Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Home Blog Page 142

कमेंट कर दो अहान! Border 2 से पहले छाया अनोखा ट्रेंड

0

मुंबई। Border 2 : बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म “Border 2” को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 1997 की सुपरहिट फिल्म Border की यह सीक्वल 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म से पहले ही सोशल मीडिया पर  Comment kar do Ahan trend वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैंस रील्स बनाकर लिख रहे हैं –

– Advertisement –

Ad image

“अगर अहान शेट्टी इस रील पर कमेंट कर देंगे, तो मैं Border 2 ज़रूर देखने जाऊँगा/जाऊँगी।”

किसी ने परिवार को अपनी सैलरी से फिल्म दिखाने की बात कही, तो किसी ने कमेंट न आने तक टिकट बुक न करने की शर्त रख दी।

इस ट्रेंड की शुरुआत एक फैन की रील से हुई, जिस पर अहान शेट्टी ने खुद कमेंट करते हुए लिखा –

– Advertisement –

Ad image

“आप पैसा खर्च मत करो, मैं टिकट्स दूँगा।”बस यहीं से यह ट्रेंड आग की तरह फैल गया।

अब यह सिलसिला इतना आगे बढ़ चुका है कि अभिनेता रितेश देशमुख, क्रिकेटर के.एल. राहुल, अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान और खुद सुनील शेट्टी भी इस सोशल मीडिया मज़े में शामिल हो चुके हैं। अहान शेट्टी लगातार फैंस की रील्स पर जवाब दे रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और फिल्म दोनों को जबरदस्त चर्चा मिल रही है।

एक फैन के “अहान कमेंट करेंगे तो Border 2 देखने जाऊँगी” लिखने पर अहान का जवाब था –

“अब तो चार बार देखना पड़ेगा!”

फिल्म प्रमोशन का यह अनोखा और सकारात्मक तरीका लोगों के दिलों को छू रहा है। अहान शेट्टी का कहना है कि अगर उनके एक छोटे से कमेंट से फैंस खुश होते हैं, तो वह यह सिलसिला जरूर जारी रखेंगे।

Comment kar do Ahan trend अब देखना यह है कि सोशल मीडिया का यह क्रेज थिएटर तक कितनी भीड़ खींच पाता है, लेकिन इतना तय है कि “Border 2” ने रिलीज से पहले ही माहौल बना लिया है।

 

O Romeo Trailer OUT: Shahid kapoor का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और Tripti के बीच रोमांस या बदला?

 

बलौदाबाजार स्पंज आयरन फैक्ट्री में 6 लोगों की मौत

0

CG News : रायपुर। बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शोकाकुल परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, हादसे के कारणों की तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

 

 

बंदर ने 20 दिन की बच्ची को कुएं में फेंका

0

जांजगीर-चांपा: Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा के नैला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिवनी (नैला) में मंगलवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना घटी। बच्ची की मां सुनीता राठौर घर के बाहर बच्ची को गोद में लेकर टहल रही थीं। तभी छत पर उछल-कूद कर रहे 4-5 बंदरों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को मां की गोद से छीन लिया।

बंदर ने बच्ची को पास ही स्थित एक कुएं में फेंक दिया। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण पटाखे फोड़कर बंदर को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक बच्ची कुएं में गिर चुकी थी।

– Advertisement –

बच्ची के डायपर ने यहां लाइफ जैकेट का काम किया, जिसकी वजह से वह पानी पर तैरती रही और डूबी नहीं।  ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बाल्टी और रस्सी के सहारे बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला।  ठीक उसी समय कथा सुनने आईं एक नर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना समय गंवाए बच्ची को CPR दिया, जिससे उसकी सांस फिर शुरू हुई। बाद में बच्ची को तुरंत जांजगीर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

यह घटना बंदरों के बढ़ते आतंक को एक बार फिर उजागर करती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां वे घरों में घुसकर ऐसी वारदातें अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोग अब प्रशासन से बंदरों के नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

Raipur Accident : रायपुर में सड़क पर मौत का खेल: कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

Chhattisgarh : इंद्रावती नदी बनी मौत की धारा, नाव पलटी… एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में लापता

रायपुर में कंटेनर ने डंपर को मारी टक्कर 

0

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर–01 पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलटते हुए खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

हादसा देर रात उस समय हुआ, जब रिंग रोड पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। डंपर रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

 

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

– Advertisement –

Ad image

CG Accident : छत्तीसगढ़ में फिर मातम: हाईवे पर आमने-सामने भिड़े ट्रक, तीन की दर्दनाक मौत

 

टीम इंडिया और Gautam Gambhir के रायपुर आगमन

0

Gautam Gambhir : आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर के रायपुर आगमन को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह और क्रिकेटीय माहौल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर गौतम गंभीर के साथ-साथ पूरी भारतीय क्रिकेट टीम भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी कड़ी में Team CricFest और Aranya Sports City Group द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों के माध्यम से Team CricFest ने अपने मेंटोर गौतम गंभीर का हार्दिक स्वागत करते हुए, उन्हें और पूरी भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। पोस्टरों में क्रिकेट के प्रति सम्मान, जुनून और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है, जिसने शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

– Advertisement –

CricFest एक समर्पित क्रिकेटिंग फेस्टिवल और प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य क्रिकेट को केवल एक खेल नहीं बल्कि एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत करना है। यह मंच युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ते हुए खेल, सीख और प्रेरणा का साझा अनुभव प्रदान करता है। CricFest क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल के मूल मूल्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह स्वागत अभियान Team CricFest और Aranya Sports City Group की संयुक्त पहल है, जो खेलों के विकास और क्रिकेट के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय हैं। दोनों संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि गौतम गंभीर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करेगी और एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेगी।

– Advertisement –

Ad image

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान!

0


नई दिल्ली: IND vs NZ 1st T20I: टीम इंडिया ने 21 जनवरी को खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज की धमाकेदार शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है।

Abhishek Sharma की विस्फोटक पारी

– Advertisement –

Ad image

भारतीय पारी के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के निकले। शुरुआती ओवरों में आक्रामक भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

न्यूजीलैंड की रन चेज में लड़खड़ाहट

– Advertisement –

Ad image

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। डेवोन कॉनवे (0) और रचिन रवींद्र (1) जल्दी आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई।

भारतीय टीम ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने कड़ा दबाव बनाए रखा। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लेकर कीवी टीम की हिम्मत तोड़ दी। न्यूजीलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी और भारत ने पहला टी20 मैच 48 रन से जीत लिया।

ICC ODI Rankings : विराट कोहली नहीं, अब ये खिलाड़ी बना नंबर वन, देखिए टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट 

 



Source link

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव; 40 जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन बना आपके क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष?

0

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जिलेवार मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। यह पहला अवसर है जब कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में मंडल स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने कुल 40 जिला-शहर के ब्लॉक अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

देखिए 40 मंडल अध्यक्षों की सूची –

Raipur-City-Copy-1

आरंग, समोदा, गुल्लू, कोसरंगी Raipur-Rural-Copy-1

Durg-City

Bastar-Rural-Copy-1

Bastar-Rural-1

Surajpur-Copy-1

Surajpur-1

Surguja-Copy-1

Surguja-1

Sarangarh-Bilaigarh-Copy-1

Sarangarh-Bilaigarh-1

Sukma-Copy-1

Sukma-1

Rajnandgaon-Rural-Copy-1

Rajnandgaon-Rural-1

Sakti-Copy-1

Sakti-1

Raigarh-Rural-Copy-1

Mungeli-Copy-1

Narayanpur-Copy-1

Raigarh-City-Copy-1

Mohala-Manpur-Copy-1

Koriya-Copy-1

Mahasamund-Copy-1

MCB-Copy-1

Korba-Rural-Copy-1

Korba-City-1

Kondagaon-1

Khairagarh-1

Kanker-1

Kawardha-1

Kawardha-1 (1)

Janjgir-Champa-1

GPM-1

Jagdalpur-City-1

Gariyaband-1

Durg-Rural-1

Dhamtari-1

Dantewada-1

Bilaspur-Rural-1

Bilaspur-City-1

Bijapur-1

Balodabazar-1

Bemetara-1

Balrampur-1

Balod-1

Rajnandgaon-City-1

Rajnandgaon-City-1 (1)

The post Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव; 40 जिलों में मंडल अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन बना आपके क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष? appeared first on Grand News.

शिक्षा के मंदिर में लापरवाही,

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जिले के अमरताल प्राइमरी स्कूल से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राचार्य द्वारा छोटे-छोटे मासूम बच्चों से स्कूल का कचरा जलवाने का काम कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे आग के बेहद करीब खड़े होकर कचरा जला रहे हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था, हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बच्चा आग की चपेट में नहीं आया। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कल की है।

– Advertisement –

इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या शिक्षा के मंदिर में बच्चों की सुरक्षा से इस तरह खिलवाड़ किया जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी

0

नई दिल्ली। Namrata Shirodkar: हिंदी सिनेमा में कम उम्र में कदम रखकर पहचान बनाने वाली नम्रता शिरोडकर आज भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

Namrata Shirodkar से पूछा गया था- पहले मुर्गी आई या अंडा?, एक्ट्रेस के जवाब  ने जिता दिया मिस इंडिया का खिताब, देखें Video

22 जनवरी को 54वां जन्मदिन मना रहीं नम्रता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी और एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली, क्योंकि उनकी दादी मीनाक्षी शिरोडकर अपने दौर की मशहूर मराठी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने जीनत अमान और शर्मिला टैगोर से पहले बिकिनी पहनकर बड़ा साहसिक कदम उठाया था।

मैं भयभीत थी', महेश बाबू संग शादी से पहले डरी हुई थीं नम्रता शिरोडकर, पति  के सामने रखी थी 1 शर्त - News18 हिंदी

नम्रता ने 1977 में ‘शिरडी के साईं बाबा’ में बाल कलाकार के रूप में काम किया, पढ़ाई के बाद मॉडलिंग में आईं और महज 21 साल की उम्र में 1993 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता, साथ ही मिस यूनिवर्स में छठा स्थान हासिल किया। इसके बाद बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुले और 1998 में ‘जब प्यार किसी से होता है’ से डेब्यू किया, जबकि 1999 में संजय दत्त के साथ फिल्म ‘वास्तव’ ने उन्हें असली पहचान दिलाई।

नम्रता शिरोडकर ने प्यार में दांव पर लगा दिया था करियर,सालों से हैं फिल्मों  से दूर, फिर भी जीती हैं लग्जरी लाइफ - Namrata shirodkar 1993 miss india  married mahesh ...

हालांकि करियर में ‘पुकार’, ‘अस्तित्व’, ‘कच्चे धागे’, ‘तेरा मेरा साथ रहे’ और ‘एलओसी कारगिल’ जैसी फिल्में करने के बावजूद उनकी ज्यादातर फिल्में औसत रहीं, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘वामसी’ के दौरान महेश बाबू से मुलाकात ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। पांच साल की दोस्ती और रिश्ते के बाद दोनों ने शादी कर ली और नम्रता ने फिल्मों से दूरी बनाकर परिवार को प्राथमिकता दी।

आज वह दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं, जहां महेश बाबू की नेटवर्थ करीब 350 करोड़ और नम्रता की 50 करोड़ बताई जाती है।

दिलचस्प बात यह भी है कि उनकी पहली फिल्म ‘पूरब की लैला पश्चिम की छैला’ बड़े बजट और अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी जैसे सितारों के बावजूद रिलीज से पहले ही बंद हो गई थी। नम्रता शिरोडकर की कहानी इस बात की मिसाल है कि शोहरत से ज्यादा सुकून और परिवार को चुनना भी एक बड़ी सफलता हो सकती है।

रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, सरकार ने

0

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके साथ ही 23 जनवरी से इस व्यवस्था के लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर जिले को दो हिस्सों—शहर और ग्रामीण—में विभाजित किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर शहर क्षेत्र के कुल 21 थाने पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शामिल किए गए हैं, जबकि विधानसभा थाना, माना थाना और राखी थाना ग्रामीण क्षेत्र में रखे गए हैं। इस फैसले के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं पुलिस को अधिक अधिकार मिलने से त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

– Advertisement –

Ad image