Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 136

तमनार महिला आरक्षक बदसलूकी मामला; आरोपी गिरफ्तार

0

रायगढ़। CG Video : रायगढ़ जिले के तमनार आंदोलन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट और घृणित बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसने न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। आज पुलिस ने आरोपी को भारी सुरक्षा के बीच शहर में जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया।

ये भी पढ़ें : CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

– Advertisement –

27 दिसंबर को तमनार क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई थी।इस गंभीर और शर्मनाक मामले में रायगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज इस मामले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साव, निवासी ग्राम झरना, तमनार ब्लॉक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को शहर में जुलूस के रूप में ले जाया गया, जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान आक्रोशित महिला संगठनों ने आरोपी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाई और कड़ी नाराज़गी जाहिर की।

इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों में भी न्याय मिलने की भावना दिखाई दी। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि महिला सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी एक आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपी को भी शीघ्र ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।यह मामला केवल रायगढ़ या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना।आज की यह कार्रवाई कानून के प्रति भरोसे और महिलाओं के सम्मान की दिशा में एक सख़्त संदेश मानी जा रही है।

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में बड़ा फैसला : तुअर, उड़द

0

 

रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

– Advertisement –

केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में निम्नानुसार फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 21 हजार 330 मीट्रिक टन तुअर, 25 हजार 530 मीट्रिक टन उड़द, 240 मीट्रिक टन मूंग, 4 हजार 210 मीट्रिक टन सोयाबीन और 4 हजार 210 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की मंजूरी दी गई है।

इन फसलों की खरीद मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि इस निर्णय से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें औने-पौने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एमएसपी पर खरीद की सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करेगी। इस निर्णय से राज्य के किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

नरेश साहू आत्महत्या मामले में CBI जांच की मांग

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : मुंगेली जिले में नरेश साहू की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों और पूरे प्रकरण की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के बीच अब मुस्लिम समाज भी खुलकर सामने आया है। सोमवार को मुस्लिम समाज के लोग नेहरू चौक में एकत्र हुए और पैदल मार्च करते हुए आईजी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की CBI जांच की मांग की।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आत्महत्या पूर्व वीडियो में जिन तथ्यों और आरोपों का जिक्र किया गया है, वह इस मामले को बेहद संवेदनशील बनाता है। मृतक द्वारा कुछ व्यक्तियों के नाम लेने और मानसिक प्रताड़ना की बात कहे जाने से संदेह और गहरा गया है। समाज का कहना है कि यदि जांच स्थानीय स्तर पर होगी, तो निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं, इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी, विशेषकर CBI से कराई जाना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

– Advertisement –

मुस्लिम समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध करने वाला व्यक्ति अपराधी होता है, उसका कोई धर्म नहीं होता। एक आरोपी के कारण पूरे समाज को निशाना बनाना गलत है। समाज के लोगों ने नरेश साहू की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए कामना की और मांग की कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील भी की गई।

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग का निर्देश

– Advertisement –

Ad image

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के

0

बलौदाबाजार। GRAND NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई श्यामसुंदर अग्रवाल का आकस्मिक निधन मुंबई में हो गया। परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का पार्थिव शरीर सोमवार, 5 जनवरी, की शाम विमान से मुंबई से रायपुर लाया जाएगा।

अंतिम यात्रा की जानकारी

– Advertisement –

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 6 जनवरी, को उनके निवासस्थान B-11, ऐश्वर्या विंडमिल, Jack & Jill School के सामने वाली रोड से मारवाड़ी श्मशान तक सुबह 10 बजे निकलेगी।

शुभचिंतकों ने व्यक्त की संवेदना

– Advertisement –

Ad image

उनके निधन पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बलौदाबाजार जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

शोकाकुल परिवार में शामिल हैं:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

उनके भाई: अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल

पुत्र: संजय अग्रवाल

भतीजे: नितिन, अनुराग, भावेश, अक्षत, आदित्य, विवान

पोते: प्रज्जवल, उज्जवल, केशव, हिमांशु, अयन

एवं समस्त मित्तल परिवार

स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से हाजिरी

0

जगदलपुर, 05 जनवरी 2026 : Chhattisgarh : बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को भेजना है, जहां इसकी नियमित समीक्षा की जा सकेगी।

 विद्या समीक्षा केंद्र ऐप हुआ अनिवार्य (Vidya Samiksha Kendra

– Advertisement –

इस नई व्यवस्था को लागू करते हुए विभाग ने एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी निर्देश भी दिया है, जिसकी अनदेखी करने पर शिक्षकों की उपस्थिति मान्य नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को यह मोबाइल ऐप विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद ही अपने फोन में इंस्टॉल और पंजीकृत करना होगा। दरअसल, पंजीकरण के समय ऐप जीपीएस तकनीक का उपयोग कर विद्यालय की लोकेशन को सेव कर लेता है। यदि कोई शिक्षक विद्यालय से बाहर रहकर या घर से ऐप को इंस्टॉल या रजिस्टर करने का प्रयास करता है, तो सर्वर में पहले से मौजूद विद्यालय की लोकेशन और शिक्षक की वर्तमान लोकेशन आपस में मेल नहीं खाएगी। ऐसी स्थिति में लोकेशन मैच न होने के कारण शिक्षक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे, इसलिए सभी को विद्यालय में उपस्थित होकर ही इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी गई है।

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime : बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

 

 

विधायक रेणुका सिंह का बेटा पुलिस हिरासत

0

रायपुर। Raipur Accident : राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

कार सवार युवक-युवती फरार

– Advertisement –

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना के बाद कार सवार चार युवक-युवती फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी खांगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात डेढ़ बजे के आसपास बाइक सवार जब अग्रसेन धाम के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur Accident घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो युवक और दो युवती सवार थे। तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार तीन युवक-युवतियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल बाइक सवार घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और अन्य कार सवारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।

– Advertisement –

Ad image

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

 Bangladesh bans IPL : सरकार ने IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट प्रेमियों को लगा झटका

 

 

 बांग्लादेश सरकार ने IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन

0

 Bangladesh bans IPL : भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक और खेल संबंधी तनाव के बीच बांग्लादेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अंतरिम सरकार ने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी मैचों और कार्यक्रमों के टेलीकास्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस फैसले से क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है।

मुस्तफिजुर रहमान विवाद बना वजह

– Advertisement –

बांग्लादेश सरकार के इस कदम के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 सीजन से पहले बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था।

बिना किसी स्पष्ट कारण के लिए गए इस फैसले को बांग्लादेश में सिर्फ खेल से जुड़ा मामला नहीं माना गया, बल्कि इसे देश के सम्मान से जोड़कर देखा गया। इससे वहां की जनता और क्रिकेट प्रशंसकों में नाराजगी फैल गई।

– Advertisement –

Ad image

IPL 2026 banned : सरकार का आधिकारिक बयान

बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीसीसीआई के फैसले से देश की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के चलते अगले आदेश तक आईपीएल मैचों और उससे जुड़े सभी कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 : पर भी संकट

यह विवाद अब सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने **इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)को पत्र लिखकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है।

BCB का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर भरोसा नहीं रहा। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश ने यह भी संकेत दिया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा।

क्रिकेट रिश्तों में बढ़ती दूरी

IPL 2026 banned अगर बांग्लादेश अपने फैसले पर कायम रहता है, तो इसका असर भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों पर गहरा पड़ सकता है। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट पर टेलीकास्ट बैन और वर्ल्ड कप से जुड़ी आशंकाएं आने वाले समय में दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को और जटिल बना सकती हैं।

 

IND vs NZ ODI Series : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर की वापसी, ये मैच विनर खिलाड़ी बाहर 

 

 

पैसों को लेकर विवाद में पति ने पत्नी को चाकू घोंपा

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पैसों के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। इस वारदात में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है।

अचानक गायब हो गए पैसे 

– Advertisement –

घटना मंगला चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मूलतः मनेन्द्रगढ़ निवासी बंसोड़ परिवार कुछ समय से बिलासपुर में डेरा डालकर रह रहा है और भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है। बीती रात पत्नी के पास रखे पैसे अचानक गायब हो गए थे। इस बात को लेकर उसने अपने पति से सवाल किए, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद लगातार बढ़ता चला गया।

अस्पताल में इलाज जारी 

– Advertisement –

Ad image

विवाद के दौरान आक्रोशित पति ने मंगला चौक के पास चाकू निकालकर पत्नी के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति ने भी खुद पर चाकू से हमला कर लिया। डेरे में मौजूद परिजनों ने दोनों को लहूलुहान हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

CG Video : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष; पुलिसकर्मी ने महिला से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई Mahindra XUV 7XO भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स 

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा तिहार मनाया गया

0

रायपुर। तिल्दा नेवरा और आस पास के गावों में हर्षोल्लास पूर्वक छेरछेरा तिहार मनाया गया। आपको बता दे क्यों मनाया जाता है छेरछेरा महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा’ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकट्ठा किए गए धान और राशि से वर्षभर के लिए कार्यक्रम बनाते हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों में उदारता के कई आयाम दिखाई देते हैं। यहां उत्पादित फसल को समाज के जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए देने की परम्परा रही है।

छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है. फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है. इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं। पौष पूर्णिमा धान के लिए प्रसिद्ध है। संपूर्ण भारतवर्ष में इस शुभदिन अन्न, दलहन-तिलहन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. यह सूर्य के उत्तरायण की प्रथम पूर्णिमा है। अत: इसका विशेष महत्व माना गया है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस ने टीएस सिंह देव को दी बड़ी जिम्मेदारी

0

Chhattisgarh : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, जहां उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी का स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बनाए गए हैं। वही बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर टीएस सिंह देव ने गर्व जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए मेरे लिए केंद्र के नेतृत्व करने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे खड़गे राहुल की तरफ से छत्तीसगढ़ के लिए एक पहचान और दिया है राष्ट्रीय स्तर में भागीदारी निभाना व्यक्तिगत मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है। वहां चुनौती सिर्फ जीतने का होगा जहां यह जिम्मेदारी मिली है हम पूरी तरह से जिम्मेदारी को निभाएंगे।

– Advertisement –