Sunday, May 17, 2026
Google search engine
Home Blog Page 140

साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा, रायपुर

0

रायपुर। CG NEWS : रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवहन की असुविधा के कारण कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में भाग लेने से वंचित न रह जाए। निःशुल्क बस सेवा से शहरवासियों को उत्सव स्थल तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह निःशुल्क बस सेवा 23, 24 और 25 जनवरी 2026 – तीन दिनों तक लगातार संचालित की जाएगी। इन तीनों दिनों में बसों का संचालन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे आमजन बिना किसी अतिरिक्त खर्च के रायपुर साहित्य उत्सव में शामिल हो सकेंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और साहित्य प्रेमियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 15 बसें इस निःशुल्क सेवा के अंतर्गत चलाई जाएंगी। ये बसें उत्सव स्थल तक आने और लौटने – दोनों दिशाओं में संचालित होंगी, ताकि दर्शकों को कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। बसों की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई है कि भीड़ के समय भी सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

शहर के अधिकतम क्षेत्रों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए बस संचालन हेतु कुल 6 प्रमुख रूट तय किए गए हैं। इन रूट्स के माध्यम से रायपुर के विभिन्न हिस्सों से लोगों को उत्सव स्थल तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सभी बसें पुराने रायपुर क्षेत्र से पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर स्थित रायपुर साहित्य उत्सव स्थल तक संचालित की जाएंगी। निःशुल्क बस सेवा के अंतर्गत संचालित होने वाली सभी बसों पर रायपुर साहित्य उत्सव की विशेष ब्रांडिंग की जाएगी। इससे न केवल शहर में साहित्य उत्सव का माहौल बनेगा, बल्कि नागरिकों में आयोजन को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी और पूरे रायपुर में उत्सव की पहचान और प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

– Advertisement –

Ad image

बसों की विस्तृत समय-सारणी शीघ्र जारी की जाएगी, ताकि नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बना सकें। समय-सारणी जारी होते ही इसे विभिन्न माध्यमों से सार्वजनिक किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बस सेवा समयबद्ध, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो।

उल्लेखनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। निःशुल्क बस सेवा की यह व्यवस्था अधिकाधिक नागरिकों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि परिवहन की किसी भी असुविधा के बिना लोग इस उत्सव का हिस्सा बन सकें। इस पहल के माध्यम से रायपुर साहित्य उत्सव को एक व्यापक जन-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

RAIPUR NEWS : खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 

खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की

0

रायपुर। RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मोवा थाना क्षेत्र में मकान मालिक की गंभीर लापरवाही के चलते 5 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मकान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए करीब एक सप्ताह पहले गड्ढा खुदवाया गया था, लेकिन सफाई कार्य पूरा होने के बाद भी उसे खुला ही छोड़ दिया गया। इसी खुले गड्ढे में खेलते-खेलते मासूम बच्ची गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह खुले पड़े सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गई। काफी देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गड्ढे में बच्ची के गिरने का पता चला। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मोवा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई कराने के लिए उसे खोला गया था, लेकिन काम पूरा हो जाने के बाद उसे लापरवाहीपूर्वक खुला ही छोड़ दिया गया। इसी कारण पांच वर्षीय मासूम बच्ची सेप्टिक टैंक में गिर गई। इस दौरान बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस टीम मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वन्यजीव संरक्षण के तहत गरियाबंद में

0

गरियाबंद। CG NEWS: वन्यजीव संरक्षण के अंतर्गत बाघ गणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए आज वनमंडल स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन के, उप वनमंडलाधिकारी मनोज चन्द्राकर,  राकेश चौबे,  विकास चन्द्राकर, सहायक संचालक यूएसटीआर जगदीश दर्राे सहित वन परिक्षेत्र वनमंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के ऋतु प्रजापति द्वारा बाघ गणना की नवीनतम पद्धतियों, फिल्ड डाटा संग्रहण, कैमरा ट्रैपिंग, ट्रैक एवं साइन सर्वे, एम-स्ट्राइप्स एप के उपयोग तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आंकड़ों के विश्लेषण संबंधी विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाघों की पहचान, उनके आवास, संरक्षण की चुनौतियों तथा गणना प्रक्रिया में सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही बाघ संरक्षण में वन विभाग की भूमिका एवं सामूहिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया। वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन ने कहा कि बाघ गणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिससे वन्यजीव संरक्षण की रणनीतियाँ सुदृढ़ होती हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम फिल्ड कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यशाला का उद्देश्य बाघ गणना कार्य को पारदर्शी, सटीक एवं वैज्ञानिक तरीके से संपन्न कराना है।

युवती की निर्मम हत्या का खुलासा,

0

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार और मोबाइल पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर युवती की जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम नागिन झोरखी बस्ती में 25 वर्षीय रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय रानू घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन लौटे तो कमरे के भीतर रानू की खून से लथपथ लाश मिली। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी/धारदार वस्तु से वार किया गया था, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।

पुलिस ने मामले में आज हत्या के आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका के बीच एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। मोबाइल पर कहासुनी के बाद आरोपी घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर युवती की हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड की भूमिका आरोपी तक पहुंचने में अहम रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG CRIME NEWS : 11 महीने पुराने अंधे कत्ल का खुलासा : सुनीता रजक हत्याकांड में आरोपी सूरज ध्रुव गिरफ्तार, पहले भी पत्नी की कर चुका है हत्या

 

11 महीने पुराने अंधे कत्ल का खुलासा : सुनीता

0

महासमुंद। CG CRIME NEWS : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर महासमुंद से सामने आ रही है, जहां करीब 11 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। 30 जनवरी 2025 को बहन के घर से निकली महिला सुनीता रजक की निर्मम हत्या कर उसका शव जला दिया गया था। अब इस जघन्य हत्याकांड में तुमगांव पुलिस ने आरोपी सूरज ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले भी अपनी पत्नी की हत्या में जेल जा चुका है।

धमतरी निवासी सुनीता रजक पटेवा मड़ई मेला देखने अपनी बहन के घर आई थी। 30 जनवरी को जब वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात आरोपी सूरज ध्रुव से हुई।

– Advertisement –

आरोपी ने महिला को अपनी बातों में उलझाया, कोडार डेम घुमाने और काम दिलाने का झांसा दिया, और उसे अपने साथ कौआझर क्षेत्र की झोपड़ी में ले गया। कुछ दिनों बाद महिला ने घर लौटने की जिद की, जिससे आरोपी घबरा गया और उसने खौफनाक साजिश रच डाली।

घटना की रात आरोपी सुनीता को कोडार के पास सुनसान इलाके में ले गया, पहले गला दबाकर उसकी हत्या की, फिर नाक-कान के जेवर उतार लिए और सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर फरार हो गया। अगले दिन पुलिस को महिला की जली हुई लाश मिली, लेकिन यह मामला महीनों तक अंधा कत्ल बना रहा।

– Advertisement –

Ad image

महासमुंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुराने लंबित मामलों को दोबारा खोलने के निर्देश दिए। नई टीम ने तकनीकी और जमीनी जांच के जरिए आखिरकार हत्यारे तक पहुंच बना ली। तुमगांव पुलिस ने आरोपी सूरज ध्रुव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

 

CG NEWS : जंगल में मिला बुजुर्ग का गर्दन कटा हुआ शव, फैली सनसनी, कुल्हाड़ी बरामद

 

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, नितिन गडक

0

विदिशा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात। विदिशा जिले से 4400 करोड़ रुपये की लागत से 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम विदिशा के ओल्ड कृषि उपज मंडी ग्राउंड में आयोजित है। 181 किलोमीटर लम्बी ये परियोजनाएं मध्य भारत और बुंदेलखंड क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करेंगी।
प्रदेश के सड़क वपरिवहन अवसंरचना विकास की दिशा में एक ओर ऐतिहासिक अध्याय जुड़ेगा। परियोजनाओं के पूर्ण होने से भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा सहित प्रमुख औद्योगिक, कृषि एवं पर्यटन मार्गों पर यातायात सुगम होगा।

इन परियोजनाएं का किया  शिलान्यास
भोपाल-विदिशा खंड का 4-लेन का चौड़ीकरण किया जाएगा। 1,041 करोड़ रुपये की लागत से 42 किमी. तक चौड़ीकरण किया जाएगा। विदिशा-ग्यारसपुर खंड का 4-लेन चौड़ीकरण: 543 करोड़ रुपये की लागत से 29 किमी तक चौड़ीकरण होगा। ग्यारसपुर-राहतगढ़ खंड का 4-लेन चौड़ीकरणराहतगढ़-बेरखेड़ी खंड का 4-लेन चौड़ीकरण: 731 करोड़ रुपये की लागत से 10 किमी तक चौड़ीकरण किया जाएगा।
सागर वेस्टर्न बायपास (ग्रीनफील्ड) का 4-लेन निर्माण: 688 करोड़ लंबाई 20.2 किमी तक 4-लेन का निर्माण किया जाएगा। अब्दुल्लागंज-इटारसी खंड 4- लेन चौड़ीकरण: 418 करोड़ रुपये की लागत से 12 किमी क चौड़ीकरण किया जाएगा। देहगांव–बम्होरी मार्ग का निर्माण कार्य: 60 करोड़ रुपये की लागत से 27 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का लोकार्पण
इसके अलावा 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का लोकार्पण किया जाएगा. विदिशा में एक और सागर जिले में दो आधुनिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां युवाओं को वैज्ञानिक और सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

– Advertisement –

 

जिला जनपद पंचायत प्रीमियर लीग क्रिकेट–2026 का आयोज

0

रायगढ़ : जिले में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला जनपद पंचायत प्रीमियर लीग क्रिकेट–2026 एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लाल मैदान में आयोजित इस खेल महोत्सव में पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लाल मैदान में आयोजित जिला जनपद पंचायत प्रीमियर लीग क्रिकेट–2026 में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत जनपद पंचायत पुसौर और जनपद पंचायत लैलूंगा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुसौर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 94 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी लैलूंगा की टीम पुसौर के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और महज 7.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार जनपद पंचायत पुसौर ने यह मुकाबला अपने नाम किया।मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए प्रमोद यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।इसी दौरान महिला खिलाड़ियों के बीच भी रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।प्रतियोगिता ने महिलाओं की खेल प्रतिभा और सहभागिता को उजागर किया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

– Advertisement –

हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो

0

दुर्ग। CG ACCIDENT NEWS : हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में भेज दिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से पल्सर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी वी 6915 पर अपने रिश्तेदार को बैठाकर अपने ससुराल ग्राम पचपेड़ी गया हुआ था। शाम को वह वहां से अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बैठा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पाटन की ओर से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी, स्लिप होने के कारण दोनों बाइक से गिरे और हाईवा की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया है। पल्सर बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

– Advertisement –

 

RAIPUR NEWS : जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत, ताला लगाकर बाहर गया था बेटा, देरी से पंहुचा फायर ब्रिगेड

– Advertisement –

Ad image

 

 

जंगल में मिला बुजुर्ग का गर्दन कटा हुआ शव, फैली

0

बलरामपुर-रामानुजगंज। CG NEWS : जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का आधा गर्दन कटा हुआ शव (Brutal murder) घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग गुरुवार को मवेशियों को चराने जंगल की ओर गया था, लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटा था। गुरुवार की रात शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 वर्ष गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने जंगल की ओर गया था। शाम होने पर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। परिजन ने भैंस को जंगल से लाया, लेकिन देवशरण यादव का कोई सुराग (Brutal murder) नहीं मिला।

– Advertisement –

इसके रात करीब 8 बजे दोबारा खोजबीन के दौरान जंगल में उसका गर्दन कटा हुआ शव (Brutal murder) पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगी ने बताया कि मामला में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजन एवं ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस बोली- जल्द करेंगे खुलासा
पुलिस का कहना है कि जांच करने के बाद जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल से लगभग 20 मीटर की दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी और चावल बरामद किए गए। इन साक्ष्यों के आधार पर तंत्र मंत्र या जमीन विवाद अथवा रंजिश जैसे संभावना के संबंध में भी जांच की जा रही है।

CG BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, दो AK47 राइफल बरामद, मुठभेड़ जारी

 

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 फरवरी को

0

रायपुर। CG TET Exam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है। अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि प्रथम पाली (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 5039 अभ्यर्थी एवं द्वितीय पाली (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) में लगभग 8520 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है। धमतरी जिले में प्रथम पाली हेतु 16 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली हेतु 32 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारीः-

– Advertisement –

1. परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवे ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुवधिा न हो।
2. परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम-से-कम 2 घटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (थ्तपेापदह) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
3. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रात 09:00 बजे बंद कर दिया जावेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ हो रहा है इस लिए मुख्य द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिया जावेगा।
4. हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपडे पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बाह का बंधन नहीं होगा।
5. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
6. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
7. कान में किसी भी प्रकार का अभूषण वर्जित है।
8. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी. पर्स, पाउच, स्कार्फ बेल्ट टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
9. परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
10. परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आये।