Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 141

CG News : घर-घर अन्न दान लेकर मंत्री टंक राम वर्मा

0

रायपुर, 03 जनवरी 2026: CG News : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह, अपनत्व और लोक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

मंत्री वर्मा ने छेरछेरा की परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और अन्न दान स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा पर्व है, जो समाज में समानता, सहयोग और दान की भावना को सशक्त करता है। यह लोक पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

– Advertisement –

मंत्री वर्मा ने कहा कि छेरछेरा केवल अन्न संग्रह का तिहार नहीं, बल्कि यह लोक संस्कृति, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव है। छत्तीसगढ़ की लोक परम्पराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। ऐसे पर्व समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक उल्लास के साथ मंत्री का स्वागत किया। गांव में छेरछेरा तिहार की रौनक देखते ही बन रही थी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि छेरछेरा छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय पारंपरिक लोक-पर्व है, जिसे धान कटाई के बाद पौष मास (दिसंबर–जनवरी) में मनाया जाता है। यह पर्व राज्य की कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। फसल कटने के उपरांत किसान ईश्वर और समाज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है।

– Advertisement –

Ad image

छेरछेरा मूल रूप से दान, सहयोग और आपसी भाईचारे का पर्व है। इस दिन गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग टोली बनाकर घर-घर जाते हैं और लोकगीत गाते हुए अन्न या दान मांगते हैं। दरवाजे पर पहुंचकर “छेरछेरा छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरा…” का गायन किया जाता है, जिसका भाव यह होता है कि माता के भंडार में भरपूर धान है, उसमें से थोड़ा दान प्रदान करें।इकट्ठा की गई सामग्री का उपयोग सामूहिक भोज, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में किया जाता है। यह पर्व अमीर-गरीब, जाति-धर्म के भेद को मिटाकर सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ाता है और नई पीढ़ी को साझा संस्कृति एवं लोक परम्पराओं से जोड़ता है।छेरछेरा तिहार के माध्यम से एक बार फिर छत्तीसगढ़ की लोक परम्पराओं की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त संदेश दिया।

KKR से बाहर होंगे Mustafizur Rahman? एक्शन में BCCI

0

Mustafizur Rahman KKR : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत में विरोध तेज है। इसका असर अब आईपीएल 2026 तक पहुंच गया है। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाड़ी और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर कुछ संगठनों ने मांग की है कि उन्हें आगामी आईपीएल सीजन से बाहर किया जाए।

हालांकि, इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में न खेलने देने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसी वजह से बोर्ड इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बच रहा है।

Mustafizur Rahman IPL 2026 गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए। मुस्तफिजुर 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक 60 मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं।

फिलहाल, विवाद के बीच भी मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल में मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है और गेंद अब सरकार के रुख पर टिकी हुई मानी जा रही है।

Saudi Pro League 2025–26: Al-Ahli ने Al-Nassr को 3-2 से हराया, रोनाल्डो की टीम को पहली हार

– Advertisement –

हिंदू युवक आत्महत्या मामले में सोहेल ख़ान गिरफ्तार 

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। हिंदू युवक नरेश साहू के साथ मारपीट, धमकी और लगातार प्रताड़ना और आत्महत्या करने के मामले को ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाते हुए आरोपी सोहेल ख़ान का नाम उजागर किया था।

खबर के प्रसारित होते ही मामला गरमा गया, हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ा और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना। इसी दबाव के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सोहेल ख़ान को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी न केवल कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है बल्कि इसे ग्रैंड न्यूज़ की निर्भीक और प्रभावी पत्रकारिता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है।

– Advertisement –

CG NEWS: हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या, वीडियो में प्रताड़ना के आरोप

14 Naxalites killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

– Advertisement –

Ad image

 

Saudi Pro League 2025–26: Al-Ahli ने Al-Nassr को 3-2 से हराया, रोनाल्डो की टीम को पहली हार

0

Saudi Pro League 2025–26 में अल-नासर को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। अल-अहली ने रोमांचक मुकाबले में अल-नासर को 3-2 से शिकस्त दी। इस मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में जीत अल-अहली के नाम रही।

अल-नासर की ओर से अब्दुलेलाह अल-अमरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। उनके दमदार खेल के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। दूसरी ओर, अल-अहली ने मौके का बेहतर इस्तेमाल किया और निर्णायक गोल कर मैच अपने नाम कर लिया।

स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मुकाबले में गोल करने में सफल नहीं रहे। उनकी मौजूदगी के बावजूद अल-नासर की टीम अल-अहली के मजबूत खेल के सामने दबाव में नजर आई।

इस हार के साथ अल-नासर का विजयी अभियान थम गया है, जबकि अल-अहली को इस जीत से अंक तालिका में अहम बढ़त मिली है। मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा और अंत तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका।

The post Saudi Pro League 2025–26: Al-Ahli ने Al-Nassr को 3-2 से हराया, रोनाल्डो की टीम को पहली हार appeared first on Grand News.

गरियाबंद – अवैध महुआ शराब

0

CRIME NEWS: अवैध शराब पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु आज दिनांक 02.01.2026 को आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता तथा कलेक्टर महोदय भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन से प्राप्त निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही व सघन गश्त के दौरान प्रकरण कायम किये गए

वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत गस्त के दौरान नवापारा (भैरा) में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें पहले प्रकरण में 1. आरोपिया गायत्री घृतलहरे पति स्व. अर्जुन घृतलहरे, जाति सतनामी,उम्र 38 वर्ष निवासी नवापारा (भैरा) थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ.ग.) के अधिपत्य से कुल 20.00 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी लिया तथा आरोपिया के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 कि धारा 34(2),59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।*

– Advertisement –

इसी क्रम में दूसरे प्रकरण में
2. आरोपी नारद घृतलहरे पिता जगत पाल घृतलहरे, जाति सतनामी,उम्र 48 वर्ष निवासी नवापारा (भैरा) थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ.ग.) के अधिपत्य से कुल 15.00 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी लिया तथा आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 कि धारा 34(2),59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर,आबकारी मुख्य आरक्षक शंकर लाल ध्रुव, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड़ ,आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी ,संजय नेताम, मनीष कश्यपमहिला नगर सैनिक हेमबाई साहू, कामिनी सोनी तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप , गोवर्धन सिन्हा तथा कुलेश्वर निषाद का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS:अन्न से शुरू होता है साल, आज मनाया जा रहा छेरछेरा

0

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में आज धान और अन्न के दान का सबसे बड़ा लोकपर्व छेरछेरा पुन्नी पूरे उत्साह और परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पौष पूर्णिमा और शाकंभरी जयंती के नाम से भी प्रसिद्ध यह पर्व राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसमें रुपयों की नहीं बल्कि अन्न के दान की परंपरा निभाई जाती है।

वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में गांवों के बच्चे, युवा और महिलाएं “छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा” कहते हुए घर-घर और खलिहानों में जाकर धान व भेंट स्वरूप अन्न एकत्र करते हैं, जिसे वर्षभर के सामूहिक कार्यों और जरूरतमंदों के लिए उपयोग किया जाता है।

– Advertisement –

छेरछेरा पर्व को महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो सामाजिक समरसता, उदारता और सेवा भाव को मजबूत करता है। इसी दिन मां शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है, जिनके बारे में मान्यता है कि उन्होंने अकाल और खाद्य संकट से मानवता को बचाने के लिए अवतार लिया था।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए धान के साथ साग-भाजी, फल और अन्न का दान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण की पहली पूर्णिमा होने के कारण इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी अत्यंत विशेष माना गया है।

– Advertisement –

Ad image

इलाज के दौरान युवक की मौत, शव रखकर चक्का जाम

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां जांजगीर के नेताजी चौक में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया है। मामला नेताजी फर्नीचर से जुड़ा है, जहां काम के दौरान सीढ़ी से फिसलने पर युवक हरिचरण प्रधान के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

घायल युवक को इलाज के लिए नायक नर्सिंग होम, चांपा में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और वे फर्नीचर संचालक से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन पर उतर आए। चक्का जाम के चलते नेताजी चौक पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है। मृतक युवक जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा गांव का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया से की भेंट, प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय

रायपुर 2 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स – 2026” के सफल आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में खेलों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है, यह अवसर राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने अवगत कराया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित कुल 07 मुख्य खेलों की स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी, वहीं 2 खेल डेमो स्वरूप प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रस्तावित आयोजन के अनुसार
सरगुजा संभाग में कुश्ती, तीरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंग,रायपुर में हॉकी, फुटबॉल एवं तैराकी तथा बिलासपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया को उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं में खेल प्रतिभा प्रचुर मात्रा में है और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस प्रकार के आयोजन खेलों के प्रति नए उत्साह और अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने आयोजन की सभी तैयारियों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी अंचलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ खेल महाशक्ति के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर श्री मनसुख मांडविया को ईएसआईसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने राज्य में खेलों के आधारभूत ढाँचे के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण अवसरों के विस्तार तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में खेल मंत्रालय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने देश में कार्यान्वित ऐतिहासिक लेबर कोड के लिए भी केंद्रीय मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रमिक हितों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा कवरेज और श्रम क्षेत्र में पारदर्शिता एवं सरलता को नई दिशा मिली है।

‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल गाना

0

Ghar Kab Aaoge Video Song: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के आइकॉनिक गाने ‘घर कब आओगे’ का वीडियो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों को छू गया है। इस गाने का वीडियो जैसलमेर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ जवानों और सेना की मौजूदगी में लॉन्च किया गया, जिसने इस पल को राष्ट्रीय गौरव और भावनाओं से भर दिया।

वीडियो में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अलग-अलग सैन्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि गाने को रूपकुमार राठौड़, सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज़ दी है। वरुण धवन सैनिकों के बीच गाने की शुरुआत करते हैं,

दिलजीत एयरफोर्स पायलट और अहान शेट्टी नेवी अफसर के रूप में दिखाई देते हैं, वहीं सनी देओल की एंट्री गाने को गहरे भावनात्मक मोड़ पर ले जाती है, जहां उनकी आंखों में पुराने जख्मों और फौजी साथियों की यादों का दर्द साफ झलकता है। वीडियो में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या शर्मा और मेधा राणा की झलक भी देखने को मिलती है।

‘संदेसे आते हैं’ की याद दिलाने वाला यह गीत दर्शकों को भावुक कर रहा है। ‘बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। देशभक्ति और साहस की यह भव्य फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

नए साल पर पुलिस विभाग

0

महासमुंद। CG Police Transfer : नए साल के दूसरे दिन महासमुंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से महासमुंद एसपी ने जिले के कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है।

इस फेरबदल को बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

– Advertisement –

 

देखें लिस्ट –

– Advertisement –

Ad image