Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 128

रायपुर पहुंचे AITA अध्यक्ष अनिल जैन, छग

0

रायपुर। GRAND NEWS : आल इंडिया टेनिस संघ (AITA) के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड प्रेसिडेंट डॉ अनिल जैन आज रायपुर पहुँचे, जहाँ रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा एवं संघ के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर अनिल जैन ने छत्तीसगढ़ में टेनिस के निरंतर विकास और नियमित टूर्नामेंट आयोजन के लिए प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, जिसका श्रेय गुरुचरण सिंह होरा को जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में टेनिस से जुड़े कई बड़े आयोजनों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

– Advertisement –

स्वागत कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सुशील बलानी, रूपेंद्र चौहान, वरिष्ठ टेनिस कोच राजेश मिश्रा, नचिकेता अर्जुन कुमार,
चरणजीत ओबेरॉय, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, जीएस भांबरा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम, अजय टांडी समेत अन्य खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि आल इंडिया टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल जैन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में बालोद जिले के समीपस्थ ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ में शामिल होने दिल्ली से रायपुर पहुँचे हैं। उनके स्वागत के लिए खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा से जुड़े नेता भी उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का बड़ा संगठनात्मक

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष–महामंत्री, प्रकल्प संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की सूची भी जारी की गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस विस्तार का मुख्य लक्ष्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मोर्चा को पूरी तरह सक्रिय करना है। नए दायित्वधारियों से किसान हितों को लेकर प्रभावी कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

थिएटर से ओटीटी तक 9 जनवरी का

0

Entertainment: 9 जनवरी की तारीख सिनेमा और ओटीटी दर्शकों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं रहने वाली है, क्योंकि इस दिन थिएटर से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक एक साथ कई चर्चित और दमदार रिलीज सामने आ रही हैं, जहां प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ उनके करियर के लिए एक अहम परीक्षा मानी जा रही है और यह तय करेगी कि बतौर लीड स्टार उनका बॉक्स ऑफिस जादू कितना कायम है,

prabhas sanjay dutt starrer film the raja saab trailer out see here The Raja Saab Trailer: अब भूतों और चुडैलों से होगा प्रभास का सामना, संजय दत्त का लुक सब पर छाया,

– Advertisement –

Ad image

वहीं ओटीटी पर रिलीज हो रही क्राइम सीरीज ‘हनीमून टू हत्या’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक खौफनाक मर्डर केस की परतें खोलते हुए दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल का तगड़ा डोज देने का दावा कर रही है,

हनीमून से हत्या- एक रोमांचक और रोंगटे खड़े कर देने वाली ट्क्राइम डॉक्यू-सीरीज

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही थिएटर में गुजराती सुपरहिट फिल्म ‘लालो’ का हिंदी वर्जन भी दस्तक दे रहा है, जिसने कम बजट में रिकॉर्ड कमाई कर कंटेंट की ताकत पहले ही साबित कर दी थी—कुल मिलाकर 9 जनवरी ऐसा दिन बनने जा रहा है जब हर तरह के दर्शकों को एक ही दिन में भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

Laalo movie collection : लालो – कृष्ण सदा सहायते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 60 | 90 करोड़ क्लब में शामिल... - Hindi Vaartha

मोना के कुत्ते का नाम क्या था ? ऑप्शन में राम

0

डेस्क। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। महासमुंद जिले में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल ने शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक शिक्षण संचालक, छत्तीसगढ़ ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल, 8 जनवरी 2026 को एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार कक्षा चौथी की परीक्षा में प्रश्न पूछा गया था। “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” इस प्रश्न के विकल्पों में शेरू के साथ ‘राम’ नाम भी शामिल किया गया था। धार्मिक आस्था से जुड़े नाम को इस तरह प्रश्न में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

– Advertisement –

लोक शिक्षण संचालक ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि जिले की प्राथमिक शालाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्माण, मुद्रण एवं वितरण की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की होती है। इसके बावजूद प्रश्न पत्र निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और शासन व विभाग की छवि धूमिल हुई।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है और इसे घोर लापरवाही एवं उदासीनता माना गया है।

– Advertisement –

Ad image

लोक शिक्षण संचालक ने DEO महासमुंद से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

 

देश में किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु बजटीय व नीतिगत पहलुओं पर Estimates Committee की बैठक, सांसद बृजमोहन ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

0

नई दिल्ली/रायपुर। “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।” यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार का, जिन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली लोकसभा सचिवालय में आयोजित Estimates Committee की एक महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त, किफायती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक बजटीय प्रावधानों एवं नीतिगत सुधारों पर विस्तृत चर्चा करना रहा। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें स्कूल शिक्षा की वर्तमान स्थिति, बजट के प्रभावी उपयोग, नीतिगत सुधारों तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

– Advertisement –

बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की भूमिका, उसकी कार्यप्रणाली तथा इसके माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देश भर में शिक्षा क्षेत्र में संसाधनों के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग, समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। इसके लिए ठोस नीतिगत निर्णयों के साथ-साथ बजटीय संसाधनों का पारदर्शी, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण उपयोग अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश ही देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रही है, जिससे देश के हर बच्चे तक समान और बेहतर शिक्षा पहुंच सके।

 

CG NEWS : बेटी की शादी के लिए दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी को सीएम साय ने दिए 20 हजार सहायता राशि का चेक

महानदी में अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीण परेशान

0

रायपुर। Arang News : राजधानी रायपुर के आरंग विकासखंड के समोदा उपतहसील अंतर्गत ग्राम कुरुद (कुटेला) में महानदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। सरपंच गणेश राम का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा दिन-रात चैन माउंटेन मशीनों से नदी का सीना चीरकर रेत निकाली जा रही है।

सरपंच गणेश राम के अनुसार, महानदी में करीब आठ चैन माउंटेन मशीनें लगाकर लगातार उत्खनन किया जा रहा है। इससे नदी के किनारे भारी नुकसान हो रहा है। खनन के कारण नदी किनारे लगे पेड़-पौधे गिरकर नदी में समा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

– Advertisement –

ग्रामीणों का कहना है कि रेत से भरे भारी वाहन दिन-रात गांव की सड़कों से गुजरते हैं, जिससे उड़ने वाली धूल से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। साथ ही सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, खासकर महिलाओं, को कई बार अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस रास्ते से रेत का परिवहन किया जाता है, वहीं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला स्थित हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से **स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

– Advertisement –

Ad image

रेत घाट संचालन के कारण गांव में आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बन रही है, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और पर्यावरण की सुरक्षा बनी रहे।

बेटी की शादी के लिए दिव्यांग प्रवीण गिरी

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित महत्वकांक्षी जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान महादेवघाट रायपुरा निवासी दिव्यांग प्रवीण गिरी गोस्वामी की समस्या का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। उन्होंने उनकी पुत्री फूल गिरी गोस्वामी के शादी के लिए 20 हजार रूपए का चेक देकर तत्कालिक सहायता राशि का चेक प्रदान की। दिव्यांग गोस्वामी ने इसके लिए मुख्यमंत्री साय का ह्नदय का आभार व्यक्त किया।

दिव्यांग प्रवीण गोस्वामी ने पेशे से पुजारी का काम करते हैं। उनकी 4 लड़की हैं जिनमें 3 लड़कियों की शादी कर चुके हैं चौथी लड़की फूलगिरी गोस्वामी की सगाई हो चुकी है। उन्हांेने बताया कि वे शुगर का पेशेन्ट है, मोटर साइकिल चलाने के दौरान उनका पैर जल गया और शुगर इंफेक्शन के कारण उनका पैर काटना पड़ा। पैर के ईलाज में जमा पूंजी खत्म हो गयी। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण उन्हें अपने छोटी बेटी की शादी में काफी परेशानी हो रही है। मंदिर के चढ़ावा से जो आमदनी होती है उसी से घर खर्च मुश्किल से चल रहा है। दिव्यांग गोस्वामी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके हाथों से 20 हजार का चेक पाकर खुशी महसूस कर रहा था।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

‘Toxic’ Teaser Reveals Yash as Raya, Makers Confirm

0

‘Toxic’ Teaser Out: The much-awaited teaser of Kannada superstar Yash’s upcoming film Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups has been officially released. Unveiled on Thursday to mark the actor’s birthday, the teaser also reveals the name of Yash’s character – Raya.

Sharing the three-minute-long teaser, KVN Productions wrote on social media, “Get a good look at your danger- Introducing RAYA. Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups in cinemas worldwide on 19-03-2026.” The announcement has instantly grabbed fans’ attention.

– Advertisement –

Ad image

Teaser Opens with a Dark and Intense Sequence

The teaser begins in a graveyard, where a man believed to be a powerful criminal gang leader is seen attending his child’s funeral along with his gang. The silence of the moment is abruptly shattered when a luxury car arrives at the scene. Yash’s character, Raya, steps out and unleashes a deadly burst of gunfire, setting the tone for a dark, violent and intense narrative.

– Advertisement –

Ad image

Powerful Cast Revealed

The makers have earlier introduced the film’s leading characters through first-look posters.

Kiara Advani plays Nadia
Huma Qureshi appears as Elizabeth
Nayanthara essays the role of Ganga
Rukmini Vasanth will be seen as Melissa

About the Film

Toxic is a collaboration between Yash and Venkat K Narayana, produced under the banners of KVN Productions and Monster Mind Creations, with Akshay Oberoi also associated with the project.

Earlier Teaser Glimpses

An earlier teaser released last year showcased Yash in a stylish avatar — stepping out of a luxurious black car, smoking a cigar, dressed in a sharp white suit and hat, and later dominating a bar scene with his trademark swag.

Release Date and Box Office Clash

Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups is slated for a worldwide theatrical release on March 19, 2026. The film will clash at the box office with Aditya Dhar’s Dhurandhar 2.

Notably, Toxic marks Yash’s first film after the massive success of KGF: Chapter 2 (2022), making it one of the most anticipated releases of 2026.

 

Toxic Teaser Release : कब्रिस्तान सीन से दहला देने वाला ‘Toxic’ टीजर आउट, यश फिर बने गैंगस्टर… इस दिन होगी रिलीज

CRIME NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 जुआरी गिरफ्तार

0

सक्ती। CRIME NEWS: डभरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बाडादरहा (सराईपाली खार) में हार-जीत का दांव लगाकर “काटपत्ती” जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि 8 आरोपी अपनी मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में डभरा पुलिस, यातायात शाखा और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर की गई। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से ₹45,500 नगद, 14 मोटरसाइकिलें, 8 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने की अन्य सामग्री जब्त की है।

– Advertisement –

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में खुला नौकरियों का पिटारा; 144 पदों पर होगी भर्ती

0

 

रायपुर। CG Breaking : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है।वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट के प्रावधान अनुसार नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई थी।

– Advertisement –

घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवाँ जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकाखंड के ग्राम सेवारी, विकासखंड दरभा के ग्राम पोड़ागुड़ा तथा ग्राम चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा , विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पेटामारा(अकीरा) तथा ग्राम गंझियाडीह और विकासखंड कुनकुरी के ग्राम केराडीह में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में होंगे 12 मेडिकल स्टाफ
आदेश के अनुसार प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड 2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 3 स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एक सहायक ग्रेड 3, 1 वार्ड बॉय और 2 आया का पद शामिल है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से राज्य के लोगों को ग्रामीण स्तर पर भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और जरूरतमंद लोगों का सही समय पर शीघ्र उपचार संभव हो सकेगा।

CG Ration Card : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे, जानिए नाम कटने की असली वजह