Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 132

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी शतक

0

IND vs SA 3rd U19 ODI Live : 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे यूथ ODI मैच में 63 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौका दिया। इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए। सूर्यवंशी इस सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान भी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। पारी की शुरुआत में उन्होंने 24 गेंदों में फिफ्टी बनाई और फिर अगले 50 रन 39 गेंदों में पूरे किए।

वैभव सूर्यवंशी 74 गेंदों में 127 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 19 छक्के जड़े। यह उनका लिस्ट-A करियर का दूसरा शतक है। पहला शतक उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 171 रन बनाकर बनाया था।

इससे पहले वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। अपने 9 लिस्ट-A मैचों में उन्होंने अब तक 480 रन बनाए हैं।

लगा रहे रनों का अंबार

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 2 मैच खेले थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 190 रन जड़ दिए थे. उससे पूर्व उनके बल्ले से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तूफानी शतक निकला था. अपने 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 480 रन बना लिए हैं.

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

 Bangladesh bans IPL : सरकार ने IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन, क्रिकेट प्रेमियों को लगा झटका

U19 Asia Cup 2025 : अंडर-19 एशिया कप में Abhigyan Kundu का दोहरा शतक, Vaibhav Suryavanshi का रिकॉर्ड टूटा

शासकीय उचित मूल्य दुकान में 10 लाख की हेराफेरी

0

मोहन मंडल, कांकेर-पखांजूर। CG News : कोइलीबेडा (Koilibeda) विकासखंड के जयश्रीनगर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में लगभग 10 लाख रुपये की गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद अब मामले ने तूल पकड़ लिया है।

खाद्य विभाग के खाद्य निरीक्षक मुकेश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की प्राथमिक जांच पूरी हो चुकी है और इस प्रकरण में FIR दर्ज करने के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

सूत्रों के अनुसार, शासकीय राशन के वितरण में हेराफेरी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी के चलते यह बड़ा आर्थिक नुकसान सामने आया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच जारी है।

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में नाराज़गी है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh : 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, हो रहा था ये गंदा काम 

Raipur Accident : शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

 

 

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू

0

भरत सिंह चौहान / जांजगीर–चांपा। CG VIDEO : जिले से शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से कक्षाओं और स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में स्वीपर की पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है।

लगातार जांजगीर–चांपा जिले के अलग–अलग शासकीय स्कूलों से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह पूरा मामला कुटरा भाटापारा स्थित प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

– Advertisement –

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार शिक्षक और अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं, और क्या बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो पाएगी या नहीं।
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

Chhattisgarh : 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, हो रहा था ये गंदा काम 

CG News : पति के निधन के बाद दर-दर भटक रही आदिवासी महिला, खेत की धान बेचने में फंसी दिक्कत

0

भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG News : जिले से एक बेहद संवेदनशील और पीड़ा भरी तस्वीर सामने आई है,जहां अपने ही जमीन पर उगाए धान को बेचने में असमर्थ एक लाचार आदिवासी महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सक्ति – मालखरौदा तहसील अंतर्गत ग्राम आमनदुला निवासी आदिवासी महिला राधिका सीदार के पति स्वर्गीय संतोष सीदार की मृत्यु को अभी महज पाँच माह ही हुए हैं। पति के निधन के बाद चार नाबालिग बेटियों की जिम्मेदारी अकेले उठाए राधिका आज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

परिवार के नाम लगभग आठ एकड़ कृषि भूमि है, लेकिन धान खरीदी पोर्टल में केवल डेढ़ एकड़ जमीन ही दर्ज होने के कारण बाकी जमीन की उपज वह बेच नहीं पा रही हैं। इसी भूमि के आधार पर पति के जीवित रहते जिला सहकारी बैंक से लिया गया एक लाख रुपए का कर्ज अब राधिका की नींद और चैन छीन चुका है।

इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि खुद को गरीबों का मसीहा बताने वाले जिम्मेदार आज आखिर कहां हैं? क्यों किसी बेबस किसान की पीड़ा को ऊपर तक नहीं पहुंचाया जा रहा?

Raipur Accident : शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

आखिरी उम्मीद के रूप में पीड़ित आदिवासी महिला ने मालखरौदा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवेदन सौंपा है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मामले में अपनी जिम्मेदारी किस हद तक निभा पाते हैं।

CG Breaking : बंदूक छोड़ थामा विश्वास: ‘पूना मार्गेम’ अभियान से 26 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

The post CG News : पति के निधन के बाद दर-दर भटक रही आदिवासी महिला, खेत की धान बेचने में फंसी दिक्कत appeared first on Grand News.

शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक

0

वीरेंद्र वर्मा। आरंग-रायपुर। Raipur Accident : राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है।

सीधे ट्रक से जा टकराई स्कूल वाहन 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में धुत थे। नशे की हालत में ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई।

प्रबंधन की लापरवाही 

– Advertisement –

Ad image

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही देखने को मिली। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया। इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया।

ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग 

परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन कैसे सौंप दी। ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वही इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है।

 

Arang Crime : नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह लेजाकर किया ये घिनौना काम, आरोपी को आरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Soumya Chaurasia : गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, इसदिन होगी सुनवाई 

 

कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल

0

खैरागढ़।  CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन आज खैरागढ़ दौरे पर रहेंगे, जहां वे जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत “जी राम जी” जनजागरण अभियान के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यालय से वे कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना होंगे, जहां कलेक्टर कार्यालय सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

– Advertisement –

जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी

0

जांजगीर–चांपा । CG NEWS: जांजगीर–चांपा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ पर छापा मारते हुए 05 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18 हजार 170 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जप्त की है।

.सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर रूपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों में सरोज थवाईत, भरत राठौर, रामनारायण राठौर, राजकुमार सूर्यवंशी और विशाल सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

– Advertisement –

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम गौद नाला के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को देखकर जुआरी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर आगे भी लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

दुधली, बालोद में 9 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय

0

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है। इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार से 15 हजार रोवर-रेंजरों के आगमन की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रोवर-रेंजरों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

– Advertisement –

सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में यह भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है कि उक्त आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि यह सूचना पूरी तरह असत्य और निराधार है। राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी अपने निर्धारित तिथि एवं कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जा रही है।

आयोजन से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। प्रेस वार्ता कल दोपहर 1:00 बजे जंबूरी आयोजन स्थल, दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS : 11 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : भाई ने की भाई की हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

RAIPUR NEWS : रायपुर के इस इलाके में गांजा बेचते पकड़ाई महिला

RAIPUR NEWS : वीरेंद्र सिंह तोमर को मिली जमानत, जिला न्यायालय ने जमानत याचिका की स्वीकार

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

 

11 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या

0

नारायणपुर। CG NEWS : जिले में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म -हत्या का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर की शाम आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ खेत ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया फिर लड़की किसी को बता ना दें इस डर से खेत में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया।

मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी संजू कुमेटी (22 साल) ने हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया था। 4 दिन बाद गांव वालों ने लाश देखी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। लड़की के घर वाले सल्फी बेचते थे, आरोपी संजू कुमेटी अक्सर घर में सल्फी लेने आया करता था। इस दौरान ही लड़की से उसकी पहचान हुई थी।

– Advertisement –

Ad image

31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे। उसका पता नहीं चला। फिर 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में नाबालिग की लाश मिली।

कपड़े फटे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद जवानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

परिचित के युवक ने ही की वारदात

पुलिस को पता चला कि, नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी। अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था। जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला।

आरोपी को भेजा गया जेल

वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में जांच जारी है।

 

CG NEWS : भाई ने की भाई की हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह लेजाकर किया ये घिनौना काम

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग – रायपुर। Arang Crime : राजधानी रायपुर के थाना आरंग क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

– Advertisement –

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम अकोलीकला निवासी रूपेश साहू ने दो नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह पर रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान जब उनकी सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी गलत हरकत की और धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी ने बच्चियों को धमकी दी कि अगर उन्होंने घर पर इस घटना की जानकारी दी, तो वह उन्हें जान से मार देगा।

 

– Advertisement –

Ad image

नाबालिग बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर थाना आरंग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और उसे माननीय न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे केन्द्रिय जेल में निरुद्ध किया गया है।

 

आरोपी का पूर्व रिकॉर्ड

आरोपी रूपेश साहू पहले भी आगजनी के मामले में थाना आरंग से जेल जा चुका है।