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मे अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। उनके पिता पुष्कर नाथ खेर वन विभाग में क्लर्क थे और माता दुलारी खेर गृहिणी थीं।

Latest and Breaking News on NDTV

– Advertisement –

Ad image

बचपन से ही अभिनय का सपना देखने वाले अनुपम खेर ने चंडीगढ़ के पंजाबी विश्वविद्यालय में थिएटर की पढ़ाई की और बाद में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखीं।

Anupam Kher, born on 7 March 1955 in Shimla, is one of Indian cinema's most  versatile and celebrated actors with a career spanning over four decades.  He made a powerful debut with

– Advertisement –

Ad image

उनकी फिल्मी शुरुआत 1984 में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से हुई, जिसमें उन्होंने सिर्फ 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग पिता का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया और इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।

Sumit - ⭐Anupam Kher is a renowned Indian actor, director, and producer  born on March 7, 1955, in Shimla, Himachal Pradesh. He belongs to a  Kashmiri Pandit family and has a strong

इसके बाद उन्होंने कर्मा, तेजाब और चालबाज जैसी फिल्मों में दमदार विलेन की भूमिका निभाई, वहीं राम लखन में उनके कॉमिक अंदाज ने दर्शकों को खूब हंसाया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमिक परफॉर्मेंस अवॉर्ड दिलाया।

अनुपम खेर के नाम एक और बड़ी अचीवमेंट, एक्टिंग के बाद अब लेखन में भी मारी  बाजी, मिला यह खास अवॉर्ड | Bollywood News Hindi Anupam Kher Award 2025,  Outstanding Literary Contribution

डैडी फिल्म में उनके जटिल किरदार के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड स्पेशल जूरी और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिला। अनुपम खेर ने बॉलीवुड के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी, जिनमें बेंड इट लाइक बेकहम, सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक और द बॉय विद द टॉपकनॉट शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें बाफ्टा में नामांकन मिला।

Latest and Breaking News on NDTV

अभिनय के अलावा उन्होंने ओम जय जगदीश और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया तथा ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ नामक एक्टिंग स्कूल की स्थापना की।

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी की दुनिया में भी न्यू एम्स्टर्डम और मिसेज विल्सन जैसे शोज में उनका अभिनय सराहा गया। भारतीय सिनेमा और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया, जबकि 2021 में हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी।

Anupam Kher Birthday Interesting Facts; Facial Paralysis | Saaransh -  Financial Crisis

CG NEWS: गांव में भड़का विवाद बना हिंसा: घर में

0

सक्ती/मालखरौदा। CG NEWS: सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखापाली में दो पक्षों के बीच भारी विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

– Advertisement –

Ad image


घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मालखरौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

CRIME NEWS: टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

0

जांजगीर चांपा। CRIME NEWS: जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुरदा निवासी कीर्तन पटेल आहत सुखराम पटेल के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर आरोपी आवेश में आ गया और अपने घर से टांगी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने “आज तुझे जान से मार दूंगा” कहते हुए सुखराम पटेल के सिर पर टांगी से प्राणघातक वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर चांपा थाना में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत धारा 296, 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कीर्तन पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुरदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त टांगी को भी बरामद किया गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

The post CRIME NEWS: टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार appeared first on Grand News.

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब

0

रायपुर। CG NEWS: होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया। प्रदेश में होली के आसपास दो दिनों में ही मदिरा प्रेमियों ने 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब खरीद डाली।

स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के एमडी पदुम सिंह एल्मा के मुताबिक होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री दर्ज की गई, जबकि 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिकी। सामान्य दिनों में प्रदेश में औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब बिकती है, लेकिन होली के त्योहार के कारण मांग कई गुना बढ़ गई।

– Advertisement –

वहीं रायपुर जिले में होली के आसपास चार दिनों में शराब प्रेमियों ने 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब खरीद ली, जो पिछले साल की तुलना में करीब 91 लाख रुपये ज्यादा है।

आंकड़ों के अनुसार होली के पहले दिन 21 करोड़ 73 लाख रुपये, 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख रुपये और 1 मार्च को 12 करोड़ 11 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। आबकारी विभाग के आंकड़े यह भी बताते हैं कि अब देसी शराब की तुलना में विदेशी शराब की मांग तेजी से बढ़ रही है और विदेशी स्प्रिट की बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की पहली होली: पुलिस-प्रशासन संग रंगों में घुली खुशियां

0

गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद जिले में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों ने इस वर्ष पहली बार होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

कार्यक्रम में 30 से अधिक समर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेला और होली की खुशियों में सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और समर्पित नक्सलियों के साथ होली खेलकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रंगों और आपसी भाईचारे के इस माहौल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान समर्पित नक्सलियों ने हल्बी और छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर नाचते-गाते हुए त्योहार का आनंद लिया। रंग-गुलाल और संगीत के बीच सभी ने मिलकर एक नई शुरुआत और खुशहाल भविष्य का संदेश दिया।

प्रशासन का कहना है कि आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे लोगों को समाज में सम्मानजनक जीवन देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गरियाबंद में समर्पित नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासन के साथ पहली बार होली खेलकर मनाया रंगों का त्योहार।

The post CG NEWS: मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों की पहली होली: पुलिस-प्रशासन संग रंगों में घुली खुशियां appeared first on Grand News.

25 मार्च से शुरू होंगे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2

0

रायपुर। CG NEWS : प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और खेल सहित हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 न केवल वनांचल के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच बनेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध होगा।

 

– Advertisement –

Ad image

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, प्रदेश में खेल अधोसंरचनाओं की स्वीकृति एवं निर्माण, खेलो इंडिया की केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन, खेल अकादमियों की गतिविधियों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव और आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा की।

उन्होंने विगत वर्षों में स्वीकृत वृहद एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ को प्रदान की गई है। इस आयोजन में कुल 7 प्रतिस्पर्धात्मक और 2 प्रदर्शनात्मक खेल आयोजित किए जाएंगे। रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो), सरगुजा में कुश्ती एवं मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

 

मुख्यमंत्री  साय ने बैठक में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी तथा अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में एक लाख 65 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति, विकास और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनजातीय अंचलों में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आने वाले समय में बस्तर और सरगुजा अंचल में भी ओलंपिक स्तर के खेल आयोजनों के माध्यम से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

 

बैठक में मुख्य सचिव  विकाश शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव  यशवंत कुमार, संचालक खेल तनुजा सलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तिल्दा नेवरा में स्कूलों के आसपास तंबाकू

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया।

तिल्दा-नेवरा में 7 दुकानों पर कार्रवाई
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एसडीएम आशुतोष देवांगन के नेतृत्व में स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7दुकानदारों के चालान किए गए और उनसे 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया और उन्हें भविष्य में कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी गई।

– Advertisement –

टीम में मुख्य रूप से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा के निगरानी में यह कार्यवाही की गयी है।
जिसमे डाॅं. पंकज तिवारी, डाॅं. आशीष खरसन, आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी बी ई टी ओ एस के साहू भी और पुलिस के जवान एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।